Shuru
Apke Nagar Ki App…
Pawankumar Pal
More news from Mungeli and nearby areas
- Post by CG RIGHT TIMES NEWS1
- प्राथमिक शाला धौराभाटा में दानदाताओं का सम्मान, बच्चों को स्टेशनरी और आवश्यक सामग्री वितरित बुधवार की रात 9:00 बजे पी आर ओ द्वारा जारी किए गए प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी के अनुसार बिल्हा विकासखंड अंतर्गत प्राथमिक शाला धौराभाटा में विद्यालय के विकास में सहयोग देने वाले दानदाताओं के सम्मान में बुधवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री संदीप अग्रवाल ने दानदाताओं को सम्मान पत्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया और उनके योगदान की सराहना की। कार्यक्रम में रायपुर के श्री दिनेश साहू द्वारा विद्यालय को 12 स्टील कुर्सियां, 5 टेबल, 6 ग्रीन बोर्ड, एक बुक शेल्फ तथा 200 सेट बैग, स्वेटर, जूते, मोजे, टाई और बेल्ट प्रदान किए गए। वहीं बिल्हा के श्री गौरव अग्रवाल द्वारा 200 बच्चों के लिए एग्जाम पैड, कॉपी और स्टेशनरी किट उपलब्ध कराई गई। पूर्व सरपंच धौराभाटा श्री शिव यादव ने विद्यालय को 6 सीलिंग फैन प्रदान किए तथा विकासखंड बिल्हा के शिक्षक श्री योगेश पांडेय ने विद्यालय को प्रोजेक्टर भेंट किया। कार्यक्रम में संकुल प्राचार्य श्री अजय नाथ ने स्वागत उद्बोधन दिया। विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री भूपेन्द्र कौशिक ने संस्था के इस प्रयास की सराहना की। डॉ. अखिलेश तिवारी ने दानदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए शिक्षकों के प्रयास को अनुकरणीय बताया। जिला शिक्षा अधिकारी श्री विजय टांडे ने सामुदायिक सहभागिता की ऐसी पहल को अन्य विद्यालयों तक विस्तारित करने की बात कही। सरपंच श्री जीवन यादव ने विद्यालय को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। मुख्य अतिथि श्री संदीप अग्रवाल ने कहा कि जिले में कुछ ही विद्यालय इतने संसाधन सम्पन्न हैं। उन्होंने उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग कर बच्चों की शैक्षिक प्रगति सुनिश्चित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन एवं प्रधान पाठक श्रीमती प्रतिभा अवस्थी ने किया। उन्होंने विद्यालय के लिए संसाधन जुटाने में आई चुनौतियों की जानकारी दी तथा विद्यालय की आवश्यकताओं के संबंध में जिला पंचायत सीईओ को मांग पत्र सौंपा। इस अवसर पर बच्चों को एग्जाम पैड और स्टेशनरी वितरित की गई। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था की शिक्षिकाएं विद्या नायर, सुमित्रा, शशि, रेखा, अंजना और सुप्रिया का विशेष सहयोग रहा।1
- Post by Santosh Sao1
- बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र में कांग्रेस नेता महेश नारायण मिश्रा को जान से मारने की धमकी देने और घर के बाहर अश्लील गाली-गलौज करने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। शिकायत के अनुसार 8 मार्च की रात शैलेंद्र मिश्रा उर्फ रतू और सुरेश नागवानी उर्फ सुरेश सट्टा ने हंगामा किया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सरकंडा थाना ने BNS की धारा 296, 351(3) व 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।1
- 🚨 तिल्दा पुलिस की वाहन चेकिंग में युवक पकड़ा गया संवाददाता धीरेंद्र कुमार जायसवाल/91314197351
- मोनालिसा महाकुंभ 2025 में वायरल हुईं थीं, अब वह एक बार फिर चर्चा में हैं. उन्होंने प्रेमी के साथ पहुंचकर केरल पुलिस से सुरक्षा मांगी है.1
- विधायक भावना बोहरा पर कमिशन का आरोप, सड़क निर्माण कार्य बंद #breakingnews #news #gurujitv #cgnews1
- संभागायुक्त श्री सुनील जैन ने पीएम श्री स्कूल चकरभाठा का किया निरीक्षण पढ़ाई की गुणवत्ता बढ़ाने और सुविधाएं विकसित करने के दिए निर्देश बुधवारकी साम 5 बजे के करीब पी आर ओ द्वारा जारी किये गए प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी अनुसार संभागायुक्त श्री सुनील जैन ने बुधवार को चकरभाठा स्थित पीएम श्री स्कूल का निरीक्षण किया। उन्होंने प्राचार्य से स्कूल में संचालित कक्षाओं की जानकारी ली तथा शिक्षण व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने पढ़ाई की गुणवत्ता बढ़ाने और सुविधाएं विकसित करने कहा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्कूल भवन के पीछे स्थित परिसर में गार्डन और ओपन जिम विकसित करने के निर्देश दिए। कमिश्नर श्री जैन ने स्कूल में शिक्षकों के रिक्त पदों की भी जानकारी ली और शैक्षणिक गतिविधियों को बेहतर बनाने पर जोर दिया। उन्होंने स्कूल की लैब और लाइब्रेरी का निरीक्षण करते हुए लाइब्रेरी को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। साथ ही लाइब्रेरी को हाईटेक बनाते हुए सभी व्यवस्थाओं को ऑनलाइन करने कहा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्कूल परिसर में मिनी स्टेडियम बनाने के निर्देश भी दिए। परिसर में निर्मित 16 कमरों की भवन की स्थिति का अवलोकन करते हुए उन्होंने उसकी मरम्मत कराने तथा सीपेज की समस्या को दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगले सत्र तक सभी आवश्यक कार्य पूर्ण करा लिए जाएं। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर श्रीमती स्मृति तिवारी, समग्र शिक्षा के जिला समन्वयक श्री ओम पांडे सहित संबंधित अधिकारी एवं स्कूल के प्राचार्य उपस्थित थे।1