Shuru
Apke Nagar Ki App…
गोबिंदपुर प्रखंड क्षेत्र के दो जनप्रतिनिधियों ने खेल मंच से एक दूसरे को कहा कोयला चोर एवं लोहा चौर वीडियो हुआ वायरल क्षेत्र में बना चर्चा का विषय
मो० फारुख (पत्रकार)
गोबिंदपुर प्रखंड क्षेत्र के दो जनप्रतिनिधियों ने खेल मंच से एक दूसरे को कहा कोयला चोर एवं लोहा चौर वीडियो हुआ वायरल क्षेत्र में बना चर्चा का विषय
More news from झारखंड and nearby areas
- 🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ जामताड़ा:- 10 दिवसीय गणेश पूजा महोत्सव गांधी मैदान में गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ जामताड़ा। जामताड़ा के ऐतिहासिक गांधी मैदान में सोमवार से 10 दिवसीय सार्वजनिक गणेश पूजा महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। महोत्सव के प्रथम दिन भगवान गणेश की पूजा-अर्चना आचार्य पुरोहित रमाकांत पांडेय के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान से संपन्न कराई जा रही है। मुख्य यजमान सुखसागर राय एवं उनकी पत्नी ने पूजा-अर्चना में भाग लेकर भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया।1
- बगोदर में 30 साल पुराना गणपति पूजनोत्सव शुरू, 7 दिवसीय मेले में सजेगा मनोरंजन का रंग बगोदर। बगोदर में पिछले 30 वर्षों से आयोजित हो रहा गणपति पूजनोत्सव सोमवार से श्रद्धा और उत्साह के साथ शुरू हो गया। गणपति प्रतिमा की स्थापना के साथ ही ट्रेनिंग कॉलेज मैदान में 7 दिवसीय पूजनोत्सव सह मेले का आगाज हुआ। आयोजन को लेकर पूरे मैदान को भव्य रूप से सजाया गया है और आकर्षक लाइटों से जगमगा रहा है। मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानें सजाई जा रही हैं। दूर-दराज से दुकानदार भी बगोदर पहुंचकर अपनी दुकानें लगाने में जुटे हैं। बच्चों के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के झूले, जादू-तमाशा समेत कई आकर्षण मेले का हिस्सा होंगे। वहीं, लोगों की खरीदारी और मनोरंजन के लिए मीना बाजार भी सजाया जा रहा है। पूजनोत्सव के दौरान रंगारंग भक्ति कार्यक्रमों के साथ सीनियर और जूनियर डांस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। इससे सात दिनों तक ट्रेनिंग कॉलेज मैदान में धार्मिक आस्था के साथ सांस्कृतिक और मनोरंजन का माहौल बना रहेगा। पूजनोत्सव को सफल बनाने में पूजा कमेटी के अध्यक्ष मनोज कुमार साव, सचिव दिलीप कुमार साव, उपाध्यक्ष मुकेश कुमार, कोषाध्यक्ष सिंटु कुमार, उप कोषाध्यक्ष मुकेश साव, सचेतक पवन कुमार समेत कमेटी के सभी सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। 20 सितंबर को गणपति प्रतिमा के विसर्जन के साथ सात दिवसीय आयोजन का समापन होगा।1
- मसलिया प्रखंड के डिगवाडीह लालबहियार में 22 सितंबर को 17वां करम पर्व मिलन समारोह सह पूजा का आयोजन होगा मसलिया प्रखंड के डिगवाडीह लालबहियार में 22 सितंबर को 17वां करम पर्व मिलन समारोह सह पूजा का आयोजन होगा। मेलर आदिम जनजाति संघर्ष मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम सुबह 9 से शाम 5 बजे तक चलेगा। पुरुषों के लिए सफेद धोती-गंजी व लाल गमछा और महिलाओं के लिए सफेद-लाल साड़ी व लाल ब्लाउज ड्रेस कोड रखा गया है। शराब पीकर आने पर प्रवेश वर्जित रहेगा।1
- कोई मेरा रील दिल पर ना ले क्यो की ऐ सब मेने मजाक के तोर पर बनाया हूं1
- गोला : घायल को सड़क पर तड़पता देख नहीं रुके मंडल अध्यक्ष, अस्पताल पहुंचाकर बचाई इंसानियत की लाज1
- रामगढ़ प्रखंड में आज बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के उन्मूलन एवं बालिकाओं की सुरक्षित एवं उज्जवल भविष्य को लेकर ग्राम ज्योति द्वारा रामगढ़ प्रखंड मुख्यालय परिसर में धर्म गुरुओं एवं आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया बैठक में ग्राम ज्योति की प्रतिनिधि ललिता हेंब्ररम ने बाल विवाह के सामाजिक शैक्षणिक एवं स्वास्थ्य संबंधी दुष्परिणाम पर विस्तार से चर्चा की उपस्थिति धर्म गुरुओं एवं समाज के प्रतिनिधियों से अपील किया गया कि वह अपने-अपने क्षेत्र में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाए तथा बाल विवाह की सूचना मिलने पर तत्काल प्रशासन को इसकी सूचना दें वही संकल्प लिया गया की 2030 तक बाल विवाह मुक्ति के लक्ष्य को हासिल करने के लिए समुदाय आधारित प्रयासों को आगे बढ़ाया जा सके मौके पर सभी धर्म गुरु और ग्राम ज्योति के सनातन मुर्मू ललित हेंब्रम सुनीता मुर्मू समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।1
- शराब के नशे में तेज रफ्तार वाहन चलाने वालों पर हो सख्त कार्रवाई : अमित कुमार। ब्रेकिंग न्यूज जामताड़ा। जिले में शराब के नशे में तेज रफ्तार वाहन चलाने तथा बिना ड्राइविंग लाइसेंस और आवश्यक कागजात के बाइक चलाने की बढ़ती घटनाओं पर भाजपा नेता अमित कुमार ने चिंता जताई है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से ऐसे वाहन चालकों को चिन्हित कर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। अमित कुमार ने कहा कि जिले में आए दिन युवा शराब के नशे में तेज रफ्तार से बाइक और अन्य वाहन चलाते हैं। कई वाहन चालकों के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस और जरूरी कागजात भी नहीं रहते। नशे में वाहन चलाने और अत्यधिक गति के कारण सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि शराब के नशे में वाहन चलाने वाले लोग न केवल अपनी जान जोखिम में डालते हैं, बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की जिंदगी के लिए भी खतरा पैदा करते हैं। ऐसे हादसों में किसी की जान जाने से कई परिवारों का सहारा छिन जाता है। भाजपा नेता ने विशेष रूप से फतेहपुर थाना क्षेत्र में भी नशे में तेज रफ्तार वाहन चलाने से होने वाली दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए प्रशासन से नियमित वाहन जांच अभियान चलाने और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही अमित कुमार ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि शराब पीकर अथवा नशे की हालत में किसी भी परिस्थिति में वाहन नहीं चलाएं। नशे में वाहन चलाना स्वयं के साथ-साथ दूसरों की जिंदगी को भी खतरे में डालता है। उन्होंने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित वाहन चलाने की अपील की।1
- रामगढ़ : भाजपा के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने रामगढ़ में निकला रैली1
- यह रील में सिर्फ मनोरंजन के लिए है ओके कोई अपना दिल पर ना ले कृपया करके यह रील में सिर्फ मनोरंजन के लिए है ओके कोई अपना दिल पर ना ले कृपया करके अगर कोई इस सीरियल को अपने दिल पर लेटा है उसका जिम्मेदार में नहीं हूं1