रवि धामा गौरक्षक की टीम ने रात 9 बजे नाले से निकालकर गौमाता की बचाई जान रवि धामा गौरक्षक की टीम ने रात 9 बजे नाले से निकालकर गौमाता की बचाई जान लोनी (गाज़ियाबाद): दिल्ली–सहारनपुर मेन रोड स्थित एक गहरे नाले में एक गौमाता गिर गई थी और नाले के ऊपर रखी स्लैब के नीचे बुरी तरह फंस गई थी। इसकी सूचना मिलते ही भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष एवं गौरक्षक रवि धामा अपनी टीम के साथ रस्सी लेकर तुरंत मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी मिलते ही खन्ना नगर चौकी प्रभारी दीपक कुमार तथा हेड कांस्टेबल लल्लू सिंह भी मौके पर पहुंच गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नगरपालिका के इंस्पेक्टर राजकुमार को जेसीबी मशीन की व्यवस्था के लिए अवगत कराया गया। इसके बाद जेसीबी मशीन की सहायता से नाले के ऊपर रखी भारी स्लैब को हटाया गया। काफी मशक्कत और संयुक्त प्रयास के बाद गौमाता को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। इस दौरान मौके पर मौजूद सभी लोगों ने राहत की सांस ली। इस बचाव अभियान में पुलिस, नगरपालिका एवं गौरक्षक टीम के संयुक्त प्रयास से एक गौमाता का जीवन बचाया गया। मौके पर दर्जनों गौसेवक साथी भी उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर सफल रेस्क्यू अभियान को अंजाम दिया।

- आज दिनांक 03.08.2026 को श्रीमान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक *आज दिनांक 03.08.2026 को श्रीमान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद हरदोई द्वारा श्रावण मास कावड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के दृष्टिगत थाना बेहटा गोकुल क्षेत्रांतर्गत सकाहा मंदिर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस संबंध में श्रीमान जिलाधिकारी महोदय जनपद हरदोई श्री अनुनय झा द्वारा दी गयी बाइट -*1
- मोदीनगर हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने गाय ले जा रहीं 3 महिलाओं को पीटा, फिर पुलिस को सौंपा। गाजियाबाद :- मोदीनगर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने सड़क किनारे से गाय ले जा रही तीन महिलाओं को कार्यकर्ताओं ने रोका और पूछताछ की। आरोप है कि कार्यकर्ताओं ने गौ-तस्करी का शक जताते हुए। तीनों महिलाओं के साथ जमकर पिटाई कर दी। स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना के दौरान सड़क पर काफी देर तक हंगामा होता रहा। महिलाओं द्वारा बार-बार सफाई देने के बावजूद कार्यकर्ताओं का गुस्सा शांत नहीं हुआ। काफी देर तक चले इस ड्रामे के बाद कार्यकर्ताओं ने खुद ही तीनों महिलाओं को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गहराई से जाँच की जा रही है।2
- यह उपाय बदल देगा आपकी किस्मत वीडियो को देखें अच्छी लगे तो लाइक और शेयर जरूर कीजिए1
- गाजियाबाद जनपद के लोनी क्षेत्र के बथंला गांव में बरसात के बाद मुख्य सड़क और गलियों में जलभराव की गंभीर समस्या बनी हुई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिनमें पानी भर जाने से उनकी गहराई दिखाई नहीं देती। इससे रोज़ाना पैदल चलने वाले लोगों, स्कूली बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार लोग फिसलकर गिर चुके हैं और वाहन भी गड्ढों में फंस जाते हैं। बरसाती पानी लंबे समय तक जमा रहने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है, जिससे डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीणों की मांग है कि सड़क की जल्द मरम्मत कराई जाए, गड्ढों को भरा जाए और पानी की निकासी के लिए उचित नालियों की व्यवस्था की जाए, ताकि लोगों को सुरक्षित आवागमन मिल सके। संवाददाता रेनू पुरी3
- गाजियाबाद में हाईराइज सोसायटी की पांचवीं मंजिल से कूदकर महिला मनोचिकित्सक ने की आत्महत्या1
- गाजियाबाद: GDA का चाबुक, अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर और लगाया सील। गाजियाबाद :- विकास प्राधिकरण GDA ने अवैध निर्माणों और कालोनियों के खिलाफ अपनी सख्त कार्रवाई जारी है। उपाध्यक्ष के निर्देशों का पालन करते हुए आज प्रवर्तन जोन-03 की टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। मेरठ रोड स्थित मोरटा के भूखंड संख्या-2 खसरा संख्या-1275 पर बिना अनुमति हो रहे निर्माण को धारा 28 (1) के तहत सील कर दिया गया। वहीं, लोहियानगर के बी-12 में संजीव गर्ग द्वारा किए जा रहे अनाधिकृत निर्माण पर GDA का बुलडोजर चला और उसे ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों ने विरोध करने की कोशिश की, लेकिन प्राधिकरण पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए ध्वस्तीकरण पूरा कराया। इस मौके पर सहायक और अवर अभियंताओं समेत प्रवर्तन टीम मौजूद रही। GDA अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि आदेश के बाद भी निर्माण जारी रखने वालों पर धारा 27 और 28 के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान आगामी माह में भी जारी रहेगा।1
- जनपद बलराम पुर पुलिस टीम ने लोगो के मोबाइल में लगे सिम /डिवाइस द्वारा खातो से लाखो रुपये निकालने वाले 03 शातिर अपराधी किए गिरफ्तार। जनपद बलराम पुर पुलिस टीम ने लोगो के मोबाइल में लगे सिम /डिवाइस द्वारा खातो से लाखो रुपये निकालने वाले 03 शातिर अपराधी किए गिरफ्तार। जनपद बलराम पुर में संचालित साइबर अपराध के गैंग द्वारा लोगो के मोबाइल में लगे सिम /डिवाइस से UPI कम्प्रोमाइज कर उनके खातो से लाखो रुपये निकालने वाले 03 शातिर साइबर अभि० / बालअपचारी गिरफ्तार व उनके कब्जे से साइबर अपराध में प्रयुक्त 03 अदद आईफोन, 01 अदद एंण्ड्रॉइड मोबाइल व रुपये 24000/ नकद बरामद। दुनिया डायरेक्ट राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र से गाजियाबाद ब्यूरो चीफ हरीश कुमार की खास रिपोर्ट। धन्यवाद1