logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हजारीबाग नगर निगम की साधारण बोर्ड बैठक में पहली बार हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल पदेन सदस्य के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने नगर निगम क्षेत्र के समग्र विकास के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए और स्पष्ट किया कि शहर के विकास की पहली प्राथमिकता मजबूत सड़कें, बेहतर नालियां और प्रभावी जल निकासी व्यवस्था होनी चाहिए। सांसद ने बोर्ड से आधारभूत संरचनाओं को सुदृढ़ करने के बाद ही अन्य विकास योजनाओं को गति देने का आग्रह किया। यह अवसर सांसद मनीष जायसवाल के लिए भावनात्मक भी रहा, क्योंकि उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत इसी नगर निगम से उपाध्यक्ष के रूप में की थी। बैठक में नगर निगम के मेयर अरविंद राणा, डिप्टी मेयर अविनाश कुमार यादव और नगर आयुक्त ओमप्रकाश गुप्ता ने पुष्पगुच्छ भेंट कर सांसद का स्वागत किया। सभी वार्ड पार्षदों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका अभिनंदन किया। बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए सांसद मनीष जायसवाल ने बताया कि वे मेयर, डिप्टी मेयर और सभी वार्ड पार्षदों से व्यक्तिगत रूप से मिलते रहते हैं तथा जनता से प्राप्त समस्याओं और विकास संबंधी प्रस्तावों को नगर निगम तक पहुंचाते रहे हैं। अब सदस्य के रूप में बैठक में शामिल होकर वे इन योजनाओं को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। सांसद मनीष जायसवाल ने बोर्ड बैठक में कई दूरदर्शी और जनहितकारी प्रस्ताव रखे। उन्होंने 15वें वित्त आयोग की टाइड और अनटाइड निधि से नगर निगम क्षेत्र के तालाबों के सौंदर्यीकरण और गहरीकरण की योजना तैयार करने का सुझाव दिया, जिससे जल संरक्षण के साथ शहर की सुंदरता भी बढ़ेगी। उन्होंने केशव हॉल के समीप स्थित पूर्व छोटानागपुर बैंक की भूमि, जो अब नगर निगम के अधीन है, पर एक आधुनिक पार्किंग स्थल विकसित करने का प्रस्ताव रखा, जिससे मेन रोड और आसपास के क्षेत्रों में वर्षों से चली आ रही पार्किंग समस्या का स्थायी समाधान हो सके। इसके अतिरिक्त, उन्होंने पुराना बस स्टैंड स्थित सब्जी मंडी के अधूरे हिस्से का विस्तार करने, जर्जर भवन को हटाकर पूरे क्षेत्र को व्यवस्थित सब्जी बाजार के रूप में विकसित करने की सलाह दी। सांसद ने नगर निगम द्वारा चिन्हित 1147 स्ट्रीट वेंडरों की सूची को अद्यतन कर उन्हें ऐसे स्थानों पर व्यवस्थित करने का सुझाव दिया, जहाँ आम लोगों की सहज पहुँच हो और उनका व्यवसाय भी सुचारु रूप से चल सके। उन्होंने शहर की प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण पर विशेष ध्यान देने को कहा, जिससे ट्रैफिक जाम की समस्या से नागरिकों को राहत मिल सकेगी। खाता संख्या-140 से जुड़े होल्डिंग परिवर्तन और नगर निगम के अधीन भूमि को जनहित में उपयोग में लाने हेतु उनकी समस्याओं के निस्तारण का भी सुझाव दिया गया। सांसद मनीष जायसवाल ने भरोसा दिलाया कि यदि नगर निगम को किसी आवश्यक मशीन, उपकरण अथवा संसाधन की जरूरत होगी तो वे अपने सांसद निधि से हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराएंगे। बैठक के दौरान उन्होंने शहर की जल निकासी व्यवस्था को लेकर एक महत्वपूर्ण दीर्घकालिक प्रस्ताव भी रखा, जिसमें शिवपुरी से क्षितिज अस्पताल तक जाने वाले नगर निगम के सबसे बड़े नाले के दोनों किनारों पर शोल्डर निर्माण कराने की बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि यदि इस योजना को राज्य सरकार के माध्यम से तैयार कर केंद्र सरकार को भेजा जाता है, तो वे इसे स्वीकृति दिलाने में केंद्र सरकार में हरसंभव सहयोग करेंगे, जिससे भविष्य में हजारीबाग शहर को जलजमाव और बाढ़ जैसी समस्याओं से काफी हद तक मुक्ति मिल सकेगी। सांसद मनीष जायसवाल ने अपने उद्देश्य को दोहराते हुए कहा कि वे हजारीबाग को एक सुव्यवस्थित, स्वच्छ, आधुनिक और नागरिक सुविधाओं से समृद्ध शहर बनाना चाहते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्र, राज्य और नगर निगम के समन्वित प्रयासों से हजारीबाग नगर निगम के विकास को नई गति मिलेगी और जनहित से जुड़े प्रत्येक कार्य को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।

7 hrs ago
user_Kashif Adib
Kashif Adib
Local News Reporter हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•

More news from झारखंड and nearby areas
  • Lectrix ने अपनी नई इलेक्ट्रिक स्कूटर मॉडल Nduro 3.0 को बाज़ार में उतारा है, जिसे भारत की नई इलेक्ट्रिक क्रांति के प्रतीक के तौर पर पेश किया जा रहा है। यह नई सवारी लोगों से पेट्रोल को अलविदा कहकर भविष्य की सवारी अपनाने का आग्रह करती है। कंपनी का दावा है कि Lectrix Nduro 3.0 दमदार लुक और लंबी रेंज के साथ आती है, जिससे उपभोक्ताओं का हर सफर अब स्मार्ट और बेहतर बनेगा।
    1
    Lectrix ने अपनी नई इलेक्ट्रिक स्कूटर मॉडल Nduro 3.0 को बाज़ार में उतारा है, जिसे भारत की नई इलेक्ट्रिक क्रांति के प्रतीक के तौर पर पेश किया जा रहा है। यह नई सवारी लोगों से पेट्रोल को अलविदा कहकर भविष्य की सवारी अपनाने का आग्रह करती है। कंपनी का दावा है कि Lectrix Nduro 3.0 दमदार लुक और लंबी रेंज के साथ आती है, जिससे उपभोक्ताओं का हर सफर अब स्मार्ट और बेहतर बनेगा।
    user_Shashikant
    Shashikant
    Court reporter हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    2 hrs ago
  • हजारीबाग नगर निगम की साधारण बोर्ड बैठक बुधवार को उस समय सुर्खियों में आ गई, जब शहर में लगातार बिगड़ती पेयजल व्यवस्था और विकास योजनाओं की धीमी रफ्तार को लेकर जनप्रतिनिधियों का गुस्सा खुलकर सामने आया। महापौर अरविंद राणा की अध्यक्षता में नगर निगम सभागार में हुई इस बैठक में सांसद मनीष जायसवाल ने पहली बार पदेन सदस्य के रूप में भाग लिया। स्वागत समारोह के बाद जैसे ही शहर की मूलभूत समस्याओं पर चर्चा शुरू हुई, सदन का माहौल पूरी तरह बदल गया और अधिकारियों से जवाब-तलब का दौर शुरू हो गया। इसी क्रम में कार्यपालक अभियंता के खिलाफ निंदा प्रस्ताव भी पारित किया गया।
    1
    हजारीबाग नगर निगम की साधारण बोर्ड बैठक बुधवार को उस समय सुर्खियों में आ गई, जब शहर में लगातार बिगड़ती पेयजल व्यवस्था और विकास योजनाओं की धीमी रफ्तार को लेकर जनप्रतिनिधियों का गुस्सा खुलकर सामने आया। महापौर अरविंद राणा की अध्यक्षता में नगर निगम सभागार में हुई इस बैठक में सांसद मनीष जायसवाल ने पहली बार पदेन सदस्य के रूप में भाग लिया। स्वागत समारोह के बाद जैसे ही शहर की मूलभूत समस्याओं पर चर्चा शुरू हुई, सदन का माहौल पूरी तरह बदल गया और अधिकारियों से जवाब-तलब का दौर शुरू हो गया। इसी क्रम में कार्यपालक अभियंता के खिलाफ निंदा प्रस्ताव भी पारित किया गया।
    user_Abhay Kumar Singh
    Abhay Kumar Singh
    पत्रकार हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    4 hrs ago
  • रांची में हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) की झारखंड राज्य परिषद् की बैठक में हरे कृष्ण महाराज को सर्वसम्मति से पार्टी का झारखंड प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के माननीय मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने उन्हें नियुक्ति-पत्र प्रदान कर शुभकामनाएँ दीं। प्रदेश अध्यक्ष बनने पर हरे कृष्ण महाराज ने डॉ. संतोष कुमार सुमन, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव राजेश पांडेय, राष्ट्रीय महासचिव सह झारखंड प्रभारी सुनील कुमार चौबे, और पार्टी के समस्त राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा जताए गए विश्वास पर पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का संकल्प लिया। डॉ. संतोष कुमार सुमन ने विश्वास जताया कि हरे कृष्ण महाराज के नेतृत्व में पार्टी झारखंड के प्रत्येक जिला, प्रखंड, पंचायत और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करेगी। साथ ही, सामाजिक न्याय, विकास और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाएगी। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष हरे कृष्ण महाराज ने घोषणा की कि शीघ्र ही पूरे झारखंड में सदस्यता अभियान, संगठन विस्तार, जनसंपर्क, बूथ सशक्तिकरण और कार्यकर्ता प्रशिक्षण अभियान चलाया जाएगा। उनका लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचकर उसकी आवाज़ को मजबूती देना और जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाना है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव राजेश पांडेय और राष्ट्रीय महासचिव सह झारखंड प्रभारी सुनील कुमार चौबे ने भी हरे कृष्ण महाराज को बधाई दी। उन्होंने भरोसा व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में पार्टी झारखंड में संगठनात्मक रूप से और अधिक मजबूत होगी तथा जनता के बीच अपनी प्रभावी उपस्थिति दर्ज कराएगी। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश, जिला और प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी हरे कृष्ण महाराज को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) झारखंड में संगठन का तेजी से विस्तार करेगी और जनता के बीच एक मजबूत तथा जनविश्वास प्राप्त राजनीतिक विकल्प के रूप में अपनी पहचान स्थापित करेगी।
    1
    रांची में हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) की झारखंड राज्य परिषद् की बैठक में हरे कृष्ण महाराज को सर्वसम्मति से पार्टी का झारखंड प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के माननीय मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने उन्हें नियुक्ति-पत्र प्रदान कर शुभकामनाएँ दीं।

प्रदेश अध्यक्ष बनने पर हरे कृष्ण महाराज ने डॉ. संतोष कुमार सुमन, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव राजेश पांडेय, राष्ट्रीय महासचिव सह झारखंड प्रभारी सुनील कुमार चौबे, और पार्टी के समस्त राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा जताए गए विश्वास पर पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का संकल्प लिया।

डॉ. संतोष कुमार सुमन ने विश्वास जताया कि हरे कृष्ण महाराज के नेतृत्व में पार्टी झारखंड के प्रत्येक जिला, प्रखंड, पंचायत और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करेगी। साथ ही, सामाजिक न्याय, विकास और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाएगी। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष हरे कृष्ण महाराज ने घोषणा की कि शीघ्र ही पूरे झारखंड में सदस्यता अभियान, संगठन विस्तार, जनसंपर्क, बूथ सशक्तिकरण और कार्यकर्ता प्रशिक्षण अभियान चलाया जाएगा। उनका लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचकर उसकी आवाज़ को मजबूती देना और जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाना है।

पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव राजेश पांडेय और राष्ट्रीय महासचिव सह झारखंड प्रभारी सुनील कुमार चौबे ने भी हरे कृष्ण महाराज को बधाई दी। उन्होंने भरोसा व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में पार्टी झारखंड में संगठनात्मक रूप से और अधिक मजबूत होगी तथा जनता के बीच अपनी प्रभावी उपस्थिति दर्ज कराएगी। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश, जिला और प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी हरे कृष्ण महाराज को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) झारखंड में संगठन का तेजी से विस्तार करेगी और जनता के बीच एक मजबूत तथा जनविश्वास प्राप्त राजनीतिक विकल्प के रूप में अपनी पहचान स्थापित करेगी।
    user_Kashif Adib
    Kashif Adib
    Local News Reporter हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    6 hrs ago
  • हाईवे पर गुंडागर्दी का एक मामला सामने आया है, जहाँ स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार कुछ बदमाशों ने युवतियों की एक कार का पीछा किया। इस दौरान बदमाशों ने कार के शीशे भी तोड़ दिए।
    1
    हाईवे पर गुंडागर्दी का एक मामला सामने आया है, जहाँ स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार कुछ बदमाशों ने युवतियों की एक कार का पीछा किया। इस दौरान बदमाशों ने कार के शीशे भी तोड़ दिए।
    user_Mohan Guru
    Mohan Guru
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    7 hrs ago
  • झारखंड के लोहरदगा में एक युवक का कटा हुआ शव बोरी में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। इस सनसनीखेज घटना में, मृतक युवक का सिर और पैर तो बरामद कर लिया गया है, लेकिन उसके हाथ और धड़ अभी भी गायब हैं। यह मामला हुसैन अंसारी से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसकी गहन पुलिस जांच चल रही है।
    1
    झारखंड के लोहरदगा में एक युवक का कटा हुआ शव बोरी में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। इस सनसनीखेज घटना में, मृतक युवक का सिर और पैर तो बरामद कर लिया गया है, लेकिन उसके हाथ और धड़ अभी भी गायब हैं। यह मामला हुसैन अंसारी से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसकी गहन पुलिस जांच चल रही है।
    user_Boltajharkhand
    Boltajharkhand
    Press Hazaribag, Hazaribagh•
    18 hrs ago
  • यह एक कटु सत्य है कि मनुष्य के जीवन के लिए खाना अत्यंत आवश्यक है, लेकिन इस महत्वपूर्ण अन्न को उगाने वाला किसान वर्ग आज भी गरीबी में जी रहा है। यह स्थिति समाज में एक गहरी विडंबना और चिंता का विषय है, जहाँ जीवन के सबसे मूलभूत स्रोत का प्रदाता ही सबसे अधिक अभावग्रस्त है।
    1
    यह एक कटु सत्य है कि मनुष्य के जीवन के लिए खाना अत्यंत आवश्यक है, लेकिन इस महत्वपूर्ण अन्न को उगाने वाला किसान वर्ग आज भी गरीबी में जी रहा है। यह स्थिति समाज में एक गहरी विडंबना और चिंता का विषय है, जहाँ जीवन के सबसे मूलभूत स्रोत का प्रदाता ही सबसे अधिक अभावग्रस्त है।
    user_BaरKaट्ठा Ki आwaज
    BaरKaट्ठा Ki आwaज
    Court reporter Barkatha, Hazaribagh•
    3 hrs ago
  • झारखंड के विष्णुगढ़ के चनों क्षेत्र में हुई एक घटना ने परियोजना की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, यहाँ एक अधूरी नहर पहली ही जोरदार बारिश में ढह गई है। इस घटना के बाद, यह प्रश्न उठ रहा है कि क्या यह भ्रष्टाचार का खेल है जो उजागर हो गया है।
    1
    झारखंड के विष्णुगढ़ के चनों क्षेत्र में हुई एक घटना ने परियोजना की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, यहाँ एक अधूरी नहर पहली ही जोरदार बारिश में ढह गई है। इस घटना के बाद, यह प्रश्न उठ रहा है कि क्या यह भ्रष्टाचार का खेल है जो उजागर हो गया है।
    user_Sach Tak Jharkhand News
    Sach Tak Jharkhand News
    Local News Reporter बिशुनगढ़, हजारीबाग, झारखंड•
    6 hrs ago
  • आदिवासी छात्र संघ ने हाल ही में अपना 26वां स्थापना दिवस मनाया, जहाँ छात्रों ने छात्रवृत्ति सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी आवाज़ बुलंद की। इस विशेष अवसर पर, विभिन्न मसलों पर छात्रों ने पुरज़ोर तरीक़े से अपनी बात रखी, जिसमें छात्रवृत्ति से जुड़े विषय प्रमुखता से उठाए गए।
    1
    आदिवासी छात्र संघ ने हाल ही में अपना 26वां स्थापना दिवस मनाया, जहाँ छात्रों ने छात्रवृत्ति सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी आवाज़ बुलंद की। इस विशेष अवसर पर, विभिन्न मसलों पर छात्रों ने पुरज़ोर तरीक़े से अपनी बात रखी, जिसमें छात्रवृत्ति से जुड़े विषय प्रमुखता से उठाए गए।
    user_Shashikant
    Shashikant
    Court reporter हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.