Shuru
Apke Nagar Ki App…
Sonam Bajwa film ko promote karne pahunchi Delhi dekhe video fans hue khush
Pro hindustan tv
Sonam Bajwa film ko promote karne pahunchi Delhi dekhe video fans hue khush
More news from दिल्ली and nearby areas
- पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक वीडियो संदेश जारी किया है, जिसमें उन्होंने भाजपा पर कई मुद्दों को लेकर निशाना साधा और राज्य की जनता से कांग्रेस के समर्थन की अपील की है। राहुल गांधी ने अपने संदेश में कहा कि यह चुनाव विचारधारा की लड़ाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का काम करती है और विभिन्न राज्यों के चुनावों का उदाहरण दिया। उन्होंने भाजपा पर बंगाल की संस्कृति, इतिहास और बंगाली भाषा के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया। राहुल गांधी ने कहा कि भारत विविधताओं वाला देश है, जहां अलग-अलग भाषाएं, धर्म और संस्कृतियां हैं, जिनकी रक्षा संविधान करता है। वीडियो संदेश में राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि अगर राज्य में बेहतर शासन और ध्रुवीकरण से बचाव होता, तो भाजपा को राजनीतिक जगह नहीं मिलती। अपने संदेश के अंत में राहुल गांधी ने लोगों से कांग्रेस को वोट देने और राज्य में कांग्रेस को मजबूत करने की अपील की। उनके इस वीडियो के बाद बंगाल चुनाव में राजनीतिक बयानबाजी और तेज होने के संकेत हैं।1
- विद्युत विभाग इस गर्मी में अघोषित कटौती होने के कारण की जा रही ट्रांसफरों की अंदर से सर्विस2
- नेपाल में गुस्से की आग, सड़क पर उतरी जनता ! वीडियो में ‘उबले’ लोग हैं, हर वीडियो डरावना है !1
- बोइंग 757 में भरकर भेजे 1.7 अरब डॉलर... डोनाल्ड ट्रंप का 'ईरान न्यूक्लियर डील' में भारी रकम देने का दावाडोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान को 1.7 अरब डॉलर नकद 'ग्रीन' पैसे के रूप में दिए थे, जिसे एक बोइंग 757 में भरकर ईरान भेजा गया, ताकि वहां की लीडरशिप उसे जैसे चाहे वैसे खर्च करे. इसके लिए वॉशिंगटन डीसी, वर्जीनिया और मैरीलैंड के बैंकों से सारा कैश निकाल लिया गया था. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान न्यूक्लियर डील (जेसीपीओए) को लेकर फिर तीखा हमला बोला. उन्होंने इसे अमेरिका की सुरक्षा के लिए बेहद खराब समझौता बताया और कहा कि उनकी अगुवाई में तैयार की जा रही नई डील इससे कहीं बेहतर और ज्यादा सुरक्षित होगी. ट्र्रंप ने दावा किया कि ईरान को 1.7 अरब डॉलर की भारी-भरकम राशि भी दी गई थी. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि सोशल मीडिया अकाउंट ट्रुथ सोशल पर कहा, "हम जो डील ईरान के साथ कर रहे हैं, वो जेसीपीओए (जिसे आम तौर पर “ईरान न्यूक्लियर डील” कहा जाता है) से कहीं बेहतर होगी. यह डील बराक हुसैन ओबामा और स्लीपी जो बाइडेन ने की थी और यह हमारे देश की सुरक्षा से जुड़ी सबसे खराब डील्स में से एक थी. यह सीधे तौर पर ईरान को परमाणु हथियार की तरफ ले जाने का रास्ता था, लेकिन जो नई डील हम बना रहे हैं, उसमें ऐसा बिल्कुल नहीं होगा और न ही होने दिया जाएगा." ट्रंप ने कहा कि इसके अलावा सैकड़ों बिलियन डॉलर भी ईरान को दिए गए. अगर मैं उस डील को खत्म नहीं करता तो आज इजरायल और पूरे मिडिल ईस्ट में यहां तक कि हमारे अमेरिकी मिलिट्री बेस पर भी परमाणु हथियार इस्तेमाल हो चुके होते. साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति ने बताया कि फेक न्यूज, जैसे वॉशिंगटन पोस्ट के पत्रकार डेविड इग्नेशियस, जेसीपीओए की बात करना पसंद करते हैं, जबकि उन्हें पता है कि वह कितनी खतरनाक और हमारे देश के लिए शर्मनाक डील थी.1
- Post by Mamta sharma1
- Post by Pro hindustan tv1
- 🔥 प्रयागराज में केशव मौर्य का बड़ा बयान: मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण को मिली नई ताकत 📍 प्रयागराज, उत्तर प्रदेश।उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि गुजरात में मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने महिला सशक्तिकरण के लिए ऐतिहासिक कार्य किए। उन्होंने कहा कि आज केंद्र और राज्य सरकारें महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को लेकर लगातार ठोस कदम उठा रही हैं। सरकार की योजनाओं से महिलाओं को नया आत्मविश्वास और अवसर मिल रहे हैं। 👉 महिला सशक्तिकरण को लेकर आपका क्या मानना है? अपनी राय जरूर साझा करें।1
- पश्चिम बंगाल चुनाव के बीच दक्षिण दिनाजपुर से हिंसा की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि भाजपा प्रत्याशी शुभेंदु शेखर पर भीड़ ने हमला कर दिया। घटना के दौरान प्रत्याशी और उनके सुरक्षाकर्मियों ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। हमले के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। फिलहाल हमले की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।1