सूर्या सीनियर सेकेंड्री स्कूल में नए सत्र हेतु रजिस्ट्रेशन जारी प्रवेश परीक्षा के आधार पर होगा नामांकन, 11वीं के छात्रों को मिलेगा नि:शुल्क टैबलेट संतकबीरनगर। जिले के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सूर्या सीनियर सेकेंड्री स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया के तहत रजिस्ट्रेशन कार्य लगातार जारी है। विद्यालय प्रशासन के अनुसार 1 फरवरी से शुरू हुई पंजीकरण प्रक्रिया में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं हिस्सा ले रहे हैं। विद्यालय प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि नए सत्र में प्रवेश केवल प्रवेश परीक्षा के माध्यम से ही सुनिश्चित किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन कराने वाले विद्यार्थियों के लिए निर्धारित तिथि पर प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें सफल होने वाले छात्र-छात्राओं का ही विभिन्न कक्षाओं में नामांकन किया जाएगा। विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने बताया कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा उपलब्ध कराना है। इसी क्रम में योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों के माध्यम से छात्रों को आधुनिक एवं प्रतिस्पर्धी शिक्षा प्रदान की जा रही है। प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि नया शैक्षणिक सत्र समयबद्ध और सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए विद्यालय परिवार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि नामांकन से लेकर परीक्षा तक प्रत्येक प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्ठा और अनुशासन का विशेष ध्यान रखा जाता है। विपरीत परिस्थितियों में भी विद्यालय द्वारा शैक्षणिक गतिविधियों को निरंतर जारी रखा गया है। विद्यालय प्रशासन ने यह भी घोषणा की है कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 11वीं कक्षा में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं को प्रबंधन की ओर से नि:शुल्क टैबलेट वितरित किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ा जा सके। विद्यालय की ओर से अभिभावकों से अपील की गई है कि वे अपने पाल्यों का रजिस्ट्रेशन समय रहते अवश्य कराएं, ताकि छात्र-छात्राएं प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होकर नए सत्र में अपना प्रवेश सुनिश्चित कर ले।

- आकाशवाणी, 25 2 2026 ई0 विदेश के दौरे पर, विदेशी धरती पर, भारतीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का एयरपोर्ट पर स्वागत किया जा रहा है। उके लिए लाल कालीन तैयार है। यह नया भारत का स्वागत ! दुनिया में अपने नाम का डंका बजा रहा है। है1
- न्यू हाउस बेसिक स्कूल में चला नशामुक्ति जागरूकता अभियान, छात्रों को दिलाई गई नशा छोड़ने की शपथ संतकबीरनगर । पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में थाना महुली पुलिस द्वारा नाथनगर क्षेत्र स्थित न्यू हाउस बेसिक स्कूल में “नशा मुक्त भारत, खुशहाल भारत” अभियान के अंतर्गत व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी धनघटा अभय नाथ मिश्र के पर्यवेक्षण में आयोजित इस कार्यक्रम में थाना महुली पुलिस ने छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं आमजन को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया। थानाध्यक्ष महुली ने अपने संबोधन में कहा कि नशा केवल व्यक्ति ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। इससे आर्थिक, सामाजिक और मानसिक विघटन की स्थिति उत्पन्न होती है तथा अपराधों में वृद्धि होती है। युवाओं का भविष्य सुरक्षित रखने के लिए नशे से दूरी अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान मादक पदार्थों के दुष्परिणाम एवं कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। युवाओं को खेलकूद, शिक्षा एवं सकारात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित किया गया। अभिभावकों की भूमिका और सतर्कता के महत्व पर विशेष बल दिया गया तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई। साथ ही नशा छोड़ने के लिए उपलब्ध परामर्श एवं पुनर्वास केंद्रों की जानकारी भी साझा की गई। अंत में उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं नागरिकों को नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प दिलाया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नशा मुक्त समाज ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला है और युवाओं की जागरूकता से ही इस लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।1
- आज थाना क्षेत्र महुली कस्बे में शिवम फुट वियर एक चप्पल की दुकान में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष महुली मय पुलिस बल के तत्काल मौके पर पहुंच गए। पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों के सहयोग से तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाया, जिससे आग आसपास की दुकानों में फैलने से रोकी जा सकी। समय रहते की गई कार्रवाई से बड़ा नुकसान होने से बच गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है। थाना महुली पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि दुकानों में विद्युत उपकरणों का सुरक्षित उपयोग करें तथा किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस एवं अग्निशमन विभाग को सूचना दें। थाना महुली पुलिस – आपकी सुरक्षा हेतु सदैव तत्पर।3
- खेत की क्यारी में खिला नशे का जाल जनपद संत कबीर नगर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत धर्मसिंहवा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 21 किलोग्राम अफीम के हरे पौधे (जड़, फल व फूल सहित) बरामद कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। वीओ । पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में अभियुक्त अब्दुल कलाम को उसके घर के पास खेत में छापेमारी के दौरान पकड़ा गया। पूछताछ में उसने लाभ कमाने के उद्देश्य से अफीम की बुआई करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने मु0अ0सं0 18/2026 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया है। जनपद पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से नशा कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।1
- 21 किलोग्राम अफीम के पौधों के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार जनपद संतकबीरनगर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत धर्मसिंहवा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 25 फरवरी 2026 को जारी प्रेस नोट के अनुसार, अफीम की अवैध खेती के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 21 किलोग्राम अफीम के हरे पौधों (जड़, फल व फूल सहित) के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्व दवन सिंह के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष धर्मसिंहवा अमित कुशवाहा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने ग्राम मेंहदूपार में सूचना के आधार पर छापेमारी की। सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अपने खेत में क्यारी बनाकर अफीम की अवैध खेती कर रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर अब्दुल कलाम पुत्र करीमुल्लाह, निवासी मेंहदूपार, थाना धर्मसिंहवा को गिरफ्तार कर लिया। मौके से कुल 21 किलोग्राम अफीम के हरे पौधे (जड़, फल व फूल सहित) बरामद किए गए। बरामदगी थानाध्यक्ष की उपस्थिति में की गई।1
- रूद्रपुर उत्तराखंड में नमाज़ पढ़ने वाले को पिटा गया, बस गलती यह है कि जामीन हिन्दू की थी ? मुस्लिम से इतना नफरत करने वाले को सजा मिलनी चाहिए? सरकार को एक नियम कानून बनाये जाने चाहिए कि जाति धर्म पर किसी से भेदभाव नही करने चाहिए? हिन्दूस्तान सबका है किसी एक धर्म की नहीं1
- गोरखपुर में सौतेली मां बनी हैवान! 3 साल की मासूम की कुल्हाड़ी से ह*त्या | तंत्र-मंत्र एंगल की जांच1
- Aakashvani, 25/2/2026, HE IS MY BROTHER! Israil P P M Netanyahu Caling Indian PM Narendra Modi.1