भानुपल्ली-बेरी रेललाईन टनल के ईटी-7 व ईटी-8 एस्केप टनल ब्रेकथ्रू सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण भानुपल्ली-बेरी रेललाईन का कार्य जारी है। 2027 तक इस रेललाईन के कार्य को पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस लक्ष्य के तहत प्रशासन की ओर से भी संबधित कंपनियों को कार्य करने को लेकर निर्देश दिए गए हैं। वहीं, भानुपल्ली-बेरी रेललाईन कार्य के तहत सोमवार को इस रेललाईन के तहत निर्माणाधीन आपाताकालीन टनल का ईटी-7 व ईटी-8 एस्केप टनल ब्रेकथ्रू हो गई। करीब साढ़े किलोमीटर लंबी टनल का 750 मीटर हिस्सा एक छोर से दूसरे छोर पर मिल गया। भानुपल्ली-बेरी रेललाईन के निर्माण कार्य में इस बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार रेल विकास निगम लिमिटेड के पैकेज नंबर-3 में एस्केप टनल ईटी-7 को ईटी-8 से सफलतापूर्वक जोड़ दिया गया। यह कार्य निर्माण कंपनी मैक्सा इंफ्रा इंडिया लिमिटेड द्वारा पूरा किया गया। इस एस्केप टनल का कार्य गत अगस्त 2025 में शुरू हुआ था। करीब आठ माह बाद यह कार्य पूरा किया गया है। हालांकि अभी तक साढ़े छह किलोमीटर लंबी टनल का महज साढ़े सात सौ मीटर हिस्सा ही आपस में जुड़ा है। मेन टनल ब्रेकथ्रू होने के लिए अभी समय लगेगा। बताया जा रहा है कि यह एस्केप टनल करीब छह माह पहले भी तैयार हो सकती थी, लेकिन टनल पर आबादी होने के चलते सुरक्षा की दृष्टि से कार्य किया गया। ब्लास्टिंग को लेकर भी प्रतिबंध रहा। अन्य कारण भी इसमें सामने आए। लेकिन फिर भी कंपनी की ओर से प्रयास किए गए कि जल्द ही इन कार्य को पूरा किया जाए। कंपनी अधिकारियों की मानें तो यह साढ़े छह किलोमीटर लंबी टनल आपात परिस्थितियों के लिए बनाई जा रही है। मेन टनल के कार्य को लेकर अभी लंबा समय लग सकता है। लेकिन प्रारंभिक चरण में एस्केप टनल को आपस में जोड़ा गया है। इस निर्माण कार्य के तहत आगामी दो माह में अन्य टनल भी ब्रेकथ्रू करने का लक्ष्य कंपनी की ओर से निर्धारित किया गया है। उधर, एस्केप टनल ब्रेकथ्रू के उपलक्ष्य में परियोजना स्थल पर विधिवत पूजा अर्चना की गई। जिसका नेतृत्व प्रोजेक्ट डायरेक्टर हितेश जायसवाल ने किया। इस मौके पर कंपनी के सीईओ विक्रम सिंह चौहान, जनरल मैनेजर मुरलीधर राव, प्रोजेक्ट सेफ्टी मैनेजर आलोक रौशन सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कामगारों और कर्मचारियों में उत्साह का माहौल रहा। इस ब्रेकथ्रू से परियोजना के निर्माण कार्य में गति आने के साथ-साथ क्षेत्रीय रेल संपर्क को मजबूत करने की दिशा में भी एक अहम कदम माना जा रहा है। बॉक्स: भानुपल्ली-बेरी रेललाईन कार्य के तहत सोमवार को निर्माणाधीन आपाताकालीन टनल का ईटी-7 व ईटी-8 एस्केप टनल ब्रेकथ्रू हो गई। करीब साढ़े किलोमीटर लंबी टनल का 750 मीटर हिस्सा एक छोर से दूसरे छोर पर मिल गया। जल्द ही इस टनल के कार्य को पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस एस्केप टनल को ब्रेकथ्रू करने में सभी अधिकारियों, कर्मचारियों के प्रयास सफल रहे हैं। हितेश जायसवाल, प्रोजेक्ट डायरेक्टर बॉक्स: बता दें कि भानुपल्ली-बेरी निर्माणाधीन रेलवे परियोजना के तहत निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने को लेकर कार्य जारी है। सुरंग, पुल, ट्रैक और अन्य निर्माण कार्य जारी हैं। 2027 के अंत तक इस कार्य को पूरा करने लक्ष्य रखा गया है। नैना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के कोट तुन्नु से लेकर बिलासपुर सदर के भराड़ी तक रेलवे परियोजना निर्माणाधीन है।
भानुपल्ली-बेरी रेललाईन टनल के ईटी-7 व ईटी-8 एस्केप टनल ब्रेकथ्रू सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण भानुपल्ली-बेरी रेललाईन का कार्य जारी है। 2027 तक इस रेललाईन के कार्य को पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस लक्ष्य के तहत प्रशासन की ओर से भी संबधित कंपनियों को कार्य करने को लेकर निर्देश दिए गए हैं। वहीं, भानुपल्ली-बेरी रेललाईन कार्य के तहत सोमवार को इस रेललाईन के तहत निर्माणाधीन आपाताकालीन टनल का ईटी-7 व ईटी-8 एस्केप टनल ब्रेकथ्रू हो गई। करीब साढ़े किलोमीटर लंबी टनल का 750 मीटर हिस्सा एक छोर से दूसरे छोर पर मिल गया। भानुपल्ली-बेरी रेललाईन के निर्माण कार्य में इस बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार रेल विकास निगम लिमिटेड के पैकेज नंबर-3 में एस्केप टनल ईटी-7 को ईटी-8 से सफलतापूर्वक जोड़ दिया गया। यह कार्य निर्माण कंपनी मैक्सा इंफ्रा इंडिया लिमिटेड द्वारा पूरा किया गया। इस एस्केप टनल का कार्य गत अगस्त 2025 में शुरू हुआ था। करीब आठ माह बाद यह कार्य पूरा किया गया है। हालांकि अभी तक साढ़े छह किलोमीटर लंबी टनल का महज साढ़े सात सौ मीटर हिस्सा ही आपस में जुड़ा है। मेन टनल ब्रेकथ्रू होने के लिए अभी समय लगेगा। बताया जा रहा है कि यह एस्केप टनल करीब छह माह पहले भी तैयार हो सकती थी, लेकिन टनल पर आबादी होने के चलते सुरक्षा की दृष्टि से कार्य किया गया। ब्लास्टिंग को लेकर भी प्रतिबंध रहा। अन्य कारण भी इसमें सामने आए। लेकिन फिर भी कंपनी की ओर से प्रयास किए गए कि जल्द ही इन कार्य को पूरा किया जाए। कंपनी अधिकारियों की मानें तो यह साढ़े छह किलोमीटर लंबी टनल आपात परिस्थितियों के लिए बनाई जा
रही है। मेन टनल के कार्य को लेकर अभी लंबा समय लग सकता है। लेकिन प्रारंभिक चरण में एस्केप टनल को आपस में जोड़ा गया है। इस निर्माण कार्य के तहत आगामी दो माह में अन्य टनल भी ब्रेकथ्रू करने का लक्ष्य कंपनी की ओर से निर्धारित किया गया है। उधर, एस्केप टनल ब्रेकथ्रू के उपलक्ष्य में परियोजना स्थल पर विधिवत पूजा अर्चना की गई। जिसका नेतृत्व प्रोजेक्ट डायरेक्टर हितेश जायसवाल ने किया। इस मौके पर कंपनी के सीईओ विक्रम सिंह चौहान, जनरल मैनेजर मुरलीधर राव, प्रोजेक्ट सेफ्टी मैनेजर आलोक रौशन सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कामगारों और कर्मचारियों में उत्साह का माहौल रहा। इस ब्रेकथ्रू से परियोजना के निर्माण कार्य में गति आने के साथ-साथ क्षेत्रीय रेल संपर्क को मजबूत करने की दिशा में भी एक अहम कदम माना जा रहा है। बॉक्स: भानुपल्ली-बेरी रेललाईन कार्य के तहत सोमवार को निर्माणाधीन आपाताकालीन टनल का ईटी-7 व ईटी-8 एस्केप टनल ब्रेकथ्रू हो गई। करीब साढ़े किलोमीटर लंबी टनल का 750 मीटर हिस्सा एक छोर से दूसरे छोर पर मिल गया। जल्द ही इस टनल के कार्य को पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस एस्केप टनल को ब्रेकथ्रू करने में सभी अधिकारियों, कर्मचारियों के प्रयास सफल रहे हैं। हितेश जायसवाल, प्रोजेक्ट डायरेक्टर बॉक्स: बता दें कि भानुपल्ली-बेरी निर्माणाधीन रेलवे परियोजना के तहत निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने को लेकर कार्य जारी है। सुरंग, पुल, ट्रैक और अन्य निर्माण कार्य जारी हैं। 2027 के अंत तक इस कार्य को पूरा करने लक्ष्य रखा गया है। नैना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के कोट तुन्नु से लेकर बिलासपुर सदर के भराड़ी तक रेलवे परियोजना निर्माणाधीन है।
- Post by ATV News Channel®1
- Post by KESHAV PANDIT®1
- नियमों के मुताबिक चलेगा नगर निगम, गुंडागर्दी नहीं की जाएगी बर्दाश्त - महापौर नगर निगम शिमला के मेयर सुरेंद्र चौहान के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने मोर्चा खोला हुआ है. सुरेंद्र चौहान पर बीजेपी उनके पार्षद बिट्टू कुमार के साथ बदसलूकी के आरोप लगा रही है. बीजेपी के इस विरोध पर अब मेयर सुरेंद्र चौहान ने पलटवार किया है. महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि नगर निगम सदन के भीतर किसी तरह की बासलुकी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने कहा कि बिट्टू कुमार पर कानून के तहत एक्शन लिया गया है. इससे पहले शिमला में भाजपा पार्षदों ने महापौर के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जमकर नारेबाजी की. भाजपा पार्षदों ने महापौर के पद पर बने रहने पर भी सवाल खड़े किए. VO -- शिमला नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि उनका पद पर बने रहना भाजपा के लोग तय नहीं कर सकते. इस संबंध में सरकार ने विधानसभा से विधेयक पारित करके राज्यपाल को भेजा गया है. इसी मामले में नगर निगम की ओर से भी एक प्रस्ताव राज्यपाल को भेजा गया है. मेयर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि भाजपा पार्षद पर नियमों के तहत एक्शन लिया गया है. महापौर ने कहा कि नगर निगम कानून के मुताबिक चल रहा है और आगे भी चलेगा. कोई आवाश्यक रूप से गुंडागर्दी करने का प्रयास करेगा तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि किसी को भी विरोध करने की स्वतंत्रता है, लेकिन विरोध लोकतांत्रिक दायरे में रहकर होना चाहिए. बाइट -- सुरेंद्र चौहान, महापौर शिमला MC1
- 🔥 धर्मपुर की धरती से हुंकार! 🔥 अब बहुत हो चुका! अब सहनशक्ति जवाब दे चुकी है! धर्मपुर की जनता अब चुप नहीं बैठेगी — अब जवाब भी देगी और हिसाब भी लेगी! सालों से सत्ता की कुर्सी पर बैठकर भारतीय जनता पार्टी और Indian National Congress ने धर्मपुर को सिर्फ आश्वासनों में उलझाए रखा। ❓ नौजवान बाहर क्यों भटक रहा है? ❓ अस्पतालों में सुविधाएँ अधूरी क्यों हैं? ❓ गांवों की सड़कें आज भी टूटी क्यों हैं? जनता सब देख रही है। जनता सब समझ रही है। और अब जनता चुप नहीं रहेगी! दारता गद्दीधार टिहरा की सभा ने बता दिया — जब जनसैलाब उठता है तो राजनीति की दिशा बदलती है। राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रूमीत सिंह ठाकुर का स्वागत सिर्फ सम्मान नहीं था — वह चेतावनी थी उन लोगों के लिए जो धर्मपुर को अपनी जागीर समझ बैठे हैं। 📢 30/03/2026 — संधोल गवाह बनेगा कि धर्मपुर अब किसी के पीछे चलने वाला नहीं, अपना रास्ता खुद बनाने वाला है! 🚩 यह संघर्ष सत्ता के खिलाफ नहीं — व्यवस्था की जड़ता के खिलाफ है। 🚩 यह आवाज विरोध की नहीं — स्वाभिमान की है। अब फैसला साफ है — या तो पुरानी राजनीति चलेगी, या धर्मपुर की नई ताकत उठेगी! झुकेंगे नहीं। डरेंगे नहीं। रुकेंगे नहीं। जय देवभूमि! 🚩🔥1
- सुजानपुर सुजानपुर विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने होली मेला में आयोजित कब्बडी, बास्केटबॉल व वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं का शुभारम्भ किया हैं. उन्होंने सभी खिलाडियों से मिल कर उनका मनोबल बढ़ाया और उन्हे खेलने के लिए प्रेरित किया5
- Post by Himachal Update 24 News9
- हिमाचल प्रदेश के गोबिंद सागर झील में वाटर स्पोर्ट्स सैंटर बिलासपुर के प्रशिक्षक, युवाओं को ड्रैगन वोट एव ट्रैडिशनल चैंपियनशिप के लिए तैयारी करते हुए। आने वाले दिनों में हिमाचल प्रदेश की टीम वाटर स्पोर्ट्स व ड्रैगन वोट एव ट्रैडिशनल चैंपियनशिप प्रतियोगिता में बढ़िया प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।1
- Post by ATV News Channel®1
- Post by KESHAV PANDIT®1