उत्क्रमित मध्य विद्यालय फुलवरिया तक नहीं पहुंची पक्की सड़क, 200 मीटर की दूरी आज भी बनी ग्रामीणों की परेशानी रजौली (नवादा): आजादी के दशकों बाद भी रजौली प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय फुलवरिया तक पक्की सड़क नहीं पहुंच सकी है। विद्यालय से लगभग 200 मीटर पहले ही मुख्य सड़क समाप्त हो जाती है, जिसके कारण छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं ग्रामीणों को प्रतिदिन कच्चे रास्ते और पगडंडी के सहारे विद्यालय तक पहुंचना पड़ता है। बरसात के दिनों में यह समस्या और भी गंभीर हो जाती है। ग्रामीणों ने बताया कि इसी रास्ते से हरदिया डैम जाने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों को भी पगडंडी का सहारा लेना पड़ता है। इससे आवागमन में काफी कठिनाई होती है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। स्थानीय महिला ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए कहा, "जब से होश संभाला है, तब से इस सड़क को ऐसे ही देखा है। चुनाव के समय नेता हाथ जोड़कर वोट मांगने आते हैं, लेकिन जीतने के बाद दोबारा दर्शन तक नहीं देते। सड़क निर्माण का वादा हर बार किया जाता है, मगर आज तक पूरा नहीं हुआ।" ग्रामीणों ने जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों से अविलंब विद्यालय तक पक्की सड़क का निर्माण कराने की मांग की है। उनका कहना है कि सड़क बनने से न केवल स्कूली बच्चों को सुविधा मिलेगी, बल्कि हरदिया डैम आने-जाने वाले लोगों और पूरे क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।

- संसद में सियासी ड्रामा चरम पर,पप्पू यादव बने पुजारी, राहुल गांधी ने किया दान, और फिर दानपात्र लेकर भाग निकले!" "संसद में सियासी ड्रामा चरम पर—पप्पू यादव बने पुजारी, राहुल गांधी ने किया दान, और फिर दानपात्र लेकर भाग निकले!"1
- कागजों में खुद गई 55 लाख की पइन, धरातल पर एक फावड़ा भी नहीं चला - सोनसा में मनरेगा घोटाला* : कागजों में खुद गई 55 लाख की पइन, धरातल पर एक फावड़ा भी नहीं चला - सोनसा में मनरेगा घोटाला* हिसुआ सरकारी फाइलों में पइन पूरी तरह खुदी हुई दिख रही है, लेकिन मौके पर घास-झाड़ियां उगी हैं। मामला हिंदुआ प्रखंड की सोनसा पंचायत का है, जहां मनरेगा योजना से बनने वाली नटेरी पइन में 55 लाख 26 हजार रुपये के गबन का सनसनीखेज आरोप लगा है। आरोप पंचायत की मुखिया जमीला खातून और उनके प्रतिनिधि नसीम अख्तर उर्फ तस्लीमुद्दीन पर है। ग्रामीणों - ग्रामीण भोला सिंह, संकेत बिहारी,, शानू कुमार, बाजो शर्मा, प्रमोद कुमार, उमेश मांझी, नर्सा मांझी, बच्चू मांझी, अनुज पंडित व रामचरित्र मांझी सहित दर्जनों ग्रामीणों का आरोप है कि मनेरगा में भारी अनियमितता हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि लगभग तीन किलोमीटर लंबी पइन में सिर्फ खानापूर्ति कर पूरी राशि निकाल ली गई। जबकि हकीकत ये है कि पइन की वर्तमान दुरवस्था के कारण एकमात्र सहारा यही पइन है। पइन में सिल्ट नहीं निकलने से गुरचक के पास से ही पानी आगे नहीं बढ़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि इस पइन से चार महीने पहले ही काम शुरू होना था। अगर पइन की खुदाई सही तरीके से हुई होती, तो बरसात का पानी गांव तक पहुंच जाता और धान की रोपनी शुरू हो गई होती। लेकिन अब खेत सूखे पड़े हैं और नकदी फसल संकट में है। इसको लेकर ग्रामीणों ने बीडीओ देवानंद कुमार सिंह को आवेदन देकर जांच की मांग की है। बीडीओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मनरेगा पीओ के पास जांच के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों ने बीडीओ, डीएम सहित प्रदेश स्तर तक आवेदन देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है। ---2
- बिहार शरीफ का हिरणय पर्वत पर बिहार के विराट की वॉक दर्शकों को कोहली की याद दिला दी बिहार शरीफ का हिरणय पर्वत पर बिहार के विराट की वॉक दर्शकों को कोहली की याद दिला दी देखिए ये अद्भुत नजारा1
- सिग्नल का पालन करना जरूरी हैं परन्तु. Emergency बहन चलाये, जा सकते हैं इसका बिरोध नही करें. सिग्नल का पालन करना जरूरी हैं परन्तु. Emergency बहन चलाये, जा सकते हैं इसका बिरोध नही करें.1
- सिग्नल का पालन करना जरूरी हैं परन्तु. Emergency बहन चलाये, जा सकते हैं इसका बिरोध नही करें.1
- नालंदा जिला प्रशासन के विरोध में जन कल्याण संघ का अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का ऐलान जन कल्याण संघ, एक आवाज़ द्वारा नालंदा जिला प्रशासन के विरोध में 29 जुलाई 2026 से बिहारशरीफ के हॉस्पिटल मोड़ पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की घोषणा की गई। पोस्टर में प्रशासन से विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन की जानकारी दी गई है तथा संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।1
- Bihar News: सिपाही और जमादार द्वारा वाहन जांच पर रोक? जानिए नया आदेश बिहार में वाहन जांच को लेकर नए निर्देश चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, सिपाही और जमादार स्तर के पुलिसकर्मियों द्वारा वाहन जांच पर रोक से जुड़ा आदेश जारी किया गया है। इस फैसले का उद्देश्य जांच प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित और जवाबदेह बनाना बताया जा रहा है। 📌 आधिकारिक आदेश और स्थानीय पुलिस के निर्देशों का पालन करें। 💬 इस फैसले पर आपकी क्या राय है? कमेंट में जरूर बताइए।1
- नालंदा जिले के सिलाव थाना अंतर्गत मितवा गांव में पूजा विवाद को लेकर दो जाति में संघर्ष, गोली चली पत्थर चले हुए कुछ लोग घायल.. पुलिस कर रही है कैम्प, कुछ लोग को पूछताक्ष के लिए लाया गया थाने... नालंदा जिले के सिलाव थाना अंतर्गत मितवा गांव में पूजा विवाद को लेकर दो जाति में संघर्ष, गोली चली पत्थर चले हुए कुछ लोग घायल.. पुलिस कर रही है कैम्प, कुछ लोग को पूछताक्ष के लिए लाया गया थाने... संजीत कुमार गुप्ता, dsp, राजगीर1