समस्तीपुर:जमीन रजिस्ट्री में ससुराल वालों ने पैसा नहीं दिया तो नाराज हुए पति, पीट-पीटकर पत्नी को मार डाला समस्तीपुर जिले में जमीन रजिस्ट्री में ससुराल वालों ने पैसा नहीं दिया तो नाराज हो गया पति, पीट-पीटकर पत्नी को मार डाला... समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में एक विवाहिता का शव उसके ससुराल से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल मामले की जांच जारी है। मृतका के मायके वालों ने पति, सास और ननद पर पीट-पीटकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। मृतका के भाई मणिकांत के अनुसार, उनकी बहन की शादी वर्ष 2017 में इसी गांव के निवासी आलोक कुमार से हुई थी। शादी के समय दहेज में करीब 20 लाख रुपये और एक कार दी गई थी। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा लगातार पैसों की मांग की जा रही थी। मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता के साथ मारपीट की जाती थी। मृतका के दो बच्चे भी हैं। हाल ही में जमीन रजिस्ट्री के नाम पर चार लाख रुपये की मांग की गई थी, जिसे पूरा नहीं करने पर उसकी हत्या कर दी गई। मणिकांत ने बताया कि घटना की रात उन्हें फोन पर बहन के साथ मारपीट की सूचना मिली थी, लेकिन कुछ ही देर बाद उसकी मौत की खबर दे दी गई। जब वे ससुराल पहुंचे तो घर में कोई मौजूद नहीं था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मृतका के शरीर पर बेल्ट, लाठी-डंडे से मारपीट और गला घोंटने के निशान थे। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

- बिहार के समस्तीपुर में मौसम विभाग ने जारी किया है अलर्ट, बेवजह घर से बाहर ना निकले, तापमान में अत्यधिक वृद्धि रहने की संभावना है, सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक धूप का प्रकोप अधिक रहेगा1
- hamare gaon ka sabse famous bhajan1
- *पेंशनर्स ने प्रधानमंत्री को सौंपा ज्ञापन* समस्तीपुर: ऑल इंडिया स्टेट गवर्नमेंट पेंशनर्स फेडरेशन (AISGPF) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक ज्ञापन सौंपा है, जिसमें राज्य सरकार के पेंशनर्स की लंबित मांगों को उठाया गया है। फेडरेशन ने 22-23 फरवरी 2026 को कुरुक्षेत्र, हरियाणा में आयोजित अपने द्वितीय अखिल भारतीय सम्मेलन में एक प्रस्ताव पारित कर प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया। ज्ञापन में पेंशनर्स की विभिन्न मांगों को शामिल किया गया है, जिनमें उनके अधिकारों और कल्याण की सुरक्षा और संवर्धन शामिल हैं। फेडरेशन ने प्रधानमंत्री से इन मांगों पर विचार करने और आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। ज्ञापन जिला प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजा गया है।1
- Aajtak isme pani aaya hi nhi jab se laga hain1
- Post by Arvind Kumar News 7 Samastipur1
- भगवानपुर थाना अंतर्गत मियाँ बैरो पंचायत के चौर के पोखर में महिला का शव मिला.1
- दरभंगा स्थित कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्वविद्यालय में विभागाध्यक्ष चयन प्रक्रिया एक बार फिर विवादों में आ गई है। ऑल इंडिया पासवान एकता मंच के राष्ट्रीय महासचिव सह दलित चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र पासवान उर्फ गुरुजी ने संस्कृत विश्वविद्यालय के साहित्य विभाग में वरीयता के बावजूद डॉ. संतोष पासवान को विभागाध्यक्ष नहीं बनाए जाने पर गंभीर सवाल उठाए हैं। गुरुजी ने कहा कि जब विश्वविद्यालय के अन्य विभागों में विभागाध्यक्ष की नियुक्ति हो चुकी है, तो साहित्य विभाग में नियुक्ति को टालना संदेह पैदा करता है। उन्होंने इसे कथित तौर पर जातीय भेदभाव से जोड़ते हुए कड़ी नाराजगी जताई है। इस मुद्दे को लेकर गुरुजी ने कुलपति प्रो. लक्ष्मी निवास पाण्डेय, राज्यपाल सह कुलाधिपति, मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री समेत उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों को ईमेल के माध्यम से ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में 22 अप्रैल को प्रस्तावित सीनेट बैठक से पहले डॉ. संतोष पासवान की नियुक्ति सुनिश्चित करने की मांग की गई है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो देशभर की दलित संस्थाएं उग्र आंदोलन और अनशन के लिए बाध्य होंगी। साथ ही उन्होंने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों में किसी भी प्रकार का जातीय भेदभाव संविधान के मूल्यों के खिलाफ है और इसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। गुरुजी ने विश्वविद्यालय प्रशासन से निष्पक्ष और त्वरित निर्णय लेने की अपील की है, ताकि शैक्षणिक संस्थानों में समानता और सामाजिक न्याय की भावना बनी रहे। दिनदहाड़े फायरिंग से दहला कल्याणपुर, एक युवक की मौत, दूसरा जिंदगी-मौत से जूझ रहा। समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने दिनदहाड़े तांडव मचाते हुए बाइक सवार दो युवकों को गोली मार दी। इस सनसनीखेज वारदात में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, गोलीबारी की यह घटना तारा चौक से सोमनाहा जाने वाली सड़क पर माधोपुर गांव के समीप हुई। बताया जाता है कि दोनों युवक बाइक से कहीं जा रहे थे, तभी घात लगाए अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग जब तक मौके पर पहुंचे, तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। घटना में घायल युवक की पहचान कल्याणपुर प्रखंड के जितवारिया गांव निवासी रजीव कुमार के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत कल्याणपुर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, मृत युवक की पहचान खबर संग्रह किए जाने तक नहीं हो सकी थी । सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से एक हथियार तथा एक बाइक बरामद किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। फिलहाल, गोलीबारी के पीछे के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।1
- Post by Arvind Kumar News 7 Samastipur1