ओबेरॉय ग्रुप ने सीएसआर के तहत 80 लाख की लागत से विद्यालय भवन का किया निर्माण, शिक्षा विभाग को सौंपा सवाई माधोपुर, 30 मार्च। जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग सवाई माधोपुर के संयुक्त तत्वाधान में जिले में राजकीय विद्यालयों के भौतिक विकास के लिए संचालित अभिनव पहल भविष्य की उड़ान के तहत ओबेरॉय वन्य विलास ग्रुप द्वारा कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सबिलिटी (सीएसआर) के तहत करीब 80 लाख रुपये की लागत से राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय का नवीन भवन का निर्माण करवाकर भवन को शिक्षा विभाग को विधिवत सुपुर्द किया गया। इस पहल से क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध होगा। ओबेरॉय ग्रुप द्वारा विद्यालय परिसर में आधुनिक सुविधाओं से युक्त नवीन कक्षा कक्षों का निर्माण कराया गया है। इसके अतिरिक्त छात्रों के मध्याह्न भोजन की व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए रसोई घर, विद्यालय की सुरक्षा के लिए बाउंड्री वाल तथा छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग शौचालयों का निर्माण भी किया गया है। विद्यार्थियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने हेतु वाटर कूलर की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। विद्यालय हस्तांतरण कार्यक्रम के दौरान ओबेरॉय ग्रुप सवाई माधोपुर के मानव संसाधन प्रबंधक लोकेश एवं चीफ इंजीनियर सुधीर ने एडीपीसी दिनेश कुमार गुप्ता, जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) देवी लाल मीणा,कार्यक्रम अधिकारी समग्र शिक्षा हेमराज मीना एवं सरपंच ग्राम पंचायत माधोसिंहपुरा ओम प्रकाश सैनी की उपस्थिति में विद्यालय की संस्था प्रधान नीलम धनवानी को हस्तांतरण प्रमाण पत्र सौंपा। एडीपीसी दिनेश कुमार गुप्ता एवं जिला शिक्षा अधिकारी देवी लाल मीणा ने ओबेरॉय ग्रुप के इस महत्वपूर्ण योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पहल से सरकारी विद्यालयों के भौतिक संसाधनों में सुधार होता है और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने में सहायता मिलती है। साथ ही उन्होंने भविष्य में भी जिले के अन्य विद्यालयों के विकास हेतु सहयोग जारी रखने का आग्रह किया। कार्यक्रम अधिकारी समग्र शिक्षा हेमराज मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि ओबेरॉय ग्रुप द्वारा गत वर्ष भी राजकीय प्राथमिक विद्यालय किशनपुरा एवं राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय खिलचीपुर सहित अन्य विद्यालयों में भौतिक विकास कार्यों के लिए लगभग 65 लाख रुपये का आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया था। इस अवसर पर विद्यालय में कार्यरत स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

- सवाई माधोपुर, 30 मार्च। बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, चिकित्सा, सम्पर्क पोर्टल, बजट घोषणाओं सहित आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा बैठक सोमवार को जिला कलक्टर काना राम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र में आयोजित हुई। जिला कलक्टर ने सम्पर्क पोर्टल (सीएम-हैल्पलाइन 181) की समीक्षा करते हुए पोर्टल पर प्राप्त परिवादों का समयबद्ध और संतुष्टिपूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रदान किए। उन्होंने सभी उपखण्ड अधिकारियों से जनगणना-2027 की तैयारियों की जानकारी लेते हुए प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर गतिविधियों की तैयारियां करने तथा कार्मिकों को समुचित प्रशिक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने समस्त अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक माह अपने-अपने विभागों का निरीक्षण कर कार्यालय में पाई गई कमियों को दुरस्त किया जाए। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को योजनावार निरीक्षण प्रारूप तैयार कर मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्यालय समय पर जिन कार्यालयों में ताला लगा मिले उनके विरूद्ध सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री विकसित ग्राम/शहरी वार्ड अभियान का सभी राजीव गांधी सेवा केन्द्रों पर आईईसी पोस्टर बैनर के माध्यम प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाओं का आयोजन कर गांवों के विकास की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने पंचायतवार कैम्पों का आयोजन कर पट्टा विहीन सभी राजकीय विद्यालयों का पट्टा जारी करने के निर्देश उपखण्ड अधिकारी एवं विकास अधिकारियों को दिए।1
- उनियारा/टोंक। पिछले चौबीस घंटों से बदले मौसम के मिजाज ने क्षेत्र के किसानों की कमर तोड़ दी है। रविवार देर शाम और आज सुबह हुई मूसलाधार बारिश के साथ गिरे बेर के आकार के ओलों ने खेतों में खड़ी 'सोना' उगलती फसलों को जमींदोज कर दिया है। उनियारा, अलीगढ़, काकोड़ और आसपास के ग्रामीण अंचलों में प्रकृति के इस कहर से चारों ओर बर्बादी का मंजर दिखाई दे रहा है। पककर तैयार थी फसल, अब बिछी है मिट्टी में क्षेत्र में इस बार गेहूं, सरसों और चने की बंपर पैदावार की उम्मीद थी। अधिकांश खेतों में फसल पककर तैयार खड़ी थी और कुछ जगहों पर कटाई का कार्य शुरू ही हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक आए अंधड़ और ओलावृष्टि ने चंद मिनटों में ही सब कुछ तबाह कर दिया। ओलों की मार से सरसों की फलियां टूटकर खेत में गिर गई हैं और गेहूं की बालियां टूटकर बिखर गई हैं। किसानों के छलके आंसू: "अब कैसे चुकेगा कर्ज?" प्रभावित गांव के एक पीड़ित किसान ने रूंधे गले से बताया, "हमने खून-पसीना एक कर फसल को पाला था। खाद-बीज के लिए साहूकारों से कर्ज लिया था, उम्मीद थी कि इस बार फसल अच्छी होगी तो कर्ज उतर जाएगा। लेकिन कुदरत ने एक झटके में हमें सड़क पर ला दिया।" प्रशासन से मुआवजे की गुहार घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और किसान संगठनों ने गहरा दुख जताया है। किसानों ने राज्य सरकार और जिला प्रशासन से मांग की है कि: तत्काल विशेष गिरदावरी (सर्वेक्षण) के आदेश दिए जाएं। फसल बीमा योजना का लाभ बिना किसी जटिल प्रक्रिया के दिलाया जाए। प्रभावित किसानों को उचित आर्थिक मुआवजा देकर राहत प्रदान की जाए। प्रमुख सुर्खियां (Sub-Headlines): सफेद चादर में लिपटे खेत: ओलावृष्टि इतनी भीषण थी कि कुछ ही समय में खेत बर्फ की सफेद चादर से ढक गए। पशुचारे का भी संकट: फसलों के साथ-साथ चारे के बर्बाद होने से पशुपालकों की चिंता भी बढ़ गई है।1
- लाखेरी - गेहूं खरीद केंद्र पर बार दाने की कमी की मिल रही थी सूचना जिस पर उपखण्ड अधिकारी सुरेंद्र सिंह चौधरी दोपहर बाद अचानक पहुंचे कृषि उपज मंडी,बारदाने को लेकर ली जानकारी और शीघ्र बारदाना उपलब्ध कराने के दिए कहा तथा मौसम खराब के चलते किसानों की फसल खराब नही हो इसको लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश,इस दौरान केंद्र प्रभारी विजय सिंह, आलोक शर्मा,कौशल गौतम,बादल सिंह,सहित मंडी स्टाफ मौजूद रहा।2
- अंता मंडी में बारिश से भीगा गेहूं, किसानों की परेशानी बढ़ी,#rajasthan #baran #antanews #latestupdate1
- Post by Noshad ahmad qureshi1
- Post by Jitendra Prajapati1
- मेरठ उत्तर प्रदेश में नागौर सांसद राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान जी बेनीवाल का वायरल भाषण1
- सोनकच्छ महावीर जयंती शोभायात्रा, भक्ति और जयघोष से गूंजा,#madhyapradesh #sonkatchnews #latestupdates1