मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले स्थित नरवर किले से तोप चोरी होने के मामले में शिवपुरी पुलिस और राजस्थान पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किए गए बोलेरो पिकअप वाहन को जब्त करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुरातत्व विभाग के चौकीदार रमेश कोली की शिकायत पर थाना नरवर में बीएनएस की धारा 303(2) के तहत अपराध क्रमांक 128/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। घटना के अनुसार, 16 जुलाई 2026 की सुबह जब चौकीदार कचहरी महल पहुंचा तो वहां रखी 14 तोपों में से एक तोप गायब मिली, जिसे अज्ञात चोरों ने रात में चुरा लिया था। पुरातत्व धरोहर की चोरी से जुड़ा मामला बेहद गंभीर होने पर ग्वालियर जोन के पुलिस महानिरीक्षक अरविंद कुमार सक्सेना और उप पुलिस महानिरीक्षक डॉ. असित यादव ने जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद शिवपुरी पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा आरोपियों पर 10,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया, जिसे बाद में पुलिस महानिरीक्षक द्वारा बढ़ाकर 30,000 रुपये कर दिया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर. डी. प्रजापति और एसडीओपी प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में गठित स्पेशल टीम ने साइबर सेल, सीसीटीवी और टोल प्लाजा कैमरों की मदद से वारदात में प्रयुक्त पिकअप वाहन (नंबर RJ34GA2980) को चिह्नित किया और करौली (राजस्थान) के पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल से संपर्क कर सहयोग मांगा। करौली पुलिस और शिवपुरी पुलिस की टीमों ने मुखबिर की सूचना पर 25 जुलाई 2026 को घेराबंदी कर आरोपी अमन कुमार मीणा (निवासी पालनपुर, हिंडौन, करौली) और टिम्मू राम मीणा (निवासी गांवड़ा मीणा, करौली) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त करीब 6 लाख रुपये मूल्य की महिंद्रा पिकअप बोलेरो को जब्त कर लिया है। शिवपुरी पुलिस अब चोरी हुई तोप की बरामदगी और गिरोह के अन्य फरार सदस्यों को पकड़ने के लिए राजस्थान के करौली जिले में लगातार दबिश दे रही है।

- गंगापुर सिटी स्थित ममलेश्वर महादेव मंदिर में स्वदेशी जागरण मंच की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर में दीप प्रज्वलित करके की गई। इस बैठक में मौजूद सदस्यों द्वारा संगठन के मुख्य उद्देश्यों और उसकी भावी नीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।1
- राजस्थान में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की कार्यशैली, हालिया फैसलों और बयानों से नाराज सरकारी शिक्षकों व कर्मचारी संघों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शिक्षक संगठनों ने शिक्षा मंत्री से तुरंत इस्तीफे की मांग की है और चेतावनी दी है कि यदि उनकी अनदेखी की गई तो इस आंदोलन को पूरे प्रदेश में और उग्र किया जाएगा। शिक्षक प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया है कि शिक्षा विभाग में नीतिगत सुधार करने के बजाय शिक्षकों पर अनचाहे फैसले थोपे जा रहे हैं। मुख्य विरोध सार्वजनिक मंचों पर शिक्षकों की छवि धूमिल करने वाले अमर्यादित बयानों, लंबे समय से लंबित 'थर्ड ग्रेड' शिक्षकों की स्थानांतरण नीति लागू न होने, हालिया तबादलों में गड़बड़ी के आरोपों और बीएलओ, ऑनलाइन सर्वे व शाला दर्पण की प्रविष्टियों जैसे गैर-शैक्षणिक कामों के बोझ को लेकर है। विभिन्न शिक्षक संगठनों और कर्मचारी महासंघों ने प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन की रणनीति बनाई है, जिसके तहत जिला मुख्यालयों पर ज्ञापन सौंपने के साथ-साथ जयपुर में बड़े स्तर पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी गई है। शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों का कहना है कि शिक्षा मंत्री का रवैया लगातार शिक्षक-विरोधी रहा है और शिक्षकों के सम्मान तथा शिक्षा व्यवस्था के स्तर को बनाए रखने के लिए उनका इस्तीफा जरूरी है। जब तक मांगे पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा।1
- करौली जिले के सपोटरा थाना पुलिस ने अवैध स्मैक की खरीद-फरोख्त के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थानाधिकारी अभिजीत कुमार मीणा ने रविवार दोपहर 1:00 बजे बताया कि पुलिस थाना सपोटरा में स्वापक औषधि और मनः प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत दर्ज प्रकरण में वांछित आरोपी ओमप्रकाश उर्फ ओमी मीना को पकड़ा गया है। आरोपी ओमप्रकाश उर्फ ओमी मीना, सीताराम मीना का पुत्र है और सवाई माधोपुर जिले के कुण्डेरा थाना क्षेत्र स्थित ऊलियाना गांव का निवासी है। मामले की जांच कर रहे उपनिरीक्षक महेश चन्द ने आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है और फिलहाल उससे पूछताछ व अनुसंधान जारी है।1
- राजस्थान के लालसोट उपखंड से इलेक्ट्रॉनिक्स एवं फर्नीचर व्यापार संघ के पांच दिवसीय देव दर्शन कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है। व्यापार महासंघ अध्यक्ष दीपक चौधरी ने इस यात्रा का शुभारंभ किया और सभी यात्रियों को सकुशल यात्रा संपन्न करने की शुभकामनाएं दीं। पांच दिवसीय इस धार्मिक यात्रा के तहत श्रद्धालु महाकाल, ओंकारेश्वर, सांवरिया सेठ, एकलिंग जी, नाथद्वारा एवं उदयपुर का भ्रमण करेंगे। इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक्स एवं फर्नीचर व्यापार संघ की ओर से व्यापार महासंघ अध्यक्ष दीपक चौधरी का साफा बांधकर स्वागत और सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान इलेक्ट्रॉनिक्स एवं फर्नीचर व्यापार महासंघ के कई सदस्य मौजूद रहे।2
- मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में स्थित ऐतिहासिक नरवर किले से तोप चोरी होने के मामले में शिवपुरी और करौली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए घटना में प्रयुक्त करीब ₹6 लाख मूल्य की महिंद्रा बोलेरो पिकअप (RJ34GA2980) को जप्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हिंडौन सदर थाना क्षेत्र के पालनपुर गांव निवासी अमन कुमार मीना और गांवडा मीना निवासी टिम्मू राम मीना के रूप में हुई है। पुलिस अब चोरी गई तोप को बरामद करने और मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश के लिए करौली तथा अन्य ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। यह मामला तब सामने आया जब पुरातत्व विभाग में कचहरी महल पर तैनात चौकीदार रमेश कोली ने नरवर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 15 जुलाई की शाम ड्यूटी खत्म करने के बाद वह चले गए थे, लेकिन 16 जुलाई की सुबह लौटने पर कचहरी महल में रखी 14 तोपों में से 1 तोप गायब थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए ग्वालियर जोन के पुलिस महानिरीक्षक अरविंद कुमार सक्सेना और उप पुलिस महानिरीक्षक डॉ. असित यादव ने त्वरित गिरफ्तारी के निर्देश दिए। शिवपुरी पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा घोषित ₹10,000 के इनाम को बाद में पुलिस महानिरीक्षक ने बढ़ाकर ₹30,000 कर दिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर. डी. प्रजापति और एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में गठित स्पेशल टीम ने साइबर सेल, टोल प्लाजा और सीसीटीवी कैमरों की मदद से संदिग्ध पिकअप वाहन का सुराग लगाया। इसके बाद जांच टीम करौली पहुंची, जहां पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने स्पेशल टीम उपलब्ध कराई। 25 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अमन मीना अपने साथी के साथ उसी पिकअप से राजस्थान से शिवपुरी की ओर आ रहा है, जिसके बाद थाना नरवर, सुभाषपुरा और करौली पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया।1
- करौली स्थित शक्ति केंद्र कांचरोली के सभी बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम का 136वां एपिसोड टीवी पर देखा और सुना गया। इस दौरान केंद्र के सभी बूथों पर अध्यक्षों ने एक साथ मिलकर इस कार्यक्रम को सुना। अपने संबोधन में मोदी जी ने कारगिल के शहीदों को नमन करते हुए कहा कि राष्ट्र के लिए दिया गया बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने गुलाम हुसैन जी के बलिदान का विशेष रूप से बखान किया और आत्मनिर्भर बनने पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने महिलाओं की हर्बल चाय की विशेषता और इससे जुड़े उद्योग की सराहना की। इसके साथ ही जल संरक्षण पर बात करते हुए उन्होंने पानी की हर एक बूंद-बूंद की बचत और जल के महत्व को समझाया, वहीं प्लास्टिक प्रदूषण से होने वाले प्राकृतिक नुकसान के बारे में भी सचेत किया।3
- भारत की हाइड्रोजन ट्रेन ने 1200 किलोमीटर से अधिक का सफलता पूर्वक परिचालन पूरा करके एक नया इतिहास रच दिया है। स्वदेशी तकनीक के जरिए उठाया गया यह कदम देश में स्वच्छ और शून्य उत्सर्जन रेल परिवहन की दिशा में अत्यंत ऐतिहासिक माना जा रहा है। इस परिचालन के माध्यम से 3000 लीटर डीजल की बचत हुई है, जबकि ट्रेन से केवल जलवाष्प का ही उत्सर्जन होता है। पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक पर आधारित यह कदम पर्यावरण-अनुकूल और शून्य उत्सर्जन रेल यात्रा की ओर एक बड़ी उपलब्धि है।1
- NEET पेपर लीक मामले के विरोध में शनिवार को लालसोट में भीम आर्मी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शहर में पैदल मार्च निकाला और राष्ट्रपति के नाम पर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस पैदल मार्च में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं के साथ छात्र संगठनों के सदस्य भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। सौंपे गए ज्ञापन में छात्रों के अधिकारों की रक्षा करने की मांग की गई है, साथ ही शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज का विरोध जताया गया है। कार्यक्रम की अगुवाई पायलट आंबेडकर, ललित जोरवाल, डिस्को लालसोट, लालाराम, विकास, कालूराम, विकास आंबेडकर, लालू, हंसराज, पिंटू गुर्जर, रिंकू इंदावा, रोहित वर्मा, नीरज, राकेश मीणा और गोलू बिनोरी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने की।3
- करौली के सदर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गोपालपुर मोड़ के पास से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। रविवार दोपहर 1:00 बजे जानकारी देते हुए थाना अधिकारी यदुवीर सिंह ने बताया कि एसपी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने मौके से नकटीपुरा निवासी लवकुश पुत्र ओमप्रकाश (जाति माली) को अवैध शराब का परिवहन करते हुए पकड़ा। कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से 55 पव्वे अवैध देशी शराब के जब्त किए गए हैं। शराब जब्ती के बाद सदर थाना पुलिस गिरफ्तार आरोपी से आगे की पूछताछ कर रही है।1