गुरु गुफा संकल घाट अमोदा में श्रद्धाभाव से मनाया गया शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी का 102वां प्राकट्योत्सव गुरु गुफा संकल घाट अमोदा में श्रद्धाभाव से मनाया गया शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी का 102वां प्राकट्योत्सव पादुका पूजन, कन्या भोजन एवं भंडारे का आयोजन; रात्रि में हुई भजन संध्या, बड़ी संख्या में शामिल हुए गुरु भक्त अमोदा। परम पूज्य अनन्त श्री विभूषित उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर एवं पश्चिमाम्नाय द्वारकापीठाधीश्वर धर्म सम्राट जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज के 102वें प्राकट्योत्सव महामहोत्सव के अवसर पर गुरु गुफा संकल घाट अमोदा में विभिन्न धार्मिक आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न हुए। कार्यक्रम के दौरान महाराज श्री की प्रतिमा के समक्ष सभी भक्तों द्वारा विधि-विधान से पादुका पूजन किया गया। इस अवसर पर ब्रह्मचारी धारानंद, विश्वरूपानंद, आशीष चौबे, बद्दू महाराज, आनंद, राजा राजपूत, आकाश महाराज, छोटू, ऋषि ठाकुर, शुभम, प्रदीप, मिहीलाल, मुकेश राजपूत, इंजन राजपूत, गिदु, अर्जुन एवं धनीराम सहित अमोदा और नीमखेड़ा के समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे। कन्या भोजन एवं भंडारे का आयोजन पादुका पूजन के उपरांत कन्या भोजन एवं भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें सभी भक्तों के लिए प्रसादी की व्यवस्था की गई। श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण कर महाराज श्री का आशीर्वाद प्राप्त किया। भजन संध्या में उमड़ा भक्तिभाव रात्रि में भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालुओं एवं गुरु भक्तों ने शामिल होकर भक्ति संगीत का आनंद लिया और धर्मलाभ प्राप्त किया। पूरे आयोजन में गुरु भक्ति एवं आध्यात्मिक वातावरण बना रहा।

- *हनुमानजी की भक्ति में रंगे रामभक्त, संगीतमय सुंदरकांड पाठ में उमड़ी श्रद्धा*। गोटेगांव। श्री राम रामायण समिति द्वारा पिछले 40 वर्षों से भी अधिक समय से निरंतर *हनुमानजी की भक्ति में रंगे रामभक्त, संगीतमय सुंदरकांड पाठ में उमड़ी श्रद्धा*। गोटेगांव। श्री राम रामायण समिति द्वारा पिछले 40 वर्षों से भी अधिक समय से निरंतर श्री रामचरितमानस अखंड पाठ की परंपरा निभाई जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को हनुमानजी को प्रिय संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन नरेंश, सतीश, महेश नामदेव जी के व्यावसायिक प्रतिष्ठान पर किया गया। सुंदरकांड पाठ के दौरान रामभक्तों ने भजनों और संगीतमय प्रस्तुति के साथ श्रद्धापूर्वक पाठ किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भगवान श्रीराम एवं हनुमानजी की आराधना कर धर्मलाभ प्राप्त किया।1
- नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शातिर मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार, 7 लाख कीमत की 11 बाइक बरामद नरसिंहपुर: जिले में चोरी की वारदातों पर प्रभावी अंकुश लगाने और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नरसिंहपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना स्टेशनगंज पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 11 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। बरामद वाहनों की कुल अनुमानित कीमत करीब 7 लाख रुपये बताई जा रही है।1
- EXPRESS MP CG NEWS1
- पटवारियों को अलग रखने की मांग, मुख्यमंत्री और कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन नरसिंहपुर। मध्यप्रदेश पटवारी संघ ने “स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन-2026” योजना के तहत होने वाले निष्पादन, ई-केवाईसी, पंजीयन एवं व्यक्तिगत दायित्व से जुड़े कार्यों से पटवारी संवर्ग को पृथक रखने की मांग की है। इस संबंध में जिला पटवारी संघ नरसिंहपुर की ओर से मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन एवं कलेक्टर नरसिंहपुर के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में जिला अध्यक्ष राहुल पटेल ने कहा कि पटवारी संघ स्वामित्व योजना का विरोध नहीं करता। संघ का मानना है कि योजना से ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को उनकी संपत्ति संबंधी अधिकारों का अभिलेख मिलने तथा ऋण आदि की सुविधा प्राप्त होने में मदद मिलेगी। हालांकि योजना के क्रियान्वयन में पटवारियों को दिए जा रहे अतिरिक्त दायित्वों को लेकर संघ ने आपत्ति जताई है। संघ के अनुसार ग्रामीण आबादी क्षेत्र की भूमि का स्वरूप सामान्य राजस्व कृषि भूमि से अलग है। स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीण आबादी का सर्वेक्षण एवं मानचित्रण पंचायत राज व्यवस्था के मार्गदर्शन में किया गया था। इस दौरान राजस्व विभाग के पटवारियों ने आवश्यक नक्शा, नाप एवं तकनीकी कार्यों में सहयोग किया। पटवारी संघ का कहना है कि पटवारियों की भूमिका मुख्य रूप से सहयोगात्मक एवं अभिलेखीय/मैदानी सहायता तक सीमित रही है। अब योजना के अंतर्गत ई-केवाईसी, पंजीयन एवं व्यक्तिगत दायित्व से जुड़े कार्यों को पटवारियों पर डालने का संघ ने विरोध किया है। संघ ने शासन से मांग की है कि पटवारी संवर्ग को इन अतिरिक्त कार्यों एवं व्यक्तिगत दायित्व से अलग रखा जाए। पटवारियों को अलग रखने की मांग, मुख्यमंत्री और कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन नरसिंहपुर। मध्यप्रदेश पटवारी संघ ने “स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन-2026” योजना के तहत होने वाले निष्पादन, ई-केवाईसी, पंजीयन एवं व्यक्तिगत दायित्व से जुड़े कार्यों से पटवारी संवर्ग को पृथक रखने की मांग की है। इस संबंध में जिला पटवारी संघ नरसिंहपुर की ओर से मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन एवं कलेक्टर नरसिंहपुर के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में जिला अध्यक्ष राहुल पटेल ने कहा कि पटवारी संघ स्वामित्व योजना का विरोध नहीं करता। संघ का मानना है कि योजना से ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को उनकी संपत्ति संबंधी अधिकारों का अभिलेख मिलने तथा ऋण आदि की सुविधा प्राप्त होने में मदद मिलेगी। हालांकि योजना के क्रियान्वयन में पटवारियों को दिए जा रहे अतिरिक्त दायित्वों को लेकर संघ ने आपत्ति जताई है। संघ के अनुसार ग्रामीण आबादी क्षेत्र की भूमि का स्वरूप सामान्य राजस्व कृषि भूमि से अलग है। स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीण आबादी का सर्वेक्षण एवं मानचित्रण पंचायत राज व्यवस्था के मार्गदर्शन में किया गया था। इस दौरान राजस्व विभाग के पटवारियों ने आवश्यक नक्शा, नाप एवं तकनीकी कार्यों में सहयोग किया। पटवारी संघ का कहना है कि पटवारियों की भूमिका मुख्य रूप से सहयोगात्मक एवं अभिलेखीय/मैदानी सहायता तक सीमित रही है। अब योजना के अंतर्गत ई-केवाईसी, पंजीयन एवं व्यक्तिगत दायित्व से जुड़े कार्यों को पटवारियों पर डालने का संघ ने विरोध किया है। संघ ने शासन से मांग की है कि पटवारी संवर्ग को इन अतिरिक्त कार्यों एवं व्यक्तिगत दायित्व से अलग रखा जाए।4
- सत्यधारा घाट दृश्य नर्मदे हर जिंदगी भर 🙏 नरसिंहपुर जिला1
- उमरिया- दर्द से तड़पती रही प्रसूता नही पहुची एंबुलेस महिला को पिक अप से अस्पताल लेकर पहुची महिला1
- नरसिंहपुर से सतीश स्काई इंडिया टीवी चैनल विश्वकर्मा की रिपोर्ट नरसिहपुर पुलिस की बड़ी सफलता: 02 शातिर मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार, 07 चोरी की बाइक बरामद चाचा भतिजे करते थे मोटरसाइकिल चोरी 1
- सराफा बाजार गोटेगांव में विधि-विधान से विराजे प्रथम पूज्य गणपति गोटेगांव। सराफा बाजार में गणेशोत्सव के अवसर सराफा बाजार गोटेगांव में विधि-विधान से विराजे प्रथम पूज्य गणपति गोटेगांव। सराफा बाजार में गणेशोत्सव के अवसर पर प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ पूजन-अर्चन कर स्थापना की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की आरती कर सुख-समृद्धि और नगर की खुशहाली की कामना की। स्थापना के बाद सराफा बाजार गणपति बप्पा के जयकारों से गूंज उठा। 🙏🌺1