Shuru
Apke Nagar Ki App…
रलावता गांव में महिला का संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से फैली सनसनी सीकर जिले के खंडेला इलाके के रलावता गांव की जोहड़ी में गुरुवार को एक महिला का संदिग्द अवस्था में शव पड़ा मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Ashok sharma
रलावता गांव में महिला का संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से फैली सनसनी सीकर जिले के खंडेला इलाके के रलावता गांव की जोहड़ी में गुरुवार को एक महिला का संदिग्द अवस्था में शव पड़ा मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by Pandit Munna Lal Bhargav1
- पिलानी–डीएसटी की बड़ी कार्रवाई: दो कुख्यात हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, पिस्टल-कारतूस व बोलेरो कैंपर जब्त झुंझुनूं। पुलिस थाना पिलानी एवं जिला विशेष टीम (डीएसटी) ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। संयुक्त टीम ने पुलिस थाना सूरजगढ़ के दो सक्रिय हिस्ट्रीशीटर अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक पिस्टल, चार कारतूस तथा एक बोलेरो कैंपर वाहन जब्त किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक झुंझुनूं बृजेश ज्योति उपाध्याय (IPS) के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत (RPS) के मार्गदर्शन तथा वृताधिकारी चिड़ावा विकास धीधवाल (RPS) के सुपरविजन में थानाधिकारी पिलानी चन्द्रभान के नेतृत्व में की गई। पुलिस के अनुसार, 4 फरवरी 2026 को डीएसटी इंचार्ज शशिकान्त एएसआई से प्राप्त सूचना के आधार पर पिलानी से बेरी गांव की ओर पीरू सिंह खेल मैदान के पास नाकाबंदी की गई। इसी दौरान बेरी गांव की तरफ से आ रही सफेद रंग की बोलेरो कैंपर ने नाकाबंदी देखकर अचानक वाहन मोड़कर कच्चे रास्ते से भागने का प्रयास किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर वाहन को बेरी गांव की बणी क्षेत्र में रुकवाया। वाहन में सवार दोनों व्यक्तियों से पूछताछ करने पर वे संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से एक पिस्टल व चार कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने आर्म्स एक्ट एवं संगठित अपराध की धाराओं में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आकाश उर्फ शूटर (22) निवासी दोबड़ा थाना सूरजगढ़ तथा ललित उर्फ लिता धानक (28) निवासी स्वामी सेही थाना सूरजगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार ललित के खिलाफ 10 तथा आकाश के खिलाफ 15 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। दोनों आरोपियों ने 3 फरवरी 2026 को सूरजगढ़ में कोर्ट के सामने कार में तोड़फोड़ की घटना में शामिल होना भी स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड प्राप्त किया है। अन्य आपराधिक घटनाओं के संबंध में विस्तृत जांच जारी है।1
- चिड़ावा। कस्बे के मंड्रेला रोड पर श्योपुरा के नजदीक एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन के अनियंत्रित होने से अफरा-तफरी मच गई। अचानक बेकाबू हुई स्कॉर्पियो काफी दूरी तक अनियंत्रित हालत में दौड़ती रही और सड़क किनारे लगे एक पोल को तोड़ते हुए दीवार के नजदीक जाकर रुक गई। घटना से आसपास मौजूद लोग सहम गए। गुरुवार दोपहर बाद करीब 3.30 बजे प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो तेज गति में थी और काफी दूर से ही वाहन पर चालक का नियंत्रण नहीं रहा। हादसे में स्कॉर्पियो भी क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत यह रही कि दुर्घटना के समय सामने से कोई अन्य वाहन या राहगीर मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। भीषण हादसे के बावजूद किसी प्रकार की जनहानि नहीं होने से लोगों ने राहत की सांस ली।1
- बीदासर कस्बे के दड़ीबा बस स्टैंड के पास गौशाला से गुरुवार को विशाल कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा कस्बे के मुख्य मार्गो से होते हुए रेवंतराम महाराज के आश्रम गोरखधुणा पहुंची।2
- Post by विनोद कुमार मीणा1
- Post by Manish Shayar1
- सीकर जिले के श्रीमाधोपुर इलाके में करंट लगने से एक किसान की मौत होने का मामला सामने आया है।जानकारी के अनुसार किसान प्रभु दयाल खेत में कृषि कार्य कर रहा था इसी दौरान उसे करंट लग गया जिससे उसकी मौत हो गई।1
- Post by Pandit Munna Lal Bhargav1
- Post by Amit Sharma1