मिनी कंटेनर से 354 किग्रा गांजा बरामद, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार एसटीएफ व गम्भीरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई आजमगढ़। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसटीएफ लखनऊ और थाना गम्भीरपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक मिनी कंटेनर ट्रक से लगभग 353.990 किलोग्राम अवैध गांजा (कीमत करीब 34 लाख रुपये) बरामद करते हुए एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 12 मार्च 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि छत्तीसगढ़ से एक मिनी कंटेनर ट्रक में भारी मात्रा में गांजा लेकर आजमगढ़ की ओर लाया जा रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए एसटीएफ टीम प्रभारी उ0नि0 फैजुद्दीन सिद्दीकी तथा थानाध्यक्ष गम्भीरपुर अखिलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अमौड़ा टोल प्लाजा के पास वाहन चेकिंग शुरू की। चेकिंग के दौरान एक मिनी कंटेनर ट्रक (संख्या UP-79 AT-9418) को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में ट्रक के अंदर बनी गुप्त प्लास्टिक कैविटी में छिपाकर रखी गई 14 बोरियों में कुल 353.990 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके बाद चालक राजीव कुमार यादव (38 वर्ष), निवासी सुरैंदा फूलपुर थाना अजीतमल, जनपद औरैया को सुबह करीब 07:30 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से एक मोबाइल फोन, 850 रुपये नकद तथा घटना में प्रयुक्त मिनी कंटेनर ट्रक भी बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर थाना गम्भीरपुर में मु0अ0सं0 71/2026 धारा 8/20/29/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह छत्तीसगढ़ के रायपुर व आसपास के क्षेत्रों से गांजा लाकर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में सप्लाई करता था। पुलिस से बचने के लिए वह मिनी कंटेनर ट्रकों में बनी गुप्त कैविटी और प्लास्टिक बोरियों में गांजा छिपाकर तस्करी करता था। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के खिलाफ पहले भी गैंगेस्टर एक्ट व एनडीपीएस एक्ट सहित कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। यह कार्रवाई एसटीएफ लखनऊ टीम और थाना गम्भीरपुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई।
मिनी कंटेनर से 354 किग्रा गांजा बरामद, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार एसटीएफ व गम्भीरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई आजमगढ़। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसटीएफ लखनऊ और थाना गम्भीरपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक मिनी कंटेनर ट्रक से लगभग 353.990 किलोग्राम अवैध गांजा (कीमत करीब 34 लाख रुपये) बरामद करते हुए एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 12 मार्च 2026 को मुखबिर से सूचना
मिली थी कि छत्तीसगढ़ से एक मिनी कंटेनर ट्रक में भारी मात्रा में गांजा लेकर आजमगढ़ की ओर लाया जा रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए एसटीएफ टीम प्रभारी उ0नि0 फैजुद्दीन सिद्दीकी तथा थानाध्यक्ष गम्भीरपुर अखिलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अमौड़ा टोल प्लाजा के पास वाहन चेकिंग शुरू की। चेकिंग के दौरान एक मिनी कंटेनर ट्रक (संख्या UP-79 AT-9418) को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में ट्रक के अंदर बनी गुप्त प्लास्टिक कैविटी में छिपाकर रखी
गई 14 बोरियों में कुल 353.990 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके बाद चालक राजीव कुमार यादव (38 वर्ष), निवासी सुरैंदा फूलपुर थाना अजीतमल, जनपद औरैया को सुबह करीब 07:30 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से एक मोबाइल फोन, 850 रुपये नकद तथा घटना में प्रयुक्त मिनी कंटेनर ट्रक भी बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर थाना गम्भीरपुर में मु0अ0सं0 71/2026 धारा 8/20/29/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पूछताछ में
अभियुक्त ने बताया कि वह छत्तीसगढ़ के रायपुर व आसपास के क्षेत्रों से गांजा लाकर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में सप्लाई करता था। पुलिस से बचने के लिए वह मिनी कंटेनर ट्रकों में बनी गुप्त कैविटी और प्लास्टिक बोरियों में गांजा छिपाकर तस्करी करता था। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के खिलाफ पहले भी गैंगेस्टर एक्ट व एनडीपीएस एक्ट सहित कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। यह कार्रवाई एसटीएफ लखनऊ टीम और थाना गम्भीरपुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई।
- आजमगढ़ अवैध हथियार लगाने का वीडियो वायरल1
- Post by Satyavan Chauhan1
- सब-हेडलाइन: सैय्यद मोड़ पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त रेस्टोरेंट शुरू, क्षेत्रवासियों को मिलेगा बेहतर खान-पान विकल्प जहानागंज (आजमगढ़): नगर पंचायत क्षेत्र के सैय्यद मोड़ पर स्थित The Grand Haweli Restaurant का भव्य उद्घाटन समारोह रविवार को उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। उद्घाटन के अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष सरफराज ने फीता काटकर रेस्टोरेंट का शुभारंभ किया। इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, व्यापारी वर्ग एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने रेस्टोरेंट के संचालक धर्मेन्द्र यादव को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। रेस्टोरेंट में ग्राहकों के लिए आधुनिक साज-सज्जा के साथ स्वच्छ और स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था की गई है। यहां परिवारों एवं मित्रों के साथ बैठकर भोजन करने के लिए आरामदायक वातावरण उपलब्ध कराया गया है। साथ ही विभिन्न प्रकार के व्यंजनों की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर संचालक धर्मेन्द्र यादव ने कहा, “हमारा उद्देश्य जहानागंज और आसपास के क्षेत्रवासियों को एक ऐसा स्थान उपलब्ध कराना है, जहां उन्हें बेहतर वातावरण के साथ गुणवत्तापूर्ण और स्वादिष्ट भोजन मिल सके। हम स्वच्छता और ग्राहकों की संतुष्टि को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे।” स्थानीय लोगों का कहना है कि इस रेस्टोरेंट के खुलने से जहानागंज क्षेत्र में खान-पान के बेहतर विकल्प उपलब्ध होंगे और बाहर जाने की आवश्यकता कम होगी। वीडियो में देखे सैय्यद मोड़, जहानागंज में “The Grand Haweli Restaurant” का फीता काटकर उद्घाटन करते नगर पंचायत अध्यक्ष सरफराज, साथ में संचालक धर्मेन्द्र यादव एवं अन्य।1
- मऊ में तेज रफ्तार का कहर, स्कॉर्पियो ने मचाई तबाही – 14 वर्षीय बालक गंभीर मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र में सोमवार दोपहर तेज रफ्तार का खौफनाक हादसा सामने आया। आजमगढ़–मुहम्मदाबाद गोहना मार्ग पर बनियापार के पास अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने साइकिल सवार 14 वर्षीय आकाश चौहान को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि साइकिल पूरी तरह टूट गई। इसके बाद बेकाबू स्कॉर्पियो सड़क किनारे खड़ी एक कार को टक्कर मारते हुए बिजली के पोल से जा भिड़ी, जिससे पोल भी क्षतिग्रस्त हो गया। घायल आकाश को स्थानीय लोगों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि वह सरसों लेकर कोल्हू जा रहा था। घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने सड़क जाम कर दिया, जिससे करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा और लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।1
- Post by BALRAM1
- आग की लपटों में घिरी पचपदरा रिफाइनरी...! राजस्थान के बालोतरा जिले में स्थित पचपदरा रिफाइनरी में अचानक आग लग गई। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और आग बुझाने के प्रयास जारी हैं। फिलहाल स्थिति पर प्रशासन की नज़र है और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिए गए हैं।1
- अंबेडकर नगर के अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बरियावन बाजार में बीती रात आर्टिका और एक्सयूवी में आमने-सामने भिड़ंत हुई । जिसमें एक की मौत हुई और 9 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं । अर्टिगा कार में सवार बड़ी संख्या में बाराती घायल हो गए हैं।1
- Post by Satyavan Chauhan1