logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*“शिकायत वापस लो वरना…”* *भीमपुर जनपद सीईओ पर फोन पर धमकी देने के आरोप, सीएम हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल* *“शिकायत वापस लो वरना…”* *भीमपुर जनपद सीईओ पर फोन पर धमकी देने के आरोप, सीएम हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल* बैतूल। मुख्यमंत्री द्वारा जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से शुरू की गई सीएम हेल्पलाइन अब बैतूल जिले के भीमपुर विकासखंड में सवालों के घेरे में आ गई है। यहां शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि शिकायतों का निराकरण किए बिना ही उन्हें बंद किया जा रहा है, और जब शिकायतकर्ता जानकारी मांगते हैं तो उन्हें खुलेआम धमकियां तक दी जा रही हैं। ताजा मामला भीमपुर जनपद पंचायत से सामने आया है, जहां एक शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसने फोन पर अपनी बंद की गई शिकायत की जानकारी मांगी तो जनपद सीईओ द्वारा उसे डराने-धमकाने की कोशिश की गई। शिकायतकर्ता का कहना है कि न तो उसकी समस्या का समाधान हुआ और न ही उसे किसी प्रकार की सूचना दी गई, फिर भी सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर शिकायत “निराकृत” बताकर बंद कर दी गई। इस घटना के बाद क्षेत्र में प्रशासनिक कार्यप्रणाली को लेकर भारी नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि यदि शिकायत करने वाले नागरिकों को ही धमकाया जाएगा, तो आम जनता अपनी समस्याएं किस मंच पर रखेगी? भीमपुर क्षेत्र में सड़क, पानी, पंचायत निर्माण कार्य, आवास योजना और अन्य विकास कार्यों से जुड़ी कई शिकायतें बिना जांच और बिना शिकायतकर्ता की सहमति के बंद कर दी जाती हैं। इससे यह आशंका गहराती जा रही है कि सीएम हेल्पलाइन का उपयोग समस्याओं के समाधान के बजाय केवल “रिकॉर्ड सुधारने” और “ऊपरी आंकड़े चमकाने” के लिए किया जा रहा है। *जनता अब सवाल उठा रही है —* क्या अधिकारियों को बिना निराकरण शिकायत बंद करने और शिकायतकर्ताओं को धमकाने की खुली छूट मिल चुकी है? क्षेत्रीय नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा है कि यदिहै शिकायतकर्ताओं को न्याय नहीं मिला तो जनता का भरोसा शासन-प्रशासन से पूरी तरह उठ जाएगा। अब देखने वाली बात होगी कि जिला प्रशासन और शासन इस गंभीर मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं, या फिर यह मामला भी कागजों में दबकर रह जाएगा।

2 hrs ago
user_जिला ब्यूरो बैतूल
जिला ब्यूरो बैतूल
Salesperson बैतूल नगर, बैतूल, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago
197c6bdf-a8da-4207-910e-df1fca22fa2a

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • बैतूल के चूना लोमा गाँव में शराब के पैसों के विवाद में बेटे ने पत्थर से अपने पिता की हत्या कर दी। पुलिस को गुमराह करने की कोशिश हुई, लेकिन कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पुत्र ने जुर्म कबूल कर लिया है और उसे जिला जेल भेज दिया गया।
    1
    बैतूल के चूना लोमा गाँव में शराब के पैसों के विवाद में बेटे ने पत्थर से अपने पिता की हत्या कर दी। पुलिस को गुमराह करने की कोशिश हुई, लेकिन कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पुत्र ने जुर्म कबूल कर लिया है और उसे जिला जेल भेज दिया गया।
    user_दैनिक अग्निवर्षा अखबार मीडिया
    दैनिक अग्निवर्षा अखबार मीडिया
    बैतूल नगर, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • बेटूल के कमालपुर में एक नशे में धुत बेटे ने अपनी मां के साथ मारपीट की। इस शर्मनाक घटना से इलाके में लोग हैरान हैं।
    1
    बेटूल के कमालपुर में एक नशे में धुत बेटे ने अपनी मां के साथ मारपीट की। इस शर्मनाक घटना से इलाके में लोग हैरान हैं।
    user_Manish kajle ⚔️💫🏅
    Manish kajle ⚔️💫🏅
    Farmer बैतूल, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • बैतूल के घोड़ाडोंगरी में शराब के पैसों को लेकर हुए विवाद में बेटे ने अपने पिता की पत्थर से मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी बेटे अनिल को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने बार-बार पैसे मांगने पर यह खौफनाक कदम उठाया।
    1
    बैतूल के घोड़ाडोंगरी में शराब के पैसों को लेकर हुए विवाद में बेटे ने अपने पिता की पत्थर से मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी बेटे अनिल को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने बार-बार पैसे मांगने पर यह खौफनाक कदम उठाया।
    user_Namdev gujre Khabar bhart news
    Namdev gujre Khabar bhart news
    घोड़ा डोंगरी, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • बेटूल के आमला स्थित खतेड़ा गांव के जंगल में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। इस आग में कई पेड़-पौधे जलकर खाक हो गए, जिससे वन विभाग को बड़ा नुकसान हुआ है, लेकिन विभाग अब तक इससे बेखबर है।
    1
    बेटूल के आमला स्थित खतेड़ा गांव के जंगल में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। इस आग में कई पेड़-पौधे जलकर खाक हो गए, जिससे वन विभाग को बड़ा नुकसान हुआ है, लेकिन विभाग अब तक इससे बेखबर है।
    user_AMLA NEWS
    AMLA NEWS
    आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    1 day ago
  • बैतूल के भैंसदेही आमला रोड़ पर आमने-सामने की दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में दो लोगों की मौत,,दो गम्भीर घायल समय पर इलाज नहीं मिलने का परिजनों ने लगाया आरोप,शवों को सड़क पर रखकर किया प्रदर्शन । भैंसदेही आमला रोड़ पर दिनांक 10 अप्रैल दिन रविवार रात्रि आठ बजे के आसपास भैंसदेही आमला रोड़ पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में पोहर निवासी जगदीश अडलक ने मौके पर ही दम तोड दिया तो वहीं पीछे बैठीं पत्नी की हालत गम्भीर बताई जा रही है। वहीं दूसरी बाइक पर सवार मालेगांव निवासी अंकुश वाघमारे 22 वर्षीय की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं बाइक के पीछे बैठा भाई भुपेंद्र वाघमारे की हालत नाज़ुक बताईं जा रही है। दोनों घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। *मालेगांव के मृतक परिजनों ने डाक्टरों पर इलाज न करने का लगाया आरोप* सड़क हादसे के बाद अंकुश वाघमारे की सांसें चल रही थी जिससे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भैंसदेही उपचार के लिए भर्ती किया गया परन्तु इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई परिजनों ने आरोप लगाया कि अंकुश का औपचारिक रूप से मरहम पट्टी की गई परन्तु उसका इलाज नहीं किया गया इस दौरान कोई जिम्मेदार डाक्टर मौजूद नहीं था समय पर आक्सीजन नहीं लगाईं गई जैसे अनेक रोप लगाए और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया गया। *परिजनों और ग्रामीणों ने दोनों मृतक शवों को सड़क पर रखकर किया चक्काजाम* आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने लापरवाह डाक्टरों पर कार्यवाही करने को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने सड़क पर शवों को रखकर चक्काजाम कर प्रदर्शन किया और तत्काल कार्यवाही की मांग पर अंडे रहे। सुचना पर भैंसदेही एसडीएम, एसडीओपी भुपेंद्र सिंह मोर्य थाना प्रभारी राजेश सातनकर, सहित भारी पुलिस बल तैनात हो गया। देर रात तक लोग प्रदर्शन करते रहे। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा समझाइश देने के बाद लोग शांत हुए। *घटना से दो परिवारों के बुछे चिराग गांव में मातम* इस सड़क हादसे में पोहर निवासी 42 वर्षीय जगदीश अडलक की मौके पर ही मौत हो गई तो पत्नी गम्भीर घायल बताईं जा रही है। बच्चों और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है वहीं दुसरा बाइक सवार मालेगांव निवासी अंकुश वाघमारे 22 वर्षीय की मौत हो गई पीछे बैठा भाई भुपेंद्र वाघमारे की हालत गंभीर है परिवार का एक चुराग इस घटना में बुछ गया तो दुसरे बेटे की सलामती के लिए परिजन भगवान से प्रार्थना कर रहे है। दोनों गांवों में मातम पसर गया। बताया जा रहा है कि परिजनों ने आरोप लगाएं की घायल अंकुश वाघमारे को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भैंसदेही लेकर पहुंचे थे परन्तु डाक्टरों द्वारा समय पर इलाज नहीं किया गया। जिससे उसकी मौत हो गई जिसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने रात्रि 12 बजे दोनों शवों को सड़क पर रखकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया कार्यवाही की मांग की भैंसदेही एसडीएम एसडीओपी सहित पुलिस बल तैनात रहा प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा समझाइश दी गई जिसके बाद रात्रि एक बजे ग्रामीणों ने प्रदर्शन रोका।
    2
    बैतूल के भैंसदेही आमला रोड़ पर आमने-सामने की दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में दो लोगों की मौत,,दो गम्भीर घायल 
समय पर इलाज नहीं मिलने का परिजनों ने लगाया आरोप,शवों को सड़क पर रखकर किया प्रदर्शन 
। भैंसदेही आमला रोड़ पर दिनांक 10 अप्रैल दिन रविवार रात्रि आठ बजे के आसपास भैंसदेही आमला रोड़ पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में पोहर निवासी जगदीश अडलक ने मौके पर ही दम तोड दिया तो वहीं पीछे बैठीं पत्नी की हालत गम्भीर बताई जा रही है।  वहीं दूसरी बाइक पर सवार मालेगांव निवासी अंकुश वाघमारे 22 वर्षीय की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं बाइक के पीछे बैठा भाई भुपेंद्र वाघमारे की हालत नाज़ुक बताईं जा रही है। दोनों घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। 
*मालेगांव के मृतक परिजनों ने डाक्टरों पर इलाज न करने का लगाया आरोप*
सड़क हादसे के बाद अंकुश वाघमारे की सांसें चल रही थी जिससे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भैंसदेही उपचार के लिए भर्ती किया गया परन्तु इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई परिजनों ने आरोप लगाया कि अंकुश का औपचारिक रूप से मरहम पट्टी की गई परन्तु उसका इलाज नहीं किया गया इस दौरान कोई जिम्मेदार डाक्टर मौजूद नहीं था समय पर आक्सीजन नहीं लगाईं गई जैसे अनेक रोप लगाए और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया गया।
*परिजनों और ग्रामीणों ने दोनों मृतक शवों को सड़क पर रखकर किया चक्काजाम*
आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने लापरवाह डाक्टरों पर कार्यवाही करने को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने सड़क पर शवों को रखकर चक्काजाम कर प्रदर्शन किया और तत्काल कार्यवाही की मांग पर अंडे रहे। सुचना पर भैंसदेही एसडीएम, एसडीओपी भुपेंद्र सिंह मोर्य थाना प्रभारी राजेश सातनकर, सहित भारी पुलिस बल तैनात हो गया। देर रात तक लोग प्रदर्शन करते रहे।  वहीं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा समझाइश देने के बाद लोग शांत हुए। 
*घटना से दो परिवारों के बुछे चिराग गांव में मातम*
इस सड़क हादसे में पोहर निवासी 42 वर्षीय जगदीश अडलक की मौके पर ही मौत हो गई तो पत्नी गम्भीर घायल बताईं जा रही है। बच्चों और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है वहीं दुसरा बाइक सवार मालेगांव निवासी अंकुश वाघमारे 22 वर्षीय की मौत हो गई पीछे बैठा भाई भुपेंद्र वाघमारे की हालत गंभीर है परिवार का एक चुराग इस घटना में बुछ गया तो दुसरे बेटे की सलामती के लिए परिजन भगवान से प्रार्थना कर रहे है। दोनों गांवों में मातम पसर गया।
बताया जा रहा है कि परिजनों ने आरोप लगाएं की घायल अंकुश वाघमारे को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भैंसदेही लेकर पहुंचे थे परन्तु डाक्टरों द्वारा समय पर इलाज नहीं किया गया। जिससे उसकी मौत हो गई जिसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने रात्रि 12 बजे दोनों शवों को सड़क पर रखकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया कार्यवाही की मांग की भैंसदेही एसडीएम एसडीओपी सहित पुलिस बल तैनात रहा प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा समझाइश दी गई जिसके बाद रात्रि एक बजे ग्रामीणों ने प्रदर्शन रोका।
    user_आठनेर रिपोर्टर
    आठनेर रिपोर्टर
    पत्रकारिता आठनेर, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    53 min ago
  • बैतूल के चुनालोमा गाँव में शराब के पैसों को लेकर हुए विवाद में एक बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी। आरोपी बेटे अनिल उइके ने गुस्से में पत्थर से हमला कर पिता को मौत के घाट उतारा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर उसे गिरफ्तार कर लिया और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
    1
    बैतूल के चुनालोमा गाँव में शराब के पैसों को लेकर हुए विवाद में एक बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी। आरोपी बेटे अनिल उइके ने गुस्से में पत्थर से हमला कर पिता को मौत के घाट उतारा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर उसे गिरफ्तार कर लिया और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter Multai, Betul•
    16 hrs ago
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा विदेशी मुद्रा को बचाने के लिए कोरोना काल के काम के तरीके अपनाए, इनहाउस मीटिंग करें, आनलाइन कार्य करें... देखिए राजपथ न्यूज पर... प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा विदेशी मुद्रा को बचाने के लिए कोरोना काल के काम के तरीके अपनाए, इनहाउस मीटिंग करें, आनलाइन कार्य करें... देखिए राजपथ न्यूज पर...
    1
    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा विदेशी मुद्रा को बचाने के लिए कोरोना काल के काम के तरीके अपनाए, इनहाउस मीटिंग करें, आनलाइन कार्य करें... देखिए राजपथ न्यूज पर...
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा विदेशी मुद्रा को बचाने के लिए कोरोना काल के काम के तरीके अपनाए, इनहाउस मीटिंग करें, आनलाइन कार्य करें... देखिए राजपथ न्यूज पर...
    user_Rajpath News
    Rajpath News
    Prabhatpattan, Betul•
    2 hrs ago
  • बैतूल के सर्वोदय स्कूल के पास सड़क निर्माण के दौरान एक ऑटो चालक ने मजदूर राज धुर्वे से मारपीट की। तेज गति से आ रहे ऑटो चालक ने ट्रैफिक को लेकर गाली-गलौज शुरू की और समझाने पर मजदूर को पीटा। कोतवाली थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है, और साथी मजदूर निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।
    1
    बैतूल के सर्वोदय स्कूल के पास सड़क निर्माण के दौरान एक ऑटो चालक ने मजदूर राज धुर्वे से मारपीट की। तेज गति से आ रहे ऑटो चालक ने ट्रैफिक को लेकर गाली-गलौज शुरू की और समझाने पर मजदूर को पीटा। कोतवाली थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है, और साथी मजदूर निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter Multai, Betul•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.