गोह प्रखंड कार्यालय में नये बीडीओ ने संभाला पदभार, जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत गोह(औरंगाबाद) गोह प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. परवेज आलम ने गुरुवार को प्रभार ग्रहण किया। शुक्रवार को स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने अंगवस्त्र व बुके भेंटकर उनका स्वागत किया। प्रभार ग्रहण करने के बाद बीडीओ ने प्रखंड कर्मियों के साथ संवाद कर विकास योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को पात्र लाभुकों तक पहुंचाने और विकास कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास से सरकारी योजनाओं का लाभ घर-घर तक पहुंचाना है। मौके पर पंसस सत्यपाल उर्फ भोला यादव, जितेंद्र शर्मा, गणेश गुप्ता, उपहारा भाजपा मंडल अध्यक्ष राजीव कुमार विद्यार्थी, सत्येंद्र शर्मा व नाजीर जयंत कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।
गोह प्रखंड कार्यालय में नये बीडीओ ने संभाला पदभार, जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत गोह(औरंगाबाद) गोह प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. परवेज आलम ने गुरुवार को प्रभार ग्रहण किया। शुक्रवार को स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने अंगवस्त्र व बुके भेंटकर उनका स्वागत किया। प्रभार ग्रहण करने के बाद बीडीओ ने प्रखंड कर्मियों के साथ संवाद कर विकास योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को पात्र लाभुकों तक पहुंचाने और विकास कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास से सरकारी योजनाओं का लाभ घर-घर तक पहुंचाना है। मौके पर पंसस सत्यपाल उर्फ भोला यादव, जितेंद्र शर्मा, गणेश गुप्ता, उपहारा भाजपा मंडल अध्यक्ष राजीव कुमार विद्यार्थी, सत्येंद्र शर्मा व नाजीर जयंत कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।
- हसपुरा औरंगाबाद हसपुरा में कथा सम्राट प्रेमचंद की जयंती मनाई गई हसपुरा प्रखंड के देवचंद उच्च विद्यालय डिंडीर के सभागार में कथा सम्राट प्रेमचंद की जयंती जनवादी लेखक संघ औरंगाबाद इकाई के बैनर तले मनाई गई1
- कोंच प्रखंड कार्यालय में ब्लॉक लेवल बैंकर्स कमेटी की बैठक, किसानों को ऋण उपलब्ध कराने पर जोर कोंच प्रखंड कार्यालय में ब्लॉक लेवल बैंकर्स कमेटी की बैठक, किसानों को ऋण उपलब्ध कराने पर जोर कोंच (गया)। कोंच प्रखंड कार्यालय सभागार में शुक्रवार को ब्लॉक लेवल बैंकर्स कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डीडीएम नाबार्ड उदय कुमार ने की। बैठक में विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधकों के साथ कृषि एवं ग्रामीण विकास से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान एलडीएम संतोष कुमार ने सभी शाखा प्रबंधकों को निर्देश दिया कि सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत पात्र किसानों को समय पर ऋण उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने विशेष रूप से गोदाम निर्माण, मशरूम खेती, कोल्ड स्टोरेज, डेयरी एवं राज्य फसल योजना के अंतर्गत किसानों को प्राथमिकता के आधार पर ऋण स्वीकृत करने पर बल दिया, ताकि किसान आधुनिक कृषि एवं स्वरोजगार से जुड़कर अपनी आय बढ़ा सकें। बैठक में ऋण वितरण की प्रगति की समीक्षा की गई तथा बैंक अधिकारियों से सरकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर आरसेटीआई गया के निदेशक जन्मजय कुमार, एलडीएम संतोष कुमार, प्रबंधक नीरज कुमार, मुकेश कुमार शर्मा (पीएनबी), मंतोष कुमार (एसबीआई), शैलेश कुमार, निशांत कुमार सहित विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।1
- भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण: स्वजन का दावा- एसटीएफ जवान ने ही मारी थी पहली गोली स्वजन बोले- अन्य आरोपित पुलिसकर्मियों की भी जल्द हो गिरफ्तारी, सभी को मिले कड़ी सजा कलेर: भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर प्रकरण में एसटीएफ जवान अक्षय कुमार की गिरफ्तारी के बाद मृतक के स्वजन की प्रतिक्रिया सामने आई है। मृतक की मां आशा देवी ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में दावा किया कि उनके बेटे भरत को पहली गोली एसटीएफ जवान अक्षय कुमार ने ही मारी थी।आशा देवी ने आरोप लगाया कि दूसरी गोली तत्कालीन डीएसपी और तीसरी गोली तत्कालीन थानाध्यक्ष ने मारी थी। उन्होंने कहा कि उनके बेटे को कुल पांच गोलियां लगी थीं। एसटीएफ जवान की गिरफ्तारी पर संतोष जताते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें पूरी खुशी तब मिलेगी, जब मामले के सभी दोषियों को फांसी की सजा मिलेगी।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात के बाद ही उन्हें इंसाफ की उम्मीद जगी और कार्रवाई शुरू हुई। उनका कहना था कि इस घटना में जिसकी भी भूमिका रही है, उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री पर न्याय दिलाने का भरोसा भी जताया। मृतक की भाभी सुमन देवी ने कहा कि पहली गोली चलाने के आरोपित एसटीएफ जवान की गिरफ्तारी के बाद न्याय की उम्मीद बढ़ी है। उन्होंने विश्वास जताया कि मामले में शामिल अन्य दोषी पुलिसकर्मियों की भी जल्द गिरफ्तारी होगी।वहीं, मृतक के भाई चंदन तिवारी ने कहा कि एसटीएफ जवान की गिरफ्तारी इस मामले में न्याय की दिशा में पहला कदम है। उन्होंने सरकार से मांग की कि मामले में नामजद अन्य पुलिसकर्मियों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाए।1
- औरंगाबाद राष्ट्रीय लोक अदालत (12 सितम्बर, 2026) की सफpलता को लेकर जिले के सभी थाना प्रभारियों के साथ बैठक आयोजित** औरंगाबाद राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (BSLSA), पटना के निर्देशानुसार दिनांक **12 सितम्बर, 2026** को आयोजित होने वाली **राष्ट्रीय लोक अदालत** की सफल तैयारी एवं अधिकाधिक मामलों के सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, औरंगाबाद के तत्वावधान में जिले के सभी थाना प्रभारियों (SHO) के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता *प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती आनंदिता सिंह ने की। बैठक में **मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी (CJM) श्री लाल बिहारी पासवान**, **जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमति तान्या पटेल** तथा जिले के सभी थाना प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती आनंदिता सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत त्वरित, सुलभ एवं कम खर्च में न्याय प्रदान करने का एक प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि थाना स्तर पर पुलिस पदाधिकारियों की सक्रिय भूमिका राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता की कुंजी है। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्र में सुलह योग्य मामलों की पहचान कर **कम-से-कम 20 मामलों** को राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु चिन्हित कर संबंधित न्यायालय को भेजना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिया कि थाना स्तर पर पक्षकारों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क स्थापित किया जाए, उन्हें राष्ट्रीय लोक अदालत के लाभों की जानकारी दी जाए तथा आपसी संवाद एवं समझाइश के माध्यम से अधिकाधिक मामलों में सहमति बनाकर उनका निस्तारण कराने का प्रयास किया जाए। विशेष रूप से यह सुनिश्चित किया जाए कि न्यायालय से निर्गत नोटिसों का **समयानुसार एवं प्रभावी तामिला** हो, ताकि कोई भी पक्षकार सूचना के अभाव में राष्ट्रीय लोक अदालत में उपस्थित होने से वंचित न रहे। **मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी श्री लाल बिहारी पासवान** ने कहा कि आपसी समझौते से विवादों का समाधान होने पर न्यायालयों में लंबित मामलों का बोझ कम होता है, समय एवं धन की बचत होती है तथा समाज में भाईचारा, शांति एवं सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों से अपील की कि वे सुलह योग्य मामलों में पक्षकारों को समझाकर राष्ट्रीय लोक अदालत में भाग लेने के लिए प्रेरित करें। **जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव** ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक थाना अपने क्षेत्र के सुलह योग्य मामलों की सूची तैयार करे, पक्षकारों से नियमित संपर्क बनाए रखे तथा राष्ट्रीय लोक अदालत के पूर्व अधिक से अधिक मामलों में सहमति स्थापित कराने का प्रयास करे। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी मामले में थाना स्तर पर पक्षकारों के बीच सहमति बनाना कठिन प्रतीत हो अथवा प्रभावी **मध्यस्थता (Mediation)** की आवश्यकता महसूस हो, तो ऐसे मामलों को बिना विलंब **जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, औरंगाबाद** को भेजा जाए, ताकि प्रशिक्षित मध्यस्थों के माध्यम से दोनों पक्षों के बीच संवाद स्थापित कर विवाद का सौहार्दपूर्ण समाधान कराया जा सके। बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत से संबंधित नोटिसों का समयबद्ध तामिला सुनिश्चित किया जाए, तामिला प्रतिवेदन समय पर संबंधित न्यायालय को उपलब्ध कराया जाए तथा न्यायालय, थाना एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के बीच निरंतर समन्वय बनाए रखा जाए। आवश्यकता पड़ने पर **प्री-लिटिगेशन मामलों** को भी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को संदर्भित किया जाए, ताकि राष्ट्रीय लोक अदालत से पूर्व ही विवादों का सुलह-समझौते के आधार पर समाधान कराया जा सके। बैठक में यह भी कहा गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत केवल मामलों के निस्तारण का माध्यम नहीं है, बल्कि यह समाज में आपसी विश्वास, सौहार्द, भाईचारा एवं न्याय तक सरल पहुँच सुनिश्चित करने का एक सशक्त अभियान है। इसलिए सभी थाना प्रभारियों से अपेक्षा की गई कि वे इस जनहितकारी अभियान में पूरी सक्रियता एवं संवेदनशीलता के साथ अपनी भूमिका निभाएँ। बैठक के अंत में सभी थाना प्रभारियों ने राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु पूर्ण सहयोग देने, अधिकाधिक सुलह योग्य मामलों को चिन्हित करने, नोटिसों का समय पर तामिला सुनिश्चित करने, पक्षकारों के बीच सहमति स्थापित कराने तथा आवश्यकता पड़ने पर मामलों को मध्यस्थता के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को भेजने का आश्वासन दिया।1
- स्मार्ट मीटर पोल पे मेंन लाइन नहीं देने देने के संबंध में ओर बिजली विभाग। पैसा मागने के संबंध में श्रीमान जी विद्युत विभाग हमारे ग्राम पंचायत इतिमहा प्रखण्ड नासरीगंज pin code 821310 है जो इतिमहा गांव में मीटर लगा दिया गया है जो अब तक मीटर में लाइट नहीं आया है 7 दिन होगया अभी तक लाइट नहीं आया ओर तो ओर मीटर लगाने वाला भी 200 रुपया का चार्ज मांगा जो कि 150 रुपए में मना गया ओर मीटर लगा दिया पर पोल से अभी लाइट नहीं दिया लाइट देने के भी 200 रुपया भी मांग रहे है श्री मान जी अभी तक पोल से तार नहीं भी जोड़ा गया है ओर नया मीटर हमारे दिवाल पे ताक रहा है लाइन का तो श्री मान जी ऐसे कैसे चलेगा जो हम बिल पे करने को भी तैयार हु और लाइन देने का पोल से पैसा भी मांग रहा है ये कैसा न्याय है हमारे सरकार से यही अनुरोध है कि बिजली विभाग पे। जांच हो बिन पैसा का कोई काम नहीं होता सर बिजली विभाग में जांच हो1
- सहार की बिजली समस्या पर अगस्त को होगी महाबैठक ! बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान! काफी संख्या में जताने की अपील? भोजपुर जिला के सहार प्रखंड अंतर्गत लगातार खराब बिजली व्यवस्था बार-बार बिजली कटौती कम वोल्टेज जर्जर तार और ट्रांसफार्मर की कमी से परेशान उपभोक्ताओं ने अब एकजुट होकर आवाज उठाने का निर्णय लिया है, इसी को लेकर 1 अगस्त को दोपहर 2:00 बजे सूर्य मंदिर प्रांगण में सहार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी, बैठक में क्षेत्र की वर्तमान बिजली व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी तथा जनता की समस्याओं को संबंधित विभाग तक पहुंचाने के लिए सामूहिक रणनीति बनाई जाएगी कौन है सहार क्षेत्र में सभी बिजली उपभोक्ताओं से अधिक अधिक संख्या में बैठक में शामिल होकर अपनी-अपनी बात रखने अपील की है1
- जिलाअध्यक्ष अजय कुशवाहा के नेतृत्व में जय प्रकाश नारायण अस्पताल का औचक निरीक्षण सिवल सर्जन को दिए निर्देश गया जी।आज जदयू गया जिला अध्यक्ष अजय कुशवाहा के नेतृत्व में जय प्रकाश नारायण अस्पताल का औचक निरीक्षण किया गया है। सिविल सर्जन डॉ राजाराम प्रसाद द्वारा अजय कुशवाहा का स्वागत किया गया है । जिलाध्यक्ष अजय कुशवाहा गैर निबंधित प्राइवेट अस्पतालों पर करवाई करने, परैया प्रखंड के झीकटिया, टाउन ब्लॉक के कुजापी, मोहनपुर प्रखंड के लखैपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के संबंध में जानकारी लिए एवं सिविल सर्जन के साथ संयुक्त रूप से ओपीडी सहित प्रत्येक वार्ड का निरीक्षण कर रोगियों से जानकारी लेकर और सुधार करने का निर्देश संबंधित अधिकारी एवं कर्मियों को दिए। जिलाध्यक्ष अजय कुशवाहा ने बताया कि अस्पताल में एक्सरे, सीटी स्कैन , निर्माण एवं सिजेरियन प्रसव की सुविधा बेहतर है। अस्पताल परिसर में कई भवन जर्जर स्थिति में देखकर जिलाध्यक्ष अजय कुशवाहा ने सिविलसर्जन से इसे तुड़वाने को बोले। सिविल सर्जन द्वारा बताया गया कि 100 बेड का अस्पताल है किंतु भवन एवं जगह की कमी के कारण 60 बेड उपलब्ध है, इस पर जदयू जिलाध्यक्ष सिविल सर्जन को आश्वासन दिए इस मामले को स्वास्थ सचिव एवं मंत्री को अवगत कराकर जल्द ही समाधान करवाएंगे! इस निरीक्षण में कुंडल वर्मा, धनंजय शर्मा, मधुसूदन राय, अजीत शर्मा, बृजराज पाण्डेय, गौतम रावत, मितांबरा लोहड़े, रिंकू सिंह, गीता वर्मा , वीणा देवी सहित अन्य जदयू कार्यकर्ता उपस्थित रहें हैं1