logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत प्रांतिका फांड़ी के नवागत प्रभारी वीरेंद्र कुमार झा का रविवार को भव्य स्वागत और सम्मान किया गया। दुर्गापुर में आयोजित इस कार्यक्रम में भोजपुरी मंच दुर्गापुर, 14-15 नंबर वार्ड हनुमान मंदिर कमेटी बेनाचिति और सक्षम फाउंडेशन की ओर से उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया गया। विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने नए प्रभारी को उत्तरीय ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। वीरेंद्र कुमार झा ने पूर्व फांड़ी प्रभारी रमीजूर रहमान का स्थान लिया है। इस अवसर पर नवनियुक्त प्रभारी वीरेंद्र कुमार झा ने प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि पुलिस हमेशा जनता के साथ है और आम लोगों की सुरक्षा व सेवा के लिए पूरी तरह समर्पित है। इस कार्यक्रम में भोजपुरी मंच के प्रोग्राम प्रेसिडेंट गणेश शर्मा, वाइस प्रेसिडेंट राम आसन सिंह, संगठन सचिव प्रमोद कुमार, मनोज साव, हनुमान मंदिर कमेटी के उमाशंकर प्रसाद और सक्षम फाउंडेशन के मनोहर कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई है कि नए प्रभारी के नेतृत्व में क्षेत्र की कानून व्यवस्था और जनसहयोग को और अधिक मजबूती मिलेगी।

17 hrs ago
user_NEWS POINT SAMACHAR
NEWS POINT SAMACHAR
Newspaper publisher मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
17 hrs ago

आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत प्रांतिका फांड़ी के नवागत प्रभारी वीरेंद्र कुमार झा का रविवार को भव्य स्वागत और सम्मान किया गया। दुर्गापुर में आयोजित इस कार्यक्रम में भोजपुरी मंच दुर्गापुर, 14-15 नंबर वार्ड हनुमान मंदिर कमेटी बेनाचिति और सक्षम फाउंडेशन की ओर से उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया गया। विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने नए प्रभारी को उत्तरीय ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। वीरेंद्र कुमार झा ने पूर्व फांड़ी प्रभारी रमीजूर रहमान का स्थान लिया है। इस अवसर पर नवनियुक्त प्रभारी वीरेंद्र कुमार झा ने प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि पुलिस हमेशा जनता के साथ है और आम लोगों की सुरक्षा व सेवा के लिए पूरी तरह समर्पित है। इस कार्यक्रम में भोजपुरी मंच के प्रोग्राम प्रेसिडेंट गणेश शर्मा, वाइस प्रेसिडेंट राम आसन सिंह, संगठन सचिव प्रमोद कुमार, मनोज साव, हनुमान मंदिर कमेटी के उमाशंकर प्रसाद और सक्षम फाउंडेशन के मनोहर कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई है कि नए प्रभारी के नेतृत्व में क्षेत्र की कानून व्यवस्था और जनसहयोग को और अधिक मजबूती मिलेगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • उत्तर प्रदेश के घोसी सांसद राजीव राय मानसून सत्र से पहले जंतर-मंतर पहुंचे। उन्होंने वहाँ पेपर लीक के खिलाफ चल रहे अनशन को अपना समर्थन दिया है।
    1
    उत्तर प्रदेश के घोसी सांसद राजीव राय मानसून सत्र से पहले जंतर-मंतर पहुंचे। उन्होंने वहाँ पेपर लीक के खिलाफ चल रहे अनशन को अपना समर्थन दिया है।
    user_RISHI RAI
    RISHI RAI
    घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • मऊ के चिरैयाकोट क्षेत्र में रविवार की सुबह से ही लगातार बारिश का सिलसिला जारी है, जिससे मौसम पूरी तरह सुहावना हो गया है। आसमान में बादल छाए हुए हैं और ठंडी हवाओं के साथ रुक-रुककर बारिश का दौर चल रहा है। इस बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट महसूस की जा रही है, जिससे लंबे समय से गर्मी और उमस से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली है। वहीं, इस बारिश से किसानों के चेहरे पर भी खुशी देखने को मिल रही है। खेतों के लिए यह बारिश काफी लाभदायक मानी जा रही है।
    1
    मऊ के चिरैयाकोट क्षेत्र में रविवार की सुबह से ही लगातार बारिश का सिलसिला जारी है, जिससे मौसम पूरी तरह सुहावना हो गया है। आसमान में बादल छाए हुए हैं और ठंडी हवाओं के साथ रुक-रुककर बारिश का दौर चल रहा है। इस बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट महसूस की जा रही है, जिससे लंबे समय से गर्मी और उमस से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली है।

वहीं, इस बारिश से किसानों के चेहरे पर भी खुशी देखने को मिल रही है। खेतों के लिए यह बारिश काफी लाभदायक मानी जा रही है।
    user_Manish kumar
    Manish kumar
    Teacher मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • गाजीपुर में बंटवारे को लेकर परेशान कक्षा 8 में पढ़ने वाला एक बच्चा अचानक अकेले ही डीएम कार्यालय पहुंच गया। बच्चे के इस तरह अकेले कार्यालय पहुंचने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहां मौजूद लोगों ने इतनी छोटी उम्र में बच्चे के इस कदम और साहस को देखा और उसके हौसले को सलाम किया।
    1
    गाजीपुर में बंटवारे को लेकर परेशान कक्षा 8 में पढ़ने वाला एक बच्चा अचानक अकेले ही डीएम कार्यालय पहुंच गया। बच्चे के इस तरह अकेले कार्यालय पहुंचने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहां मौजूद लोगों ने इतनी छोटी उम्र में बच्चे के इस कदम और साहस को देखा और उसके हौसले को सलाम किया।
    user_Anubha tiwari
    Anubha tiwari
    गाजीपुर, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • बलिया के बेल्थरारोड बस स्टेशन परिसर और उसके दोनों प्रवेश द्वारों पर फैली गंदगी तथा जलजमाव के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के बाद चारों तरफ जमा पानी और फैले कीचड़ से लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है, जिससे रोजाना आने-जाने वाले यात्रियों को भारी फजीहत झेलनी पड़ रही है। इस समस्या को लेकर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 5 के सभासद मोहम्मद सद्दाम ने संबंधित अधिकारियों से बस स्टेशन परिसर और दोनों गेटों की तत्काल मरम्मत कराने, जल निकासी की समुचित व्यवस्था करने तथा साफ-सफाई सुनिश्चित करने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि बस स्टेशन नगर का प्रमुख सार्वजनिक स्थल है, इसलिए यात्रियों को बुनियादी सुविधाएं देना अधिकारियों की जिम्मेदारी है। वहीं स्थानीय लोगों ने भी इस समस्या के जल्द से जल्द समाधान की मांग की है।
    1
    बलिया के बेल्थरारोड बस स्टेशन परिसर और उसके दोनों प्रवेश द्वारों पर फैली गंदगी तथा जलजमाव के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के बाद चारों तरफ जमा पानी और फैले कीचड़ से लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है, जिससे रोजाना आने-जाने वाले यात्रियों को भारी फजीहत झेलनी पड़ रही है।

इस समस्या को लेकर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 5 के सभासद मोहम्मद सद्दाम ने संबंधित अधिकारियों से बस स्टेशन परिसर और दोनों गेटों की तत्काल मरम्मत कराने, जल निकासी की समुचित व्यवस्था करने तथा साफ-सफाई सुनिश्चित करने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि बस स्टेशन नगर का प्रमुख सार्वजनिक स्थल है, इसलिए यात्रियों को बुनियादी सुविधाएं देना अधिकारियों की जिम्मेदारी है। वहीं स्थानीय लोगों ने भी इस समस्या के जल्द से जल्द समाधान की मांग की है।
    user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    Food Manufacturing Company Belthara Road, Ballia•
    16 hrs ago
  • बलिया के आदर्श नगर पंचायत सिकंदरपुर में जगह-जगह बारिश का पानी जमा होने से विकास की पोल खुल गई है। यहां के हर वार्ड में नाली पूरी तरह जाम है, जिससे जलभराव की समस्या पैदा हो गई है। सबसे बदतर स्थिति वार्ड नंबर 7 की है, जहां सड़क पर बारिश का पानी जमा हो जाने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस पूरी अव्यवस्था और बदहाली को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
    1
    बलिया के आदर्श नगर पंचायत सिकंदरपुर में जगह-जगह बारिश का पानी जमा होने से विकास की पोल खुल गई है। यहां के हर वार्ड में नाली पूरी तरह जाम है, जिससे जलभराव की समस्या पैदा हो गई है। सबसे बदतर स्थिति वार्ड नंबर 7 की है, जहां सड़क पर बारिश का पानी जमा हो जाने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस पूरी अव्यवस्था और बदहाली को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
    user_गंगा 24 ख़बर
    गंगा 24 ख़बर
    Mobile Phone Shop सिकंदरपुर, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • देवरिया के बरहज में सोनू घाट मार्ग पर गड्ढे पाटने की माँग को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) नेता विजय रावत के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। भाजपा सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए सपा नेता ने ऐलान किया है कि इन जनहित के मुद्दों को लेकर वे 21 तारीख को बरहज सोनू घाट मार्ग पर स्थित काली मंदिर पर भूख हड़ताल पर बैठेंगे। सपा नेता विजय रावत ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार और उनके जनप्रतिनिधियों को जनता से कोई मतलब नहीं है और उन्होंने विकास के नाम पर बरहज की जनता को सिर्फ धोखा दिया है। इसी धोखे का नतीजा है कि पिछले 10 सालों से बरहज सोनू घाट मार्ग बेहद जर्जर पड़ा हुआ है और इस सड़क पर आए दिन दुर्घटनाएँ हो रही हैं। इसके अलावा, क्षेत्र में बिजली की क्षमता बढ़ाने के लिए कोई काम नहीं किया गया, जिससे बिजली उपलब्ध नहीं हो पा रही है। सरयू नदी पर बन रहे मोहन सेतु का काम भी आज तक अधूरा है, जिसके कारण पूरी बरहज विधानसभा विकास से कोसों दूर चली गई है। इस प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से वीरेंद्र यादव, अजीत प्रसाद, विवेक मिश्र, राम प्रसाद मिश्र, राजू सिंह, विकास यादव, ललित कुमार, सज्जन कुमार और तारकेश्वर सिंह सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
    2
    देवरिया के बरहज में सोनू घाट मार्ग पर गड्ढे पाटने की माँग को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) नेता विजय रावत के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। भाजपा सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए सपा नेता ने ऐलान किया है कि इन जनहित के मुद्दों को लेकर वे 21 तारीख को बरहज सोनू घाट मार्ग पर स्थित काली मंदिर पर भूख हड़ताल पर बैठेंगे।

सपा नेता विजय रावत ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार और उनके जनप्रतिनिधियों को जनता से कोई मतलब नहीं है और उन्होंने विकास के नाम पर बरहज की जनता को सिर्फ धोखा दिया है। इसी धोखे का नतीजा है कि पिछले 10 सालों से बरहज सोनू घाट मार्ग बेहद जर्जर पड़ा हुआ है और इस सड़क पर आए दिन दुर्घटनाएँ हो रही हैं। इसके अलावा, क्षेत्र में बिजली की क्षमता बढ़ाने के लिए कोई काम नहीं किया गया, जिससे बिजली उपलब्ध नहीं हो पा रही है। सरयू नदी पर बन रहे मोहन सेतु का काम भी आज तक अधूरा है, जिसके कारण पूरी बरहज विधानसभा विकास से कोसों दूर चली गई है।

इस प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से वीरेंद्र यादव, अजीत प्रसाद, विवेक मिश्र, राम प्रसाद मिश्र, राजू सिंह, विकास यादव, ललित कुमार, सज्जन कुमार और तारकेश्वर सिंह सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
    user_Namrata Shukla
    Namrata Shukla
    बरहज, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में जातिसूचक टिप्पणी को लेकर सियासत पूरी तरह से गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री विजय राजभर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर समाजवादी पार्टी के सांसद प्रतिनिधि के खिलाफ मोर्चा खोला है और उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि दलित और वंचित समाज का अपमान किसी भी कीमत पर स्वीकार या बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रेस वार्ता के दौरान विजय राजभर ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इस आपत्तिजनक टिप्पणी से समाज के एक बहुत बड़े वर्ग की भावनाएं बुरी तरह आहत हुई हैं। उन्होंने कानून के अनुसार सख्त और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति दोबारा ऐसी जातिसूचक भाषा का इस्तेमाल करने का दुस्साहस न कर सके। उन्होंने कहा कि भाजपा सामाजिक समरसता और हर वर्ग के सम्मान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
    1
    उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में जातिसूचक टिप्पणी को लेकर सियासत पूरी तरह से गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री विजय राजभर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर समाजवादी पार्टी के सांसद प्रतिनिधि के खिलाफ मोर्चा खोला है और उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि दलित और वंचित समाज का अपमान किसी भी कीमत पर स्वीकार या बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रेस वार्ता के दौरान विजय राजभर ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इस आपत्तिजनक टिप्पणी से समाज के एक बहुत बड़े वर्ग की भावनाएं बुरी तरह आहत हुई हैं। उन्होंने कानून के अनुसार सख्त और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति दोबारा ऐसी जातिसूचक भाषा का इस्तेमाल करने का दुस्साहस न कर सके। उन्होंने कहा कि भाजपा सामाजिक समरसता और हर वर्ग के सम्मान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
    user_विनय कुमार श्रीवास्तव
    विनय कुमार श्रीवास्तव
    मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के मऊ में सांसद राजीव द्वारा एफआईआर (FIR) दर्ज कराए जाने पर भाजपा नेता झब्बू सिंह ने बेहद कड़ा रुख अपनाया है। अपने खिलाफ मामला दर्ज होने पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेता झब्बू सिंह ने दोटूक कहा है कि वह इस मुकदमे से बिल्कुल भी डरने वाले नहीं हैं।
    1
    उत्तर प्रदेश के मऊ में सांसद राजीव द्वारा एफआईआर (FIR) दर्ज कराए जाने पर भाजपा नेता झब्बू सिंह ने बेहद कड़ा रुख अपनाया है। अपने खिलाफ मामला दर्ज होने पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेता झब्बू सिंह ने दोटूक कहा है कि वह इस मुकदमे से बिल्कुल भी डरने वाले नहीं हैं।
    user_RISHI RAI
    RISHI RAI
    घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में पुलिस और एक कथित गौ तस्कर के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें जवाबी कार्रवाई के दौरान आरोपी के पैर में गोली लग गई। गाजीपुर के मरदह थाना क्षेत्र में रविवार को हुई इस मुठभेड़ के बाद घायल आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आजमगढ़ निवासी जावेद आलम के रूप में की गई है, जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरदह भेजा गया है। यह घटना अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान हुई, जब पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक संदिग्ध ट्रक को रोकने की कोशिश की। चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया, जिसके बाद तलाशी लेने पर ट्रक से 30 गौवंश बरामद हुए, जिनमें से 17 जीवित थे और 13 मृत पाए गए। पुलिस ने जब फरार आरोपी की तलाश शुरू की, तो रायपुर-बाघपुर अंडरपास के पास उसका सामना संदिग्ध से हुआ। पुलिस के अनुसार, खुद को घिरता देख आरोपी ने टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस की गोली उसके बाएं पैर में लगी और उसे पकड़ लिया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक .315 बोर का देशी तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, आर्म्स एक्ट और उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी जावेद आलम पर गाजीपुर, गोरखपुर और जौनपुर में गोवध और गैंगस्टर एक्ट समेत कई आपराधिक मामले पहले से ही दर्ज हैं।
    1
    उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में पुलिस और एक कथित गौ तस्कर के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें जवाबी कार्रवाई के दौरान आरोपी के पैर में गोली लग गई। गाजीपुर के मरदह थाना क्षेत्र में रविवार को हुई इस मुठभेड़ के बाद घायल आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आजमगढ़ निवासी जावेद आलम के रूप में की गई है, जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरदह भेजा गया है।

यह घटना अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान हुई, जब पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक संदिग्ध ट्रक को रोकने की कोशिश की। चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया, जिसके बाद तलाशी लेने पर ट्रक से 30 गौवंश बरामद हुए, जिनमें से 17 जीवित थे और 13 मृत पाए गए। पुलिस ने जब फरार आरोपी की तलाश शुरू की, तो रायपुर-बाघपुर अंडरपास के पास उसका सामना संदिग्ध से हुआ। पुलिस के अनुसार, खुद को घिरता देख आरोपी ने टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस की गोली उसके बाएं पैर में लगी और उसे पकड़ लिया गया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक .315 बोर का देशी तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, आर्म्स एक्ट और उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी जावेद आलम पर गाजीपुर, गोरखपुर और जौनपुर में गोवध और गैंगस्टर एक्ट समेत कई आपराधिक मामले पहले से ही दर्ज हैं।
    user_Anubha tiwari
    Anubha tiwari
    गाजीपुर, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.