चिड़ावा में सूरजगढ़ रोड पर कार-बाइक की टक्कर, युवक गंभीर घायल, झुंझुनूं रेफर, पुलिस भी पहुंची चिड़ावा। शहर के सूरजगढ़ रोड स्थित साईं गेस्ट हाउस के नजदीक एक कार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में बाइक सवार धर्मेंद्र, जो खेदड़ीयो की ढाणी का निवासी है, गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सूरजगढ़ रोड पर अचानक कार और बाइक आमने-सामने भिड़ गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। एम्बुलेंस चालक मनेंद्र सिंह और ईएमटी सतीश कुमार ने घायल को तुरंत चिड़ावा के उप जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए झुंझुनूं रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे की सूचना मिलने पर चिड़ावा थाने से एएसआई राजेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार घायल धर्मेंद्र की स्थिति गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

- झुंझुनूं जिले के पुलिस थाना मलसीसर ने वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए टॉप-10 सूची में शामिल स्थायी गिरफ्तारी वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर (आईपीएस) के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई को जिले में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय देवेंद्र सिंह राजावत (आरपीएस) के मार्गदर्शन तथा वृत्ताधिकारी झुंझुनूं ग्रामीण हरिसिंह धायल (आरपीएस) के सुपरविजन में पुलिस थाना मलसीसर के थानाधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे स्थायी वारंटी गोरधन उर्फ गोवर्धन को गिरफ्तार करने के लिए लगातार प्रयास किए। गिरफ्तार आरोपी पारिवारिक न्यायालय चूरू में दर्ज प्रकरण ‘मंजू बनाम गोवर्धन’ (मुकदमा संख्या 206/2024) में जारी स्थायी गिरफ्तारी वारंट में वांछित था। पुलिस के अनुसार आरोपी काफी समय से गिरफ्तारी से बचता फिर रहा था, जिसके चलते उसे थाने की टॉप-10 वांछित सूची में शामिल किया गया था। पुलिस टीम ने सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गोरधन उर्फ गोवर्धन पुत्र सीताराम, जाति रैगर, उम्र 48 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 19, मलसीसर, जिला झुंझुनूं के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को नियमानुसार न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई में थानाधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार के साथ सहायक उपनिरीक्षक अशोक कुमार, हेड कांस्टेबल अजीत सिंह (नं. 119) तथा कांस्टेबल मुकेश कुमार (नं. 337) की अहम भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में फरार एवं वांछित आरोपियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि आमजन में सुरक्षा और कानून के प्रति विश्वास बना रहे।1
- झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ थाना क्षेत्र के स्वामी सेही गांव में शनिवार को एक वृद्ध दंपति द्वारा जहर खाकर आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार भीमसिंह और उनकी पत्नी घोघड़ी देवी ने यह कदम उठाया, जिससे दोनों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को अस्पताल भिजवाया। मामले में मृतक के बेटे विनोद की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर लिया है। दोपहर करीब एक बजे मिली जानकारी के अनुसार पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।1
- Churu में 21 अप्रैल को पूर्व नेता प्रतिपक्ष Rajendra Singh Rathore का जन्मदिन ‘शौर्य दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। यह भव्य आयोजन Lt General Sagat Singh Stadium में सुबह 10 बजे आयोजित होगा, जिसे भारतीय सेना को समर्पित किया जाएगा। कार्यक्रम में Bhajan Lal Sharma, Om Birla और Om Prakash Mathur सहित कई केंद्रीय मंत्री, सांसद और विधायक शामिल होंगे। Harlal Saharan ने कहा कि इस दिन को ‘संकल्प दिवस’ के रूप में भी मनाया जाएगा और कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक भागीदारी की अपील की गई है।1
- Post by शादी राम1
- " "खौफनाक मंजर! 😱 पलक झपकते ही मच गई भगदड़। देखिए बावल (महेंद्रगढ़) के पास का यह वायरल वीडियो, जहाँ एक कुत्ते के गुस्से ने सबको हिला कर रख दिया।"1
- Post by Bolti Awaaz news1
- Post by Dainik news Haryana live1
- झुंझुनूं जिले के खेतड़ी नगर कस्बे में बंद पड़े मकानों में रात के समय चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर चोरी हुआ सामान बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस थाना खेतड़ी नगर की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक झुंझुनूं कावेन्द्र सिंह सागर (आईपीएस) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत (आरपीएस) के मार्गदर्शन तथा वृताधिकारी खेतड़ी जुल्फीकार अली (आरपीएस) के सुपरविजन में थानाधिकारी राकेश कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार 6 जनवरी 2026 को परिवादी अभिजीत स्वामी निवासी खेतड़ीनगर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उनके बंद मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम का गठन कर तकनीकी विश्लेषण और आसूचना संकलन के आधार पर आरोपी की पहचान की। जांच में सामने आया कि आरोपी राहुल सैनी (32) निवासी नारनौल, हरियाणा, खेतड़ीनगर क्षेत्र में बंद पड़े मकानों को निशाना बनाकर चोरी करने का आदी है। आरोपी पहले भी चोरी के मामलों में गिरफ्तार हो चुका था। पुलिस ने उसे 31 मार्च 2026 को उपकारागृह खेतड़ी से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर चोरी का माल बरामद किया गया, जिसमें एक मंगलसूत्र, सोने के टॉप्स, सोने की नथ, तीन जोड़ी चांदी की पायजेब, दो चांदी के सिक्के तथा एक हजार रुपये नकद शामिल हैं। बरामदगी के बाद आरोपी को 4 अप्रैल 2026 को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। कार्रवाई में थानाधिकारी राकेश कुमार, सहायक उपनिरीक्षक विजय सिंह एवं कांस्टेबल महेश की विशेष भूमिका रही।1