अम्बेडकरनगर में भक्ति भाव के साथ सम्पन्न हुई भव्य निशान यात्रा और भजन संध्या अम्बेडकरनगर-नगर में श्री श्याम बाबा के भक्तों द्वारा आयोजित भव्य निशान यात्रा, भजन संध्या एवं विशाल भंडारा कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हो गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर बाबा के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना दिया। निशान यात्रा का शुभारंभ शाम 4 बजे गजाजनन मंदिर, शहजादपुर से हुआ। श्रद्धालु हाथों में निशान लेकर भजन-कीर्तन करते हुए विभिन्न मार्गों से होते हुए श्री श्याम बाबा मंदिर, पटेलनगर रोड पहुंचे। यात्रा के दौरान जगह-जगह पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। रात्रि 8 बजे से मंदिर परिसर में भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें भजन गायकों ने श्याम बाबा के मनमोहक भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन श्री श्याम मंदिर सेवा ट्रस्ट (रजि.) के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं, सहयोगियों और प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
अम्बेडकरनगर में भक्ति भाव के साथ सम्पन्न हुई भव्य निशान यात्रा और भजन संध्या अम्बेडकरनगर-नगर में श्री श्याम बाबा के भक्तों द्वारा आयोजित भव्य निशान यात्रा, भजन संध्या एवं विशाल भंडारा कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हो गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर बाबा के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना दिया। निशान यात्रा का शुभारंभ शाम
4 बजे गजाजनन मंदिर, शहजादपुर से हुआ। श्रद्धालु हाथों में निशान लेकर भजन-कीर्तन करते हुए विभिन्न मार्गों से होते हुए श्री श्याम बाबा मंदिर, पटेलनगर रोड पहुंचे। यात्रा के दौरान जगह-जगह पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। रात्रि 8 बजे से मंदिर परिसर में भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें भजन गायकों ने श्याम बाबा के मनमोहक भजनों की प्रस्तुति
दी। भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन श्री श्याम मंदिर सेवा ट्रस्ट (रजि.) के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं, सहयोगियों और प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
- * *होली पर प्रशासन अलर्ट: टांडा नगर में* *डीएम-एसपी का रूट मार्च, जुलूस मार्गों का निरीक्षण*” *सी न्यूज़ भारत ब्यूरो चीफ अम्बेडकरनगर* *अजय कुमार उपाध्याय*1
- अम्बेडकरनगर में खामनेई के निधन पर शिया समुदाय ने मनाया मातम, आतंकवाद के खिलाफ जताया गुस्सा रिपोर्ट-अनन्त कुशवाहा अम्बेडकरनगर में ईरान के सुप्रीम लीडर के निधन की खबर के बाद शिया समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई। जनपद के विभिन्न कस्बों और मोहल्लों में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे और मातम मनाया। हाथों में उनकी तस्वीरें लेकर लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से शोक व्यक्त किया। कई स्थानों पर मजलिस और दुआएं भी आयोजित की गईं, जहां दिवंगत आत्मा की मगफिरत के लिए प्रार्थना की गई। इस दौरान समुदाय के लोगों ने आतंकवाद के खिलाफ गुस्सा जाहिर करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। कुछ जगहों पर प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका और इजराइल के खिलाफ नारेबाजी भी की। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के मद्देनजर एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया था, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से बचा जा सके। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए।2
- इजरायल डिफेंस फोर्स ने ईरान के सुप्रीम लीडर Khamenei और उनके परिजनों को किस तरह बारूद के ढेर के हवाले किया, वीडियो जारी 30 बंकर बस्टर बम के जरिए यह कॉम्प्लेक्स दहलाया गया ताकि बचने का कोई मौका न मिले1
- Post by Dushyant Kumar Journalist1
- *रात के अंधेरे में कानून को चुनौती देते दबंग, ना तो किसी सरकार का भय ना कानून का डर* *अराजकता फैलाने की कोशिश होली के पहले कहीं हो ना जाए कोई बड़ी अनहोनी* *स्थानीय पुलिस पर उठ रहे कई गंभीर सवाल, आखिर किसके सह पर दबंग आधी रात को कर रहे ऐसी दबंगई* *अंबेडकर नगर* बसखारी थाना क्षेत्र अंतर्गतनगर पंचायत अशरफपुर किछौच्छा वार्ड नंबर 14 हनुमान गढ़ी मंदिर के पास नवनिर्मित नाली और सीसी रोड को तोड़ रहे है दबंग, कुछ स्थानीय लोगों ने बताया कि यह कारनामा पिछले 2 दिन से हो रहा है। कहीं ऐसे कारनामों से होली का रंग कहीं फीका न पड़ जाए और कोई बड़ी घटना घटकर सामने निकल कर आए। जहां उच्च अधिकारी लोगों को हिदायत दे रहे हैं नसीहत दे रहे हैं होली के दौरान कोई भी उपद्रवी बचेगा नहीं, वहीं दूसरी तरफ ऐसे मनबढ़ लोग होली नजदीक आते ही होली के रंगों को फीका करने में जुटे हुए हैं। नगर पंचायत द्वारा बनाया गया यह सीसी रोड व नाली, जिसको मनबढ़ दबंग रात के अंधेरे में तोड़कर कर रहे नष्ट। आखिर ऐसे उपद्रवियों का मनोबल बढ़ाने वाला कौन ?? *ब्यूरो रिपोर्ट वैभव सिंह* ✍️1
- दो अवैध पिस्तौल के साथ तीन बदमाशों को पुलिस ने धर दबोचा - हंसवर थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता - जिले में जारी है सघन वाहन चेकिंग अभियान1
- Post by Deepak.kumar1
- ''तेरे बाप का ऑफिस नहीं है, मैं यहां का ऑफ डिपार्टमेंट हूं जब तक पोस्टिंग है मैं यहां का मालिक हूं" बागपत में नगर पालिका ईओ का बदसलूकी करते वीडियो वायरल दरअसल पालिका कर्मचारी सैलरी को लेकर धरना दे रहे थे, जिसके बाद कर्मचारियों को ईओ ने धमकाया1