रोड क्राइम करते 3 नाबालिक सहित एक युवक गिरफ्तार सभी को भेजा गया जेल कोढ़ा, कटिहार। जिले के पोठिया थाना क्षेत्र में कार सवार परिवार से लूट की घटना का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन विधि-विरुद्ध बालकों को निरुद्ध किया गया है। साथ ही लूटा गया मोबाइल और अन्य सामान भी बरामद किया गया है। मामले को लेकर एसडीपीओ टू रंजन कुमार सिंह ने कोढ़ा स्थित अपने कार्यालय कक्ष में एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया की पोठिया थाना क्षेत्र के पोठिया निवासी आलमगीर, पिता मो. समीद ने 15 मार्च 2026 को पोठिया थाना में लिखित आवेदन देकर बताया कि 14 मार्च की रात करीब 9:30 बजे वह अपनी पत्नी और दो छोटे बच्चों के साथ कार से रंगाकोल मोड़, भंगहा के रास्ते से गुजर रहे थे। इसी दौरान एक ढाबा से लगभग 200 मीटर आगे 3-4 अज्ञात युवक अचानक सड़क पर आ गए। सभी के हाथों में लोहे का रॉड, भाला और अन्य हथियार थे। आरोप है कि बदमाशों ने जबरन उनकी कार रुकवा ली और हमला कर गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद अपराधियों ने उनकी कनपटी पर हथियार सटाकर उनका रियलमी कंपनी का मोबाइल और करीब 19 हजार रुपये नकद लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने लोहे के रॉड से हमला कर दिया, जिससे आलमगीर के दाहिने हाथ में चोट लग गई। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी भंगहा गांव की ओर फरार हो गए। जिसके बाद पुलिस टीम ने छापेमारी करते हुए घटना में शामिल सूरज कुमार महलदार (19 वर्ष), पिता पूरण महलदार, निवासी भंगहा, थाना पोठिया, जिला कटिहार को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही घटना में शामिल तीन अन्य विधि-विरुद्ध बालकों को भी निरुद्ध किया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटा गया एक मोबाइल, 2,900 रुपये नकद और दो अन्य मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

- कोढ़ा स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। फलका प्रखंड क्षेत्र की हथवाड़ा पंचायत की एक आशा कर्मी पर मरीजों से इंजेक्शन और सलाइन के नाम पर पैसा लेने का आरोप लगा है। इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों और मरीजों के परिजनों में नाराजगी देखी जा रही है। जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के प्रशव की मरीज को कोढ़ा समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आशा प्रशव कराने ले गयी। जहां उनके परिजनों ने आरोप लगाया है कि इलाज के दौरान आशा कर्मी द्वारा इंजेक्शन और सलाइन लगवाने के नाम पर पैसे की मांग की गई। परिजनों का कहना है कि सरकारी अस्पताल में मिलने वाली कई सुविधाएं मुफ्त होनी चाहिए, लेकिन इसके बावजूद उनसे पैसे लिए गए। मरीजों के परिजनों ने बताया कि इलाज के दौरान उन्हें कहा गया कि इंजेक्शन और सलाइन की व्यवस्था कराने के लिए अतिरिक्त खर्च देना होगा। इस पर कई लोगों ने मजबूरी में पैसे दे दिए। बाद में जब उन्हें पता चला कि यह सुविधा सरकारी अस्पताल में मुफ्त भी उपलब्ध हो सकती है, तो उन्होंने इस पर नाराजगी जताई। मामले की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से करने की बात कही है। लोगों का कहना है कि अगर आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित आशा कर्मी पर कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में मरीजों से इस तरह की वसूली न हो सके। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।1
- आगरा के संजीव नगर का मामला हैं आप सभी को पूरा वीडियो जल्द ही देखने को मिलेगा आप सभी इस वीडियो को शेयर कर दीजिए और इंतजार कीजिए काफी दर्दनाक घटना हुआ हैं1
- RPIA rashtriy sachiv basuki nath sah kanojiya purv sansad pratyashi katihar Bihar All India railway shu shine worker Union rashtriy upadhiyakchh police India reform Pradesh adhyaksh Bihar Bhartiya manvadhikar Pradesh adhyaksh Bihar Bhartiya Sonar Sangh ke rashtriy sanrakshak1
- Post by Md Ashfak4
- आज सांसद पप्पू यादव जी के द्वारा भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में लोग जुटे और सामूहिक रूप से देश की तरक्की, अमन, चैन और शांति के लिए दुआ मांगी गई।1
- कटिहार जिले के कोढ़ा प्रखंड अंतर्गत गेड़ाबाड़ी-फलका रोड स्थित ऑयल इंडिया लिमिटेड के पंप स्टेशन संख्या-09 में एक दिवसीय लेवल-3 ऑफ साइट मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। यह मॉकड्रिल जिला पदाधिकारी के निर्देश पर आयोजित की गई, जिसका मुख्य उद्देश्य आपदा की स्थिति में त्वरित बचाव, सुरक्षा व्यवस्था और विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय को मजबूत करना था। मॉकड्रिल के दौरान पंप स्टेशन के डिप्टी चीफ इंजीनियर अलाकेश डेका ने बताया कि नाहरकटिया-बरौनी पाइपलाइन के जरिए क्रूड ऑयल विभिन्न रिफाइनरियों तक पहुंचाया जाता है। अभ्यास के तहत एक काल्पनिक स्थिति तैयार की गई, जिसमें पाइपलाइन से तेल रिसाव होने के बाद आग लगने की घटना को दर्शाया गया। इस दौरान सबसे पहले आग बुझाने के लिए अग्निशामक यंत्रों का उपयोग किया गया। जब आग पर काबू नहीं पाया जा सका, तो फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर पानी और फोम के जरिए आग पर नियंत्रण पाने का अभ्यास किया। साथ ही एक मजदूर के घायल होने की स्थिति भी बनाई गई, जिसे मौके पर प्राथमिक उपचार देने के बाद एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा गया। करीब एक घंटे तक चले इस मॉकड्रिल में फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस सेवा, प्राथमिक उपचार और बचाव कार्यों के विभिन्न पहलुओं का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया। इस दौरान अग्निशमन विभाग, नागरिक सुरक्षा एवं अन्य संबंधित एजेंसियों के अधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के मॉकड्रिल का उद्देश्य आपदा के समय त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना है, ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना में जन-धन की हानि को न्यूनतम किया जा सके।4
- ❤️❤️❤️❤️❤️❤️🙏🙏🙏🙏1
- कोढ़ा प्रखंड के भटवारा पंचायत के ग्रामीणों ने किया विरोध ठेकेदारों की बड़ी मुश्किल1