logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भीषण सड़क हादसे में 6 कि मौत 4 घायल अयोध्या से वापस लौटते समय हुआ हादसा जनपद जालौन से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की जान चली गई। यह हादसा झांसी-कानपुर नेशनल हाईवे-27 पर कालपी के पास 84 गुंबद के नजदीक हुआ है। जब तेज रफ्तार टवेरा कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई। बताया जा रहा है कि कार में सवार लोग अयोध्या से दर्शन कर वापस ललितपुर लौट रहे थे। तभी सुबह करीब 6 बजे चालक को झपकी आ गई, जिससे गाड़ी अनियंत्रित हो गई और हादसा हो गया। मौके पर ही 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 4 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। काफी मशक्कत के बाद घायलों को कार से बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही प्रशासन के अलाधिकारी अस्पताल पहुंचे और घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले कि जाँच में जुटी।

2 hrs ago
user_AMIT KUMAR
AMIT KUMAR
Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

भीषण सड़क हादसे में 6 कि मौत 4 घायल अयोध्या से वापस लौटते समय हुआ हादसा जनपद जालौन से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की जान चली गई। यह हादसा झांसी-कानपुर नेशनल हाईवे-27 पर कालपी के पास 84 गुंबद के नजदीक हुआ है। जब तेज रफ्तार टवेरा कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई। बताया जा रहा है कि कार में सवार लोग अयोध्या से दर्शन कर वापस ललितपुर लौट रहे थे। तभी सुबह करीब 6 बजे चालक को झपकी आ गई, जिससे गाड़ी अनियंत्रित हो गई और हादसा हो गया। मौके पर ही 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 4 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। काफी मशक्कत के बाद घायलों को कार से बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही प्रशासन के अलाधिकारी अस्पताल पहुंचे और घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले कि जाँच में जुटी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जनता ने किया कमाल, भगवामय हुआ बंगाल! 🚩 लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत होती है जनता की आवाज — और जब वही आवाज एकजुट होकर फैसला करती है, तो इतिहास बनता है। पश्चिम बंगाल की धरती से निकला यह जनादेश सिर्फ एक चुनाव परिणाम नहीं, बल्कि बदलाव, विश्वास और नए युग की शुरुआत का संकेत है। हर एक वोट ने अपनी ताकत दिखाई है, हर नागरिक ने अपने अधिकार का सही उपयोग किया है। यह जीत केवल किसी एक दल की नहीं, बल्कि लोकतंत्र की मजबूती और जनता की जागरूकता की जीत है। अब समय है विकास, पारदर्शिता और स्थिर नेतृत्व की ओर आगे बढ़ने का। देश की राजनीति में यह एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हो सकता है। दिल से धन्यवाद उन सभी मतदाताओं को जिन्होंने लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बनाया।
    1
    जनता ने किया कमाल,
भगवामय हुआ बंगाल! 🚩
लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत होती है जनता की आवाज — और जब वही आवाज एकजुट होकर फैसला करती है, तो इतिहास बनता है।
पश्चिम बंगाल की धरती से निकला यह जनादेश सिर्फ एक चुनाव परिणाम नहीं,
बल्कि बदलाव, विश्वास और नए युग की शुरुआत का संकेत है। हर एक वोट ने अपनी ताकत दिखाई है,
हर नागरिक ने अपने अधिकार का सही उपयोग किया है। यह जीत केवल किसी एक दल की नहीं,
बल्कि लोकतंत्र की मजबूती और जनता की जागरूकता की जीत है। अब समय है विकास, पारदर्शिता और स्थिर नेतृत्व की ओर आगे बढ़ने का। देश की राजनीति में यह एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हो सकता है। दिल से धन्यवाद उन सभी मतदाताओं को
जिन्होंने लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बनाया।
    user_Pankaj Gupta
    Pankaj Gupta
    Media and information sciences faculty उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोलकाता में ममता बनर्जी के आवास के बाहर ‘जय श्री राम’ के जोरदार नारे लगाए। #bangalnews #bangal #bangaal #पश्चिमबंगाल #bangalchunav
    1
    भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोलकाता में ममता बनर्जी के आवास के बाहर ‘जय श्री राम’ के जोरदार नारे लगाए।
#bangalnews #bangal #bangaal #पश्चिमबंगाल #bangalchunav
    user_Uttar pradesh ki takat
    Uttar pradesh ki takat
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by UttarPradeski takat newspaper
    1
    Post by UttarPradeski takat newspaper
    user_UttarPradeski takat newspaper
    UttarPradeski takat newspaper
    Electrician उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • कोतवाली कालपी क्षेत्रान्तर्गत NH-27 में 84 गुम्बद के पास एक कार जो कानपुर से ललितपुर की ओर जा रही थी । जो अनियंत्रित हो कर ट्रक में घुस गयी थी । इस सड़क दुर्घटना मेंं कुल 06 व्यक्तियों की मृत्यु हो गयी है । अन्य 04 व्यक्तियों का उपचार मेडिकल कॉलेज उरई में चल रहा है । कोतवाली कालपी पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर वैधानिक कार्यवाही की गयी है । मौके पर यातायात एवं कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है । इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक जनपद जालौन द्वारा दी गयी बाइट ।
    1
    कोतवाली कालपी क्षेत्रान्तर्गत NH-27 में 84 गुम्बद के पास एक कार जो कानपुर से ललितपुर की ओर जा रही थी । जो अनियंत्रित हो कर ट्रक में घुस गयी थी । इस सड़क दुर्घटना मेंं कुल 06 व्यक्तियों की मृत्यु हो गयी है । अन्य 04 व्यक्तियों का उपचार मेडिकल कॉलेज उरई में चल रहा है । कोतवाली कालपी पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर वैधानिक कार्यवाही की गयी है । मौके पर यातायात एवं कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है । इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक जनपद जालौन द्वारा दी गयी बाइट ।
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • कोंच में गूंजा जीत का जश्न, बंगाल परिणाम पर भाजपा में खुशी
    1
    कोंच में गूंजा जीत का जश्न, बंगाल परिणाम पर भाजपा में खुशी
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    1 hr ago
  • जालौन के झंडा चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं का जश्न, लड्डू बांटकर मनाई खुशी खबर: जालौन। पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत की खुशी में नगर जालौन के झंडा चौराहे पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक जश्न मनाया। इस दौरान ढोल-नगाड़ों की धुन पर कार्यकर्ताओं ने नृत्य किया और राहगीरों को लड्डू बांटकर बधाई दी। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल, मंडल अध्यक्ष अभिनव राजावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष अभय राजावत, सभासद अन्नू शर्मा, सभासद शुभम अग्रवाल, सभासद ललित शुक्ला, सभासद ललित वर्मा ईलू,नामित सभासद योगेंद्र राठौर, नामित सभासद वाचस्पति मिश्रा, नामित सभासद धर्मेंद्र सिंह सेंगर, आशा प्रजापति, अविनाश सिंह सेंगर, के.सी. पाटकर, शशिकांत वर्मा, दीपक यज्ञिक, जिला मंत्री दिनेश लोहिया, यश पटेल और श्याम जी गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने इस जीत को जनता के विश्वास और पार्टी की नीतियों की विजय बताया। पूरे कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और सभी ने मिलकर जश्न मनाया।
    1
    जालौन के झंडा चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं का जश्न, लड्डू बांटकर मनाई खुशी
खबर:
जालौन। पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत की खुशी में नगर जालौन के झंडा चौराहे पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक जश्न मनाया। इस दौरान ढोल-नगाड़ों की धुन पर कार्यकर्ताओं ने नृत्य किया और राहगीरों को लड्डू बांटकर बधाई दी।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल, मंडल अध्यक्ष अभिनव राजावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष अभय राजावत, सभासद अन्नू शर्मा, सभासद शुभम अग्रवाल, सभासद ललित शुक्ला,  सभासद ललित वर्मा ईलू,नामित सभासद योगेंद्र राठौर, नामित सभासद वाचस्पति मिश्रा, नामित सभासद धर्मेंद्र सिंह सेंगर, आशा प्रजापति, अविनाश सिंह सेंगर, के.सी. पाटकर, शशिकांत वर्मा, दीपक यज्ञिक, जिला मंत्री दिनेश लोहिया, यश पटेल और श्याम जी गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नेताओं ने इस जीत को जनता के विश्वास और पार्टी की नीतियों की विजय बताया। पूरे कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और सभी ने मिलकर जश्न मनाया।
    user_Chhatrapal singh आवाज न्यूज़24
    Chhatrapal singh आवाज न्यूज़24
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जालौन। पश्चिम बंगाल और असम में मिली चुनावी सफलता के बाद जनपद मुख्यालय उरई में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार उत्सव मनाया। जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए और जीत की खुशी में मिष्ठान वितरण, ढोल-नगाड़ों के साथ नृत्य तथा आतिशबाजी कर जश्न मनाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और “नारी शक्ति का आक्रोश, ईडी गठबंधन हुआ बेहोश” जैसे नारों से माहौल गूंज उठा। नेताओं ने इस जीत को जनता के विश्वास और महिलाओं की बढ़ती भागीदारी का परिणाम बताया।
    1
    जालौन। पश्चिम बंगाल और असम में मिली चुनावी सफलता के बाद जनपद मुख्यालय उरई में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार उत्सव मनाया। जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए और जीत की खुशी में मिष्ठान वितरण, ढोल-नगाड़ों के साथ नृत्य तथा आतिशबाजी कर जश्न मनाया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और “नारी शक्ति का आक्रोश, ईडी गठबंधन हुआ बेहोश” जैसे नारों से माहौल गूंज उठा। नेताओं ने इस जीत को जनता के विश्वास और महिलाओं की बढ़ती भागीदारी का परिणाम बताया।
    user_Reporter
    Reporter
    Credit reporting agency उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल में मोदी-BJP के लिए रास्ता बना रही हैं- राहुल गांधी #bangalnews #Bangal #Bangaal #पश्चिमबंगाल
    1
    ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल में मोदी-BJP के लिए रास्ता बना रही हैं- राहुल गांधी
#bangalnews #Bangal #Bangaal #पश्चिमबंगाल
    user_Uttar pradesh ki takat
    Uttar pradesh ki takat
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • जालौन के कोंच में बकरीद से पहले सक्रिय हुआ बकरा चोर गिरोह, दिनदहाड़े घर से उठा ले गए सफेद बकरा!!....
    1
    जालौन के कोंच में बकरीद से पहले सक्रिय हुआ बकरा चोर गिरोह, दिनदहाड़े घर से उठा ले गए सफेद बकरा!!....
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.