logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ईरान अमेरिका युद्ध का असर रांची में भी अब दिखने लगा है। खाड़ी देशों में लगातार हो रहे युद्ध का असर हमारे झारखंड के शहरों में खासकर रांची में देखने को मिलने लगा है लोग गैस के लिए लंबी-लंबी का तारों में लगने लगे हैं यह तस्वीर जो आप देख रहे हैं रांची के दीपा टोली कटहल मोड रोड की है लोग कई घंटे से गैस मिलने के लिए लाइन लंबी कतार में लगे हुए हैं कि आज हमें भी गैस मिल जाए हमारे घर का भी चूल्हा जले। बाकी इस पोस्ट पर आपकी क्या राय है और कहां से देख रहे हैं कमेंट करके अपनी राय जरूर दें रांची से ब्रजेश गोप की रिपोर्ट।

13 hrs ago
user_Brajesh Gope (एलआइसी अभिकर्ता)
Brajesh Gope (एलआइसी अभिकर्ता)
लापुंग, रांची, झारखंड•
13 hrs ago
661154be-1d61-4158-84be-b245e59e024d

ईरान अमेरिका युद्ध का असर रांची में भी अब दिखने लगा है। खाड़ी देशों में लगातार हो रहे युद्ध का असर हमारे झारखंड के शहरों में खासकर रांची में देखने को मिलने लगा है लोग गैस के लिए लंबी-लंबी का तारों में लगने लगे हैं यह तस्वीर जो आप देख रहे हैं रांची के दीपा टोली कटहल मोड रोड की है लोग कई घंटे से गैस मिलने के लिए लाइन लंबी कतार में लगे हुए हैं कि आज हमें भी गैस मिल जाए हमारे घर का भी चूल्हा जले। बाकी इस पोस्ट पर आपकी क्या राय है और कहां से देख रहे हैं कमेंट करके अपनी राय जरूर दें रांची से ब्रजेश गोप की रिपोर्ट।

  • user_Aryan
    Aryan
    Burmu, Ranchi
    💣
    12 hrs ago
More news from झारखंड and nearby areas
  • Post by Jharkhand local news
    1
    Post by Jharkhand local news
    user_Jharkhand local news
    Jharkhand local news
    लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    9 hrs ago
  • ​बसिया प्रखंड के महाराजगंज में हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। महुआ चुनने गई एक 56 वर्षीय महिला बिरसमुनि उराइन को जंगली हाथी ने बेरहमी से कुचल दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, बिरसमुनि जंगल में महुआ बीन रही थीं, तभी झुंड से बिछड़ा एक अकेला हाथी अचानक उनके पीछे से आ धमका। महिला जब तक कुछ समझ पाती या भाग पाती, हाथी ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया और पैरों से कुचल दिया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना तुरंत वन विभाग और स्थानीय पुलिस को दी। वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के परिजनों को 25,000 रुपये की सहायता राशि प्रदान की है। फॉरेस्टर शेखर सिंह ने बताया कि कागजी कार्रवाई पूरी होते ही शेष मुआवजा राशि भी जल्द सौंप दी जाएगी। ​ *इलाके में अब भी डटा है हाथी, वन विभाग की अपील* ​फॉरेस्टर शेखर सिंह के अनुसार ​"हाथी संभवतः घाघरा की ओर से आया है और फिलहाल महाराजगंज के जंगल में ही मौजूद है। हमारी टीम उसे रिहायशी इलाकों से दूर खदेड़ने का प्रयास कर रही है। ग्रामीणों से अपील है कि वे हाथी के करीब न जाएं और उसके साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ न करें। ​
    1
    ​बसिया प्रखंड के महाराजगंज में हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। महुआ चुनने गई एक 56 वर्षीय महिला बिरसमुनि उराइन को जंगली हाथी ने बेरहमी से कुचल दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, बिरसमुनि जंगल में महुआ बीन रही थीं, तभी झुंड से बिछड़ा एक अकेला हाथी अचानक उनके पीछे से आ धमका। महिला जब तक कुछ समझ पाती या भाग पाती, हाथी ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया और पैरों से कुचल दिया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना तुरंत वन विभाग और स्थानीय पुलिस को दी। वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के परिजनों को 25,000 रुपये की सहायता राशि प्रदान की है। फॉरेस्टर शेखर सिंह ने बताया कि कागजी कार्रवाई पूरी होते ही शेष मुआवजा राशि भी जल्द सौंप दी जाएगी।
​ *इलाके में अब भी डटा है हाथी, वन विभाग की अपील* 
​फॉरेस्टर शेखर सिंह के अनुसार
​"हाथी संभवतः घाघरा की ओर से आया है और फिलहाल महाराजगंज के जंगल में ही मौजूद है। हमारी टीम उसे रिहायशी इलाकों से दूर खदेड़ने का प्रयास कर रही है। ग्रामीणों से अपील है कि वे हाथी के करीब न जाएं और उसके साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ न करें।
​
    user_Dipak gupta
    Dipak gupta
    पत्रकार गुमला, गुमला, झारखंड•
    10 hrs ago
  • Post by AAM JANATA
    1
    Post by AAM JANATA
    user_AAM JANATA
    AAM JANATA
    लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    11 hrs ago
  • विधायक जयराम महतो का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह गुस्से में एक शख्स का मोबाइल छीनते और तोड़ते नजर आ रहे हैं। घटना के पीछे की पूरी वजह अभी साफ नहीं है, लेकिन वीडियो ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। सवाल—क्या जनप्रतिनिधियों का ऐसा व्यवहार सही है?
    1
    विधायक जयराम महतो का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह गुस्से में एक शख्स का मोबाइल छीनते और तोड़ते नजर आ रहे हैं। घटना के पीछे की पूरी वजह अभी साफ नहीं है, लेकिन वीडियो ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। सवाल—क्या जनप्रतिनिधियों का ऐसा व्यवहार सही है?
    user_Speak_up_ranchi
    Speak_up_ranchi
    Local News Reporter कांके, रांची, झारखंड•
    3 hrs ago
  • Post by Devanand Sinha Sinha
    1
    Post by Devanand Sinha Sinha
    user_Devanand Sinha Sinha
    Devanand Sinha Sinha
    कांके, रांची, झारखंड•
    6 hrs ago
  • रांची, 12 अप्रैल: आज सुबह सिमलिया में आयोजित जन चौपाल में मातृशक्ति और युवाओं के साथ रांची सांसद व रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” पर गहन चर्चा की। सभी ने एक स्वर में इसे महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया में सशक्त भागीदारी देने की दिशा में ऐतिहासिक मील का पत्थर बताया। चौपाल में उपस्थित माताओं-बहनों और युवाओं ने कहा कि यह कानून केवल विधायी कदम नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान, अधिकार और आत्मनिर्भरता को नई ऊंचाई देने का संकल्प है। सभी ने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। संजय सेठ ने जोर देकर कहा कि अब हमारी जिम्मेदारी है कि हम साथ मिलकर एक ऐसे भारत का निर्माण करें, जहां नारी शक्ति हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाए और देश के विकास की धुरी बने। यह आयोजन स्थानीय स्तर पर महिलाओं के सशक्तिकरण को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हुआ।
    1
    रांची, 12 अप्रैल: आज सुबह सिमलिया में आयोजित जन चौपाल में मातृशक्ति और युवाओं के साथ रांची सांसद व रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” पर गहन चर्चा की। सभी ने एक स्वर में इसे महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया में सशक्त भागीदारी देने की दिशा में ऐतिहासिक मील का पत्थर बताया।
चौपाल में उपस्थित माताओं-बहनों और युवाओं ने कहा कि यह कानून केवल विधायी कदम नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान, अधिकार और आत्मनिर्भरता को नई ऊंचाई देने का संकल्प है। सभी ने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। संजय सेठ ने जोर देकर कहा कि अब हमारी जिम्मेदारी है कि हम साथ मिलकर एक ऐसे भारत का निर्माण करें, जहां नारी शक्ति हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाए और देश के विकास की धुरी बने।
यह आयोजन स्थानीय स्तर पर महिलाओं के सशक्तिकरण को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हुआ।
    user_Sanjay kumar
    Sanjay kumar
    Newspaper publisher बुरमू, रांची, झारखंड•
    16 hrs ago
  • Post by AAM JANATA
    1
    Post by AAM JANATA
    user_AAM JANATA
    AAM JANATA
    लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    13 hrs ago
  • पालकोट थाना क्षेत्र के कट्टरकोचा निवासी रमेश साहू की 22 वर्षीय पुत्री निराश कुमारी की टांगी से कटकर हत्या कर दी गई। बताया जाता है युवती बकरी चरा रही थी। इसी दौरान पड़ोस का रहने वाला प्रमोद महतो के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी बीच प्रमोद ने टांगी से वार कर दिया, इसके बाद पत्थर से भी वार किया। जिससे युवती बुरी तरह जख्मी हो गई। तत्काल सूचना पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और युवती को अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पीड़िता के पिता रमेश साहू ने पड़ोसी प्रमोद महतो सहित तीन के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रमोद महतो को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की पूछताछ की जा रही है। बाइट, रमेश साहू, मृतक के पिता
    2
    पालकोट थाना क्षेत्र के कट्टरकोचा निवासी रमेश साहू की 22 वर्षीय पुत्री निराश कुमारी की टांगी से कटकर हत्या कर दी गई। बताया जाता है युवती बकरी चरा रही थी। इसी दौरान पड़ोस का रहने वाला प्रमोद महतो के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी बीच प्रमोद ने टांगी से वार कर दिया, इसके बाद पत्थर से भी वार किया। जिससे युवती बुरी तरह जख्मी हो गई। तत्काल सूचना पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और युवती को अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पीड़िता के पिता रमेश साहू ने पड़ोसी प्रमोद महतो सहित तीन के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रमोद महतो को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की पूछताछ की जा रही है।
बाइट, रमेश साहू, मृतक के पिता
    user_Dipak gupta
    Dipak gupta
    पत्रकार गुमला, गुमला, झारखंड•
    18 hrs ago
  • भरोसा बना मौत का जाल! बंधक बनाकर की गई बेरहमी से हत्या पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
    1
    भरोसा बना मौत का जाल! बंधक बनाकर की गई बेरहमी से हत्या पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
    user_Speak_up_ranchi
    Speak_up_ranchi
    Local News Reporter कांके, रांची, झारखंड•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.