लोनी में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, दो बड़ी परियोजनाओं का शुभारंभ 40 करोड़ की लागत से हिंडन पर पुल और 6 करोड़ से अधिक की लागत से लोनी-भोपुरा मार्ग का होगा निर्माण/नवीनीकरण गाज़ियाबाद: लोनी। लोनी विधानसभा क्षेत्र में सड़क और कनेक्टिविटी से जुड़ी दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शुक्रवार को शुभारंभ किया गया। विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने हिंडन नदी पर लोनी विधानसभा क्षेत्र से राजनगर तक करीब 40 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित पुल के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इसके साथ ही 6 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से लोनी-भोपुरा मार्ग के नवीनीकरण एवं निर्माण कार्य की शुरुआत भी की गई। हिंडन नदी पर बनने वाले पुल से लोनी क्षेत्र के लोगों को गाजियाबाद और राजनगर की ओर आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। इससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी बेहतर होने के साथ लोगों के आवागमन का समय कम होने की बात कही गई है। वहीं, लोनी-भोपुरा मार्ग के नवीनीकरण से सड़क की स्थिति में सुधार और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है। विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि क्षेत्र में सड़क, यातायात और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना प्राथमिकता है तथा लोनी के सर्वांगीण विकास के लिए विकास कार्य लगातार आगे बढ़ाए जा रहे हैं। इस दौरान विधायक ने लोनी तिराहे का नाम ‘शिव चौक’ किए जाने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आगे भी आवश्यक कार्य जारी रहेंगे।

- न्याय पार्टी अध्यक्ष एस पी सिंह ने की मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग : इंडियन एक्सप्रेस में छपी रिपोर्ट या तो रिपोर्ट का खंडन करो अथवा इस्तीफा दो1
- गुजरात आना हुआ, नमक की खेती व बिजली बनने की बिधि देखि..3
- DDA पार्क में अचानक पहुंची पुलिस! CCTV से चौकीदारों तक जांच | शास्त्री पार्क, उत्तर पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क में जग प्रवेश अस्पताल के सामने स्थित DDA पार्क में पुलिस टीम ने देर शाम पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान पार्क में CCTV कैमरों की स्थिति देखी गई, चौकीदारों से बातचीत कर सुरक्षा व्यवस्था का फीडबैक लिया गया। इसके साथ ही आसपास मौजूद ठेली-पटरी वालों से भी बातचीत कर पूछा गया कि उन्हें किसी आपराधिक या असामाजिक तत्व से किसी तरह की परेशानी तो नहीं है। देखिए RTN.1 TV की मौके से पूरी रिपोर्ट।1
- बाहरी दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी सफलता 1173 मोबाइल फोन किया बरामद ऑपरेशन विश्वास के तहत1
- Alma Lasers के Soprano Titanium हेयर रिमूवल प्लेटफॉर्म का परिचय नई दिल्ली के ग्रेटर कैलाश-1 स्थित डॉ. कंधारीज़ स्किन एंड डेंटल क्लिनिक में Alma Lasers के Soprano Titanium हेयर रिमूवल प्लेटफॉर्म का विशेष परिचय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने आधुनिक हेयर रिमूवल तकनीक की जानकारी साझा की। Soprano Titanium में 755, 810 और 1064nm की तीन लेजर वेवलेंथ के साथ ICE Plus Cooling तकनीक दी गई है, जो उपचार के दौरान त्वचा को ठंडा रखने और मरीज के आराम में मदद करती है। विशेषज्ञों ने इसकी तकनीक और उपचार प्रक्रिया से जुड़े प्रमुख पहलुओं पर चर्चा की।1
- सिनेमा का उत्सव। लोगों को जोड़ने का प्रयास। सकारात्मक प्रभाव का निर्माण। सिनेमा का उत्सव। लोगों को जोड़ने का प्रयास। सकारात्मक प्रभाव का निर्माण।1
- नाव हमारी हो, नाविक भी हमारा हो। लहरों पर विजय लिखें, वो हौसला हमारा हो। नाव हमारी हो, नाविक भी हमारा हो। लहरों पर विजय लिखें, वो हौसला हमारा हो। यह भाव आज ‘मेक इन इंडिया’ अभियान के 12 वर्षों की आत्मनिर्भर यात्रा में साकार होता दिखाई देता है। आदरणीय प्रधानमंत्री @narendramodi जी के कुशल नेतृत्व में भारत ने विनिर्माण की दिशा में अपनी नाव, नाविक और निश्चय- तीनों को ‘स्वदेशी सामर्थ्य’ से जोड़ा है।1
- कश्मीरी गेट से चली राज कल्पना की बस में आग, 9 यात्रियों की मौत—अब मोरी गेट की लोडिंग-अनलोडिंग पर सवाल! दिल्ली के कश्मीरी गेट से 23 सितंबर की रात करीब 9 बजे चली राज कल्पना ट्रैवल्स की बस BR-32-PA-8647 में यमुना एक्सप्रेसवे पर करीब 11:30 बजे भीषण आग लग गई। बस में करीब 30 से 35 यात्री सवार थे और इस दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की मौत हुई। FIR के मुताबिक यात्रियों ने ड्राइवर केबिन से जलने की गंध आने की शिकायत की थी। अब बड़ा सवाल दिल्ली के मोरी गेट को लेकर है—क्या सर्विस रोड और बस स्टैंड पर लगातार हो रही बसों की लोडिंग-अनलोडिंग, ओवरलोडिंग और सामान रखने की व्यवस्था की कभी गंभीर जांच होगी? मोरी गेट में मेट्रो स्टेशन, मेट्रो DCP कार्यालय और DTC बस स्टैंड के आसपास ट्रेवल्स और निजी बसों की गतिविधियों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। और शास्त्री पार्क ISBT मार्ग के बाबा श्याम गिरी मंदिर के अंदर और आसपास भी बसों की लोडिंग-अनलोडिंग और पार्किंग को लेकर सवाल हैं। आखिर इन गतिविधियों की निगरानी कौन कर रहा है? क्या बसों की फिटनेस, फायर सेफ्टी, ओवरलोडिंग और सामान की जांच नियमित होती है? और क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? राज कल्पना बस हादसे के बाद अब मोरी गेट की व्यवस्था की जांच जरूरी है।1
- कश्मीरी गेट से चली राज कल्पना की बस में आग, 9 यात्रियों की मौत—अब मोरी गेट की लो1