जननायक कर्पूरी ठाकुर की 38वीं पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि नूरा के कर्पूरी चौक पर आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक न्याय के योगदान को किया गया याद हजारीबाग | भारतरत्न से सम्मानित जननायक कर्पूरी ठाकुर की 38वीं पुण्यतिथि नूरा स्थित कर्पूरी चौक पर श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में भारतीय नाई समाज झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर सामाजिक न्याय के सच्चे पुरोधा थे और उन्हें दलित एवं पिछड़ा वर्ग का मसीहा माना जाता है। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक योगदान देते हुए मैट्रिक परीक्षा में अंग्रेजी की अनिवार्यता समाप्त की, जिससे आम लोगों को काफी लाभ मिला। उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब आम जनता के हित में कर्पूरी फार्मूला को लागू किया जाएगा। कार्यक्रम में जेडीयू नेता अशोक सिन्हा, भारतीय नाई समाज के जिला अध्यक्ष नरेश ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष सीताराम ठाकुर, केश कला बोर्ड के जिला अध्यक्ष मुना ठाकुर, जेडीयू महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष खुशबू कुमारी, बालेश्वर ठाकुर, राजेंद्र ठाकुर सहित कई समाजसेवी और कर्पूरी समर्थक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उनके आदर्शों को अपनाने और सामाजिक समानता के लिए कार्य करने का संकल्प लिया गया।

- हजारीबाग: शहर में चल रहे सड़क निर्माण कार्य के दौरान अव्यवस्थित खुदाई से उत्पन्न यातायात संकट पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। सदर अनुमंडल पदाधिकारी Aditya Pandey ने मंगलवार को निर्माण स्थल का निरीक्षण कर संबंधित विभाग के अभियंता को फटकार लगाई और तत्काल व्यवस्था सुधारने का निर्देश दिया।1
- Post by Boltajharkhand1
- gajab ka Jan samarthan1
- हजारीबाग इचाक प्रखंड के लुनदरू बसरिया पंचायत में एक परिवार में चल रहे भूमी विवाद में फैसला करने पहुँचे मुखिया,,सरपंच,,सदर,, सेक्रेटरी सहित 7 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया जिसको लेकर मदरसे में मुस्लिम क़ौम ने उस व्यक्ति के खिलाफ एवं उसके परिवार के खिलाफ कड़ी से कड़ी सजा देने का फैसला लिया गया,,2
- Post by Dabang bihari Pandey ji1
- हजारीबाग का मेयर कैसा हो , छठी छाप अरविंद राणा के जैसा हो, आप सभी शहर/नगर वासियो का मुहर कहा लगेगा, अरबिंद राणा का चुनाव चिन्ह क्रमांक 2 छठी छाप पर , अबकी बार शहरवासियो का मेयर होगा, किसी बडे कम्पनी का नही ?1
- मेयर प्रत्याशी झारखण्ड आंदोलनकारी विनोद भगत के कार्यालय का उद्घाटन,जीत के बाद मेयर खुद घर घर जायेंगे1
- ये जमीन मेरा खटियानी जमीन हैं,1