उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा रवि आनंद की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की आहूत बैठक संपन्न *माह फ़रवरी में बिना हेलमेट एवं ट्रिपल लोड बाईक चलाने वाले 21 दोपहिया वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित* *विगत माह में पुलिस, डीटीओ एवं एमवीआई के द्वारा वाहन जांच अभियान में 64 वाहनों से कुल 10,48,050 प्रवर्तन राजस्व का हुआ संग्रहण* ◼️ _*सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों के बीच जागरूकता के लिए करें प्रचार प्रसार*_ ◼️ _*हिट एंड रन के लंबित मामलों के निष्पादन में देरी को लेकर उपायुक्त ने जताई नाराजगी, शीघ्र निष्पादन हेतु दिए निर्देश*_ आज दिनांक 13.03.2026 को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में कार्यालय में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक में समीक्षा के दौरान विगत बैठक में दिए गए निर्देश के आलोक में की गई कार्रवाई की समीक्षा के अलावा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने, ओवर स्पीडिंग रोकने, ट्रिपल राइडिंग रोकने, मोडिफाइड व्हीकल, सीट बेल्ट एवं हेलमेट, रोड साइनेज लगाने, नो हेलमेट नो पेट्रोल का अनुपालन, गुड सेमेरिटन का प्रचार प्रसार, हिट एंड रन के लंबित मामले का निष्पादन, अनफिट वाहनों का चालान करने सहित विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा किया। _*नियमित रूप से वाहन जांच अभियान चलाएं; लोगों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु दिए गए निर्देश*_ उपायुक्त ने जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने, नियमित रूप से वाहन जांच करने, अनफिट एवं बिना नंबर प्लेट के सड़क पर चल रहे वाहनों पर नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर नो हेलमेट नो पेट्रोल का कड़ाई से अनुपालन करने का निर्देश दिया। वहीं उपायुक्त ने गुड सेमेरिटन के प्रचार प्रसार एवं चिन्हित कर प्रोत्साहित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि एक्सीडेंट के दौरान गोल्डन आवर में अगर किसी मरीज को चिकित्सीय सहायता मिल जाता है तो उसके जान बचने की संभावना बढ़ जाती है, ऐसे में जो व्यक्ति आगे आकर उस व्यक्ति के साथ प्रशासन का सहयोग करता है तो उसे सम्मानित करें एवं प्रोत्साहन राशि प्रदान करें। _*जिले के विभिन्न मुख्य सड़क मार्गों पर संचालित लाइन होटलों/ढाबों में अवैध शराब बिक्री की रोकथाम हेतु छापेमारी करने का निर्देश*_ वहीं इसके अलावा बताया गया कि गोविंदपुर साहेबगंज पथ, मिहिजाम जामताड़ा दुमका एवं नाला दुमका सहित अन्य मुख्य सड़क मार्गों में संचालित लाइन होटलों एवं ढाबों पर उत्पाद विभाग के द्वारा छापेमारी करते हुए कुल 09 लाइन होटलों/ढाबों में अवैध उत्पाद वस्तु बरामद करते हुए अभियोजन दर्ज किया गया है। उपायुक्त ने नियमित रूप से छापेमारी अभियान चलाने एवं कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त बताया गया कि जिले में मछली लड़े पिकअप एवं अन्य व्यवसायिक वाहन के ओवरस्पीडिंग एवं गली मुहल्ले से गुजरने पर जांच अभियान चलाकर विभिन्न वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 1 लाख 75 हजार 500 रुपए वसूली की गई है। इसके अलावा बताया गया कि वहीं उन्होंने जरूरत के अनुसार साइनेज एवं स्पीड ब्रेकर लगाने का निर्देश दिया। वहीं बताया गया कि धतुला मोड़ से नाला पथ में संकरे रास्ते एवं छोटे पुलिया को लेकर आवश्यक सुरक्षा साइनेज लगाया गया है। वहीं कई स्थानों से सुरक्षा साइनेज की चोरी के मामले पर उन्होंने कहा कि वैसे तत्वों को चिह्नित करने की आवश्यकता है, इसके लिए अज्ञात के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज कराएं ताकि प्रभावी कार्रवाई की जा सके। _*हिट एंड रन से जुड़े मामलों का शीघ्र करें निष्पादन*_ _*आईआरएडी पोर्टल को अद्यतन रखने का निर्देश*_ वहीं हिट एंड रन से जुड़े लंबित 32 मामलों को लेकर उपायुक्त ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि सभी लंबित आवेदनों का जल्द से जल्द निष्पादन करें। इसके अलावा बताया गया कि डीटीओ, एमवीआई एवं पुलिस टीम के द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाकर माह फ़रवरी में कुल 445 वाहनों का जांच किया गया जिसमें से 64 वाहन चालकों से विभिन्न धाराओं में कुल 10 लाख 48 हजार 50 रुपए ऑनलाइन चालान निर्गत किया गया है। इसके अलावा ट्रिपल लोड के मामले में 07 एवं बिना हेलमेट के ड्राइविंग करने पर 14, कुल 21 ड्राइविंग लाइसेंस को सस्पेंड किया गया है। उपायुक्त ने वाहन जांच अभियान एवं कार्रवाई को लेकर असंतुष्टि जाहिर करते हुए इसमें तेजी लाने एवं राजस्व संग्रहण पर भी जोर देने का निर्देश दिया। इसके अलावा उपायुक्त ने आईआरएडी पोर्टल से जुड़े कार्यों की समीक्षा कर लंबित 06 मामलों की समीक्षा कर पोर्टल पर ससमय प्रविष्टि करने एवं अद्यतन रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। इसके अलावा जिले के विभिन्न दुर्घटना संभावित स्थलों जहाँ अवैध रूप से पार्किंग की जा रही है, उसे हटाने एवं नियमित रूप से निगरानी रखने का निर्देश दिया गया। इस मौके पर अपर समाहर्ता जामताड़ा पूनम कच्छप, अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार, सिविल सर्जन डॉ ए पी एन देव, जिला परिवहन पदाधिकारी मुकेश कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी चार्ल्स हेंब्रम, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद मिहिजाम गोपेश कुम्भकार, कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल विक्की रविश मुर्मू, एमवीआई बरकत अंसारी, सड़क सुरक्षा टीम सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा रवि आनंद की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की आहूत बैठक संपन्न *माह फ़रवरी में बिना हेलमेट एवं ट्रिपल लोड बाईक चलाने वाले 21 दोपहिया वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित* *विगत माह में पुलिस, डीटीओ एवं एमवीआई के द्वारा वाहन जांच अभियान में 64 वाहनों से कुल 10,48,050 प्रवर्तन राजस्व का हुआ संग्रहण* ◼️ _*सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों के बीच जागरूकता के लिए करें प्रचार प्रसार*_ ◼️ _*हिट एंड रन के लंबित मामलों के निष्पादन में देरी को लेकर उपायुक्त ने जताई नाराजगी, शीघ्र निष्पादन हेतु दिए निर्देश*_ आज दिनांक 13.03.2026 को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में कार्यालय में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक में समीक्षा के दौरान विगत बैठक में दिए गए निर्देश के आलोक में की गई कार्रवाई की समीक्षा के अलावा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने, ओवर स्पीडिंग रोकने, ट्रिपल राइडिंग रोकने, मोडिफाइड व्हीकल, सीट बेल्ट एवं हेलमेट, रोड साइनेज लगाने, नो हेलमेट नो पेट्रोल का अनुपालन, गुड सेमेरिटन का प्रचार प्रसार, हिट एंड रन के लंबित मामले का निष्पादन, अनफिट वाहनों का चालान करने सहित विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा किया। _*नियमित रूप से वाहन जांच अभियान चलाएं; लोगों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु दिए गए निर्देश*_ उपायुक्त ने जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने, नियमित रूप से वाहन जांच करने, अनफिट एवं बिना नंबर प्लेट के सड़क पर चल रहे वाहनों पर नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर नो हेलमेट नो पेट्रोल का कड़ाई से अनुपालन करने का निर्देश दिया। वहीं उपायुक्त ने गुड सेमेरिटन के प्रचार प्रसार एवं चिन्हित कर प्रोत्साहित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि एक्सीडेंट के दौरान गोल्डन आवर में अगर किसी मरीज को चिकित्सीय सहायता मिल जाता है तो उसके जान बचने की संभावना बढ़ जाती है, ऐसे में जो व्यक्ति आगे आकर उस व्यक्ति के साथ प्रशासन का सहयोग करता है तो उसे सम्मानित करें एवं प्रोत्साहन राशि प्रदान करें। _*जिले के विभिन्न मुख्य सड़क मार्गों पर संचालित लाइन होटलों/ढाबों में अवैध शराब बिक्री की रोकथाम हेतु छापेमारी करने का निर्देश*_ वहीं इसके अलावा बताया गया कि गोविंदपुर साहेबगंज पथ, मिहिजाम जामताड़ा दुमका एवं नाला दुमका सहित अन्य मुख्य सड़क मार्गों में संचालित लाइन होटलों एवं ढाबों पर उत्पाद विभाग के द्वारा छापेमारी करते हुए कुल 09 लाइन होटलों/ढाबों में अवैध उत्पाद वस्तु बरामद करते हुए अभियोजन दर्ज किया गया है।
उपायुक्त ने नियमित रूप से छापेमारी अभियान चलाने एवं कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त बताया गया कि जिले में मछली लड़े पिकअप एवं अन्य व्यवसायिक वाहन के ओवरस्पीडिंग एवं गली मुहल्ले से गुजरने पर जांच अभियान चलाकर विभिन्न वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 1 लाख 75 हजार 500 रुपए वसूली की गई है। इसके अलावा बताया गया कि वहीं उन्होंने जरूरत के अनुसार साइनेज एवं स्पीड ब्रेकर लगाने का निर्देश दिया। वहीं बताया गया कि धतुला मोड़ से नाला पथ में संकरे रास्ते एवं छोटे पुलिया को लेकर आवश्यक सुरक्षा साइनेज लगाया गया है। वहीं कई स्थानों से सुरक्षा साइनेज की चोरी के मामले पर उन्होंने कहा कि वैसे तत्वों को चिह्नित करने की आवश्यकता है, इसके लिए अज्ञात के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज कराएं ताकि प्रभावी कार्रवाई की जा सके। _*हिट एंड रन से जुड़े मामलों का शीघ्र करें निष्पादन*_ _*आईआरएडी पोर्टल को अद्यतन रखने का निर्देश*_ वहीं हिट एंड रन से जुड़े लंबित 32 मामलों को लेकर उपायुक्त ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि सभी लंबित आवेदनों का जल्द से जल्द निष्पादन करें। इसके अलावा बताया गया कि डीटीओ, एमवीआई एवं पुलिस टीम के द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाकर माह फ़रवरी में कुल 445 वाहनों का जांच किया गया जिसमें से 64 वाहन चालकों से विभिन्न धाराओं में कुल 10 लाख 48 हजार 50 रुपए ऑनलाइन चालान निर्गत किया गया है। इसके अलावा ट्रिपल लोड के मामले में 07 एवं बिना हेलमेट के ड्राइविंग करने पर 14, कुल 21 ड्राइविंग लाइसेंस को सस्पेंड किया गया है। उपायुक्त ने वाहन जांच अभियान एवं कार्रवाई को लेकर असंतुष्टि जाहिर करते हुए इसमें तेजी लाने एवं राजस्व संग्रहण पर भी जोर देने का निर्देश दिया। इसके अलावा उपायुक्त ने आईआरएडी पोर्टल से जुड़े कार्यों की समीक्षा कर लंबित 06 मामलों की समीक्षा कर पोर्टल पर ससमय प्रविष्टि करने एवं अद्यतन रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। इसके अलावा जिले के विभिन्न दुर्घटना संभावित स्थलों जहाँ अवैध रूप से पार्किंग की जा रही है, उसे हटाने एवं नियमित रूप से निगरानी रखने का निर्देश दिया गया। इस मौके पर अपर समाहर्ता जामताड़ा पूनम कच्छप, अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार, सिविल सर्जन डॉ ए पी एन देव, जिला परिवहन पदाधिकारी मुकेश कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी चार्ल्स हेंब्रम, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद मिहिजाम गोपेश कुम्भकार, कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल विक्की रविश मुर्मू, एमवीआई बरकत अंसारी, सड़क सुरक्षा टीम सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।
- धनबाद,मरीज की जगह एंबुलेंस में भरी थी नकली शराब, टुंडी पुलिस ने किया बड़ा खुलासा।1
- KCNTVINDIA की खास रिपोर्ट : अंधविश्वास से लोगों को बचाने की पहल शुरू की संपादक जहीरूद्दीन खान ने ...1
- Post by DWIPAKSHA DARPAN1
- Post by DWIPAKSHA DARPAN1
- Post by Niraj Kumar1
- 🚨 धनबाद से बड़ी खबर! केंदुआडीह थाना क्षेत्र में धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग अचानक बीच से धंस गया। करीब 2 फीट तक जमीन धंसने से इलाके में दहशत फैल गई है। 😱 प्रशासन ने तुरंत एक्शन लेते हुए सड़क को बैरिकेड कर दिया है और रास्ता डायवर्ट किया गया है। स्थानीय लोग इसे बड़ा खतरा मानते हुए जिम्मेदारों पर सवाल उठा रहे हैं। ⚠️ क्या समय रहते कोई बड़ा हादसा टल पाएगा? 🤔 #Dhanbad #Jharkhand #BreakingNews #RoadCollapse #Kenduadih #NewsUpdate #ViralNews #Alert #GroundReport #BCCL #IndiaNews1
- देवघर जिला के मारगोमुण्डा प्रखण्ड कार्यालय सभागार में बुधवार को प्रखण्ड संसाधन केंद्र मार्गोमुंडा के सौजन्य से स्कूल रूआर कार्यक्रम 2026 का आयोजन किया गया।।इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नई शिक्षा नीति के अनुसार स्कूली शिक्षा का प्राथमिक लक्ष्य सभी बच्चों का शत प्रतिशत नामांकन एवं उपस्थिति दर्ज कराना है।जिसको लेकर सभी शिक्षा विभाग के कर्मी पदाधिकारी, विद्यालय के सचिव प्रबंधन समिति, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी आदि जागरूक करते हुए बच्चों का नामांकन कराने, नामांकित बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने एवं खास कर ड्रॉप आउट बच्चों को पुनः विद्यालय से जोड़ने को लेकर जागरूकता अभियान चलाना है।1
- हीरापुर में शॉर्ट सर्किट से आग, चिंगारियों ने दो बाइकों को किया राख।1
- दुमका==प्रसिद्ध चुटोनाथ धाम में वार्षिक चड़क पूजा का अंतिम दिन मंगलवार को श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर भव्य रात्रि जागरण का आयोजन किया गया जिसमें दुर दुर से भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। आयोजन का संचालन बाबा चुटोनाथ नव युवक समिति द्वारा किया गया। रात्रि जागरण के दौरान श्रद्धालुओं के लिए बड़े एलईडी स्क्रीन लगाए गए, जिससे वे कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देख सकें। मेले में सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई। इस पावन अवसर पर जामा विधायक डॉ. लुईस मरांडी, थाना प्रभारी अजीत कुमार , झामुमो प्रखंड अध्यक्ष विभिषण मुर्मू, रवि मंडल, सागर मिर्धा, मंदिर के पंडित कृष्णानंद पांडे, रामनारायण राय, जिया लाल मिश्री, राजेश ठाकुर, विष्णु मंडल, अमन मिर्धा, अभिषेक पांडे सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित1