कैमूर में दिशा की बड़ी बैठक --विकास योजनाओं की समीक्षा, अधिकारीयों को सख्त निर्देश!हर घर तक योजना पहुँचाने पर जोर...... कैमूर जिले में विकास योजनाओं की रफ्तार तेज करने को लेकर दिशा यानी जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की अहम बैठक आयोजित की गई, जहां सांसद से लेकर जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने योजनाओं की जमीनी हकीकत की समीक्षा की और अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए भभुआ में दिशा समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता सासाराम लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनोज कुमार ने की। बैठक में जिला पदाधिकारी नितिन कुमार सिंह सहित सभी विभागों के अधिकारियों को सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का स्पष्ट निर्देश दिया गया। बैठक के दौरान स्वास्थ्य व्यवस्था पर विशेष जोर दिया गया। सिविल सर्जन को निर्देश दिया गया कि जिले के सभी अस्पतालों में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए ताकि महिलाओं को बेहतर इलाज मिल सके। शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी को सभी विद्यालयों में पर्याप्त क्लासरूम, पेयजल और शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। वहीं जिला कल्याण पदाधिकारी को छात्रावासों में रह रहे बच्चों को तय मेन्यू के अनुसार भोजन उपलब्ध कराने और किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने की सख्त हिदायत दी गई। उद्यान विभाग की योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए जिला उद्यान पदाधिकारी को व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया गया। आईसीडीएस विभाग को निजी भवनों में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों को नजदीकी स्कूलों से जोड़ने और नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया। गर्मी को देखते हुए लोक स्वास्थ्य प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में पेयजल उपलब्ध कराने तथा जरूरत पड़ने पर टैंकर की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। बैठक के दौरान नगर परिषद भभुआ के सभापति विकास तिवारी ने निजी स्कूलों पर अभिभावकों को हर साल री-एडमिशन और नई किताब खरीदने के लिए मजबूर करने का आरोप भी लगाया। इस बैठक में भभुआ विधायक भरत बिंद, रामगढ़ विधायक सतीश सिंह यादव, जिला परिषद अध्यक्ष रिंकी सिंह, कांग्रेस नेता अनिल तिवारी सहित कई जनप्रतिनिधि और जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, मजबूत निगरानी व्यवस्था और समयबद्ध तरीके से जनता तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। रिपोर्ट ---ओम प्रकाश तिवारी

- Shivsagar Kurtha Market में Cyber Cafe पर हमला | लूट और जान से मारने की कोशिश! Owner बाल-बाल बचा यह घटना 4/04/2026 रात्रि लगभग 8:00 बजे की है। कुछ अपराधियों साइबर कैफे बंद करने के दौरान मारपीट साइबर कैफे श्ति ग्रस्त करना। रंगदारी की मांग करना। पूरा सीसी कैमरा को क्षतिग्रस्त करना। जैसे चीज को यह लोग अपनाया जो वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है इन लोगों पर उचित कार्रवाई करना अनिवार्य है और इन लोगों पर पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है यह घटना बिहार के रोहतास जिला अंतर्गत शिवसागर कुरथा का है अपराधियों का नाम कुछ इस प्रकार है १.राहुल पासवान पिता, विनोद पासवान, २. अमर पासवान, पिता राजेश पासवान ३ पवन पासवान, पिता राजेश पासवान और इन लोगों के साथ अज्ञात भी लोग हैं। जो सभी ग्राम सौंदीहरा थाना शिवसागर, जिला रोहतास, के रहने वाले हैं।2
- es video ko jayada se jayada share and comment kare bhai ko support kare 🙏1
- कैंट थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को एक अनोखी बुलेट बाइक मिली, जिसने सबका ध्यान खींच लिया। विकास भवन के पास खड़ी इस बिना नंबर प्लेट वाली बाइक पर नंबर की जगह लिखा था— “UGC का बाप”। थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा की नजर पड़ते ही बाइक की जांच शुरू हुई। अजीब स्लोगन देखकर कुछ पल के लिए पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए, लेकिन नियम तो नियम हैं। बिना नंबर प्लेट और नियमों के उल्लंघन पर पुलिस ने तुरंत बाइक को जब्त कर थाने भेज दिया। फिलहाल बाइक मालिक का पता नहीं चल पाया है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि मालिक सामने आकर अपनी इस ‘क्रिएटिव’ हरकत पर क्या सफाई देता है।1
- Post by @PappuKumar-ky6qb you tube my channel1
- Post by Tatkal News Bihar 241
- 14 अप्रैल डॉ भीम राव अंबेडकर जयंती पर गाना1
- 👉 Shivsagar Kurtha Market में Cyber Cafe पर हमला 😱 | लूट और जान से मारने की कोशिश! Owner बाल-बाल बचा 💻🔥 Rohtas Bihar1
- Post by @PappuKumar-ky6qb you tube my channel1
- वाराणसी में ‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट”... #UGC #UGCRollBack #varalpost #VaranasiPolice1