जनपद प्रयागराज में घूरपुर से प्रतापपुर तक करोड़ों रुपये की लागत से बन रही पीडब्ल्यूडी विभाग की आरसीसी सड़क बनने के एक महीने के भीतर ही मिलावटखोरी और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है। बारा विधायक वाचस्पति के प्रयासों से शुरू हुए इस मार्ग के निर्माण का काम अभी पूरा भी नहीं हुआ कि सड़क उखड़ने लगी है, गिट्टियां बाहर निकल आई हैं और जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। ठेकेदार अपनी कमियों और घटिया निर्माण को छुपाने के लिए सड़क पर सीमेंट का लेपन लगा रहे हैं, जिससे जनता और सरकार दोनों को बेवकूफ बनाया जा रहा है। अधिकारियों द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सैकड़ों गांवों को जोड़ने वाला यह मार्ग तरहार क्षेत्र के लोगों के लिए वर्षों के इंतजार के बाद बनना शुरू हुआ था, लेकिन आधे से अधिक मार्ग में मिलावटखोरी साफ दिखाई दे रही है। सड़क पर बने गड्ढों के कारण दो पहिया और चार पहिया वाहन उछाल मारते हुए चल रहे हैं। जब आरसीसी ढाई ही एक महीने नहीं टिक सकी, तो सीमेंट का यह लेप कितने दिन चलेगा। स्थानीय निवासियों ने पीडब्ल्यूडी विभाग और उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की है कि कमियों को लेपन से छुपाने के बजाय इस सड़क का पुनः सही ढंग से निर्माण कराया जाए।

- प्रयागराज के अलोपीबाग स्थित गुरुद्वारा साहिब में कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर अमर शहीदों को भावभिनी श्रद्धांजलि दी गई। रविवार को आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में प्रातःकाल से ही शब्द कीर्तन, जप-तप, ध्यान और सत्संग का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में एकत्रित श्रद्धालुओं ने मातृभूमि की रक्षा में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को नमन किया। कार्यक्रम में गुरुद्वारा प्रधान परमजीत सिंह बग्गा ने संबोधित करते हुए कहा कि कारगिल विजय दिवस भारत के इतिहास में गौरव और शौर्य का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1999 में भारतीय सेना ने दुर्गम बर्फीली चोटियों और दुश्मन की गोलीबारी के बीच अदम्य साहस का परिचय देते हुए कारगिल की चोटियों पर विजय हासिल की थी। उन्होंने इस युद्ध को भारतीय सैनिकों के साहस, बलिदान और राष्ट्रभक्ति की अनूठी गाथा बताया, जो सभी देशवासियों को सदैव राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करती रहेगी।1
- प्रयागराज के सोरांव में खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।1
- धर्मेंद्र प्रधान ने अपना इस्तीफा दे दिया है, जिससे करोड़ों छात्रों की इच्छा पूरी हो गई है। इस घटनाक्रम के साथ ही सोशल मीडिया पर एक गाना भी जोरों से वायरल हो रहा है।1
- उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी स्थित कोखराज थाना क्षेत्र में गिरसा गांव के सामने रेलवे ट्रैक पर 20 वर्षीय शिव कुमार का शव दो टुकड़ों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार शिव कुमार हरियाणा से अपने घर लौट रहा था। उसने रात में फोन पर परिवार से बातचीत कर सुबह घर पहुंचने की जानकारी दी थी, लेकिन सुबह गांव के सामने रेलवे ट्रैक पर उसका शव मिलने की सूचना आई। मृतक के परिजनों ने आशंका जताई है कि शिव कुमार की हत्या करने के बाद घटना को दुर्घटना का रूप देने के लिए शव को रेलवे ट्रैक पर फेंका गया है। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सूचना पर पहुंची कोखराज थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।1
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर देश की परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधारों के लिए एक उच्च स्तरीय टास्क फोर्स का गठन किया गया है। इस टास्क फोर्स की अध्यक्षता नंदन नीलेकणी को सौंपी गई है, जो परीक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से अपने सुझाव देगी। इसके साथ ही, परीक्षा सुधारों के विषय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक और इंस्टा वीडियो भी जारी किया है।1
- पूर्व केंद्रीय मंत्री एमके अलागिरि की बेटी कायलविझी ने चैन्नई में एक बैंक मैनेजर को मारा थप्पड पूर्व केंद्रीय मंत्री एमके अलागिरि की बेटी कायलविझी ने चैन्नई में एक बैंक मैनेजर को थप्पड़ मार दिया, घटना सीसीटीवी में कैद हो गई और पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।1