Shuru
Apke Nagar Ki App…
बकरी पालन करने के लिए सरकार दे रही है 10 लाख तक का लोन, 60 %सब्सिडी के साथ सरकार दे रही है 60% तक की सब्सिडी, जानिए कैसे करें आवेदन, पूरी जानकारी देखिए ♦️✅
Sewa Center 24
बकरी पालन करने के लिए सरकार दे रही है 10 लाख तक का लोन, 60 %सब्सिडी के साथ सरकार दे रही है 60% तक की सब्सिडी, जानिए कैसे करें आवेदन, पूरी जानकारी देखिए ♦️✅
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- टिहरी जनपद के दूरस्थ सामुदायिक केन्द्रो को जल्द मिलेंगे डॉक्टर, रेडिओलॉजिस्ट की कमी भी होगी दूर1
- Post by Dehradun City News1
- The Aman Times 🚨 डोईवाला–भानियावाला में चोरों का आतंक। अपराधियों में पुलिस का खौफ हो रहा कम।। देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में चोरी की घटना से हड़कंप मचा हुआ हैं। अब ताजा मामला भानिया वाला में बाइक चोरी का हैं। भानियावाला मैन मार्केट में आज सुबह तड़के एक शातिर चोर ने दुकान के बाहर खड़ी बाइक चोरी कर ली। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित सौरभ प्रजापति (पुत्र राजकुमार प्रजापति), निवासी वार्ड नंबर 10, मैन मार्केट भानियावाला ने बताया कि जब वह सुबह अपनी दुकान पर पहुंचे तो बाइक वहां से गायब थी। इसके बाद जब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई तो चोरी की घटना सामने आई। पीड़ित ने मामले की शिकायत डोईवाला पुलिस में दर्ज करा दी है, जिसके बाद पुलिस चोर की तलाश में जुट गई है। ⚠️ क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से व्यापारियों और स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है।1
- बताया जा रहा है कि धोरनपुल से आईटी पार्क की ओर जा रहे दो छात्र—देव कुमार और रोनित विश्वास—की बाइक आईटी पार्क चौक से पहले आदर्श एंक्लेव गेट के पास अचानक अनियंत्रित हो गई। बाइक विपरीत दिशा में जाकर सीधे एक पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस की मदद से मैक्स अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने देव कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं सिर और पैर में गंभीर चोटों से जूझ रहे रोनित विश्वास ने भी इलाज के दौरान तड़के दम तोड़ दिया। दोनों छात्र देहरादून के डीआईटी कॉलेज में बी-फार्मा प्रथम वर्ष के विद्यार्थी थे…और पढ़ाई के सपने लेकर अपने घरों से दूर आए थे। लेकिन एक पल की यह दुर्घटना दो परिवारों के लिए ऐसी खबर बन गई…जिसका दर्द शायद जिंदगी भर कम नहीं होगा।1
- Post by Dpk Chauhan1
- भौरी गांव के जंगल में 15 फीट गहरे गड्ढे में गिरा गुलदार, वन विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद किया रेस्क्यू भौरी गांव के जंगल क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक गुलदार लगभग 15 फीट गहरे गड्ढे में गिर गया। स्थानीय ग्रामीणों ने जब गड्ढे में गुलदार को देखा तो तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। गड्ढा काफी गहरा होने के कारण टीम को गुलदार को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। कई घंटे की कड़ी मेहनत के बाद वन कर्मियों ने सुरक्षित तरीके से गुलदार को गड्ढे से बाहर निकाल लिया। रेस्क्यू के दौरान वन विभाग की टीम ने पूरी सावधानी बरती ताकि गुलदार को किसी प्रकार की चोट न पहुंचे और आसपास मौजूद लोगों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सके। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार गुलदार को सुरक्षित रेस्क्यू करने के बाद उसे उसके प्राकृतिक आवास की ओर छोड़ दिया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और रेस्क्यू अभियान को देखते रहे। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि जंगल क्षेत्रों में सतर्क रहें और जंगली जानवर दिखाई देने पर तुरंत विभाग को सूचना दें, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।1
- राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष ऎश्वर्या रावत पहुँची टिहरी, जनसुनवाई मे सुनी महिलाओ की समस्याएं1
- राजधानी देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। भाऊवाला स्थित बालासुंदरी मंदिर के पास जंगल में बोरे में बंद एक महिला का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने जंगल में पड़े बोरे से तेज बदबू आने पर पुलिस को सूचना दी। जब पुलिस ने बोरा खोला तो अंदर करीब 35 वर्षीय महिला का शव मिला। पुलिस के मुताबिक, महिला की हत्या 3 से 4 दिन पहले किए जाने की आशंका है। हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए बोरे में बंद कर जंगल में फेंक दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और महिला की पहचान कराने के साथ आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इस सनसनीखेज घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। सबसे बड़ा सवाल — आखिर कौन है यह महिला और किसने की इतनी बेरहमी से हत्या?1
- The Aman Times हर्रा वाला/डोईवाला से खबर हैं _ देहरादून के नकरौंदा क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में कार की टक्कर से 2 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। सूचना मिलते ही हर्रावाला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार परवीन (2 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय रामलाल, निवासी गूलर घाटी भद्रकाली मंदिर नकरौंदा को टैक्सी चालक अनुराग निवासी मंगलम गार्डन नकरौंदा ने अपनी टैक्सी से कुचल दिया। चालक घायल बच्चे को लेकर खुद रायपुर अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कोरोनेशन अस्पताल भेज दिया है। वहीं टैक्सी चालक और वाहन को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। मामले में मृतक बच्चे की मां रिंकू देवी की तहरीर पर कोतवाली डोईवाला में FIR संख्या 62/26 धारा 281 और 106(1) BNS के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।1