बाया नदी में डूबने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम मोहिउद्दीननगर।थाना क्षेत्र के कल्याणपुर बस्ती पूर्व पंचायत के वार्ड संख्या-5 निवासी रौशन कुमार (पिता हरेकृष्ण राम) की सोमवार को बस्ती डीह घाट स्थित बाया नदी में स्नान करने के दौरान डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। बताया गया है कि रौशन कुमार बस्ती डीह घाट स्थित बाया नदी में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान वह गहरे पानी में चले गए और डूब गए। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद उन्हें नदी से बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मोहिउद्दीननगर ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. एजाज अहमद ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन अस्पताल पहुंच गए। शव देखते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पूर्व मुखिया मो. निजाम ने बताया कि रौशन कुमार मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इधर, घटना की सूचना मिलने पर मोहिउद्दीननगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। एसआई संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, समस्तीपुर भेज दिया। थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

- सावधान पटोरी! पोस्ट ऑफिस में IPPB खाता और आधार सुधार के नाम पर जनता से खुली लूट, खुद डाक विभाग के स्टाफ ने खोला मोर्चा! साथियों, आज मैं आप सभी को समस्तीपुर के पटोरी पोस्ट ऑफिस (Patori Post Office) में चल रहे खुलेआम भ्रष्टाचार के बारे में जागरूक करना चाहता हूं।हाल ही में मेरी दीदी वहां IPPB (India Post Payments Bank) खाता खुलवाने गई थीं। सरकारी नियम के मुताबिक जो काम कम पैसों में होना चाहिए था, वहां उनसे 200 रुपये की जगह सीधे 300 रुपये अवैध रूप से वसूल लिए गए! इतना ही नहीं, वहां आधार कार्ड सुधार (Aadhar Card Correction) कराने आने वाले सीधे-साधे ग्रामीणों से भी तय शुल्क से कहीं ज्यादा पैसे ऐंठे जा रहे हैं।मैं खुद बरौनी रेलवे मेल सर्विस (RMS) में स्टाफ हूं और भारतीय डाक (India Post) विभाग का ही हिस्सा हूं। जब हमारे ही विभाग के कुछ भ्रष्ट कर्मचारी इस तरह आम जनता की गाढ़ी कमाई को लूटते हैं, तो पूरे विभाग की छवि खराब होती है। एक जिम्मेदार कर्मचारी और नागरिक होने के नाते मैं चुप नहीं बैठ सकता।मेरी आप सभी पटोरी वासियों से हाथ जोड़कर अपील है:किसी भी सरकारी काम के लिए तय फीस से एक भी रुपया ज्यादा न दें।पैसे देने के बाद काउंटर क्लर्क से हमेशा कंप्यूटर से निकली पक्की रसीद (Official Receipt) जरूर मांगें।अगर कोई कर्मचारी अतिरिक्त पैसों की मांग करता है, तो उसका तुरंत विरोध करें और सबूत के तौर पर वीडियो रिकॉर्डिंग बना लें।अगर हम आज चुप रहे, तो यह करप्शन कल और बढ़ेगा। इस पोस्ट को इतना शेयर करें कि यह उच्च अधिकारियों तक पहुंचे और दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो!#PatoriPostOffice #StopCorruption #SamastipurNews #IndiaPost #IPPB #AadharScam #ShuruApp #VoiceOfPatori #AlertCitizen #BarauniRMS2
- बाढ़ के उमानाथ घाट पर सावन की पहली सोमवारी को एक परिवार की खुशियां तब मातम में बदल गई जब गंगा जल लाने गई उनकी बेटी मुस्कान वापस नहीं लौटी। परिजनों द्वारा यह आशंका जताई जा रही है कि उनकी बेटी गंगा नदी में डूब गई है। बाढ़ के उमानाथ घाट पर सावन की पहली सोमवारी को एक परिवार की खुशियां तब मातम में बदल गई जब गंगा जल लाने गई उनकी बेटी मुस्कान वापस नहीं लौटी। परिजनों द्वारा यह आशंका जताई जा रही है कि उनकी बेटी गंगा नदी में डूब गई है।1
- महत्वपूर्ण जानकारी नशामुक्त भारत की ओर बढ़ा समस्तीपुर, युवाओं ने दोहराया विकसित भारत का संकल्प * प्रधानमंत्री के वर्चुअल संबोधन के बाद डीएम के नेतृत्व में दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ। * समस्तीपुर में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का हुआ भव्य शुभारंभ, जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने किया युवाओं का आह्वान1
- दुष्कर्मी की गिरफ्तारी को लेकर,घंटों तक जाम रहा मुसरीघरारी चौक. समस्तीपुर के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म मामले में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से सोमवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। पीड़िता के परिजन और स्थानीय लोगों ने मुसरीघरारी मुख्य चौराहे को घंटों तक जाम कर पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।1
- समस्तीपुर :-भक्त और भगवान के नगरी विद्यापति धाम में सावन के पहले सोमवारी के अवसर बोले बाबा पर जल चढ़ाने को उमड़ी श्रद्धालुओं की उमड़ी जनसैलाब! समस्तीपुर :-भक्त और भगवान के नगरी विद्यापति धाम में सावन के पहले सोमवारी के अवसर बोले बाबा पर जल चढ़ाने को उमड़ी श्रद्धालुओं की उमड़ी जनसैलाब! #samastipur #shivmandir #Sawan2026 #विधापतिधाम1
- समस्तीपुर के विद्यापति धाम में सावन की धूम, उमड़ा शिवभक्तों का जनसैलाब; आप भी कहें 'हर हर महादेव' सावन का पवित्र महीना चल रहा है और बिहार के समस्तीपुर (पटोरी के नजदीक) स्थित ऐतिहासिक बाबा विद्यापति धाम में बाबा भोलेनाथ के दर्शन के लिए दूर-दूर से शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है।मैथिल कोकिल महाकवि विद्यापति की इस पावन तपोभूमि की महिमा अपरंपार है। मान्यता है कि यहाँ आने वाले हर भक्त की मनोकामना पूरी होती है। इसी पावन धरती के रहने वाले और अमेज़न (Amazon) के पूर्व लेखक आदित्य विक्रम इस वीडियो के माध्यम से आपको विद्यापति धाम की दिव्य महिमा और यहाँ के अद्भुत माहौल के दर्शन करा रहे हैं।अगर बाबा विद्यापति धाम ने आपकी भी कोई मनोकामना पूरी की है, या आप बाबा का आशीर्वाद पाना चाहते हैं, तो कमेंट बॉक्स में 'हर हर महादेव' जरूर लिखें और इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें। #VidyapatiDham #Sawan2026 #AdityaVikram #HarHarMahadev #BabaVidyapatiDham #SawanMela #ShivBhakti #Bholenath #ViralVideo #VideoShuruApp #AmazonAuthor1
- Prashant Kishor Ne bankepur ke Janata Ko Diya dhanyvad aur jo vote Diye unko Bhi dhanyvad Jo Nahin Diye unko bhi dhanyvad Inko BJP se Sidha Takkar tha isiliye Ladai Lade trending news viral news breaking news1