एंकर - घटिया निर्माण का खेल! पंचायत में मिलीभगत का बड़ा आरोप बिना मानक के बनी सीसी रोड, फ्लोरी मशीन का उपयोग,ग्रामीणों के हक पर डाका उमरिया | करकेली जनपद पंचायत उमरिया जिले के करकेली जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत पठारी खुर्द में भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण का बड़ा मामला सामने आया है। यहां सचिव और सरपंच की कथित मिलीभगत से सीसी रोड निर्माण में भारी अनियमितताएं बरती जा रही हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सीसी रोड निर्माण कार्य में फ्लोरी मशीन का धड़ल्ले से उपयोग किया जा रहा है, जबकि निर्माण में तय मानकों का पूरी तरह उल्लंघन किया गया। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि बिना बेस डाले ही सीसी रोड तैयार कर दी गई, जिससे सड़क की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मामले में यह भी सामने आया है कि स्कूल प्रांगण से मायाराम के घर तक पहले से बनी सड़क, जो सिर्फ मरम्मत योग्य थी, उसे ही नया निर्माण दिखाकर दोबारा बनाया गया। आरोप है कि इस बहाने पंचायत द्वारा सरकारी राशि का दुरुपयोग करते हुए गुणवत्ता से समझौता किया गया। ग्रामीणों ने संबंधित इंजीनियर और अधिकारियों पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि अगर समय पर निरीक्षण होता तो इस तरह का घटिया निर्माण संभव ही नहीं था। अब ग्रामीणों ने इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है

- मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में मंगलवार सुबह एक यात्री बस और ट्रैक्टर की भीषण टक्कर हो गई। गोसलपुर के पास हुए इस हादसे में 50 से ज़्यादा यात्री घायल हो गए, जिनमें से 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने लापरवाह बस चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।1
- *RG Kar मेडिकल कॉलेज में चार मुसलमानों ने* एक हिंदू एमडी कर रही छात्रा का बलात्कार करके मार दिया था *_मुख्य आरोपी जो मुस्लिम था वह तृणमूल कांग्रेस का नेता था_* *बड़ी बेरहमी से कत्ल किया था* *पूरे बंगाल ही नहीं बल्कि पूरे देश में* इस घटना के प्रति गुस्सा था *ममता बनर्जी की पुलिस आरोपियों को बचाने में जुट गई* क्योंकि मुख्य आरोपी मुस्लिम था और तृणमूल कांग्रेस का नेता था *फोरेंसिक एक्सपर्ट के आए बिना घटनास्थल को खोल दिया गया* 200 से ढाई सौ लोग गए ताकि पूरा डीएनए नष्ट हो जाए *और इस घटना के विरोध में जब RG Kar मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर और छात्रों ने* लंबे समय तक विरोध किया था तब इस विरोध प्रदर्शन के दौरान *एक महिला डॉक्टर ने* कालीका का नृत्य किया था *और ऐसा लग रहा था कि उस महिला डॉक्टर के अंदर* साक्षात काली मां आ गई है *और उन्होंने कहा था कि* डायन तू भस्म होगी डायन तेरा राज जाएगा 🔥1
- लोकेशन : मैहर रिपोर्ट : शारदा श्रीवास्तव मैहर में 'आप' का हल्लाबोल, सिलेंडर की कीमतों पर केंद्र सरकार को घेरा एंकर विजुअल : बढ़ती महंगाई और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में हुए इजाफे को लेकर अब सियासी पारा गरमा गया है। सतना के मैहर में आज आम आदमी पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। मैहर के घंटा घर में जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह और प्रदेश सह सचिव उमेश चौधरी के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी ने विरोध प्रदर्शन किया,आम आदमी पार्टी का ये प्रदर्शन कमर्शियल गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और महंगाई के विरुद्ध रहा मैहर: प्रदेश व्यापी प्रदर्शन के तहत आज मैहर के ऐतिहासिक घंटाघर पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जुटे। जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह और प्रदेश सह सचिव उमेश चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना है: "लगातार बढ़ती महंगाई ने आम आदमी और व्यापारियों की कमर तोड़ दी है। कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ाकर सरकार जनता की जेब पर डाका डाल रही है।"1
- मैहर में दर्दनाक हादसा: ट्रेन से कटकर अज्ञात व्यक्ति की मौत, पुल पर लगा जाम *मैहर में दर्दनाक हादसा: ट्रेन से कटकर अज्ञात व्यक्ति की मौत, पुल पर लगा जाम* मैहर शहर के ब्रिज पुल के नीचे उस समय सनसनी फैल गई जब एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि मृतक का शरीर कई टुकड़ों में बिखर गया, जिससे मौके का दृश्य बेहद भयावह हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। वहीं पुल के ऊपर लोगों की भीड़ और वाहनों की आवाजाही रुकने से जाम की स्थिति निर्मित हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और रेलवे की टीम मौके पर पहुंची और शव के अवशेषों को एकत्र कर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि यह हादसा था या आत्महत्या।2
- मध्य प्रदेश के सतना जिले की बगदरा घाटी में एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में करीब 23 लोग घायल हुए हैं और 3 की हालत गंभीर है। मझगवां और चित्रकूट पुलिस मौके पर मौजूद है, घायलों को जानकीकुंड अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।4
- मध्य प्रदेश के मैहर में आम आदमी पार्टी ने गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और महंगाई के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर महंगाई रोकने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए इसे आम जनता पर गंभीर आर्थिक बोझ बताया। पार्टी ने चेतावनी दी कि अगर जल्द दाम कम नहीं हुए तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।1
- भोपाल रेलवे स्टेशन पर चलती 'भोपाल-इंदौर एक्सप्रेस' में चढ़ने की कोशिश करते समय एक युवक ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच बुरी तरह फंस गया। इस खौफनाक हादसे में युवक का एक हाथ टूट गया और सिर में गंभीर चोटें आईं, जिसका CCTV फुटेज सामने आया है। उसे तुरंत हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया है और जीआरपी मामले की जांच कर रही है।1
- मध्य प्रदेश में आम आदमी पार्टी ने महंगे गैस सिलेंडर के विरोध में भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। मैहर के घंटाघर में जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह के नेतृत्व में यह प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।1
- आम आदमी पार्टी ने मध्य प्रदेश के मैहर में कमर्शियल गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ राज्यव्यापी प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह और प्रदेश सह सचिव उमेश चौधरी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। यह विरोध प्रदर्शन लगातार बढ़ती महंगाई के खिलाफ AAP के संघर्ष का हिस्सा है।2