logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राष्ट्रव्यापी आह्वान पर भाकपा की पदयात्रा का तीसरा दिन, मझौलिया में दो जत्थों ने गांव-गांव किया जनसंपर्क राष्ट्रव्यापी आह्वान पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) पश्चिम चंपारण द्वारा चलाए जा रहे पदयात्रा अभियान के तीसरे दिन मझौलिया प्रखंड में दो अलग-अलग जत्थे निकाले गए। एक जत्था पूर्वी चंपारण की सीमा श्रीपुर से, जबकि दूसरा जत्था चनपटिया प्रखंड की सीमा मोहच्छी बनकटवा से रवाना हुआ। दोनों जत्थों ने विभिन्न गांवों और बाजारों में जनसंपर्क अभियान चलाकर आम लोगों के बीच पार्टी के संदेश और मांगों को रखा। श्रीपुर से निकले जत्थे का नेतृत्व जिला नेता बब्लू दूबे, अशोक मिश्र और अंचल सचिव कृष्ण नंदन सिंह ने किया, जबकि मोहच्छी बनकटवा से निकले दूसरे जत्थे का नेतृत्व जिला नेता राधामोहन यादव, नौजवान नेता तारीक, सुबोध मुखिया, सचिव अतुल तिवारी और मोहन यादव ने किया। दोनों जत्थों ने श्रीपुर, माधोपुर, सेनवरिया, बखरिया, जौकटिया, नानोसती, मझौलिया, खोढ़वा, पाटबंदी, मोहच्छी, भरवलिया, सरिसवा और पकड़ी सहित विभिन्न इलाकों में पहुंचकर लोगों से संपर्क किया और पार्टी के अभियान के उद्देश्यों की जानकारी दी। भाकपा की ओर से यह पदयात्रा अभियान 6 अगस्त से लगातार जारी है, जो 15 अगस्त तक चलेगा। पदयात्रा के दौरान पार्टी कार्यकर्ता महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और बढ़ते अपराध पर रोक लगाने, किसानों का कर्ज माफ करने, चार लेबर कोड वापस लेने, दलितों, महिलाओं और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की गारंटी सुनिश्चित करने तथा बुलडोजर राज समाप्त करने जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठा रहे हैं। इसके साथ ही देश के छात्रों और नौजवानों के भविष्य को सुरक्षित एवं रोजगार की गारंटी देने समेत विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। भाकपा नेताओं ने कहा कि पदयात्रा का उद्देश्य आम जनता को उनके अधिकारों और मौजूदा जनसमस्याओं के प्रति जागरूक करना है। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों और नारों के साथ गांव-गांव पहुंचकर जनसंपर्क अभियान को आगे बढ़ाया।

9 hrs ago
user_S9 Bihar
S9 Bihar
News Anchor बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
9 hrs ago

राष्ट्रव्यापी आह्वान पर भाकपा की पदयात्रा का तीसरा दिन, मझौलिया में दो जत्थों ने गांव-गांव किया जनसंपर्क राष्ट्रव्यापी आह्वान पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) पश्चिम चंपारण द्वारा चलाए जा रहे पदयात्रा अभियान के तीसरे दिन मझौलिया प्रखंड में दो अलग-अलग जत्थे निकाले गए। एक जत्था पूर्वी चंपारण की सीमा श्रीपुर से, जबकि दूसरा जत्था चनपटिया प्रखंड की सीमा मोहच्छी बनकटवा से रवाना हुआ। दोनों जत्थों ने विभिन्न गांवों और बाजारों में जनसंपर्क अभियान चलाकर आम लोगों के बीच पार्टी के संदेश और मांगों को रखा। श्रीपुर से निकले जत्थे का नेतृत्व जिला नेता बब्लू दूबे, अशोक मिश्र और अंचल सचिव कृष्ण नंदन सिंह ने किया, जबकि मोहच्छी बनकटवा से निकले दूसरे जत्थे का नेतृत्व जिला नेता राधामोहन यादव, नौजवान नेता तारीक, सुबोध मुखिया, सचिव अतुल तिवारी और मोहन यादव ने किया। दोनों जत्थों ने श्रीपुर, माधोपुर, सेनवरिया, बखरिया, जौकटिया, नानोसती, मझौलिया, खोढ़वा, पाटबंदी, मोहच्छी, भरवलिया, सरिसवा और पकड़ी सहित विभिन्न इलाकों में पहुंचकर लोगों से संपर्क किया और पार्टी के अभियान के उद्देश्यों की जानकारी दी। भाकपा की ओर से यह पदयात्रा अभियान 6 अगस्त से लगातार जारी है, जो 15 अगस्त तक चलेगा। पदयात्रा के दौरान पार्टी कार्यकर्ता महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और बढ़ते अपराध पर रोक लगाने, किसानों का कर्ज माफ करने, चार लेबर कोड वापस लेने, दलितों, महिलाओं और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की गारंटी सुनिश्चित करने तथा बुलडोजर राज समाप्त करने जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठा रहे हैं। इसके साथ ही देश के छात्रों और नौजवानों के भविष्य को सुरक्षित एवं रोजगार की गारंटी देने समेत विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। भाकपा नेताओं ने कहा कि पदयात्रा का उद्देश्य आम जनता को उनके अधिकारों और मौजूदा जनसमस्याओं के प्रति जागरूक करना है। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों और नारों के साथ गांव-गांव पहुंचकर जनसंपर्क अभियान को आगे बढ़ाया।

More news from Pashchim Champaran and nearby areas
  • भाकपा की पदयात्रा का तीसरा दिन, चनपटिया में जत्थों ने गांव-गांव किया जनसंपर्क राष्ट्रव्यापी आह्वान पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) की ओर से पश्चिम चंपारण में चलाए जा रहे पदयात्रा अभियान के तीसरे दिन शनिवार के दोपहर चनपटिया प्रखंड की सीमा मोहच्छी बनकटवा से रवाना हुआ। कार्यकर्ताओं ने विभिन्न गांवों और बाजारों में लोगों से संवाद कर पार्टी के संदेश और जनहित से जुड़ी मांगों को रखा। भाकपा का यह अभियान छह अगस्त से शुरू होकर 15 अगस्त तक चलेगा। पदयात्रा के दौरान महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और बढ़ते अपराध पर रोक लगाने, किसानों का कर्ज माफ करने तथा चार लेबर कोड वापस लेने की मांग प्रमुखता से उठाई जा रही है। इसके अलावा दलितों, महिलाओं और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा, बुलडोजर राज की समाप्ति तथा छात्रों और युवाओं के लिए रोजगार की गारंटी जैसे मुद्दों पर भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। नेताओं ने कहा कि अभियान का उद्देश्य जनता को अधिकारों और जनसमस्याओं के प्रति जागरूक करना है।
    1
    भाकपा की पदयात्रा का तीसरा दिन, चनपटिया में जत्थों ने गांव-गांव किया जनसंपर्क
राष्ट्रव्यापी आह्वान पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) की ओर से पश्चिम चंपारण में चलाए जा रहे पदयात्रा अभियान के तीसरे दिन शनिवार के दोपहर चनपटिया प्रखंड की सीमा मोहच्छी बनकटवा से रवाना हुआ। कार्यकर्ताओं ने विभिन्न गांवों और बाजारों में लोगों से संवाद कर पार्टी के संदेश और जनहित से जुड़ी मांगों को रखा।
भाकपा का यह अभियान छह अगस्त से शुरू होकर 15 अगस्त तक चलेगा। पदयात्रा के दौरान महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और बढ़ते अपराध पर रोक लगाने, किसानों का कर्ज माफ करने तथा चार लेबर कोड वापस लेने की मांग प्रमुखता से उठाई जा रही है। इसके अलावा दलितों, महिलाओं और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा, बुलडोजर राज की समाप्ति तथा छात्रों और युवाओं के लिए रोजगार की गारंटी जैसे मुद्दों पर भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। नेताओं ने कहा कि अभियान का उद्देश्य जनता को अधिकारों और जनसमस्याओं के प्रति जागरूक करना है।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    Bettiah, Pashchim Champaran•
    5 hrs ago
  • सीतामढ़ी पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पुनौरा धाम में की पूजा-अर्चना, ब्रूड बैंक का किया उद्घाटन सीतामढ़ी जिले में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का एक दिवसीय दौरा धार्मिक आस्था के साथ-साथ विकास के लिहाज से भी खास रहा। मुख्यमंत्री सबसे पहले जिले के प्रसिद्ध पुनौरा धाम पहुंचे, जहां उन्होंने माता जानकी और भगवान राम की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठान के बीच पुराने गर्भगृह से माता सीता और भगवान राम की प्रतिमाओं को नए अस्थायी गर्भगृह में विधिवत स्थापित किया गया। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पुनौरा धाम में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और पूरे परिसर में प्रशासनिक स्तर पर विशेष सतर्कता बरती गई। मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, बिहार सरकार की मंत्री श्वेता गुप्ता, मंत्री श्रेयसी सिंह, स्थानीय जेडीयू सांसद देवेश चंद्र ठाकुर, बीजेपी विधायक सुनील कुमार पिंटू समेत कई विधायक, जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। पुनौरा धाम में पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी डुमरा प्रखंड के राघोपुर बखरी पहुंचे, जहां उन्होंने सुधा के नए प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया। इसी दौरान मछली पालक किसानों के लिए तैयार किए गए ब्रूड बैंक का भी उद्घाटन किया गया। ब्रूड बैंक के शुरू होने से सीतामढ़ी और आसपास के क्षेत्रों के मछली पालक किसानों को गुणवत्तापूर्ण मत्स्य बीज उपलब्ध कराने में मदद मिलने की उम्मीद है। इससे मत्स्य पालन को बढ़ावा मिलने के साथ किसानों की आय में वृद्धि की संभावनाएं भी मजबूत होंगी। वहीं सुधा के नए प्रोजेक्ट से दुग्ध उत्पादन और उससे जुड़े क्षेत्र को भी गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। मुख्यमंत्री के इस दौरे में जहां पुनौरा धाम में धार्मिक आस्था और पर्यटन को लेकर गतिविधियां देखने को मिलीं, वहीं दूसरी ओर सुधा परियोजना और ब्रूड बैंक के उद्घाटन के जरिए दुग्ध उत्पादन और मत्स्य पालन जैसे क्षेत्रों को बढ़ावा देने का संदेश भी सामने आया। ऐसे में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का सीतामढ़ी दौरा धार्मिक पर्यटन के साथ-साथ कृषि, पशुपालन और मत्स्य पालन आधारित विकास की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
    1
    सीतामढ़ी पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पुनौरा धाम में की पूजा-अर्चना, ब्रूड बैंक का किया उद्घाटन
सीतामढ़ी जिले में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का एक दिवसीय दौरा धार्मिक आस्था के साथ-साथ विकास के लिहाज से भी खास रहा। मुख्यमंत्री सबसे पहले जिले के प्रसिद्ध पुनौरा धाम पहुंचे, जहां उन्होंने माता जानकी और भगवान राम की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठान के बीच पुराने गर्भगृह से माता सीता और भगवान राम की प्रतिमाओं को नए अस्थायी गर्भगृह में विधिवत स्थापित किया गया। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पुनौरा धाम में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और पूरे परिसर में प्रशासनिक स्तर पर विशेष सतर्कता बरती गई।
मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, बिहार सरकार की मंत्री श्वेता गुप्ता, मंत्री श्रेयसी सिंह, स्थानीय जेडीयू सांसद देवेश चंद्र ठाकुर, बीजेपी विधायक सुनील कुमार पिंटू समेत कई विधायक, जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। पुनौरा धाम में पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी डुमरा प्रखंड के राघोपुर बखरी पहुंचे, जहां उन्होंने सुधा के नए प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया। इसी दौरान मछली पालक किसानों के लिए तैयार किए गए ब्रूड बैंक का भी उद्घाटन किया गया।
ब्रूड बैंक के शुरू होने से सीतामढ़ी और आसपास के क्षेत्रों के मछली पालक किसानों को गुणवत्तापूर्ण मत्स्य बीज उपलब्ध कराने में मदद मिलने की उम्मीद है। इससे मत्स्य पालन को बढ़ावा मिलने के साथ किसानों की आय में वृद्धि की संभावनाएं भी मजबूत होंगी। वहीं सुधा के नए प्रोजेक्ट से दुग्ध उत्पादन और उससे जुड़े क्षेत्र को भी गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
मुख्यमंत्री के इस दौरे में जहां पुनौरा धाम में धार्मिक आस्था और पर्यटन को लेकर गतिविधियां देखने को मिलीं, वहीं दूसरी ओर सुधा परियोजना और ब्रूड बैंक के उद्घाटन के जरिए दुग्ध उत्पादन और मत्स्य पालन जैसे क्षेत्रों को बढ़ावा देने का संदेश भी सामने आया। ऐसे में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का सीतामढ़ी दौरा धार्मिक पर्यटन के साथ-साथ कृषि, पशुपालन और मत्स्य पालन आधारित विकास की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    5 hrs ago
  • वरीय उप समाहर्ता-सह- जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (आईसीडीएस) माननीय श्रीमती रोचना माद्री ने बाल गृह एवं शक्ति सदन का औचक निरीक्षण किया। 8 August. माननीय श्रीमती रोचना माद्री ने ए एन एम द्वारा किए जा रहे स्वास्थ्य परीक्षण तथा संबंधित अभिलेखो एवं रजिस्टरों के बंधारण की भी जांच की। 08.08.2026.
    1
    वरीय उप समाहर्ता-सह- जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (आईसीडीएस) माननीय श्रीमती रोचना माद्री ने बाल गृह एवं शक्ति सदन का औचक निरीक्षण किया।  8 August. 
माननीय श्रीमती रोचना माद्री ने ए एन एम द्वारा किए जा रहे स्वास्थ्य परीक्षण तथा संबंधित अभिलेखो एवं रजिस्टरों के बंधारण की भी जांच की।  08.08.2026.
    user_Vivek Kumar
    Vivek Kumar
    Teacher बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    8 hrs ago
  • एक ही प्लेटफार्म पर देखें पांच बड़ी खबरें एक साथ * नंदपुर ढाला के पास 63362 मेमू ट्रेन के इंजन में खराबी, घंटों रुकी रही ट्रेन, यात्रियों को हुई परेशानी * बसवरिया में नदी में नहाने के दौरान 18 वर्षीय युवक डूबा, एनडीआरएफ और पुलिस की तलाश जारी * चम्पारण कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल एजुकेशन में स्वच्छता जागरूकता रैली व सफाई अभियान, छात्रों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा * मझौलिया रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा * मझौलिया शुगर इंडस्ट्रीज में रक्तदान व निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, 40 कर्मियों ने किया रक्तदान
    1
    एक ही प्लेटफार्म पर देखें पांच बड़ी खबरें एक साथ 
* नंदपुर ढाला के पास 63362 मेमू ट्रेन के इंजन में खराबी, घंटों रुकी रही ट्रेन, यात्रियों को हुई परेशानी
* बसवरिया में नदी में नहाने के दौरान 18 वर्षीय युवक डूबा, एनडीआरएफ और पुलिस की तलाश जारी
* चम्पारण कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल एजुकेशन में स्वच्छता जागरूकता रैली व सफाई अभियान, छात्रों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा
* मझौलिया रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
* मझौलिया शुगर इंडस्ट्रीज में रक्तदान व निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, 40 कर्मियों ने किया रक्तदान
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    Local News Reporter बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    17 hrs ago
  • रोड की शिकायत रोड बहुत खराब है पता नहीं चल रहा हैं कि कब बनेगा रोड़ 6 साल से बीच का रोड नहीं बना है कब बने गा
    1
    रोड की शिकायत 
रोड बहुत खराब है  पता नहीं चल रहा हैं कि कब बनेगा रोड़ 6 साल से बीच का रोड नहीं बना है कब बने गा
    user_Rajiv Raj
    Rajiv Raj
    बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    20 hrs ago
  • शुगर इंडस्ट्रीज मझौलिया में रक्तदान शिविर का आयोजन 60 श्रमिकों का किया गया स्वास्थ्य जांच ।। बेतिया शुक्रवार को मझौलिया शुगर इंडस्ट्रीज के सभागार में दो दिवसीय रक्तदान शिविर तथा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का उदघाटन यूनिट हेड उदयवीर सिंह, आस्था हॉस्पिटल बेतिया के डा. अंजनी कुमार और डॉ. कुमार शुभम ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।इस अवसर पर यूनिट हेड समेत 40 कर्मियों ने रक्त दान किया ,साथ ही 50 कर्मियों का स्वास्थ्य जांच कर दवाइयों का वितरण किया गया।यूनिट हेड श्री सिंह ने इस रक्त दान महादान है।जितना खून हम देते है उतना ही खून तुरंत शरीर मे बन जाता है।इसलिए रक्त दान करने से घबड़ाना नही चाहिये।आपके द्वारा दिये गये खून से किसी की जान बच जाती है।यह बड़ी बात है।मौके पर उपस्थित एमबीबीएस डॉ. अंजनी कुमार ने कहा कि अवसर पर कहा कि खून देने वाला व्यक्ति किसी संक्रमित रोग से ग्रषित नही होना चाहिये।उन्होंने चीनी मिलकर्मियों और उनके परिवार का स्वास्थ्य परीक्षण किया।एजीएम एचआर हरीश सिंह ने कहा कि शनिवार के दिन भी स्वास्थ्य जांच शिविर लगेगा।उन्होंने मिलकर्मियों से इस अवसर का लाभ लेने को कहा।स्वास्थ्य जांच में मिलकर्मियों की भीड़ उमड़ी।रक्तदान करनेवालों में यूनिट हेड के अलावे मुनीन्द्र सिंह,नरेंद्र कुमार मिश्रा, मंजीत सिंह पाल,टाइमकीपर सुरज कुमार सिंह, सेफ्टी अफसर गोविंद चौधरी,राहुल सोनी आदि का नाम उल्लेखनीय है।
    3
    शुगर इंडस्ट्रीज मझौलिया में रक्तदान शिविर का आयोजन

60 श्रमिकों का किया गया स्वास्थ्य जांच ।।

बेतिया शुक्रवार को मझौलिया शुगर इंडस्ट्रीज के सभागार में दो दिवसीय रक्तदान शिविर तथा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का उदघाटन यूनिट हेड उदयवीर सिंह, आस्था हॉस्पिटल बेतिया के डा. अंजनी कुमार और डॉ. कुमार शुभम ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।इस अवसर पर यूनिट हेड समेत 40 कर्मियों ने रक्त दान किया ,साथ ही 50 कर्मियों का स्वास्थ्य जांच कर दवाइयों का वितरण किया गया।यूनिट हेड श्री सिंह ने इस रक्त दान महादान है।जितना खून हम देते है उतना ही खून तुरंत शरीर मे बन जाता है।इसलिए रक्त दान करने से घबड़ाना नही चाहिये।आपके द्वारा दिये गये खून से किसी की जान बच जाती है।यह बड़ी बात है।मौके पर उपस्थित एमबीबीएस डॉ. अंजनी कुमार ने कहा कि अवसर पर कहा कि खून देने वाला व्यक्ति किसी संक्रमित रोग से ग्रषित नही होना चाहिये।उन्होंने चीनी मिलकर्मियों और उनके परिवार का स्वास्थ्य परीक्षण किया।एजीएम एचआर हरीश सिंह ने कहा कि शनिवार  के दिन भी स्वास्थ्य जांच शिविर लगेगा।उन्होंने मिलकर्मियों से इस अवसर का लाभ लेने को कहा।स्वास्थ्य जांच में मिलकर्मियों की भीड़ उमड़ी।रक्तदान करनेवालों में यूनिट हेड के अलावे मुनीन्द्र सिंह,नरेंद्र कुमार मिश्रा, मंजीत सिंह पाल,टाइमकीपर सुरज कुमार सिंह, सेफ्टी अफसर गोविंद चौधरी,राहुल सोनी आदि का नाम उल्लेखनीय है।
    user_RAVI PANDEY
    RAVI PANDEY
    Media and information sciences faculty मझौलिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    21 hrs ago
  • महाराजा हरेंद्र किशोर पुस्तकालय में LIB की सदस्यता को लेकर दिखा उत्साह बेतिया। ऐतिहासिक महाराजा हरेंद्र किशोर जिला केंद्रीय पुस्तकालय में Let’s Inspire Bihar (LIB) अभियान से जुड़ने को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। LIB की सदस्यता लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग आगे आए। अभियान से जुड़े सदस्यों ने युवाओं और आम लोगों को शिक्षा, जागरूकता तथा सकारात्मक बदलाव के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान LIB के जिला कोऑर्डिनेटर अनुज सिंह और पवन सिंह सहित अजय यादव, सोनू यादव, पवन ओझा, शमसुद्दीन आलम, सचिन कुमार आदि उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों को LIB के उद्देश्यों और बिहार के विकास को लेकर चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने युवाओं से अभियान से जुड़कर समाज में शिक्षा और जागरूकता का संदेश फैलाने की अपील की। आयोजकों ने कहा कि पुस्तकालय में LIB की सदस्यता लेने के लिए लोगों का बढ़ता उत्साह अपने आप में सकारात्मक संकेत है। यह लोगों के बीच शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और बिहार के विकास को लेकर बढ़ती रुचि को दर्शाता है। LIB से जुड़े सदस्यों ने कहा कि अभियान का उद्देश्य युवाओं को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाना और एक शिक्षित, जागरूक एवं विकसित बिहार के निर्माण में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि लोगों का लगातार मिल रहा समर्थन अभियान को नई ऊर्जा प्रदान कर रहा है। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने बिहार के विकास और सकारात्मक बदलाव के इस अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
    1
    महाराजा हरेंद्र किशोर पुस्तकालय में LIB की सदस्यता को लेकर दिखा उत्साह
बेतिया। ऐतिहासिक महाराजा हरेंद्र किशोर जिला केंद्रीय पुस्तकालय में Let’s Inspire Bihar (LIB) अभियान से जुड़ने को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। LIB की सदस्यता लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग आगे आए। अभियान से जुड़े सदस्यों ने युवाओं और आम लोगों को शिक्षा, जागरूकता तथा सकारात्मक बदलाव के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान की जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान LIB के जिला कोऑर्डिनेटर अनुज सिंह और पवन सिंह सहित अजय यादव, सोनू यादव, पवन ओझा, शमसुद्दीन आलम, सचिन कुमार आदि उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों को LIB के उद्देश्यों और बिहार के विकास को लेकर चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने युवाओं से अभियान से जुड़कर समाज में शिक्षा और जागरूकता का संदेश फैलाने की अपील की।
आयोजकों ने कहा कि पुस्तकालय में LIB की सदस्यता लेने के लिए लोगों का बढ़ता उत्साह अपने आप में सकारात्मक संकेत है। यह लोगों के बीच शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और बिहार के विकास को लेकर बढ़ती रुचि को दर्शाता है।
LIB से जुड़े सदस्यों ने कहा कि अभियान का उद्देश्य युवाओं को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाना और एक शिक्षित, जागरूक एवं विकसित बिहार के निर्माण में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि लोगों का लगातार मिल रहा समर्थन अभियान को नई ऊर्जा प्रदान कर रहा है।
कार्यक्रम के दौरान लोगों ने बिहार के विकास और सकारात्मक बदलाव के इस अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
    user_Akash Kumar
    Akash Kumar
    TV News Anchor नौतन, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    8 hrs ago
  • *बकुलहर मठ के पर्चाधारियों ने गोपालपुर थाना का घेराव किया* *10 अगस्त को समाहरणालय पर किसान देंगे गिरफ्तारी* बेतिया।बकुलहर मठ के पर्चाधारियों ने आज चनपटिया अंचल के गोपालपुर थाना का घेराव किया। थानाध्यक्ष से पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मिलकर अपनी बातों को रखा। जिसमें पर्चा वाली जमीन को मठ के दलालों द्वारा जबरन जोतने पर रोक लगाने,सभी पर्चाधारियों को जमीन पर कब्जा देने तथा यथास्थिति बनाये रखने तथा जो भी इसके विरुद्ध काम करेगा उस पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई । प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि जब तक पर्चाधारियों को जिला प्रशासन द्वारा जमीन पर कब्जा नहीं दिया जाता।तब तक यह आंदोलन चलता रहेगा। घेराव के बाद छरदवाली चौक पर एक सभा की गई ।जिसको संबोधित करते हुए बिहार राज्य किसान सभा के उपाध्यक्ष प्रभुराज नारायण राव ने बताया कि आगामी 10 अगस्त को पश्चिम चम्पारण जिला समाहरणालय बेतिया का घेराव किया जाएगा ।यह कार्यक्रम कॉर्पोरेट भारत छोड़ो राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम तथा पर्चाधारियों को जमीन पर कब्जा नहीं तो गिरफ्तारी दी जाएगी। सभा को बिहार राज्य किसान सभा के राज्य कार्यकारिणी सदस्य चांदसी प्रसाद यादव, जिला सचिव प्रकाश कुमार वर्मा, बिहार प्रांतीय खेतिहर मजदूर यूनियन के अध्यक्ष मोहम्मद हनीफ ,सचिव प्रभुनाथ गुप्ता, सीटू के राज्य सचिव शंकर कुमार राव ,जिला नेता सुशील श्रीवास्तव ,चनपटिया अंचल किसान काउंसिल के सचिव मोहम्मद वहिद, नौजवान सभा के जिला अध्यक्ष मोहम्मद सहीम, सचिव संजीव कुमार राव,उमाकांत प्रसाद, मोहम्मद बबलू,जयराम प्रसाद, रघुनाथ राम आदि ने संबोधित किया।
    1
    *बकुलहर मठ के पर्चाधारियों ने गोपालपुर थाना का घेराव किया* 
*10 अगस्त को समाहरणालय पर किसान देंगे गिरफ्तारी* 
बेतिया।बकुलहर मठ के पर्चाधारियों ने आज चनपटिया अंचल के गोपालपुर थाना का घेराव किया। थानाध्यक्ष से पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल  मिलकर अपनी बातों को रखा। जिसमें पर्चा वाली जमीन को मठ के दलालों द्वारा जबरन जोतने पर रोक लगाने,सभी पर्चाधारियों को  जमीन पर कब्जा देने तथा यथास्थिति बनाये रखने तथा जो भी इसके विरुद्ध काम करेगा उस पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई । प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि जब तक पर्चाधारियों को जिला प्रशासन द्वारा जमीन पर कब्जा नहीं दिया जाता।तब तक यह आंदोलन चलता रहेगा।
घेराव के बाद छरदवाली चौक पर एक सभा की गई ।जिसको संबोधित करते हुए बिहार राज्य किसान सभा के उपाध्यक्ष प्रभुराज नारायण राव ने बताया कि आगामी 10 अगस्त को पश्चिम चम्पारण जिला समाहरणालय बेतिया का घेराव किया जाएगा ।यह कार्यक्रम कॉर्पोरेट भारत छोड़ो राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम तथा पर्चाधारियों को जमीन पर कब्जा नहीं तो गिरफ्तारी दी जाएगी।
सभा को बिहार राज्य किसान सभा के राज्य कार्यकारिणी सदस्य चांदसी प्रसाद यादव, जिला सचिव प्रकाश कुमार वर्मा, बिहार प्रांतीय खेतिहर मजदूर यूनियन के अध्यक्ष मोहम्मद हनीफ ,सचिव प्रभुनाथ गुप्ता, सीटू के राज्य सचिव शंकर कुमार राव ,जिला नेता सुशील श्रीवास्तव ,चनपटिया अंचल किसान काउंसिल के सचिव मोहम्मद वहिद, नौजवान सभा के जिला अध्यक्ष मोहम्मद सहीम, सचिव संजीव कुमार राव,उमाकांत प्रसाद, मोहम्मद बबलू,जयराम प्रसाद, रघुनाथ राम आदि ने संबोधित किया।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    Bettiah, Pashchim Champaran•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.