रांची: पेपर लीक का विरोध कर रहे छात्रों से बातचीत के लिए 4 मंत्रियों की कमेटी गठित, मंत्री दीपिका पांडे सिंह बोलीं— "सरकार वार्ता को तैयार" झारखंड की राजधानी रांची में प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली को लेकर अभ्यर्थियों के चल रहे विरोध-प्रदर्शन के बीच राज्य सरकार ने संवाद की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। झारखंड सरकार ने आंदोलनकारी उम्मीदवारों से बातचीत करने और उनकी मांगों को सुनने के लिए चार सदस्यीय मंत्रिमंडल प्रतिनिधिमंडल का गठन किया है। मामले की जानकारी देते हुए झारखंड सरकार में मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने कहा, "मुख्यमंत्री जी ने बहुत ही सकारात्मक रुख अपनाया है। सरकार द्वारा एक कमेटी बना दी गई है और छात्रों तक यह संदेश भेजा गया है कि सरकार वार्ता के लिए पूरी तरह तैयार है। छात्र अपना प्रतिनिधिमंडल तय करके बताएं, सरकार की कमेटी उनसे बात करने के लिए इंतजार कर रही है।" माना जा रहा है कि इस वार्ता के बाद परीक्षा प्रणाली में सुधार और छात्रों की मांगों पर अहम फैसला आ सकता है। #RanchiNews #JharkhandNews #PaperLeak #StudentProtest #DeepikaPandeySingh #BreakingNews #ATNNews #atnnews #atn #ATNNEWSTV

- भोपाल में मास्टर प्लान लागू करने की मांग को लेकर विधायक आरिफ मसूद ने धरना दिया।1
- मप्र के कृषि मंत्री अपने क्षेत्र में ही खाद की खुली कालाबाजारी बंद नहीं करवा पा रहे हैं! मुख्यमंत्री भी किसानों से किए वादों से मुकर गए हैं!1
- राजधानी भोपाल के न्यू मार्केट क्षेत्र में व्यापारियों ने बजरंग दाल के लोगों पर लगातार परेशान करने और दुकानें हटाने का दबाव बनाने का आरोप1
- सुंदरता की पहचान हमारा भोपाल आईए देखते हैं कैसा लगता है हमारा भोपाल सुंदरता की पहचान है भदभरा रोड ताज लेक फ्रंट के आसपास बहुत ही खूबसूरत तरीके से हर पेड़ पौधों को सजाया गया1
- मऊ: 1 महिला और 2 प्रेमी का खूनी खेल, 5 बच्चों की मां ने दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर की पहले प्रेमी की चाकू मारकर हत्या उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में अवैध संबंधों के चलते एक युवक की सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। पति से अलग रह रही पांच बच्चों की मां ने अपने दूसरे प्रेमी और उसके एक साथी के साथ मिलकर अपने पहले प्रेमी असगर की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार, महिला का अपने पहले प्रेमी असगर से विवाद चल रहा था, क्योंकि महिला के संपर्क में एक दूसरा प्रेमी आ गया था। इसी रास्ते से असगर को हटाने के लिए महिला ने योजनाबद्ध तरीके से दूसरे प्रेमी और उसके साथी की मदद से असगर पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला और उसके एक सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी (दूसरा प्रेमी) मौका पाकर फरार हो गया। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। #MauNews #MauCrime #MauPolice #UPNews #BreakingNews #CrimeNews #ATNNews #atnnews #atn #ATNNEWSTV1