logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चान्हो में दबंगों का कहर : तोड़फोड़ और आगजनी से ₹8 लाख की संपत्ति क्षति *महिला से धक्का-मुक्की, पति की बेरहमी से पिटाई; 9 नामजद समेत 60 पर केस* *चान्हो :* चान्हो थाना क्षेत्र के मसमानों गांव में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे दबंगों के एक समूह ने एक घर पर हमला कर जमकर उत्पात मचाया। 50 से 60 लोगों की भीड़ ने पहले घर में तोड़फोड़ की और बाद में आग लगा दी। इस घटना में तोड़फोड़ और आगजनी मिलाकर कुल लगभग ₹8 लाख की संपत्ति क्षति हुई है। घर में रखा सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया और मकान भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पीड़ित गुफरान अंसारी ने बताया कि आरोपियों में सकील अंसारी, जुबेर अंसारी, मोहिउद्दीन अंसारी, समसुल अंसारी, कमरूदीन अंसारी, रेयाजुल अंसारी, सजीब अंसारी, अनीरा खातून और हबीला खातून समेत अन्य लोग शामिल थे। सभी ने मिलकर उनकी पत्नी शबाना खातून के तीन कमरे के अल्बेस्टर मकान को निशाना बनाया। घटना के दौरान शबाना खातून के साथ धक्का-मुक्की की गई, वहीं गुफरान अंसारी की बेरहमी से पिटाई की गई। जान बचाकर वे चान्हो थाना पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि हमलावर उनका एंड्रॉयड मोबाइल, फेरी का कपड़ा और सोने की चेन छीनकर ले गए। इस मामले में चान्हो थाना में 9 नामजद और 50-60 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

9 hrs ago
user_Sanjay kumar
Sanjay kumar
Newspaper publisher बुरमू, रांची, झारखंड•
9 hrs ago
5cc7a07f-b664-4378-8413-53a53948d880

चान्हो में दबंगों का कहर : तोड़फोड़ और आगजनी से ₹8 लाख की संपत्ति क्षति *महिला से धक्का-मुक्की, पति की बेरहमी से पिटाई; 9 नामजद समेत 60 पर केस* *चान्हो :* चान्हो थाना क्षेत्र के मसमानों गांव में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे दबंगों के एक समूह ने एक घर पर हमला कर जमकर उत्पात मचाया। 50 से 60 लोगों की भीड़ ने पहले घर में तोड़फोड़ की और बाद में आग लगा दी। इस घटना में तोड़फोड़ और आगजनी मिलाकर कुल लगभग ₹8 लाख की संपत्ति क्षति हुई है। घर में रखा सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया और मकान भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पीड़ित गुफरान अंसारी ने बताया कि आरोपियों में सकील अंसारी, जुबेर अंसारी, मोहिउद्दीन अंसारी, समसुल अंसारी, कमरूदीन अंसारी, रेयाजुल अंसारी, सजीब अंसारी, अनीरा खातून और हबीला खातून समेत अन्य लोग शामिल थे। सभी ने मिलकर उनकी पत्नी शबाना खातून के तीन कमरे के अल्बेस्टर मकान को निशाना बनाया। घटना के दौरान शबाना खातून के साथ धक्का-मुक्की की गई, वहीं गुफरान अंसारी की बेरहमी से पिटाई की गई। जान बचाकर वे चान्हो थाना पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि हमलावर उनका एंड्रॉयड मोबाइल, फेरी का कपड़ा और सोने की चेन छीनकर ले गए। इस मामले में चान्हो थाना में 9 नामजद और 50-60 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

More news from झारखंड and nearby areas
  • Post by Devanand Sinha Sinha
    1
    Post by Devanand Sinha Sinha
    user_Devanand Sinha Sinha
    Devanand Sinha Sinha
    कांके, रांची, झारखंड•
    3 hrs ago
  • Post by Nation24 news
    1
    Post by Nation24 news
    user_Nation24 news
    Nation24 news
    News Anchor कांके, रांची, झारखंड•
    8 hrs ago
  • बर्थडे पार्टी के बहाने साजिश: दोस्त के भरोसे पर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
    1
    बर्थडे पार्टी के बहाने साजिश: दोस्त के भरोसे पर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
    user_Speak_up_ranchi
    Speak_up_ranchi
    Local News Reporter कांके, रांची, झारखंड•
    17 hrs ago
  • आरपीएफ पोस्ट रांची द्वारा “ऑपरेशन जीवन रक्षा” के तहत सराहनीय कार्य कमांडेंट श्री पवन कुमार के निर्देशानुसार आरपीएफ कर्मी सतर्कता एवं तत्परता के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन कर रहे हैं। इसी क्रम में दिनांक 14.04.2026 को रांची रेलवे स्टेशन पर Train 13320 एक्सप्रेस के प्रस्थान के दौरान एक यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करते समय असंतुलित होकर प्लेटफॉर्म गैप में गिर गया और ट्रेन के साथ घिसटने लगा। ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ कांस्टेबल गौरव ने अदम्य साहस एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए तुरंत मौके पर पहुंचकर यात्री को सुरक्षित बाहर निकाला तथा उसकी अमूल्य जान बचाई। बचाए गए यात्री की पहचान मोहम्मद नसरुद्दीन (आयु 61 वर्ष), निवासी पाथाडीह, धनबाद के रूप में हुई, जो रांची से धनबाद की यात्रा कर रहे थे।
    1
    आरपीएफ पोस्ट रांची द्वारा “ऑपरेशन जीवन रक्षा” के तहत सराहनीय कार्य
कमांडेंट श्री पवन कुमार के निर्देशानुसार आरपीएफ कर्मी सतर्कता एवं तत्परता के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन कर रहे हैं। इसी क्रम में दिनांक 14.04.2026 को रांची रेलवे स्टेशन पर Train 13320 एक्सप्रेस के प्रस्थान के दौरान एक यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करते समय असंतुलित होकर प्लेटफॉर्म गैप में गिर गया और ट्रेन के साथ घिसटने लगा। ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ कांस्टेबल गौरव ने अदम्य साहस एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए तुरंत मौके पर पहुंचकर यात्री को सुरक्षित बाहर निकाला तथा उसकी अमूल्य जान बचाई। बचाए गए यात्री की पहचान मोहम्मद नसरुद्दीन (आयु 61 वर्ष), निवासी पाथाडीह, धनबाद के रूप में हुई, जो रांची से धनबाद की यात्रा कर रहे थे।
    user_NEWS INDIAN 724
    NEWS INDIAN 724
    पत्रकार Kanke, Ranchi•
    22 hrs ago
  • चुनाव की हुई घोषणा,चुनावी शेड्यूल भी जारी, *अल अनसार मोमिन पंचायत चुनाव-2026*
    1
    चुनाव की हुई घोषणा,चुनावी शेड्यूल भी जारी, *अल अनसार मोमिन पंचायत चुनाव-2026*
    user_Janata Platform
    Janata Platform
    Voice of people Namkum, Ranchi•
    2 hrs ago
  • चतरा टंडवा में बाबासाहेब की जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, विधायक उज्ज्वल कुमार और पूर्व विधायक किशुन दास ने दी श्रद्धांजलि... टंडवा (चतरा): संविधान निर्माता भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती टंडवा प्रखंड में बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक उज्ज्वल कुमार और पूर्व विधायक किशुन कुमार दास मुख्य रूप से उपस्थित हुए। महापुरुषों ने किया नमन कार्यक्रम की शुरुआत बाबासाहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। विधायक उज्ज्वल कुमार ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि बाबासाहेब का जीवन संघर्ष और उनके विचार आज भी हमें समानता और न्याय की राह दिखाते हैं। पूर्व विधायक किशुन दास ने बाबासाहेब को आधुनिक भारत का निर्माता बताते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प दोहराया। प्रशासनिक और सामाजिक भागीदारी कार्यक्रम में न केवल राजनीतिक हस्तियां, बल्कि समाज के हर वर्ग की भागीदारी देखने को मिली। इस मौके पर एनटीपीसी (NTPC) के वरिष्ठ अधिकारी, क्षेत्र के कई पूर्व मुखिया और समाज के तमाम अगवा (बुद्धिजीवी और प्रतिनिधि) मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में बाबासाहेब के शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो के नारे को बुलंद किया।
    1
    चतरा टंडवा में बाबासाहेब की जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, विधायक उज्ज्वल कुमार और पूर्व विधायक किशुन दास ने दी श्रद्धांजलि...
टंडवा (चतरा): संविधान निर्माता भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती टंडवा प्रखंड में बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक उज्ज्वल कुमार और पूर्व विधायक किशुन कुमार दास मुख्य रूप से उपस्थित हुए।
महापुरुषों ने किया नमन
कार्यक्रम की शुरुआत बाबासाहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। विधायक उज्ज्वल कुमार ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि बाबासाहेब का जीवन संघर्ष और उनके विचार आज भी हमें समानता और न्याय की राह दिखाते हैं। पूर्व विधायक किशुन दास ने बाबासाहेब को आधुनिक भारत का निर्माता बताते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प दोहराया।
प्रशासनिक और सामाजिक भागीदारी
कार्यक्रम में न केवल राजनीतिक हस्तियां, बल्कि समाज के हर वर्ग की भागीदारी देखने को मिली। इस मौके पर एनटीपीसी (NTPC) के वरिष्ठ अधिकारी, क्षेत्र के कई पूर्व मुखिया और समाज के तमाम अगवा (बुद्धिजीवी और प्रतिनिधि) मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में बाबासाहेब के शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो के नारे को बुलंद किया।
    user_Aakash Kumar paswan
    Aakash Kumar paswan
    Artist तांडवा, चतरा, झारखंड•
    2 hrs ago
  • मैक्लुस्कीगंज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर चिनाटांड में वाहन चेकिंग के दौरान काली स्कॉर्पियो (JH01CB-1323) से रूस्तम अंसारी उर्फ सोनू और मो. जैद अंसारी उर्फ अरमान (दोनों जेहलीटांड, खलारी) को 7.65 एमएम लोडेड पिस्टल (2 कारतूस सहित), दो मोबाइल के साथ पकड़ा। शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज। पूछताछ में हथियार कारोबार का खुलासा, छापेमारी जारी। थाना प्रभारी धनंजय बैठा के नेतृत्व में कार्रवाई।
    1
    मैक्लुस्कीगंज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर चिनाटांड में वाहन चेकिंग के दौरान काली स्कॉर्पियो (JH01CB-1323) से रूस्तम अंसारी उर्फ सोनू और मो. जैद अंसारी उर्फ अरमान (दोनों जेहलीटांड, खलारी) को 7.65 एमएम लोडेड पिस्टल (2 कारतूस सहित), दो मोबाइल के साथ पकड़ा। शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज। पूछताछ में हथियार कारोबार का खुलासा, छापेमारी जारी। थाना प्रभारी धनंजय बैठा के नेतृत्व में कार्रवाई।
    user_Sanjay kumar
    Sanjay kumar
    Newspaper publisher बुरमू, रांची, झारखंड•
    7 hrs ago
  • Post by Devanand Sinha Sinha
    1
    Post by Devanand Sinha Sinha
    user_Devanand Sinha Sinha
    Devanand Sinha Sinha
    कांके, रांची, झारखंड•
    7 hrs ago
  • लोहरदगा से एक दुखद खबर सामने आई है कोयल नदी में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई है
    1
    लोहरदगा से एक दुखद खबर सामने आई है कोयल नदी में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई है
    user_Speak_up_ranchi
    Speak_up_ranchi
    Local News Reporter कांके, रांची, झारखंड•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.