Shuru
Apke Nagar Ki App…
बुरी है आग पेट की, बुरे हैं दिल के दाग़ ये! न दब सकेंगे, एक दिन बनेंगे इन्क़लाब ये! गिरेंगे जुल्म के महल, बनेंगे फिर नवीन घर! अगर कहीं है स्वर्ग, तो उतार ला ज़मीन पर!... तू ज़िन्दा है तो, ज़िन्दगी की जीत में यकीन कर! हो कहीं भी आग, लेकिन आग जलनी चाहिए!!
Journalist imran
बुरी है आग पेट की, बुरे हैं दिल के दाग़ ये! न दब सकेंगे, एक दिन बनेंगे इन्क़लाब ये! गिरेंगे जुल्म के महल, बनेंगे फिर नवीन घर! अगर कहीं है स्वर्ग, तो उतार ला ज़मीन पर!... तू ज़िन्दा है तो, ज़िन्दगी की जीत में यकीन कर! हो कहीं भी आग, लेकिन आग जलनी चाहिए!!
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- सागर मध्य प्रदेश उज्जैन जा रहे हैं जरूर कमेंट करके डालें भाई लोग1
- 👉बाउंसर -एनफोर्समेंट एक्शन 👈 देवसर के सहुआर में 220 घन मीटर अवैध रेत भंडारण जब्त, सिंगरौली- जिले में अवैध रेत भंडारण एवं खनिज गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश एवं खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में खनिज विभाग और राजस्व अमले की संयुक्त टीम ने बुधवार, 29 जुलाई 2026 को ग्राम सहुआर, तहसील देवसर में कार्रवाई की। प्राप्त शिकायत के आधार पर खनि निरीक्षक अशोक मिश्रा एवं राजस्व अमले द्वारा संयुक्त रूप से मौके पर जांच की गई। जांच के दौरान शासकीय एवं निजी भूमि पर लगभग 220 घन मीटर रेत का अवैध रूप से भंडारण पाया गया। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उक्त रेत को जब्त कर लिया। जप्त की गई रेत को रेत नियमों में निर्धारित प्रावधानों के अनुसार रेत ठेकेदार की सुपुर्दगी में दिया गया। साथ ही मामले में खनिज नियमों के तहत अग्रिम नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। इस कार्रवाई को जिले में अवैध खनिज भंडारण पर प्रशासन की सक्रिय निगरानी और शिकायतों के त्वरित निराकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। संयुक्त कार्रवाई से यह संदेश भी स्पष्ट है कि खनिज संसाधनों के अवैध भंडारण और नियमों के उल्लंघन को प्रशासन गंभीरता से ले रहा है। इस कार्रवाई की सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि शिकायत प्राप्त होने के बाद खनिज और राजस्व अमले ने संयुक्त रूप से मौके पर पहुंचकर जांच की और कार्रवाई को अंजाम दिया। इससे न केवल अवैध रेत भंडारण पर नियंत्रण की कोशिश मजबूत होती है, बल्कि वैध खनिज कारोबार और राजस्व व्यवस्था को भी संरक्षण मिलता है। यदि इसी तरह शिकायतों पर त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई लगातार जारी रहती है, तो जिले में अवैध खनिज गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने में प्रशासन को सफलता मिल सकती है। ..........1
- नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान सिंगरौली: इन पंक्तियों में एक भटके हुए युवा को पुकारती हुई वह आवाज़ है, जो उसे गिरने से पहले थाम लेना चाहती है। नशा कभी सहारा नहीं बनता, वह धीरे-धीरे जीवन की रोशनी, परिवार का विश्वास और भविष्य की हर संभावना छीन लेता है। इसलिए अपनी हर धड़कन की आवाज़ सुनिए, जो आज भी आपको सही राह पर लौटने, अपनों के सपनों को बचाने और अपने जीवन को नई दिशा देने के लिए पुकार रही है। अभी भी समय है—रुकिए, संभलिए और जीवन को चुनिए, क्योंकि नशे से दूरी है जरूरी। नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान कार्यक्रम।1
- 🚨 सोनभद्र हादसा हाथीनाला थाना क्षेत्र के भुतहिया पुलिया के पास ट्रेलर गहरी खाई में गिर गया। करीब 4 घंटे चले रेस्क्यू अभियान के बाद चालक प्रमोद कुमार (24) को बाहर निकाला गया, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इस मार्ग को फोरलेन बनाने की मांग उठाई। श्रद्धांजलि। 🕯️1
- Post by Shivam Kumar Upadhyay1
- जय माता दी 🙏1
- सिंगरौली: गुरु पूर्णिमा पर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय वैढ़न में हुआ भव्य आयोजन विद्यार्थियों ने दीं मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां। मुख्य अतिथि विधायक रामनिवास शाह ने गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व पर दिया जोर, विद्यार्थियों ने दीं मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां सिंगरौली: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय वैढ़न में श्रद्धा, सम्मान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में वार्ड पार्षद एवं भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री सीमा जायसवाल शामिल हुईं। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। अपने संबोधन में विधायक रामनिवास शाह ने गुरु-शिष्य परंपरा की महत्ता बताते हुए विद्यार्थियों से शिक्षकों का सम्मान करने, अनुशासन का पालन करने तथा शिक्षा के माध्यम से जीवन में सफलता प्राप्त करने का आह्वान किया। उन्होंने गुरु के महत्व, नैतिक शिक्षा और संस्कारों पर भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने गुरु वंदना, स्वागत गीत, रंगारंग नृत्य एवं अन्य मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अतिथियों और दर्शकों का मन मोह लिया। विद्यार्थियों की उत्कृष्ट प्रस्तुतियों पर सभागार देर तक तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य पी.एन. द्विवेदी ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गुरु पूर्णिमा केवल एक पर्व नहीं, बल्कि ज्ञान, संस्कार और गुरु के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का महत्वपूर्ण अवसर है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। ये रहे उपस्थित मुख्य अतिथि विधायक रामनिवास शाह, विशिष्ट अतिथि वार्ड पार्षद एवं भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री सीमा जायसवाल, भाजपा नेता अनिल शाह, जिला शिक्षा अधिकारी कविता त्रिपाठी, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्रीमती सिमरन, विद्यालय के प्राचार्य पी.एन. द्विवेदी, शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं।2
- भोपाल किसान आंदोलन: प्रदर्शनकारियों के सामने ढाल बनकर खड़ी हुईं एडिशनल कमिश्नर मोनिका शुक्ला* *भोपाल किसान आंदोलन: प्रदर्शनकारियों के सामने ढाल बनकर खड़ी हुईं एडिशनल कमिश्नर मोनिका शुक्ला* भोपाल में किसान आंदोलन के दौरान उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई जब प्रदर्शनकारी पुलिस की बस को हटाकर आगे बढ़ने का प्रयास करने लगे। इसी बीच एडिशनल कमिश्नर मोनिका शुक्ला स्वयं आगे बढ़ीं और बस के सामने ढाल बनकर खड़ी हो गईं। उनके इस साहसिक कदम के बाद प्रदर्शनकारी बस को छोड़कर पीछे हट गए। मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित किया और किसी बड़ी अप्रिय घटना को टाल दिया।1