logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा रोज़ा इफ्तार का आयोजन, भाईचारे और एकता का दिया संदेश ********************** गोरखपुर, उत्तर प्रदेश। पवित्र माह रमज़ान की बरकतों और रहमतों के बीच इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा रोज़ा इफ्तार का भव्य आयोजन मिडिया सेंटर, गाज़ी रौजा तिराहा, डाॅ. अजीज अहमद रोड़ गोरखपुर पर किया गया। इस मौके पर शहर के पत्रकारों, समाजसेवियों और विभिन्न वर्गों के गणमान्य लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम में सभी रोज़ेदारों ने सामूहिक रूप से इफ्तार कर आपसी भाईचारे, मोहब्बत और इंसानियत का संदेश दिया। मग़रिब की अज़ान होते ही रोजेदारों ने खजूर और पानी से रोज़ा खोला तथा सभी ने बजमात नमाज़ अदा कर मुल्क में अमन-चैन, तरक्की और समाज में भाईचारे की मजबूती के लिए अल्लाह की बारगाह में दुआ मांगी। इस अवसर पर इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने कहा कि रमज़ान का महीना सब्र, इबादत, रहमत और मग़फिरत का महीना है। इस महीने में इंसान को अपने दिल को साफ़ कर जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए और अल्लाह की इबादत में ज्यादा से ज्यादा वक्त गुजारना चाहिए। उन्होंने कहा कि रोज़ा हमें सब्र, त्याग और इंसानियत की सेवा का सबक देता है। भूख और प्यास के जरिए इंसान को गरीब और जरूरतमंद लोगों की तकलीफ का एहसास होता है, जिससे समाज में हमदर्दी और भाईचारा बढ़ता है। वरिष्ठ पत्रकार सुशील कुमार गुप्ता ने कहा कि पत्रकार समाज की आवाज होते हैं और उन्हें समाज में अमन, भाईचारा और इंसानियत का पैगाम फैलाने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस तरह के रोज़ा इफ्तार कार्यक्रम समाज में आपसी प्रेम और सद्भाव को मजबूत करते हैं तथा सभी धर्मों और समुदायों के लोगों को एक मंच पर लाने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भी रमज़ान की फजीलत पर प्रकाश डाला और कहा कि यह महीना अल्लाह की इबादत, नेक काम और दूसरों की मदद करने का सबसे अच्छा अवसर है। इफ्तार में शर्बत, कोल्ड-ड्रिंक, खजूर, फल एवं कई प्रकार व्यंजन थे। अंत में आयोजक ने सभी अतिथियों और रोज़ेदारों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन आगे भी इसी तरह सामाजिक और धार्मिक सौहार्द को बढ़ावा देने के लिए कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। रोज़ा इफ्तार में मुख्य रूप राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी, नवेद आलम, मोहम्मद आजम,अखिलेश्वर धर द्विवेदी, सुशील कुमार गुप्ता, अजीत यादव, तनवीर आजाद, डाॅ. मनोज कुमार मिश्रा, रफी अहमद, मोहम्मद अहमद खान, मो. रफीक अहमद, जुबेर आलम, डॉ. अतीक अहमद, मो. इरफान उल्लाह खान, सज्जाद अहमद,अमरनाथ जायसवाल, सतीश चंद्र, आशुतोष कुमार, अजमेर खान, रमाशंकर गुप्ता, मानवाधिकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद रजि, मुजफ्फर भाई, समाजसेवी डा. आकिब अंसारी, दानिश खान, अरशद जमाल सामानी, अवधेश श्रीवास्तव, हाजी मुख्तार अहमद कुरैशी, मोहम्मद मोहतशीम, मोहम्मद जिशान, मोहम्मद अर्श आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

7 hrs ago
user_Munna Ansari
Munna Ansari
Nichlaul, Maharajganj•

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • श्री शतचंडी महायज्ञ ग्राम सभा निवास पोखर बड़का बगीचा मां कराणी देवी के स्थान पर कथा वाचक हलचल दास महाराज की कथा में उमड़ा जनसैलाब भक्ति में डूबे श्रद्धालु
    1
    श्री शतचंडी महायज्ञ ग्राम सभा निवास पोखर बड़का बगीचा मां कराणी देवी के स्थान पर कथा वाचक हलचल दास महाराज की कथा में उमड़ा जनसैलाब भक्ति में डूबे श्रद्धालु
    user_Rajesh yadav
    Rajesh yadav
    Maharajganj, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • महराजगंज: जनपद के फरेन्दा तहसील क्षेत्र के बरातगाड़ा मन्दिर के पास झावाकोट और बरातगाड़ा के ग्रामीणों और राहगीरों ने शासन प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए प्रदर्शन किया और युवा समाजसेवी छोटेलाल यादव व रामपलट की अगुवाई में दर्जन भर से अधिक लोगों ने शान्ति पूर्ण तरीके से प्रदर्शन किया और तत्पश्चात जिला मुख्यालय पहुँच कर सड़क के सुदृढ़ीकरण हेतु डीएम व डीएफओ को ज्ञापन सौंपा और मांग किया कि आमजनमानस और दर्शनार्थियों के आवागमन हेतु निर्माण कराया जाना चाहिए जो कि नितांत आवश्यक है |
    1
    महराजगंज: जनपद के फरेन्दा तहसील क्षेत्र के बरातगाड़ा मन्दिर के पास झावाकोट और बरातगाड़ा के ग्रामीणों और राहगीरों ने शासन प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए प्रदर्शन किया और युवा समाजसेवी छोटेलाल यादव व रामपलट की अगुवाई में दर्जन भर से अधिक लोगों ने शान्ति पूर्ण तरीके से प्रदर्शन किया और तत्पश्चात जिला मुख्यालय पहुँच कर सड़क के सुदृढ़ीकरण हेतु डीएम व डीएफओ को ज्ञापन सौंपा और मांग किया कि आमजनमानस और दर्शनार्थियों के आवागमन हेतु निर्माण कराया जाना चाहिए जो कि नितांत आवश्यक है |
    user_PUBLIC MAHARAJGANJ
    PUBLIC MAHARAJGANJ
    महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • ईरान-इज़राइल तनाव के बीच गैस सप्लाई को संतुलित रखने के लिए सरकार ने LPG सिलेंडर बुकिंग के नियम बदल दिए हैं। अब शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण व दुर्गम इलाकों में 45 दिन बाद ही अगला सिलेंडर बुक किया जा सकेगा। सरकार का कहना है कि यह फैसला पैनिक बुकिंग और कालाबाजारी रोकने के लिए लिया गया है। . Gas Booking System || Maharajganj News . #LPGCylinder #GasBookingRules #BreakingNews #IndiaNews #LPGUpdate #GasCylinder
    1
    ईरान-इज़राइल तनाव के बीच गैस सप्लाई को संतुलित रखने के लिए सरकार ने LPG सिलेंडर बुकिंग के नियम बदल दिए हैं। 
अब शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण व दुर्गम इलाकों में 45 दिन बाद ही अगला सिलेंडर बुक किया जा सकेगा। 
सरकार का कहना है कि यह फैसला पैनिक बुकिंग और कालाबाजारी रोकने के लिए लिया गया है।
.
Gas Booking System || Maharajganj News 
.
#LPGCylinder #GasBookingRules #BreakingNews #IndiaNews #LPGUpdate #GasCylinder
    user_Aapan Maharajganj
    Aapan Maharajganj
    Newspaper publisher नौतनवा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • स्वरांजलि सेवा संस्थान द्वारा जनहित में जारी
    2
    स्वरांजलि सेवा संस्थान द्वारा जनहित में जारी
    user_D Anand
    D Anand
    Actor बगहा, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    4 hrs ago
  • गोरखपुर जनपद के खोराबार थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला अपने भाई के साथ मदनपुर जाते समय सड़क दुर्घटना में घायल हो गई। घायल महिला को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहा में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार खोराबार थाना क्षेत्र के बलुआ गांव निवासी सुनीता देवी पत्नी संतराज पटेल इन दिनों नेबुवा के पकड़ियहवा गांव में अपनी बहन के घर आई हुई थीं। कुछ दिनों से वहीं ठहरी हुई थीं। उनके भाई भी बिहार से अपने बहन के घर आया था जिसके बाद आज 11 बजे अपने भाई परमा पटेल के साथ मदनपुर जाने के लिए निकली थीं। बताया जा रहा है कि परम पटेल बिहार राज्य के पश्चिम चंपारण जिले के नरकटियागंज थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर गांव के निवासी हैं। वह भी अपनी बहन से मिलने निबुआ आए हुए थे। इसी दौरान दोनों भाई-बहन मदनपुर माता मंदिर का दर्शन करने के लिए निकले थे। मदनपुर जाते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सड़क दुर्घटना हो गई, जिसमें सुनीता देवी घायल हो गईं। दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों और परिजनों की मदद से उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहा पहुंचाया गया। जहां बाये हाथ में फैक्टर होने की संभावना जताई गयी । चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद महिला की हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल बना हुआ है।
    1
    गोरखपुर जनपद के खोराबार थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला अपने भाई के साथ मदनपुर जाते समय सड़क दुर्घटना में घायल हो गई। घायल महिला को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहा में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार खोराबार थाना क्षेत्र के बलुआ गांव  निवासी सुनीता देवी पत्नी संतराज पटेल इन दिनों नेबुवा के पकड़ियहवा गांव में अपनी बहन के घर आई हुई थीं। कुछ दिनों से वहीं ठहरी हुई थीं। उनके भाई भी बिहार से अपने बहन के घर आया था जिसके बाद आज 11 बजे  अपने भाई परमा पटेल के साथ मदनपुर जाने के लिए निकली थीं।
बताया जा रहा है कि परम पटेल बिहार राज्य के पश्चिम चंपारण जिले के नरकटियागंज थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर गांव के निवासी हैं। वह भी अपनी बहन से मिलने निबुआ आए हुए थे। इसी दौरान दोनों भाई-बहन मदनपुर माता मंदिर का दर्शन करने  के लिए निकले थे।
मदनपुर जाते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सड़क दुर्घटना हो गई, जिसमें सुनीता देवी घायल हो गईं। दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों और परिजनों की मदद से उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहा पहुंचाया गया। जहां बाये हाथ में फैक्टर होने की संभावना जताई गयी ।
चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद महिला की हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल बना हुआ है।
    user_प्रेम चन्द्र सिंह
    प्रेम चन्द्र सिंह
    खड्डा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by Neeraj Ahiran
    1
    Post by Neeraj Ahiran
    user_Neeraj Ahiran
    Neeraj Ahiran
    Driver कप्तानगंज, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • महराजगंज जिले में एलपीजी गैस की सप्लाई ठप होने से होटल, ढाबा और फास्ट फूड दुकानदारों के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है। कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की कमी के कारण कई दुकानदार घरेलू गैस का सहारा ले रहे हैं। अगर जल्द सप्लाई शुरू नहीं हुई तो कई कारोबार बंद होने की नौबत आ सकती है। वहीं गैस संकट के चलते इंडक्शन चूल्हों की बिक्री भी तेजी से बढ़ गई है। . || Maharajganj News || Aapan Maharajganj || LPG cylinder || Comercial Gas cylinder . #MaharajganjNews #LPGCrisis #GasShortage #aapanmaharajganj #HotelDhabaCrisis
    1
    महराजगंज जिले में एलपीजी गैस की सप्लाई ठप होने से होटल, ढाबा और फास्ट फूड दुकानदारों के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है। 
कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की कमी के कारण कई दुकानदार घरेलू गैस का सहारा ले रहे हैं। अगर जल्द सप्लाई शुरू नहीं हुई तो कई कारोबार बंद होने की नौबत आ सकती है। 
वहीं गैस संकट के चलते इंडक्शन चूल्हों की बिक्री भी तेजी से बढ़ गई है।
.
|| Maharajganj News || Aapan Maharajganj || LPG cylinder || Comercial Gas cylinder 
.
#MaharajganjNews #LPGCrisis #GasShortage #aapanmaharajganj #HotelDhabaCrisis
    user_Aapan Maharajganj
    Aapan Maharajganj
    Newspaper publisher नौतनवा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by Sunil kumar yadav
    1
    Post by Sunil kumar yadav
    user_Sunil kumar yadav
    Sunil kumar yadav
    कप्तानगंज, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • स्वरांजलि सेवा संस्थान
    4
    स्वरांजलि सेवा संस्थान
    user_D Anand
    D Anand
    Actor बगहा, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.