logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भागवत कथा की कलश यात्रा निकाली सिकराय बाजार में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया सिकराय के अग्रसेन सेवा सदन में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया जिसमें यह कलश यात्रा सीख रहा है बाजार के मुख्य मार्गो से निकली और कलश यात्रा का जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया और इस दौरान 551 कलश लेकर महिलाएं अपने सिर पर चलती रही और धार्मिक भजनों पर जमकर नृत्य भी किया यह कलश यात्रा निकालने के बाद अब भागवत कथा का आयोजन शुरू होगा और यह 7 दिन तक भागवत कथा का आयोजन चलेगा।

13 hrs ago
user_पुष्पेन्द्र घूमना
पुष्पेन्द्र घूमना
Sikrai, Dausa•
13 hrs ago

भागवत कथा की कलश यात्रा निकाली सिकराय बाजार में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया सिकराय के अग्रसेन सेवा सदन में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया जिसमें यह कलश यात्रा सीख रहा है बाजार के मुख्य मार्गो से निकली और कलश यात्रा का जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया और इस दौरान 551 कलश लेकर महिलाएं अपने सिर पर चलती रही और धार्मिक भजनों पर जमकर नृत्य भी किया यह कलश यात्रा निकालने के बाद अब भागवत कथा का आयोजन शुरू होगा और यह 7 दिन तक भागवत कथा का आयोजन चलेगा।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • सैंथल में पौषण माह के अंतर्गत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में दिखा उत्साह, कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं का किया सम्मान सैंथल के आंगनवाड़ी केंद्र प्रथम पर आयोजित हुआ सामुदायिक कार्यक्रम, पौधा एवं बधाई पत्र भेंट कर बढ़ाया मान सैंथल मुख्यालय क्षेत्र के सैंथल उपखंड मुख्यालय पर स्थित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन बड़े उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी केंद्र से जुड़ी गतिविधियों के साथ-साथ सामुदायिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठजनों एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका द्वारा किए जा रहे सेवाभावी कार्यों और जिम्मेदारियों की सराहना की गई। केंद्र के माध्यम से बच्चों एवं महिलाओं तक विभिन्न सेवाओं को पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ लोगों ने उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को पौधा एवं बधाई पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने पर कार्यकर्ताओं में भी उत्साह नजर आया। कार्यक्रम में पौधारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया गया। सामुदायिक कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को आंगनवाड़ी केंद्र की गतिविधियों से जोड़ने तथा केंद्र और समुदाय के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी जोर दिया गया। उपस्थित लोगों ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र ग्रामीण क्षेत्र में बच्चों एवं महिलाओं से संबंधित सेवाओं को लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे कार्यक्रमों से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ता है और समुदाय की भागीदारी भी मजबूत होती है। कार्यक्रम महिला पर्यवेक्षक एवं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम की निर्मला गौतम के सुपरविजन एवं नेतृत्व में आयोजित किया गया। निर्मला गौतम के मार्गदर्शन में कार्यक्रम को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाते हुए सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठजन एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे। आयोजन के दौरान पूरे माहौल में उत्साह देखने को मिला और लोगों ने आंगनवाड़ी सेवाओं को मजबूत बनाने तथा सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने का संकल्प लिया सैंथल से मधु शर्मा, नयनतारा, लक्ष्मी शर्मा,मीरा,सूमन, चमेली देवी,शिला, अनिता, मीना, सुनिता, शान्ति गोस्वामी, दुर्गा,ऊषा,अनु महावर, संतोष मीणा, सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रही
    2
    सैंथल में पौषण माह के अंतर्गत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में दिखा उत्साह, कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं का किया सम्मान

सैंथल के आंगनवाड़ी केंद्र प्रथम पर आयोजित हुआ सामुदायिक कार्यक्रम, पौधा एवं बधाई पत्र भेंट कर बढ़ाया मान
सैंथल मुख्यालय क्षेत्र के सैंथल उपखंड मुख्यालय पर स्थित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन बड़े उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। 
कार्यक्रम में आंगनवाड़ी केंद्र से जुड़ी गतिविधियों के साथ-साथ सामुदायिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठजनों एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका द्वारा किए जा रहे सेवाभावी कार्यों और जिम्मेदारियों की सराहना की गई। केंद्र के माध्यम से बच्चों एवं महिलाओं तक विभिन्न सेवाओं को पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ लोगों ने उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को पौधा एवं बधाई पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने पर कार्यकर्ताओं में भी उत्साह नजर आया। कार्यक्रम में पौधारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया गया।
सामुदायिक कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को आंगनवाड़ी केंद्र की गतिविधियों से जोड़ने तथा केंद्र और समुदाय के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी जोर दिया गया। उपस्थित लोगों ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र ग्रामीण क्षेत्र में बच्चों एवं महिलाओं से संबंधित सेवाओं को लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे कार्यक्रमों से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ता है और समुदाय की भागीदारी भी मजबूत होती है।
कार्यक्रम महिला पर्यवेक्षक एवं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम की निर्मला गौतम के सुपरविजन एवं नेतृत्व में आयोजित किया गया। निर्मला गौतम के मार्गदर्शन में कार्यक्रम को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाते हुए सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।
कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठजन एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे। आयोजन के दौरान पूरे माहौल में उत्साह देखने को मिला और लोगों ने आंगनवाड़ी सेवाओं को मजबूत बनाने तथा सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने का संकल्प लिया 
सैंथल से मधु शर्मा, नयनतारा, लक्ष्मी शर्मा,मीरा,सूमन, चमेली देवी,शिला, अनिता, मीना, सुनिता, शान्ति गोस्वामी, दुर्गा,ऊषा,अनु महावर, संतोष मीणा, सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रही
    user_Mukesh Kumar Saini
    Mukesh Kumar Saini
    Electrician सैंथल, दौसा, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • हिंडौन के उत्कर्ष विद्या निकेतन में निशुल्क मल्टी स्पेशलिटी चिकित्सा शिविर आयोजित: विशेषज्ञों ने की जांच, दिया परामर्श.... ​हिंडौन। स्थानीय जाट की सराय स्थित उत्कर्ष विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को निशुल्क मल्टी स्पेशलिटी चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जयपुर के प्रसिद्ध इटर्नल हॉस्पिटल (सांगानेर) एवं उत्कर्ष विद्या निकेतन के संयुक्त तत्वाधान मे आयोजित इस शिविर में क्षेत्र के कई मरीजों ने पहुंचकर विशेषज्ञ डॉक्टरों से स्वास्थ्य परामर्श एवं निशुल्क जांचों का लाभ उठाया। विद्यालय के निदेशक राकेश गुप्ता ने बताया यह निशुल्क शिविर अभी हाल ही में हुए नगर निकाय चुनाव में रमेश चंद कल्ला टाल वाले के पार्षद बनने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ वार्ड नंबर 37 के नवनिर्वाचित पार्षद रमेश चंद कल्ला तथा आमंत्रित चिकित्सकों ने मां सरस्वती की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार एवं स्थानीय लोगों द्वारा अतिथियों का तिलक लगाकर एवं साफा व माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। ​शिविर के दौरान इटर्नल हॉस्पिटल जयपुर से आए जनरल फिजिशियन, हड्डी व जोड़ रोग, श्वास रोग एवं फिजियोथेरेपी विशेषज्ञों की टीम ने मरीजों की गहनता से स्वास्थ्य जांच की और उन्हें आवश्यक चिकित्सीय परामर्श दिया। शिविर में मरीजों की बीपी, शुगर, वजन, ईसीजी तथा वीसीए जैसी महत्वपूर्ण जांचें पूरी तरह निशुल्क की गईं। ​विद्यालय के निदेशक गुप्ता ने बताया कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के लोगों को जयपुर जैसे बड़े शहरों के विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस शिविर का आयोजन किया गया है। नवनिर्वाचित पार्षद रमेश चंद्र कल्ला ने विद्यालय प्रबंधन एवं इटर्नल हॉस्पिटल की टीम के इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविरों से आमजन को राहत मिलती है। ​शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे स्थानीय निवासियों और मरीजों ने जांच कराकर डॉक्टरों के परामर्श के अनुसार दवाइयां व परहेज की जानकारी प्राप्त की।
    4
    हिंडौन के उत्कर्ष विद्या निकेतन में निशुल्क मल्टी स्पेशलिटी चिकित्सा शिविर आयोजित: विशेषज्ञों ने की जांच, दिया परामर्श....
​हिंडौन। स्थानीय जाट की सराय स्थित उत्कर्ष विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को निशुल्क मल्टी स्पेशलिटी चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जयपुर के प्रसिद्ध इटर्नल हॉस्पिटल (सांगानेर) एवं उत्कर्ष विद्या निकेतन के संयुक्त तत्वाधान मे आयोजित इस शिविर में क्षेत्र के कई मरीजों ने पहुंचकर विशेषज्ञ डॉक्टरों से स्वास्थ्य परामर्श एवं निशुल्क जांचों का लाभ उठाया। विद्यालय के निदेशक राकेश गुप्ता ने बताया यह निशुल्क शिविर अभी हाल ही में हुए नगर निकाय चुनाव में रमेश चंद कल्ला टाल वाले के पार्षद बनने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ वार्ड नंबर 37 के नवनिर्वाचित पार्षद रमेश चंद कल्ला तथा आमंत्रित चिकित्सकों ने मां सरस्वती की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार एवं स्थानीय लोगों द्वारा अतिथियों का तिलक लगाकर एवं साफा व माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। ​शिविर के दौरान इटर्नल हॉस्पिटल जयपुर से आए जनरल फिजिशियन, हड्डी व जोड़ रोग, श्वास रोग एवं फिजियोथेरेपी विशेषज्ञों की टीम ने मरीजों की गहनता से स्वास्थ्य जांच की और उन्हें आवश्यक चिकित्सीय परामर्श दिया। शिविर में मरीजों की बीपी, शुगर, वजन, ईसीजी तथा वीसीए जैसी महत्वपूर्ण जांचें पूरी तरह निशुल्क की गईं। ​विद्यालय के निदेशक गुप्ता ने बताया कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के लोगों को जयपुर जैसे बड़े शहरों के विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस शिविर का आयोजन किया गया है। नवनिर्वाचित पार्षद रमेश चंद्र कल्ला ने विद्यालय प्रबंधन एवं इटर्नल हॉस्पिटल की टीम के इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे  स्वास्थ्य शिविरों से आमजन को राहत मिलती है। ​शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे स्थानीय निवासियों और मरीजों ने जांच कराकर डॉक्टरों के परामर्श के अनुसार दवाइयां व परहेज की जानकारी प्राप्त की।
    user_Krishan murari rajora
    Krishan murari rajora
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • गंगापुर सिटी में निशक्त जागरण मंच के तत्वाधान में पंचायत समिति राजीव गांधी सेवा केंद्र पर अहम बैठक आयोजित
    1
    गंगापुर सिटी में निशक्त जागरण मंच के तत्वाधान में पंचायत समिति राजीव गांधी सेवा केंद्र पर अहम बैठक आयोजित
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    1 hr ago
  • ASP नारायण लाल तिवाड़ी की मॉनिटरिंग में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ विशाल धार्मिक आयोजन गंगापुर सिटी में विशाल गणेश विसर्जन शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। शहर के प्रमुख मार्गों से निकली शोभायात्रा के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जगह-जगह पुलिस जाप्ता तैनात किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नारायण लाल तिवाड़ी के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों और जवानों ने पूरे आयोजन की निगरानी की। शोभायात्रा के दौरान भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती गई। शोभायात्रा मार्ग पर स्थित भवनों की छतों पर भी पुलिस की नजर रही और ड्रोन के जरिए निगरानी की गई। पुलिस अधिकारियों ने प्रमुख मार्गों का जायजा लेने के साथ ही विभिन्न नाकों और तैनाती स्थलों को भी चेक किया। डीएसपी गिर्राज मीणा सहित पुलिस अधिकारियों ने मौके पर रहकर व्यवस्थाओं की लगातार मॉनिटरिंग की। धार्मिक आयोजन के दौरान उमड़ी भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा। एएसपी नारायण लाल तिवाड़ी की कड़ी मॉनिटरिंग में पुलिस ने शोभायात्रा के पूरे मार्ग पर व्यवस्थाओं को संभाले रखा। पुलिस अधिकारियों ने आपसी समन्वय के साथ भीड़ और यातायात व्यवस्था पर नजर बनाए रखी। क्षेत्र के बड़े धार्मिक आयोजनों में शामिल गणेश विसर्जन शोभायात्रा के शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न होने के बाद पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने राहत की सांस ली। आयोजन के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर रही।
    3
    ASP नारायण लाल तिवाड़ी की मॉनिटरिंग में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ विशाल धार्मिक आयोजन
गंगापुर सिटी में विशाल गणेश विसर्जन शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। शहर के प्रमुख मार्गों से निकली शोभायात्रा के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जगह-जगह पुलिस जाप्ता तैनात किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नारायण लाल तिवाड़ी के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों और जवानों ने पूरे आयोजन की निगरानी की।
शोभायात्रा के दौरान भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती गई। शोभायात्रा मार्ग पर स्थित भवनों की छतों पर भी पुलिस की नजर रही और ड्रोन के जरिए निगरानी की गई। पुलिस अधिकारियों ने प्रमुख मार्गों का जायजा लेने के साथ ही विभिन्न नाकों और तैनाती स्थलों को भी चेक किया।
डीएसपी गिर्राज मीणा सहित पुलिस अधिकारियों ने मौके पर रहकर व्यवस्थाओं की लगातार मॉनिटरिंग की। धार्मिक आयोजन के दौरान उमड़ी भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा।
एएसपी नारायण लाल तिवाड़ी की कड़ी मॉनिटरिंग में पुलिस ने शोभायात्रा के पूरे मार्ग पर व्यवस्थाओं को संभाले रखा। पुलिस अधिकारियों ने आपसी समन्वय के साथ भीड़ और यातायात व्यवस्था पर नजर बनाए रखी।
क्षेत्र के बड़े धार्मिक आयोजनों में शामिल गणेश विसर्जन शोभायात्रा के शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न होने के बाद पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने राहत की सांस ली। आयोजन के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर रही।
    user_Bsmeena
    Bsmeena
    Local News Reporter गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • शहर से चोरी हुई मोटरसाईकिल का किया खुलासा सिद्धार्थ कॉलोनी से आरोपी को किया गिरफ्तार मोटरसाइकिल की बरामद करौली कोतवाली थाना पुलिस ने जिला परिषद कार्यालय के पीछे से चोरी हुई मोटरसाइकिल का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना अधिकारी विनोद सांवलिया ने शनिवार सुबह 8:00 बजे बताया कि एसपी के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए शातिर चोर प्रधान गुर्जर पुत्र बहादुर गुर्जर निवासी रोड खुर्द थाना को चुराई हुई मोटरसाईकिल सहित सिद्धार्थ कॉलोनी से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि दिनांक 25.09.2026 को सूर्यकान्त शर्मा निवासी जिला परिषद के पीछे करौली ने थाना कोतवाली पर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 24.09.26 को मोटर साईकिल को घर के सामने खडी की थी। शाम 4.30 बजे मोटरसाईकिल को घर के बाहर देखा तो गाडी घर के बाहर नही मिली थी। अज्ञात व्यक्ति मोटरसाईकिल को चोरी कर ले गया। जिस पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करके सीसीटीवी के बजे में दिखाई दिए आरोपी प्रधान गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया गया।
    1
    शहर से चोरी हुई मोटरसाईकिल का किया खुलासा सिद्धार्थ कॉलोनी से आरोपी को किया गिरफ्तार मोटरसाइकिल की बरामद 
करौली कोतवाली थाना पुलिस ने जिला परिषद कार्यालय के पीछे से चोरी हुई मोटरसाइकिल का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना अधिकारी विनोद सांवलिया ने शनिवार सुबह 8:00 बजे बताया कि एसपी के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए शातिर चोर प्रधान गुर्जर पुत्र बहादुर गुर्जर निवासी रोड खुर्द थाना को चुराई हुई मोटरसाईकिल सहित सिद्धार्थ कॉलोनी से   गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि दिनांक 25.09.2026 को सूर्यकान्त शर्मा निवासी जिला परिषद के पीछे करौली ने थाना कोतवाली पर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 24.09.26 को मोटर साईकिल को घर के सामने खडी की थी। शाम 4.30 बजे मोटरसाईकिल को घर के बाहर देखा तो गाडी घर के बाहर नही मिली थी। अज्ञात व्यक्ति मोटरसाईकिल को चोरी कर ले गया। जिस पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करके सीसीटीवी के बजे में दिखाई दिए आरोपी प्रधान गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया गया।
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    44 min ago
  • लालसोट : जीवित रहते आत्मबोध जरूरी, तपस्वियों की निकाली सामूहिक धर्म यात्रा तपस्वियों की निकाली सामूहिक धर्म यात्रा भाद्रपद शुक्ल पक्ष के अंतिम दिनों में जैन समाज के तपस्वियों द्वारा की गई तीन एवं पांच दिवसीय साधना-उपवास के उपलक्ष्य में सामूहिक धर्म यात्रा निकाली गई। यात्रा चंद्र प्रभु दिगंबर जैन मंदिर से शुरू होकर शांतिनाथ मंदिर व नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई जैन नसियां जी पहुंची। मार्ग में विभिन्न परिवारों ने तपस्वियों का स्वागत किया। समाजजनों ने तपस्या का अनुमोदन करते हुए भगवान महावीर से आगे भी साधना की शक्ति देने की प्रार्थना की। यात्रा में समाज के महिला, पुरुष एवं बच्चे शामिल रहे।
    3
    लालसोट : जीवित रहते आत्मबोध जरूरी, तपस्वियों की निकाली सामूहिक धर्म यात्रा
तपस्वियों की निकाली सामूहिक धर्म यात्रा
भाद्रपद शुक्ल पक्ष के अंतिम दिनों में जैन समाज के तपस्वियों द्वारा की गई तीन एवं पांच दिवसीय साधना-उपवास के उपलक्ष्य में सामूहिक धर्म यात्रा निकाली गई। यात्रा चंद्र प्रभु दिगंबर जैन मंदिर से शुरू होकर शांतिनाथ मंदिर व नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई जैन नसियां जी पहुंची। मार्ग में विभिन्न परिवारों ने तपस्वियों का स्वागत किया। समाजजनों ने तपस्या का अनुमोदन करते हुए भगवान महावीर से आगे भी साधना की शक्ति देने की प्रार्थना की। यात्रा में समाज के महिला, पुरुष एवं बच्चे शामिल रहे।
    user_Girdhari lal Sahu
    Girdhari lal Sahu
    लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • बूंदी इंदरगढ़ बिजासन सेवा समिति महामंत्री ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष जागरूकता के साथ शक्ति की आवश्यकता देवस्थानों मंदिरों पर कचरा गंदगी फैलाकर पर्यावरण हो रहा है दुषित
    1
    बूंदी इंदरगढ़ बिजासन सेवा समिति महामंत्री ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष जागरूकता के साथ शक्ति की आवश्यकता देवस्थानों मंदिरों पर कचरा गंदगी फैलाकर पर्यावरण हो रहा है दुषित
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    15 hrs ago
  • नवनिर्वाचित पार्षद अजय मावई का जलसेन वाटर पार्क में हुआ जोरदार स्वागत, मॉर्निंग वॉक टीम ने किया अभिनंदन ​हिण्डौन सिटी (करौली)। शहर के जलसेन तालाब स्थित वाटर पार्क में मॉर्निंग वॉक टीम द्वारा नवनिर्वाचित पार्षद अजय मावई के सम्मान में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। शनिवार दोपहर 12:00 बजे मेरी जानकारी के मुताबिक जलसैन सैर पर पहुंचे स्थानीय नागरिकों और मॉर्निंग वॉक टीम के सदस्यों ने नवनिर्वाचित पार्षद का गर्मजोशी से स्वागत व सत्कार किया। ​इस अवसर पर नवनिर्वाचित पार्षद अजय मावई ने मॉर्निंग वॉक टीम और सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्रवासियों ने जो मान-सम्मान और जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, वे उस पर पूरी निष्ठा से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वार्ड के विकास, स्वच्छता और जनसमस्याओं के समाधान के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे। ​समारोह के दौरान मॉर्निंग वॉक टीम के सदस्यों सहित स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
    1
    नवनिर्वाचित पार्षद अजय मावई का जलसेन वाटर पार्क में हुआ जोरदार स्वागत, मॉर्निंग वॉक टीम ने किया अभिनंदन
​हिण्डौन सिटी (करौली)।
शहर के जलसेन तालाब स्थित वाटर पार्क में मॉर्निंग वॉक टीम द्वारा नवनिर्वाचित पार्षद अजय मावई के सम्मान में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। शनिवार दोपहर 12:00 बजे मेरी जानकारी के मुताबिक जलसैन सैर पर पहुंचे स्थानीय नागरिकों और मॉर्निंग वॉक टीम के सदस्यों ने नवनिर्वाचित पार्षद का गर्मजोशी से स्वागत व सत्कार किया।
​इस अवसर पर नवनिर्वाचित पार्षद अजय मावई ने मॉर्निंग वॉक टीम और सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्रवासियों ने जो मान-सम्मान और जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, वे उस पर पूरी निष्ठा से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वार्ड के विकास, स्वच्छता और जनसमस्याओं के समाधान के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे।
​समारोह के दौरान मॉर्निंग वॉक टीम के सदस्यों सहित स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • जीवित रहते ही आत्मा आत्मबौध जरूरी, जैन समाज द्वारा लालसोट निकाली गई धर्म यात्रा जीवित रहते ही आत्मबोध जरूरी लालसोट उपखंड में तपस्या कर रहे तपस्वी रत्नों की निकाली गई सामूहिक धर्म यात्रा* भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष में अंतिम तीन दिन सम्यक दर्शन, समय ज्ञान, सम्यक चारित्र की प्राप्ति हेतु समाज के दस लोगों ने किया झर का तेला वीरेंद्र कुमार जैन/ श्वेता जैन सोनी (दंपति),नेहा जैन बैनाडा,आयुषी जैन सोनी ,श्रेयश जैन गंगवाल,यमिश जैन बड़जात्या, नवांश जैन वैद, तनिष्क जैन बड़जात्या ,प्रिया जैन सोनी ,तरुण जैन सोनी व सुनीता जैन सोनी ने पांच दिन का पंच मेरु उपवास जिनेंद्र प्रभु के श्री चरणों में बैठकर अपने कर्मों के निर्जरा हेतु तीन दिन व पाॅच दिन की करी साधना उपवास सत्य, अहिंसा, अपरिग्रह, अचोर्य, ब्रह्मचर्य, नवकार मेरी श्वांस, जैन धर्म मेरा विश्वास है गुरुदेव मेरे प्राण है मोक्ष की मुझे तलाश है संपूर्ण समाज के द्वारा संगीत की स्वर में लहरियो के साथ जुलूस चंद्र प्रभु दिगंबर जैन मंदिर से प्रारंभ होकर शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर एवं नगर के प्रमुख मार्ग से जैन नसियां जी विसर्जन किया। जुलूस मार्ग में वाइजर एकेडमी विद्यालय परिवार , प्रकाश चंद महेंद्र कुमार जैन पाटनी परिवार, महेश कुमार नरेश कुमार दीपक कुमार जैन सोनी परिवार, डॉक्टर प्रमोद कुमार वीरेंद्र कुमार जैन सोनी, अजीत कुमार जी पुनीत कुमार जी जैन सोनी परिवार राजेश कुमार जी अनिल कुमार जी जैन परिवार विजय छावड़ा परिवार अनिल कुमार अरुण कुमार बैनाडा परिवार,जैन नसियाॅ परिवार द्वारा तपस्वियों का स्वागत सत्कार किया गया । समाज के द्वारा अनुमोदन किया एवं महावीर प्रभु से आगे भी ऐसी भावना एवं शक्ति देने के लिए निवेदन किया गया। जैन युवा संघ अध्यक्ष रविंद्र बडजात्या ने बताया कि कल दो तपस्वी जिन्होंने रतनत्रय का तेला किया अनीता जैन वआकाश बडजात्या को भी जुलूस द्वारा घर पहुंचाया जाएगा । इस दौरान संपूर्ण समाज के महिला पुरुष व बच्चे उपस्थित रहे।
    4
    जीवित रहते ही आत्मा आत्मबौध जरूरी, जैन समाज द्वारा लालसोट निकाली गई धर्म यात्रा
जीवित रहते ही आत्मबोध जरूरी
लालसोट उपखंड में तपस्या कर रहे तपस्वी रत्नों की निकाली गई सामूहिक धर्म यात्रा* 
भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष में अंतिम तीन दिन सम्यक दर्शन, समय ज्ञान, सम्यक चारित्र की प्राप्ति हेतु समाज के दस लोगों ने किया झर  का  तेला वीरेंद्र कुमार जैन/ श्वेता जैन सोनी (दंपति),नेहा जैन बैनाडा,आयुषी जैन सोनी ,श्रेयश जैन गंगवाल,यमिश जैन बड़जात्या,  नवांश जैन वैद, तनिष्क जैन बड़जात्या ,प्रिया जैन सोनी ,तरुण जैन सोनी व सुनीता जैन सोनी ने पांच दिन  का पंच मेरु उपवास 
जिनेंद्र प्रभु के श्री चरणों में बैठकर अपने कर्मों के निर्जरा हेतु तीन दिन व पाॅच दिन की करी साधना उपवास 
सत्य, अहिंसा, अपरिग्रह, अचोर्य, ब्रह्मचर्य,  नवकार मेरी श्वांस, जैन धर्म मेरा विश्वास है गुरुदेव मेरे प्राण है मोक्ष की मुझे तलाश है 
संपूर्ण समाज के द्वारा संगीत की स्वर में लहरियो के साथ जुलूस चंद्र प्रभु दिगंबर जैन मंदिर से प्रारंभ होकर शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर एवं नगर के प्रमुख मार्ग से जैन  नसियां जी विसर्जन किया। जुलूस मार्ग में वाइजर एकेडमी विद्यालय परिवार , प्रकाश चंद महेंद्र कुमार जैन पाटनी परिवार,  महेश कुमार नरेश कुमार दीपक कुमार जैन सोनी परिवार, डॉक्टर प्रमोद कुमार वीरेंद्र कुमार जैन सोनी, अजीत कुमार जी पुनीत कुमार जी जैन सोनी परिवार राजेश कुमार जी अनिल कुमार जी जैन परिवार विजय छावड़ा परिवार अनिल कुमार अरुण कुमार बैनाडा परिवार,जैन नसियाॅ परिवार द्वारा तपस्वियों का स्वागत सत्कार किया गया । समाज के द्वारा अनुमोदन किया  एवं महावीर प्रभु से आगे भी ऐसी भावना एवं शक्ति देने के लिए निवेदन किया गया। जैन युवा संघ अध्यक्ष रविंद्र बडजात्या ने बताया कि  कल दो तपस्वी जिन्होंने रतनत्रय का तेला  किया अनीता जैन वआकाश बडजात्या को भी जुलूस द्वारा घर पहुंचाया जाएगा ।
इस दौरान संपूर्ण समाज के महिला पुरुष व बच्चे  उपस्थित रहे।
    user_पत्रकार  : ‌ प्रकाश सैनी
    पत्रकार : ‌ प्रकाश सैनी
    Advertising agency लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.