logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

संपत्ति विवरणी लोड करने में मधुबनी जिला राज्य में प्रथम स्थान पर मधुबनी 09 मार्च 2026। जिलाधिकारी आनंद शर्मा के सतत अनुश्रवण एवं प्रशासनिक सक्रियता के परिणामस्वरूप मधुबनी जिला संपत्ति विवरणी अपलोड करने के मामले में पूरे राज्य में प्रथम स्थान पर पहुंच गया है। जिलाधिकारी द्वारा सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मियों से समयबद्ध तरीके से संपत्ति विवरणी जमा कराने के लिए निरंतर निगरानी और समन्वय स्थापित किया गया। जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक में सभी विभागों के डीडीओ (Drawing and Disbursing Officer) को समय पर संपत्ति विवरणी जमा करने तथा उसे पोर्टल पर अपलोड कराने के लिए निर्देशित किया गया था। इसके अनुपालन में डीडीओ द्वारा समय पर विवरणी जमा की गई तथा जिला स्तर पर गठित आईटी सेल द्वारा उसे तत्परता के साथ पोर्टल पर अपलोड किया गया। इसी समन्वित प्रयास और प्रशासनिक प्रतिबद्धता के फलस्वरूप मधुबनी जिला संपत्ति विवरणी अपलोड करने में पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त करने में सफल रहा। यह उपलब्धि जिला प्रशासन की पारदर्शिता, जवाबदेही और सुशासन के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। जिला प्रशासन के अनुसार जिले के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों में से कुल 26,705 का संपत्ति विवरणी का ब्योरा सफलतापूर्वक अपलोड किया गया है। उल्लेखनीय है कि संविदा एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की संपत्ति विवरणी सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित नहीं की जाती, इसलिए उन्हें इस सूची में शामिल नहीं किया गया है। जिलाधिकारी ने इस उपलब्धि के लिए सभी विभागों के पदाधिकारियों, डीडीओ तथा आईटी सेल की टीम की सराहना करते हुए कहा कि पारदर्शिता और जवाबदेही सुशासन की आधारशिला है। उन्होंने निर्देश दिया कि भविष्य में भी इस प्रकार की सभी प्रशासनिक प्रक्रियाओं को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूरा किया जाए ताकि आमजन का प्रशासन के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हो सके। जिला प्रशासन ने सभी विभागों से अपेक्षा की है कि वे आगे भी इसी प्रकार समन्वय और जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए शासन की प्राथमिकताओं को सफलतापूर्वक लागू करने में योगदान दें।

22 hrs ago
user_तेज नारायण ब्रम्हर्षी
तेज नारायण ब्रम्हर्षी
पत्रकारिता मधुबनी, मधुबनी, बिहार•
22 hrs ago
74ae8f27-ec3f-459b-877c-ce57b1eefe90

संपत्ति विवरणी लोड करने में मधुबनी जिला राज्य में प्रथम स्थान पर मधुबनी 09 मार्च 2026। जिलाधिकारी आनंद शर्मा के सतत अनुश्रवण एवं प्रशासनिक सक्रियता के परिणामस्वरूप मधुबनी जिला संपत्ति विवरणी अपलोड करने के मामले में पूरे राज्य में प्रथम स्थान पर पहुंच गया है। जिलाधिकारी द्वारा सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मियों से समयबद्ध तरीके से संपत्ति विवरणी जमा कराने के लिए निरंतर निगरानी और समन्वय स्थापित किया गया। जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक में सभी विभागों के डीडीओ (Drawing and Disbursing Officer) को समय पर संपत्ति विवरणी जमा करने तथा उसे पोर्टल पर अपलोड कराने के लिए निर्देशित किया गया था। इसके अनुपालन में डीडीओ द्वारा समय पर विवरणी जमा की गई तथा जिला स्तर पर गठित आईटी सेल द्वारा उसे तत्परता के साथ पोर्टल पर अपलोड किया गया। इसी समन्वित प्रयास और प्रशासनिक प्रतिबद्धता के फलस्वरूप मधुबनी जिला संपत्ति विवरणी अपलोड करने में पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त करने में सफल रहा। यह उपलब्धि जिला प्रशासन

a5f131d5-b7c4-473e-aefc-7a020d1ef01e

की पारदर्शिता, जवाबदेही और सुशासन के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। जिला प्रशासन के अनुसार जिले के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों में से कुल 26,705 का संपत्ति विवरणी का ब्योरा सफलतापूर्वक अपलोड किया गया है। उल्लेखनीय है कि संविदा एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की संपत्ति विवरणी सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित नहीं की जाती, इसलिए उन्हें इस सूची में शामिल नहीं किया गया है। जिलाधिकारी ने इस उपलब्धि के लिए सभी विभागों के पदाधिकारियों, डीडीओ तथा आईटी सेल की टीम की सराहना करते हुए कहा कि पारदर्शिता और जवाबदेही सुशासन की आधारशिला है। उन्होंने निर्देश दिया कि भविष्य में भी इस प्रकार की सभी प्रशासनिक प्रक्रियाओं को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूरा किया जाए ताकि आमजन का प्रशासन के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हो सके। जिला प्रशासन ने सभी विभागों से अपेक्षा की है कि वे आगे भी इसी प्रकार समन्वय और जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए शासन की प्राथमिकताओं को सफलतापूर्वक लागू करने में योगदान दें।

More news from बिहार and nearby areas
  • शिक्षा में संदीप यूनिवर्सिटी की नई शुरुआत, B.Pharm और D.Pharm पाठ्यक्रमों के लिए मिली मान्यता।
    1
    शिक्षा में संदीप यूनिवर्सिटी की नई शुरुआत, B.Pharm और D.Pharm पाठ्यक्रमों के लिए मिली मान्यता।
    user_Prabhat Times Madhubani
    Prabhat Times Madhubani
    Local News Reporter मधुबनी, मधुबनी, बिहार•
    4 hrs ago
  • Post by Manoj yadav
    1
    Post by Manoj yadav
    user_Manoj yadav
    Manoj yadav
    Beverage Store मधुबनी, मधुबनी, बिहार•
    22 hrs ago
  • Post by Sandeep Rahul
    1
    Post by Sandeep Rahul
    user_Sandeep Rahul
    Sandeep Rahul
    बेनीपट्टी, मधुबनी, बिहार•
    22 hrs ago
  • bihar प्रशांत किशोर ने कहा आप अपने बच्चों का भबीष्य देखिये नेताओं के बच्चे सेट है उनको बिरासत मे गद्दी मिलती है
    1
    bihar प्रशांत किशोर ने कहा आप अपने बच्चों का भबीष्य देखिये नेताओं के बच्चे सेट है उनको बिरासत मे गद्दी मिलती है
    user_PTB gramin
    PTB gramin
    News Anchor Darbhanga, Bihar•
    2 hrs ago
  • Darbhanga में NS Motor एजेंसी दे रही शानदार स्कूटी ऑफर, ₹36,000 में स्कूटी और ₹1 लाख में 3 स्कूटी तक का मौका, Emi की भी सुविधा! #grandopeningcelebration #grandopeningday #grandopeningsoon #opening #openingnight #openingsoon #openingday #BREAKING #darbhanga #BiharNews #darbhangadiaries #darbhanganews #breakingnews #bigupdate #bihardarbhanga #breakingnewstoday #mithila #darbhangasamachar #darbhangamithila #bihar #darbhanga_mithila #Newsupdate #Bihar #new #news #grandopening #scooty #scootylovers #offers #Eid2026
    1
    Darbhanga में NS Motor एजेंसी दे रही शानदार स्कूटी ऑफर, ₹36,000 में स्कूटी और ₹1 लाख में 3 स्कूटी तक का मौका, Emi की भी सुविधा!
#grandopeningcelebration #grandopeningday #grandopeningsoon #opening #openingnight #openingsoon #openingday #BREAKING #darbhanga #BiharNews #darbhangadiaries #darbhanganews #breakingnews #bigupdate #bihardarbhanga #breakingnewstoday #mithila #darbhangasamachar #darbhangamithila #bihar #darbhanga_mithila #Newsupdate #Bihar #new #news #grandopening #scooty #scootylovers #offers #Eid2026
    user_Darbhanga Samachar
    Darbhanga Samachar
    Photographer गोरा बौरम, दरभंगा, बिहार•
    11 hrs ago
  • Post by Pawan Mahto Reporter
    1
    Post by Pawan Mahto Reporter
    user_Pawan Mahto Reporter
    Pawan Mahto Reporter
    Press advisory जैनागर, मधुबनी, बिहार•
    16 hrs ago
  • Post by LIVE CITY DARBHANGA
    1
    Post by LIVE CITY DARBHANGA
    user_LIVE CITY DARBHANGA
    LIVE CITY DARBHANGA
    गोरा बौरम, दरभंगा, बिहार•
    21 hrs ago
  • Post by Prabhat Times Madhubani
    1
    Post by Prabhat Times Madhubani
    user_Prabhat Times Madhubani
    Prabhat Times Madhubani
    Local News Reporter मधुबनी, मधुबनी, बिहार•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.