logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बिष्णुगढ़ में डॉ. लक्ष्मी प्रसाद सिन्हा की 125वीं जयंती मनाई गई विष्णुगढ़: प्रसिद्ध चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. लक्ष्मी प्रसाद सिन्हा की 125वीं जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई। आवासीय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में परिजनों व लोगों ने उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री जयप्रकाश भाई पटेल भी शामिल हुए। इस अवसर पर लक्ष्मी सुमित्रा कॉम्प्लेक्स में इस्कॉन ग्रुप की ओर से श्रीमद्भागवत भजन, संकीर्तन एवं महाप्रसाद वितरण किया गया। 1901 में जन्मे डॉ. सिन्हा ने चिकित्सा सेवा के साथ समाजसेवा और युवा विकास के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय योगदान दिया। भारत स्काउट्स एंड गाइड्स से लंबे समय तक जुड़े रहे और उनके विशिष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘सिल्वर एलीफेंट अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। 1988 में निधन के बाद भी उनकी सेवा और सामाजिक योगदान की स्मृति लोगों के बीच बनी हुई है।

1 hr ago
user_BITTU JOURNALIST
BITTU JOURNALIST
Local News Reporter बगोदर, गिरिडीह, झारखंड•
1 hr ago

बिष्णुगढ़ में डॉ. लक्ष्मी प्रसाद सिन्हा की 125वीं जयंती मनाई गई विष्णुगढ़: प्रसिद्ध चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. लक्ष्मी प्रसाद सिन्हा की 125वीं जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई। आवासीय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में परिजनों व लोगों ने उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री जयप्रकाश भाई पटेल भी शामिल हुए। इस अवसर पर लक्ष्मी सुमित्रा कॉम्प्लेक्स में इस्कॉन ग्रुप की ओर से श्रीमद्भागवत भजन, संकीर्तन एवं महाप्रसाद वितरण किया गया। 1901 में जन्मे डॉ. सिन्हा ने चिकित्सा सेवा के साथ समाजसेवा और युवा विकास के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय योगदान दिया। भारत स्काउट्स एंड गाइड्स से लंबे समय तक जुड़े रहे और उनके विशिष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘सिल्वर एलीफेंट अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। 1988 में निधन के बाद भी उनकी सेवा और सामाजिक योगदान की स्मृति लोगों के बीच बनी हुई है।

More news from झारखंड and nearby areas
  • जमुई मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई SIT गठित, कई हिरासत में—मुख्य आरोपी मुठभेड़ में घायल
    1
    जमुई मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई
SIT गठित, कई हिरासत में—मुख्य आरोपी मुठभेड़ में घायल
    user_जनता न्यूज़ 24
    जनता न्यूज़ 24
    बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    2 hrs ago
  • आईऐ दर्शन किजिए,, प्रभु श्रीराम भक्त हनुमान जी को, जो हजारीबाग पुराना समाहरणालय अवस्थित प्रसिद्ध हनुमान का आरती दर्शन
    1
    आईऐ दर्शन किजिए,, प्रभु श्रीराम भक्त हनुमान जी को, जो हजारीबाग पुराना समाहरणालय अवस्थित प्रसिद्ध हनुमान का आरती दर्शन
    user_चितरंजन प्रसाद गुप्ता आर टीआई सक्रिय कार्यकर्ता हजारीबाग
    चितरंजन प्रसाद गुप्ता आर टीआई सक्रिय कार्यकर्ता हजारीबाग
    Voice of people हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    7 hrs ago
  • नवादा जिले के रजौली समेकित जांच चौकी पर महिंद्रा एक्सयूवी गाड़ी से 432 लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त,हजारीबाग का तस्कर गिरफ्तार #नवादा #रजौली #bihar #GovernmentScheme #biharnewsupdate #जिला #Nawada #हरदिया नवादा जिले के रजौली समेकित जांच चौकी पर महिंद्रा एक्सयूवी गाड़ी से 432 लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त,हजारीबाग का तस्कर गिरफ्तार #नवादा #रजौली #bihar #GovernmentScheme #biharnewsupdate #जिला #Nawada #हरदिया
    1
    नवादा जिले के रजौली समेकित जांच चौकी पर महिंद्रा एक्सयूवी गाड़ी से 432 लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त,हजारीबाग का तस्कर गिरफ्तार
#नवादा #रजौली #bihar #GovernmentScheme #biharnewsupdate #जिला #Nawada #हरदिया
नवादा जिले के रजौली समेकित जांच चौकी पर महिंद्रा एक्सयूवी गाड़ी से 432 लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त,हजारीबाग का तस्कर गिरफ्तार
#नवादा #रजौली #bihar #GovernmentScheme #biharnewsupdate #जिला #Nawada #हरदिया
    user_कौशल कुमार पाण्डेय
    कौशल कुमार पाण्डेय
    Media company कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
    7 hrs ago
  • हजारीबाग में 15 अक्टूबर को भव्य डांडिया महोत्सव, रौशन रोही की लाइव प्रस्तुति बनेगी मुख्य आकर्षण हजारीबाग: आगामी 15 अक्टूबर को मटवारी स्थित होटल श्री विनायक में आयोजित होने वाले भव्य डांडिया महोत्सव को लेकर समर्पण सेवा समूह द्वारा 22 सितंबर को सर्किट हाउस, हजारीबाग में एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान आयोजकों ने कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तृत जानकारी साझा करते हुए आधिकारिक पास भी जारी किया। आयोजन समिति के अनुसार, हजारीबाग में पहली बार महानगरों की तर्ज पर इतने बड़े पैमाने पर डांडिया नाइट का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मगही व भोजपुरी के चर्चित गायक जेल स्टार रौशन रोही की लाइव प्रस्तुति होगी, जो पहली बार हजारीबाग में प्रस्तुति देंगे। इनके अलावा स्थानीय खोरठा व झारखंडी कलाकार भी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम शाम छह बजे से शुरू होकर सात बजे से मुख्य मंच पर प्रस्तुतियां आरंभ होंगी। एकल प्रवेश हेतु 499 रुपये और जोड़े के लिए 899 रुपये का पास निर्धारित है। सुरक्षा के लिए रांची से प्रशिक्षित सुरक्षाकर्मी बुलाए जा रहे हैं तथा परिवार, जोड़ों व एकल आगंतुकों के लिए अलग-अलग क्षेत्र बनाए जाएंगे। समूह ने शहरवासियों से सपरिवार शामिल होने की अपील की है।
    1
    हजारीबाग में 15 अक्टूबर को भव्य डांडिया महोत्सव, रौशन रोही की लाइव प्रस्तुति बनेगी मुख्य आकर्षण
हजारीबाग: आगामी 15 अक्टूबर को मटवारी स्थित होटल श्री विनायक में आयोजित होने वाले भव्य डांडिया महोत्सव को लेकर समर्पण सेवा समूह द्वारा 22 सितंबर को सर्किट हाउस, हजारीबाग में एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान आयोजकों ने कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तृत जानकारी साझा करते हुए आधिकारिक पास भी जारी किया।
आयोजन समिति के अनुसार, हजारीबाग में पहली बार महानगरों की तर्ज पर इतने बड़े पैमाने पर डांडिया नाइट का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मगही व भोजपुरी के चर्चित गायक जेल स्टार रौशन रोही की लाइव प्रस्तुति होगी, जो पहली बार हजारीबाग में प्रस्तुति देंगे। इनके अलावा स्थानीय खोरठा व झारखंडी कलाकार भी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।
कार्यक्रम शाम छह बजे से शुरू होकर सात बजे से मुख्य मंच पर प्रस्तुतियां आरंभ होंगी। एकल प्रवेश हेतु 499 रुपये और जोड़े के लिए 899 रुपये का पास निर्धारित है। सुरक्षा के लिए रांची से प्रशिक्षित सुरक्षाकर्मी बुलाए जा रहे हैं तथा परिवार, जोड़ों व एकल आगंतुकों के लिए अलग-अलग क्षेत्र बनाए जाएंगे। समूह ने शहरवासियों से सपरिवार शामिल होने की अपील की है।
    user_Abhay Kumar Singh
    Abhay Kumar Singh
    पत्रकार हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    7 hrs ago
  • नमो फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में रामदेव खरिका का कब्जा, छावनी को 1-0 से दी मात। दारू( हजारीबाग ): दारू प्रखंड के रामदेव खरिका में आयोजित नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को आरके क्लब रामदेव खरिका और इचाक प्रखंड के छावनी की टीम के बीच रामदेव खरिका खेल मैदानमें खेला गया। रोमांचक मुकाबले में आरके क्लब रामदेव खरिका ने छावनी की टीम को 1-0 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। निर्णायक गोल होते ही मैदान में मौजूद समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।टूर्नामेंट में कुल 80 टीमों ने हिस्सा लिया, जिसके कारण पूरे क्षेत्र में प्रतियोगिता को लेकर खासा उत्साह रहा। फाइनल मुकाबला देखने के लिए हजारों की संख्या में दर्शक मैदान में पहुंचे और दोनों टीमों का उत्साहवर्धन किया। विजेता टीम को 25000 नगद और विजेता कफ वही उपविजेता को उपविजेता कफ और15000 रुपया नकद से नवाजा गया। प्रतियोगिता में रामदेव खरिका के बिटु कुमार को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, जबकि छावनी के सागर कुमार को गोल्डन बूट का पुरस्कार दिया गया। वहीं बेस्ट गोलकीपर का पुरस्कार रामदेव खरिका के विपिन कुमार को मिला। कार्यक्रम का मंच संचालन चंदन सिंह ने किया। मौके पर समाजसेवी श्रद्धानंद सिंह, भाजपा दारू मंडल अध्यक्ष अशोक कुशवाहा, सांसद प्रतिनिधि बलदेव बाबू, सोनी देवी, केदार नारायण, जगन्नाथ प्रसाद, उमेश प्रसाद, युगल प्रसाद, संदीप प्रसाद, गिरधारी प्रसाद सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। दारू थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार सिंह भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। आयोजकों ने सफल आयोजन के लिए खिलाड़ियों, दर्शकों और सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार जताया।
    4
    नमो फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में रामदेव खरिका का कब्जा, छावनी को 1-0 से दी मात।

दारू( हजारीबाग ): दारू प्रखंड के रामदेव खरिका में आयोजित नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को आरके क्लब रामदेव खरिका और इचाक प्रखंड के छावनी की टीम के बीच रामदेव खरिका खेल मैदानमें खेला गया। रोमांचक मुकाबले में आरके क्लब रामदेव खरिका ने छावनी की टीम को 1-0 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। निर्णायक गोल होते ही मैदान में मौजूद समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।टूर्नामेंट में कुल 80 टीमों ने हिस्सा लिया, जिसके कारण पूरे क्षेत्र में प्रतियोगिता को लेकर खासा उत्साह रहा। फाइनल मुकाबला देखने के लिए हजारों की संख्या में दर्शक मैदान में पहुंचे और दोनों टीमों का उत्साहवर्धन किया। विजेता टीम को 25000 नगद और विजेता कफ वही उपविजेता को उपविजेता कफ और15000 रुपया नकद से नवाजा गया। प्रतियोगिता में रामदेव खरिका के बिटु कुमार को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, जबकि छावनी के सागर कुमार को गोल्डन बूट का पुरस्कार दिया गया। वहीं बेस्ट गोलकीपर का पुरस्कार रामदेव खरिका के विपिन कुमार को मिला। कार्यक्रम का मंच संचालन चंदन सिंह ने किया। मौके पर समाजसेवी श्रद्धानंद सिंह, भाजपा दारू मंडल अध्यक्ष अशोक कुशवाहा, सांसद प्रतिनिधि बलदेव बाबू, सोनी देवी, केदार नारायण, जगन्नाथ प्रसाद, उमेश प्रसाद, युगल प्रसाद, संदीप प्रसाद, गिरधारी प्रसाद सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। दारू थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार सिंह भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। आयोजकों ने सफल आयोजन के लिए खिलाड़ियों, दर्शकों और सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार जताया।
    user_खबर आप तक
    खबर आप तक
    Local News Reporter Hazaribag, Hazaribagh•
    8 hrs ago
  • गायक दीपक सिंह का करमा गीत रिलीज, श्रोताओं से मिल रहा प्यार गायक दीपक सिंह का करमा गीत रिलीज, श्रोताओं से मिल रहा प्यार
    1
    गायक दीपक सिंह का करमा गीत रिलीज, श्रोताओं से मिल रहा प्यार
गायक दीपक सिंह का करमा गीत रिलीज, श्रोताओं से मिल रहा प्यार
    user_JANATA 1 NEWS
    JANATA 1 NEWS
    Media house कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
    8 hrs ago
  • छाताबाद मस्जिद कमेटी के सदर से सीधा सवाल—आखिर कब तक खामोश रहेगा छाताबाद? भू-धंसान के साए में लोगों की सुरक्षा और हक की आवाज कौन उठाएगा?
    1
    छाताबाद मस्जिद कमेटी के सदर से सीधा सवाल—आखिर कब तक खामोश रहेगा छाताबाद?
भू-धंसान के साए में लोगों की सुरक्षा और हक की आवाज कौन उठाएगा?
    user_जनता न्यूज़ 24
    जनता न्यूज़ 24
    बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    4 hrs ago
  • बोरिंग में किसी का समस्या है तो कॉल करे। mob no 9264414405 बोरिंग में सभी समस्या का समाधान हमारे पास है बोरवेल कैमरा का सुविधा मोटर निकलने का सुविधा जेट पंप निकलने का सुविधा अन्य समस्या हो कर कॉल करे । mob no ,9264414405
    1
    बोरिंग में किसी का समस्या है तो कॉल करे। mob no 9264414405
बोरिंग में सभी समस्या का समाधान हमारे पास है बोरवेल कैमरा का सुविधा मोटर निकलने का सुविधा जेट पंप निकलने का सुविधा अन्य समस्या हो कर कॉल करे । mob no ,9264414405
    user_Dablu kumar
    Dablu kumar
    Plumber हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    8 hrs ago
  • चोरी के ट्रैक्टर का बड़कागांव पुलिस ने किया पर्दाफाश, जंगल से बरामद गुप्त सूचना पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक हिरासत में बड़कागांव(हजारीबाग)। बड़कागांव थाना क्षेत्र में घर के बाहर से चोरी हुए ट्रैक्टर के मामले का पुलिस ने महज कुछ ही समय में सफल उद्भेदन करते हुए चोरी का ट्रैक्टर बरामद कर लिया। बड़कागांव थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम की सक्रियता और त्वरित कार्रवाई से चोरी की घटना का खुलासा हुआ। जानकारी के अनुसार 19/20 सितंबर की रात ग्राम पकरी बरवाडीह निवासी टुकन साव, पिता कोल्हा साव के घर के बाहर खड़ा ब्लू रंग का Eicher कंपनी का ट्रैक्टर अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा चोरी कर लिया गया था। घटना को लेकर टुकन साव के लिखित आवेदन के आधार पर बड़कागांव थाना कांड संख्या 164/26, दिनांक 20.09.2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। चोरी गए ट्रैक्टर और अज्ञात अपराधियों की तलाश में पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर गुप्तचरों को सक्रिय किया। इसी क्रम में 21 सितंबर 2026 को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कांड में संदिग्ध बिनोद कुमार, पिता स्व. बासुदेव साव, ग्राम उपरोल पहरा, थाना केरेडारी, जिला हजारीबाग को पकड़ा। पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने बड़कागांव थाना क्षेत्र के लिखलाही घाटी जंगल से चोरी किया गया ट्रैक्टर बरामद कर विधिवत जब्त कर लिया। मामले में गिरफ्तार आरोपी बिनोद कुमार को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद 22 सितंबर 2026 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थाना प्रभारी की सक्रियता से पुलिस को मिली बड़ी सफलता चोरी की घटना के बाद बड़कागांव थाना प्रभारी द्वारा जिस तेजी से अनुसंधान को आगे बढ़ाते हुए गुप्त सूचना तंत्र को सक्रिय किया गया, उससे पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। महज कुछ ही समय में चोरी गए ट्रैक्टर की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी बड़कागांव पुलिस की तत्परता, सक्रियता और बेहतर अनुसंधान को दर्शाती है। थाना प्रभारी के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।
    3
    चोरी के ट्रैक्टर का बड़कागांव पुलिस ने किया पर्दाफाश, जंगल से बरामद
गुप्त सूचना पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक हिरासत में
बड़कागांव(हजारीबाग)। बड़कागांव थाना क्षेत्र में घर के बाहर से चोरी हुए ट्रैक्टर के मामले का पुलिस ने महज कुछ ही समय में सफल उद्भेदन करते हुए चोरी का ट्रैक्टर बरामद कर लिया। बड़कागांव थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम की सक्रियता और त्वरित कार्रवाई से चोरी की घटना का खुलासा हुआ।
जानकारी के अनुसार 19/20 सितंबर की रात ग्राम पकरी बरवाडीह निवासी टुकन साव, पिता कोल्हा साव के घर के बाहर खड़ा ब्लू रंग का Eicher कंपनी का ट्रैक्टर अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा चोरी कर लिया गया था। घटना को लेकर टुकन साव के लिखित आवेदन के आधार पर बड़कागांव थाना कांड संख्या 164/26, दिनांक 20.09.2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।
चोरी गए ट्रैक्टर और अज्ञात अपराधियों की तलाश में पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर गुप्तचरों को सक्रिय किया। इसी क्रम में 21 सितंबर 2026 को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कांड में संदिग्ध बिनोद कुमार, पिता स्व. बासुदेव साव, ग्राम उपरोल पहरा, थाना केरेडारी, जिला हजारीबाग को पकड़ा।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने बड़कागांव थाना क्षेत्र के लिखलाही घाटी जंगल से चोरी किया गया ट्रैक्टर बरामद कर विधिवत जब्त कर लिया।
मामले में गिरफ्तार आरोपी बिनोद कुमार को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद 22 सितंबर 2026 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
थाना प्रभारी की सक्रियता से पुलिस को मिली बड़ी सफलता
चोरी की घटना के बाद बड़कागांव थाना प्रभारी द्वारा जिस तेजी से अनुसंधान को आगे बढ़ाते हुए गुप्त सूचना तंत्र को सक्रिय किया गया, उससे पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। महज कुछ ही समय में चोरी गए ट्रैक्टर की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी बड़कागांव पुलिस की तत्परता, सक्रियता और बेहतर अनुसंधान को दर्शाती है। थाना प्रभारी के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।
    user_Arif Khan (Journalist)khabar36
    Arif Khan (Journalist)khabar36
    Classified ads newspaper publisher हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.