मड़ावरा के अटल सभागार में आर एस एस का युवा संबाद कार्यक्रम संपन्न भारत का भविष्य ऐसे युवाओं से बनेगा जो ज्ञान,कौशल, विवेक और सेवा को अपने जीवन का आधार बनाएंगे - विभाग प्रचार प्रमुख भारत का भविष्य ऐसे युवाओं से बनेगा जो ज्ञान,कौशल, विवेक और सेवा को अपने जीवन का आधार बनाएंगे - विभाग प्रचार प्रमुख मड़ावरा(ललितपुर)-विकास खण्ड मड़ावरा के ब्लाक परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी वर्ष के अवसर पर युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचार प्रमुख श्री मनोज टाटा ने युवाओं से सीधा संवाद करते हुए उनके प्रश्नों के उत्तर दिए तथा उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। अपने संबोधन में श्री मनोज टाटा ने कहा कि युवा भारत के भविष्य हैं। युवाओं को नई सोच, सकारात्मक दृष्टिकोण और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत ऐसी संस्कृति वाला देश है, जहाँ सभी के सम्मान और समावेश की भावना को सदैव महत्व दिया गया है। आज के बदलते भौतिकवादी परिवेश में युवाओं के सामने अनेक चुनौतियाँ हैं, जिन पर गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता है। संवाद के दौरान युवाओं ने परिवार व्यवस्था का महत्व, जीवन में माता-पिता की भूमिका, मोबाइल एवं सोशल मीडिया की बढ़ती लत, भौतिकवाद तथा युवा पीढ़ी के सामाजिक दायित्व जैसे अनेक विषयों पर प्रश्न पूछे। श्री मनोज टाटा जी ने सहज एवं संवादात्मक शैली में युवाओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया और उन्हें तकनीक का उपयोग साधन के रूप में करने तथा उसके अनावश्यक प्रभाव से बचने का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा शिवकरन जी खण्ड कार्यवाह ने की। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने कहा कि आज के युवाओं का समाज और राष्ट्र के प्रति महत्वपूर्ण दायित्व है। उन्होंने युवाओं से अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को समझने तथा शिक्षा, अनुशासन, संस्कार और सामाजिक सहभागिता के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम् के सामूहिक गायन से हुआ तथा समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। कार्यक्रम में नीलेश खण्ड प्रचारक,सत्या जी खण्ड शारीरिक प्रमुख,राजवीर गन्धर्व खण्ड विद्यार्थी प्रमुख, धर्मदीप रावत, अतिशय जैन, रामनरेश सुडेले, मुकेश पाल,लखन कुशवाहा,लखन तिवारी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राजवीर गन्धर्व ने किया।
मड़ावरा के अटल सभागार में आर एस एस का युवा संबाद कार्यक्रम संपन्न भारत का भविष्य ऐसे युवाओं से बनेगा जो ज्ञान,कौशल, विवेक और सेवा को अपने जीवन का आधार बनाएंगे - विभाग प्रचार प्रमुख भारत का भविष्य ऐसे युवाओं से बनेगा जो ज्ञान,कौशल, विवेक और सेवा को अपने जीवन का आधार बनाएंगे - विभाग प्रचार प्रमुख मड़ावरा(ललितपुर)-विकास खण्ड मड़ावरा के ब्लाक परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी वर्ष के अवसर पर युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचार प्रमुख श्री मनोज टाटा ने युवाओं से सीधा संवाद करते हुए उनके प्रश्नों के उत्तर दिए तथा उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। अपने संबोधन में श्री मनोज टाटा ने कहा
कि युवा भारत के भविष्य हैं। युवाओं को नई सोच, सकारात्मक दृष्टिकोण और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत ऐसी संस्कृति वाला देश है, जहाँ सभी के सम्मान और समावेश की भावना को सदैव महत्व दिया गया है। आज के बदलते भौतिकवादी परिवेश में युवाओं के सामने अनेक चुनौतियाँ हैं, जिन पर गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता है। संवाद के दौरान युवाओं ने परिवार व्यवस्था का महत्व, जीवन में माता-पिता की भूमिका, मोबाइल एवं सोशल मीडिया की बढ़ती लत, भौतिकवाद तथा युवा पीढ़ी के सामाजिक दायित्व जैसे अनेक विषयों पर प्रश्न पूछे। श्री मनोज टाटा जी ने सहज एवं संवादात्मक शैली में युवाओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया और उन्हें तकनीक का उपयोग साधन के रूप में करने तथा
उसके अनावश्यक प्रभाव से बचने का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा शिवकरन जी खण्ड कार्यवाह ने की। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने कहा कि आज के युवाओं का समाज और राष्ट्र के प्रति महत्वपूर्ण दायित्व है। उन्होंने युवाओं से अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को समझने तथा शिक्षा, अनुशासन, संस्कार और सामाजिक सहभागिता के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम् के सामूहिक गायन से हुआ तथा समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। कार्यक्रम में नीलेश खण्ड प्रचारक,सत्या जी खण्ड शारीरिक प्रमुख,राजवीर गन्धर्व खण्ड विद्यार्थी प्रमुख, धर्मदीप रावत, अतिशय जैन, रामनरेश सुडेले, मुकेश पाल,लखन कुशवाहा,लखन तिवारी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राजवीर गन्धर्व ने किया।
- *ललितपुर के ग्राम सोंरई स्वास्थ्य उपकेंद्र में चोरी, बैटरी और इनवर्टर ले गए चोर* *ललितपुर के ग्राम सोंरई स्वास्थ्य उपकेंद्र में चोरी, बैटरी और इनवर्टर ले गए चोर* ललितपुर। थाना मड़ावरा अंतर्गत ग्राम सोंरई स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र को अज्ञात चोरों ने निशाना बना लिया। चोर उपकेंद्र का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए और वहां रखी बैटरी व इनवर्टर चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी आसपास के लोगों को हुई तो उन्होंने उपकेंद्र पर तैनात सीएचओ को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर सीएचओ हेमंत सागर ग्राम प्रधान भगवानदास रजक के साथ मौके पर पहुंचे। उपकेंद्र के अंदर जांच करने पर बैटरी और इनवर्टर गायब मिले, जबकि अन्य सामान यथावत रखा हुआ था। इसके बाद घटना की सूचना डायल 112 और थाना मड़ावरा पुलिस को दी गई। सीएचओ हेमंत सागर ने बताया कि आसपास के लोगों से उपकेंद्र का ताला टूटे होने की जानकारी मिली थी। मौके पर पहुंचकर देखने पर चोरी की घटना सामने आई। उन्होंने पुलिस को लिखित शिकायत देकर मामले की जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की मांग की है। वहीं ग्राम प्रधान भगवानदास रजक ने पुलिस से घटना का जल्द खुलासा करने और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है।1
- ग्रामीण अंचल में धूमधाम से मनाई गई ईद मिलादुन्नबी, मकतब के बच्चों ने निकाला भव्य जलसा बुधवार को इस्लाम धर्म के प्रवर्तक हजरत मोहम्मद की पैदाइश का त्यौहार ईद मिलादुन्नबी क्षेत्र में परंपरागत तरीके से धूमधाम से मनाया गया। सुबह बाद नमाज फज्र के सुन्नी मुनव्वरी मस्जिद टौरिया एवं जामा मस्जिद की मीनार पर इस्लामी परचम फहराया गया और रसूले खुदा की शान में मकतब के बच्चों द्वारा हमद व नात पढ़ी गई। परचम कुशाई के बाद बच्चों द्वारा प्रभातफेरी निकाली गई जो सुन्नी मुनव्वरी मस्जिद से प्रारंभ होकर बस स्टैंड, बेरियर चौराहा होते हुये डाक बंगला स्थित बाबा मस्तानशाह की दरगाह पर पहुंची जहां बच्चों द्वारा सुंदर नग़मे सुनाये और फातिहा ख्वानी की गई। इस दौरान समाजसेवी युवाओं द्वारा जलसे में शामिल बच्चों को नाश्ता और मुँह मीठा कराकर त्यौहार की मुबारकबाद दी गई। दरगाह पर सलाम पेश करने के बाद कस्बे समेत देश दुनिया में साम्प्रदायिक सौहार्द एवं अमन चैन की दुआएं मांगी गई। जलसे में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था में प्रभारी निरीक्षक मनोज मिश्रा समेत तमाम पुलिसनबल मौजूद रहा। इस दौरान ग्राम साढ़ूमल, भौंटा, सतवांसा में भी जलसा ए मोहम्मदी निकाला गया। इस दौरान पेश इमाम जामा मस्जिद अता-उस्समद, पेश इमाम सुन्नी मुनव्वरी मस्जिद मोहम्मद आसिफ, जामा मस्जिद सदर मोहम्मद रफीक, मोहम्मद अहमद, यासीन खां मास्टर, मुजीम खां मास्टर, मुन्ना खां मास्टर, अब्दुल हमीद, जाकिर खां, शहवाज खान, फरियाद शाह, अजीज मुहम्मद, शहीद खां महरौनी, गुड्डू कादरी, बदरुद्दीन, मोहम्मद शाहिद, मकसूद खां, बाकिर खां, शराफत शाह, असगर खां, ईदमुबारक, सुबराती शाह, इस्लाम खां, आबिद खां, नज़्जू माते, टीम लब्बैक के रियाज खां, फारूक अली, इकलाख अहमद, शांतनु, आमिर अली आदि मौजूद रहे।4
- मड़ावरा : ईद मिलादुन्नबी पर मकतब के बच्चों ने निकाला भव्य जलसा ईद मिलादुन्नबी पर मकतब के बच्चों ने निकाला भव्य जलसा ललितपुर। बुधवार को इस्लाम धर्म के प्रवर्तक हजरत मोहम्मद की पैदाइश का त्योहार ईद मिलादुन्नबी क्षेत्र में परंपरागत तरीके से धूमधाम से मनाया गया। सुबह नमाज-ए-फज्र के बाद सुन्नी मुनव्वरी मस्जिद टौरिया और जामा मस्जिद की मीनारों पर इस्लामी परचम फहराया गया। इस दौरान मकतब के बच्चों ने हम्द व नात पेश कर रसूले खुदा की शान में नजराना-ए-अकीदत पेश किया। परचम कुशाई के बाद मकतब के बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली। जलसा सुन्नी मुनव्वरी मस्जिद से शुरू होकर बस स्टैंड, बैरियर चौराहा होते हुए डाक बंगला स्थित बाबा मस्तानशाह की दरगाह पहुंचा। यहां बच्चों ने सुंदर नगमे प्रस्तुत किए और फातिहा ख्वानी की। समाजसेवी युवाओं ने जलसे में शामिल बच्चों को नाश्ता कराया, मुंह मीठा कराया और ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी। दरगाह पर सलाम पेश करने के बाद कस्बे सहित देश-दुनिया में साम्प्रदायिक सौहार्द, अमन-चैन और खुशहाली की दुआ की गई। जलसे के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रभारी निरीक्षक मनोज मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस बल मौजूद रहा। ग्राम साढ़ूमल, भौंटा और सतवांसा में भी जलसा-ए-मोहम्मदी निकाला गया। इस दौरान पेश इमाम जामा मस्जिद अता-उस्समद, पेश इमाम सुन्नी मुनव्वरी मस्जिद मोहम्मद आसिफ, जामा मस्जिद सदर मोहम्मद रफीक, मोहम्मद अहमद, यासीन खां मास्टर, मुजीम खां मास्टर, मुन्ना खां मास्टर, अब्दुल हमीद, जाकिर खां, शहवाज खान, फरियाद शाह, अजीज मुहम्मद, शहीद खां महरौनी, गुड्डू कादरी, बदरुद्दीन, मोहम्मद शाहिद, मकसूद खां, बाकिर खां, शराफत शाह, असगर खां, ईदमुबारक, सुबराती शाह, इस्लाम खां, आबिद खां, नज्जू माते, टीम लब्बैक के रियाज खां, फारूक अली, इकलाख अहमद, शांतनु, आमिर अली सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कस्बे में लचर रही सफाई व्यवस्था मड़ावरा। त्योहारों के सीजन में कस्बे की सफाई व्यवस्था बदहाल नजर आई। सफाई व्यवस्था को लेकर उपजिलाधिकारी द्वारा व्यापक दिशा-निर्देश जारी किए गए थे, लेकिन संबंधित अधिकारियों द्वारा प्रभावी इंतजाम नहीं कराए गए। जलसे के दौरान भी कई स्थानों पर सफाई व्यवस्था की कमी दिखाई दी, जिससे लोगों मे नाराजगी रही।1
- जनपद झांसी से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ससुराल में प्रेमी को बुलाना महिला को महंगा पड़ गया। जनपद झांसी से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ससुराल में प्रेमी को बुलाना महिला को महंगा पड़ गया। पति ने दोनों को कथित आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। मामले का वीडियो भी सामने आने की बात कही जा रही है।1
- झांसी से टीकमगढ़ आ रही बनमाली गुप्ता की सिद्धार्थ सिलीपर बस ने सोलंकी पेट्रोल पंप के सामने ई रिकसा को मारी टक्कर महिला हुई घायल ड्राइवर हुआ फरार ड्राइवर का नाम मुबीन खान बताया जा रहा है झांसी से टीकमगढ़ आ रही बनमाली गुप्ता की सिद्धार्थ सिलीपर बस ने सोलंकी पेट्रोल पंप के सामने ई रिकसा को मारी टक्कर महिला हुई घायल ड्राइवर हुआ फरार ड्राइवर का नाम मुबीन खान बताया जा रहा है1
- बस ने ई रिक्शा में मारी टक्कर, महिला गंभीर रूप से घायल टीकमगढ़ 27 अगस्त टीकमगढ़ शहर के रेलवे स्टेशन पुल के पास सिद्धार्थ कंपनी की बस ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी। इस घटना में ई रिक्शा में सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। ई रिक्शा चालक मोहित यादव ने बताया है कि झांसी से आ रही सिद्धार्थ बस ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी। इस घटना एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया है और बस का ड्राइवर मौके से भाग गया है।1
- बैंकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़ प्रशासन अलर्ट! लगातार बारिश से नाले उफान दिगौड़ा-झांसी मार्ग अंतर्गत पुनोल नाला एवं दिगौड़ा बस्ती के सरपट नाला पर करीब 2 फीट पानी उफान पर है। जलस्तर बढ़ने से मार्ग पर आवागमन को लेकर स्थिति संवेदनशील बनी हुई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय एवं पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर अग्रवाल ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। वहीं मध्यप्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा प्रशिक्षित युवा आपदा मित्र भी मौके पर तैनात हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल मदद पहुंचाई जा सके। ! अपीलः बारिश के दौरान नाले और जलभराव वाले मार्गों से निकलते समय सावधानी बरतें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। #BreakingNews #Digora #JhansiRoad #Tikamgarh #HeavyRain #MPNews #RainAlert #Disaster Management #ViralNews #NewsUpdate1
- ब्लॉक बार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत हुसंगा स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक का पढ़ाने का अनोखा अंदाज इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। शिक्षक ने बच्चों को जनवरी से दिसंबर तक महीनों के नाम याद कराने के लिए बेहद रोचक और आसान तरीका अपनाया। इस दौरान बच्चों को पढ़ाई के साथ मनोरंजन और गतिविधियों से जोड़कर महीनों के नाम याद कराए गए। शिक्षक के इस अनूठे प्रयास से बच्चे भी उत्साह के साथ सीखते नजर आए। आमतौर पर बच्चों को महीनों के नाम याद कराने में काफी समय लगता है, लेकिन शिक्षक ने अपनी रचनात्मक सोच के जरिए इसे आसान बना दिया। बच्चों ने भी शिक्षक के बताए तरीके को ध्यान से समझा और उत्साहपूर्वक उसका अभ्यास किया। विद्यालय में पढ़ाई का यह अलग अंदाज देखकर आसपास के लोगों ने भी शिक्षक की सराहना की। शिक्षक का मानना है कि यदि पढ़ाई को बच्चों की रुचि के अनुसार रोचक बनाया जाए, तो बच्चे चीजों को जल्दी समझने और लंबे समय तक याद रखने में सक्षम होते हैं। इसी सोच के साथ उन्होंने पारंपरिक तरीके से हटकर यह प्रयोग किया। शिक्षक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है। लोग कमेंट कर शिक्षक के प्रयास की सराहना कर रहे हैं और कह रहे हैं कि पढ़ाई अगर इसी तरह रोचक अंदाज में कराई जाए, तो बच्चों की शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ेगी। हुसंगा प्राथमिक विद्यालय का यह प्रयास अन्य शिक्षकों के लिए भी प्रेरणादायक माना जा रहा है ब्लॉक बार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत हुसंगा स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक का पढ़ाने का अनोखा अंदाज इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। शिक्षक ने बच्चों को जनवरी से दिसंबर तक महीनों के नाम याद कराने के लिए बेहद रोचक और आसान तरीका अपनाया। इस दौरान बच्चों को पढ़ाई के साथ मनोरंजन और गतिविधियों से जोड़कर महीनों के नाम याद कराए गए। शिक्षक के इस अनूठे प्रयास से बच्चे भी उत्साह के साथ सीखते नजर आए। आमतौर पर बच्चों को महीनों के नाम याद कराने में काफी समय लगता है, लेकिन शिक्षक ने अपनी रचनात्मक सोच के जरिए इसे आसान बना दिया। बच्चों ने भी शिक्षक के बताए तरीके को ध्यान से समझा और उत्साहपूर्वक उसका अभ्यास किया। विद्यालय में पढ़ाई का यह अलग अंदाज देखकर आसपास के लोगों ने भी शिक्षक की सराहना की। शिक्षक का मानना है कि यदि पढ़ाई को बच्चों की रुचि के अनुसार रोचक बनाया जाए, तो बच्चे चीजों को जल्दी समझने और लंबे समय तक याद रखने में सक्षम होते हैं। इसी सोच के साथ उन्होंने पारंपरिक तरीके से हटकर यह प्रयोग किया। शिक्षक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है। लोग कमेंट कर शिक्षक के प्रयास की सराहना कर रहे हैं और कह रहे हैं कि पढ़ाई अगर इसी तरह रोचक अंदाज में कराई जाए, तो बच्चों की शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ेगी। हुसंगा प्राथमिक विद्यालय का यह प्रयास अन्य शिक्षकों के लिए भी प्रेरणादायक माना जा रहा है।1