logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मादा भालू ने युवक पर किया जानलेवा हमला, रेंजर ने पहुंचाया अस्पताल गरियाबंद। ध्रुवागुड़ी पेट्रोल पंप से लगे जंगल में गुरुवार सुबह करीब 7 बजे शौच के लिए गए युवक पर मादा भालू ने अपने दो शावकों के साथ अचानक हमला कर दिया। हमले में ग्राम कालीमाटी निवासी जनार्दन मांझी, पिता श्याम सुंदर मांझी, गंभीर रूप से घायल हो गए। युवक के सिर, शरीर और बाएं कंधे पर गहरे घाव आए हैं। बताया जा रहा है कि भालू के हमले के दौरान जनार्दन ने हिम्मत दिखाते हुए किसी तरह खुद को बचाया और भागकर मुख्य मार्ग तक पहुंचा। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम सक्रिय हुई। रेंजर सुशील सागर ने दिखाई तत्परता घटना की जानकारी मिलते ही वन परिक्षेत्र अधिकारी सुशील कुमार सागर तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल युवक को अपनी विभागीय गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवभोग पहुंचाया, जहां उसका उपचार कराया गया। रेंजर की त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है। वन विभाग ने दी तत्काल राहत वन विभाग ने पीड़ित परिवार को तत्काल राहत राशि उपलब्ध कराई है। साथ ही नियमानुसार मुआवजा प्रकरण तैयार करने के लिए आवेदन प्रस्तुत करने कहा गया है। विभाग के अनुसार घायल युवक के इलाज का खर्च शासकीय नियमों के तहत मुआवजा मद से वहन किया जाएगा। एक सप्ताह पहले कराई गई थी मुनादी वन विभाग के अनुसार क्षेत्र में वन्यजीवों की बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए करीब एक सप्ताह पहले आसपास के गांवों में मुनादी कर ग्रामीणों को जंगल की ओर अकेले नहीं जाने और सतर्कता बरतने की अपील की गई थी। भालू के हमले के बाद विभाग ने ग्रामीणों से एक बार फिर सुरक्षा निर्देशों का पालन करने तथा जंगल क्षेत्र में अकेले जाने से बचने की अपील की है।

1 hr ago
user_CHANDRAHAS NISHAD
CHANDRAHAS NISHAD
Local News Reporter बिंद्रानावागढ़ (गरियाबंद), गरियाबंद, छत्तीसगढ़•
1 hr ago
45fc247f-5ec7-427a-83c5-08526873b038

मादा भालू ने युवक पर किया जानलेवा हमला, रेंजर ने पहुंचाया अस्पताल गरियाबंद। ध्रुवागुड़ी पेट्रोल पंप से लगे जंगल में गुरुवार सुबह करीब 7 बजे शौच के लिए गए युवक पर मादा भालू ने अपने दो शावकों के साथ अचानक हमला कर दिया। हमले में ग्राम कालीमाटी निवासी जनार्दन मांझी, पिता श्याम सुंदर मांझी, गंभीर रूप से घायल हो गए। युवक के सिर, शरीर और बाएं कंधे पर गहरे घाव आए हैं। बताया जा रहा है कि भालू के हमले के दौरान जनार्दन ने हिम्मत दिखाते हुए किसी तरह खुद को बचाया और भागकर मुख्य

dee5a9d4-1d88-4067-bc7f-6bd288e3ac22

मार्ग तक पहुंचा। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम सक्रिय हुई। रेंजर सुशील सागर ने दिखाई तत्परता घटना की जानकारी मिलते ही वन परिक्षेत्र अधिकारी सुशील कुमार सागर तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल युवक को अपनी विभागीय गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवभोग पहुंचाया, जहां उसका उपचार कराया गया। रेंजर की त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है। वन विभाग ने दी तत्काल राहत वन विभाग ने पीड़ित परिवार को तत्काल राहत राशि उपलब्ध कराई है। साथ ही नियमानुसार मुआवजा प्रकरण तैयार करने के लिए आवेदन प्रस्तुत करने कहा गया है।

8e5d0486-478e-4180-b818-05d371171d02

विभाग के अनुसार घायल युवक के इलाज का खर्च शासकीय नियमों के तहत मुआवजा मद से वहन किया जाएगा। एक सप्ताह पहले कराई गई थी मुनादी वन विभाग के अनुसार क्षेत्र में वन्यजीवों की बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए करीब एक सप्ताह पहले आसपास के गांवों में मुनादी कर ग्रामीणों को जंगल की ओर अकेले नहीं जाने और सतर्कता बरतने की अपील की गई थी। भालू के हमले के बाद विभाग ने ग्रामीणों से एक बार फिर सुरक्षा निर्देशों का पालन करने तथा जंगल क्षेत्र में अकेले जाने से बचने की अपील की है।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • सुबह सुबह निकले सैर पे, सुबह का मौसम सुहाना लगता है। morning 🌄 morning सुबह सुबह निकले सैर पे, सुबह का मौसम सुहाना लगता है। #morning 🌄
    1
    सुबह सुबह निकले सैर पे, सुबह का मौसम सुहाना लगता है। morning 🌄
morning सुबह सुबह निकले सैर पे, सुबह का मौसम सुहाना लगता है। #morning 🌄
    user_Rajesh kumar
    Rajesh kumar
    Content Creator (YouTuber) राजिम, गरियाबंद, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • धमतरी में अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा, 373 पौवा शराब जब्त,4 गिरफ्तार धमतरी में अवैध शराब के खिलाफ सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो मोटरसाइकिलों से परिवहन की जा रही 373 पौवा देशी शराब जब्त कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त शराब और दोनों मोटरसाइकिलों समेत कुल 1 लाख 33 हजार 600 रुपये का मशरूका बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी हटकेशर शराब भट्ठी से रत्नाबांधा की ओर शराब ले जा रहे थे। घेराबंदी कर पुलिस ने चारों को पकड़ा। आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
    1
    धमतरी में अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा, 373 पौवा शराब जब्त,4 गिरफ्तार

धमतरी में अवैध शराब के खिलाफ सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो मोटरसाइकिलों से परिवहन की जा रही 373 पौवा देशी शराब जब्त कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त शराब और दोनों मोटरसाइकिलों समेत कुल 1 लाख 33 हजार 600 रुपये का मशरूका बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी हटकेशर शराब भट्ठी से रत्नाबांधा की ओर शराब ले जा रहे थे। घेराबंदी कर पुलिस ने चारों को पकड़ा। आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
    user_Deepak Sahu
    Deepak Sahu
    Media company कुरुद, धमतरी, छत्तीसगढ़•
    20 hrs ago
  • राजिम में उज्जैन की तर्ज पर निकली बाबा महाकाल की भव्य पालकी शोभा यात्रा में आस्था का सैलाब देखने को मिला राजिम में उज्जैन की तर्ज पर निकली बाबा महाकाल की भव्य पालकी शोभा यात्रा में आस्था का सैलाब देखने को मिला, बाबा केदारेश्वर वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वाधान में पवित्र सावन मास में निकाली गई इस पालकी यात्रा में राजिम सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु उमड़ पड़े, नगर के प्रसिद्ध बाबा गरीबनाथ जी मंदिर से आकर्षक फूलों से सजी बाबा महाकाल की पालकी निकली, जिसे उठाने के लिए भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला सावन के पवित्र महीने में राजिम की धर्मनगरी हर-हर महादेव और बाबा महाकाल के जयकारों से गूंज उठी, बाबा गरीबनाथ मंदिर से शुरू हुई पालकी शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और डमरू वादकों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को शिवमय बना दिया, फूलों से सजी बाबा महाकाल की पालकी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कतार लगी रही, यात्रा के दौरान श्रद्धालु बाबा महाकाल के जयकारे लगाते हुए भक्ति में झूमते नजर आए, उज्जैन की तर्ज पर आयोजित इस भव्य शोभायात्रा ने राजिम में शिवभक्ति और आस्था का अद्भुत नजारा पेश किया।
    1
    राजिम में उज्जैन की तर्ज पर निकली बाबा महाकाल की भव्य पालकी शोभा यात्रा में आस्था का सैलाब देखने को मिला
राजिम में उज्जैन की तर्ज पर निकली बाबा महाकाल की भव्य पालकी शोभा यात्रा में आस्था का सैलाब देखने को मिला, बाबा केदारेश्वर वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वाधान में पवित्र सावन मास में निकाली गई इस पालकी यात्रा में राजिम सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु उमड़ पड़े, नगर के प्रसिद्ध बाबा गरीबनाथ जी मंदिर से आकर्षक फूलों से सजी बाबा महाकाल की पालकी निकली, जिसे उठाने के लिए भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला सावन के पवित्र महीने में राजिम की धर्मनगरी हर-हर महादेव और बाबा महाकाल के जयकारों से गूंज उठी, बाबा गरीबनाथ मंदिर से शुरू हुई पालकी शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और डमरू वादकों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को शिवमय बना दिया, फूलों से सजी बाबा महाकाल की पालकी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कतार लगी रही, यात्रा के दौरान श्रद्धालु बाबा महाकाल के जयकारे लगाते हुए भक्ति में झूमते नजर आए, उज्जैन की तर्ज  पर आयोजित इस भव्य शोभायात्रा ने राजिम में शिवभक्ति और आस्था का अद्भुत नजारा पेश किया।
    user_नागेन्द्र निषाद
    नागेन्द्र निषाद
    राजिम, गरियाबंद, छत्तीसगढ़•
    20 hrs ago
  • कोपेडीह मं अवैध महुआ शराब के खिलाफ भखारा पुलिस के बड़ी कार्रवाई, 210 लीटर शराब जब्त, पांच आरोपी गिरफ्तार धमतरी। पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशन अउ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डीसी पटेल के मार्गदर्शन मं भखारा पुलिस ह ग्राम कोपेडीह मं अवैध कच्ची महुआ शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करिस। पुलिस ह तीन अलग-अलग मामला मं पांच आरोपी मन ल गिरफ्तार करके 210 लीटर महुआ शराब जब्त करिस, जेन के कीमत 21 हजार रुपिया बताय गे हवय। गिरफ्तार आरोपी मन ल न्यायिक रिमांड मं जेल भेज दे गीस। तीन मामला मं कार्रवाई पहिली कार्रवाई मं गोवर्धन चंदेल (40) के कब्जा ले 50 लीटर महुआ शराब जब्त होइस, जेन के कीमत पांच हजार रुपिया हवय। दूसर मामला मं अशोक माथुर (54), संदीप कुमार माथुर (29) अउ सुनील कुमार माथुर (35) ल गिरफ्तार करके 110 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद करे गीस। ए शराब के कीमत 11 हजार रुपिया बताय गे हवय। 210 लीटर शराब जब्त तीसर मामला मं राम कुमार माथुर (20) के कब्जा ले 50 लीटर महुआ शराब जब्त होइस। तीनों मामला मं कुल 210 लीटर शराब बरामद होइस। पुलिस ह आरोपी मन के खिलाफ आबकारी अधिनियम के धारा 34(2) के तहत कार्रवाई करिस अउ न्यायिक रिमांड मं जेल भेजिस। पुलिस के कहना हे कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री अउ भंडारण के खिलाफ जीरो टॉलरेंस के नीति के तहत कार्रवाई लगातार जारी रहिही।
    1
    कोपेडीह मं अवैध महुआ शराब के खिलाफ भखारा पुलिस के बड़ी कार्रवाई, 210 लीटर शराब जब्त, पांच आरोपी गिरफ्तार
धमतरी। पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशन अउ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डीसी पटेल के मार्गदर्शन मं भखारा पुलिस ह ग्राम कोपेडीह मं अवैध कच्ची महुआ शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करिस। पुलिस ह तीन अलग-अलग मामला मं पांच आरोपी मन ल गिरफ्तार करके 210 लीटर महुआ शराब जब्त करिस, जेन के कीमत 21 हजार रुपिया बताय गे हवय। गिरफ्तार आरोपी मन ल न्यायिक रिमांड मं जेल भेज दे गीस।
तीन मामला मं कार्रवाई
पहिली कार्रवाई मं गोवर्धन चंदेल (40) के कब्जा ले 50 लीटर महुआ शराब जब्त होइस, जेन के कीमत पांच हजार रुपिया हवय। दूसर मामला मं अशोक माथुर (54), संदीप कुमार माथुर (29) अउ सुनील कुमार माथुर (35) ल गिरफ्तार करके 110 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद करे गीस। ए शराब के कीमत 11 हजार रुपिया बताय गे हवय।
210 लीटर शराब जब्त
तीसर मामला मं राम कुमार माथुर (20) के कब्जा ले 50 लीटर महुआ शराब जब्त होइस। तीनों मामला मं कुल 210 लीटर शराब बरामद होइस। पुलिस ह आरोपी मन के खिलाफ आबकारी अधिनियम के धारा 34(2) के तहत कार्रवाई करिस अउ न्यायिक रिमांड मं जेल भेजिस। पुलिस के कहना हे कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री अउ भंडारण के खिलाफ जीरो टॉलरेंस के नीति के तहत कार्रवाई लगातार जारी रहिही।
    user_यशवंत गंजीर
    यशवंत गंजीर
    Local News Reporter धमतरी, धमतरी, छत्तीसगढ़•
    18 hrs ago
  • भरदा में जश्ने ईद मिलादुन्नबी शानो शौकत के साथ मनाया गया, मजार शरीफ में हुई परचम कुशाई बाद नमाज ईशा जामा मस्जिद तार्री मे मिलादे महफ़िल सजाई व रचाई गयी जिसमे मेहमाने खुशुसी जामा मस्जिद के पेश ईमाम हाफ़िज,एजाज अहमद रिज़वी साहब रौनके स्टेज थे। सुबह 9 बजकर 15 मिनट मे जामा मस्जिद तार्री मे परचम कुशाई इमाम व बुजुर्गों के हाथों किया गया। तत्पश्चात जुलूस की शक्ल मे आम रास्तों व गलियों को घूमते हुए मजार शरीफ पहुंचे,जहां पर परचम कुशाई भरदा समाज के वरिष्ठों की जानिब से किया गया। साथ ही सलातो सलाम के बाद फातिहा पढ़ी गई एवं देश व अमनो शुकुन के लिए दुआ मांगी गई। बाद नमाज मगरिब आम लंगर का भी एहतमाम किया गया।
    1
    भरदा में जश्ने ईद मिलादुन्नबी शानो शौकत के साथ मनाया गया,  मजार शरीफ में हुई परचम कुशाई 
बाद नमाज ईशा जामा मस्जिद तार्री मे मिलादे महफ़िल सजाई व रचाई गयी जिसमे मेहमाने खुशुसी जामा मस्जिद के पेश ईमाम हाफ़िज,एजाज अहमद रिज़वी साहब रौनके स्टेज थे। सुबह 9 बजकर 15 मिनट मे जामा मस्जिद तार्री मे परचम कुशाई इमाम व बुजुर्गों के हाथों किया गया। तत्पश्चात जुलूस की शक्ल मे आम रास्तों व गलियों को घूमते हुए मजार शरीफ पहुंचे,जहां पर परचम कुशाई भरदा समाज के वरिष्ठों की जानिब से किया गया। साथ ही सलातो सलाम के बाद फातिहा पढ़ी गई एवं देश व अमनो शुकुन के लिए दुआ मांगी गई। बाद नमाज मगरिब आम लंगर का भी एहतमाम किया गया।
    user_खोमेश्वर गुरुपंच
    खोमेश्वर गुरुपंच
    Photographer गुरुर, बालोद, छत्तीसगढ़•
    17 hrs ago
  • कोंडागांव: रायपुर गोंडवाना भवन में सर्व आदिवासी समाज की उच्च स्तरीय बैठक, संगठन, शिक्षा और एकता पर हुआ मंथन रायपुर के गोंडवाना भवन में सर्व आदिवासी समाज की उच्च स्तरीय बैठक आयोजित हुई। बैठक में संगठन, शिक्षा, सामाजिक एकता, सांस्कृतिक विरासत, रूढ़िजन्य परंपराओं के संरक्षण और समाज के सर्वांगीण विकास को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई। युवाओं से संस्कृति एवं परंपराओं को समझने और समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। साथ ही UCC जैसे महत्वपूर्ण विषय पर जागरूकता, तथ्यात्मक जानकारी और शांतिपूर्ण संवाद के साथ समाज की संवैधानिक एवं सांस्कृतिक पहचान के संरक्षण पर जोर दिया गया।
    1
    कोंडागांव: रायपुर गोंडवाना भवन में सर्व आदिवासी समाज की उच्च स्तरीय बैठक, संगठन, शिक्षा और एकता पर हुआ मंथन
रायपुर के गोंडवाना भवन में सर्व आदिवासी समाज की उच्च स्तरीय बैठक आयोजित हुई। बैठक में संगठन, शिक्षा, सामाजिक एकता, सांस्कृतिक विरासत, रूढ़िजन्य परंपराओं के संरक्षण और समाज के सर्वांगीण विकास को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई। युवाओं से संस्कृति एवं परंपराओं को समझने और समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। साथ ही UCC जैसे महत्वपूर्ण विषय पर जागरूकता, तथ्यात्मक जानकारी और शांतिपूर्ण संवाद के साथ समाज की संवैधानिक एवं सांस्कृतिक पहचान के संरक्षण पर जोर दिया गया।
    user_Tomesh Rana
    Tomesh Rana
    Local News Reporter फरसगाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • कोतवाली पुलिस ने एटीएम में धातु की प्लेट लगाकर रकम की चोरी करने वाले नाबालिग को किया गिरफ्तार 26 अगस्त शाम साढ़े 5 बजे मिली जानकारी अनुसार, सिटी कोतवाली पुलिस ने एटीएम के कैश स्लॉट में धातु की प्लेट लगाकर, ग्राहकों की रकम फंसाने और बाद में चोरी करने के मामले का खुलासा किया है। विभिन्न एटीएम से कुल 1 लाख 15,800 की राशि चोरी किया जाना सामने आया है। मामले में विधि से संघर्षरत बालक को अभिरक्षा में लेकर किशोर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस के अनुसार 5 से 23 अगस्त के बीच शहर के अलग-अलग इंडिया वन एटीएम में कैश स्लॉट से छेड़छाड़ की गई थी। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर सूचना के आधार पर संदेही की पहचान की गई। पूछताछ में बालक ने अपराध स्वीकार किया। इस कार्यवाही में निरीक्षक जितेन्द्र साहू, उप निरीक्षक मनोरथ जोशी, प्रधान आरक्षक राम प्रसाद साहू, आरक्षक ईश्वर साहू, रामूलाल जुर्री एवं पुरन साहू सहित साइबर टीम से टीआई यशवंत श्याम, टीआई राजेंद्र साहू, एएसआई भाकेश पटेल, एएसआई पुरुषोत्तम कतलाम, सहित अन्य शामिल रहे।
    1
    कोतवाली पुलिस ने एटीएम में धातु की प्लेट लगाकर रकम की चोरी करने वाले नाबालिग को किया गिरफ्तार
26 अगस्त शाम साढ़े 5 बजे मिली जानकारी अनुसार, सिटी कोतवाली पुलिस ने एटीएम के कैश स्लॉट में धातु की प्लेट लगाकर, ग्राहकों की रकम फंसाने और बाद में चोरी करने के मामले का खुलासा किया है। विभिन्न एटीएम से कुल 1 लाख 15,800 की राशि चोरी किया जाना सामने आया है। मामले में विधि से संघर्षरत बालक को अभिरक्षा में लेकर किशोर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस के अनुसार 5 से 23 अगस्त के बीच शहर के अलग-अलग इंडिया वन एटीएम में कैश स्लॉट से छेड़छाड़ की गई थी। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर सूचना के आधार पर संदेही की पहचान की गई। पूछताछ में बालक ने अपराध स्वीकार किया।
इस कार्यवाही में निरीक्षक जितेन्द्र साहू, उप निरीक्षक मनोरथ जोशी, प्रधान आरक्षक राम प्रसाद साहू, आरक्षक ईश्वर साहू, रामूलाल जुर्री एवं पुरन साहू सहित साइबर टीम से
टीआई यशवंत श्याम, टीआई राजेंद्र साहू, एएसआई भाकेश पटेल, एएसआई पुरुषोत्तम कतलाम, सहित अन्य शामिल रहे।
    user_Ashish parihar
    Ashish parihar
    कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    17 hrs ago
  • त्रिवेणी संगम में मिलने वाली चौबेबांधा पैरी नदी में पानी का स्तर बढ़ता हुआ। त्रिवेणी संगम में मिलने वाली पैरी नदी में जल का स्तर बढ़ता हुआ। pairi nadi Chaubebandha rajim.
    1
    त्रिवेणी संगम में मिलने वाली चौबेबांधा पैरी नदी में पानी का स्तर बढ़ता हुआ। 
त्रिवेणी संगम में मिलने वाली पैरी नदी में जल का स्तर बढ़ता हुआ। pairi nadi Chaubebandha rajim.
    user_Rajesh kumar
    Rajesh kumar
    Content Creator (YouTuber) राजिम, गरियाबंद, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.