उत्तराखंड के उत्तरकाशी स्थित नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग (एनआईएम) में 13 से 23 जुलाई तक आयोजित दस दिवसीय स्पोर्ट्स माउंटेनियरिंग कोर्स में 26 यूपी बटालियन एनसीसी के चार कैडेट्स ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बटालियन का नाम रोशन किया है। इस साहसिक प्रशिक्षण कार्यक्रम में दो सीनियर डिवीजन (एसडी) और दो सीनियर विंग (एसडब्ल्यू) कैडेट्स ने हिस्सा लिया था। कोर्स के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रिया जैसवाल ने स्वर्ण पदक, काव्यांश पाण्डेय ने रजत पदक तथा अनन्या मिश्रा ने कांस्य पदक जीतकर 26 यूपी बटालियन एनसीसी का गौरव बढ़ाया। दस दिवसीय इस प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स को स्पोर्ट्स क्लाइम्बिंग की आधुनिक तकनीकों, रॉक क्लाइम्बिंग, सुरक्षा उपायों, संतुलन, सहनशक्ति और टीम भावना से जुड़ा व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। कैडेट्स की इस शानदार उपलब्धि पर बटालियन के अधिकारियों एवं प्रशिक्षकों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। अधिकारियों का कहना है कि एनआईएम जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पदक जीतना गर्व की बात है और इस तरह के आयोजन युवाओं में आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, साहस और कठिन परिस्थितियों में सही निर्णय लेने की क्षमता विकसित करते हैं। यह सफलता अन्य कैडेट्स को भी माउंटेनियरिंग और साहसिक गतिविधियों में आगे आने के लिए प्रेरित करेगी।
उत्तराखंड के उत्तरकाशी स्थित नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग (एनआईएम) में 13 से 23 जुलाई तक आयोजित दस दिवसीय स्पोर्ट्स माउंटेनियरिंग कोर्स में 26 यूपी बटालियन एनसीसी के चार कैडेट्स ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बटालियन का नाम रोशन किया है। इस साहसिक प्रशिक्षण कार्यक्रम में दो सीनियर डिवीजन
(एसडी) और दो सीनियर विंग (एसडब्ल्यू) कैडेट्स ने हिस्सा लिया था। कोर्स के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रिया जैसवाल ने स्वर्ण पदक, काव्यांश पाण्डेय ने रजत पदक तथा अनन्या मिश्रा ने कांस्य पदक जीतकर 26 यूपी बटालियन एनसीसी का गौरव बढ़ाया। दस दिवसीय इस प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स
को स्पोर्ट्स क्लाइम्बिंग की आधुनिक तकनीकों, रॉक क्लाइम्बिंग, सुरक्षा उपायों, संतुलन, सहनशक्ति और टीम भावना से जुड़ा व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। कैडेट्स की इस शानदार उपलब्धि पर बटालियन के अधिकारियों एवं प्रशिक्षकों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। अधिकारियों का कहना है कि एनआईएम जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पदक जीतना
गर्व की बात है और इस तरह के आयोजन युवाओं में आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, साहस और कठिन परिस्थितियों में सही निर्णय लेने की क्षमता विकसित करते हैं। यह सफलता अन्य कैडेट्स को भी माउंटेनियरिंग और साहसिक गतिविधियों में आगे आने के लिए प्रेरित करेगी।
- लखीमपुर खीरी में नीट परीक्षा से जुड़े कथित तनाव और देशभर में छात्रों की आत्महत्या की घटनाओं के विरोध में शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने शहर अध्यक्ष रियाज़ अहमद 'मोनू' के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला। इस मार्च में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए और सभी ने दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष मोनिस अली नक़वी, देवेंद्र सिंह, शहर उपाध्यक्ष अजय मिश्रा और शहर सोशल मीडिया प्रभारी कैफ अंसारी सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान शहर अध्यक्ष रियाज़ अहमद 'मोनू' ने मांग की कि नीट परीक्षा से जुड़े घटनाक्रम के बाद कथित रूप से आत्महत्या करने वाले 20 छात्रों के मामलों में जवाबदेही तय की जाए। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने तथा प्रत्येक मृतक छात्र के परिजनों को ₹1 करोड़ की आर्थिक सहायता देने की मांग उठाई। इसके साथ ही, कांग्रेस नेताओं ने जंतर-मंतर पर आंदोलनरत छात्रों पर पुलिस द्वारा किए गए कथित लाठीचार्ज की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। उनका कहना था कि घटना के समय सादी वर्दी में मौजूद जिन लोगों पर छात्रों से मारपीट का आरोप है, उनकी पहचान कर स्वतंत्र जांच की जाए और आरोप सही मिलने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।2
- केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर सामने आने के बाद दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं में खुशी का माहौल देखने को मिला। जंतर-मंतर पर मौजूद कई छात्रों ने एक-दूसरे को बधाई दी और इस घटनाक्रम को अपने आंदोलन की बड़ी सफलता करार दिया। प्रदर्शनकारियों ने मौके पर जमकर नारेबाजी की और कहा कि अपनी मांगों को लेकर वे जो आंदोलन चला रहे थे, वह आखिरकार रंग लाया है। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर छात्रों के बीच जश्न का माहौल बना रहा, वहीं स्थिति को देखते हुए मौके पर सुरक्षा व्यवस्था भी बनाए रखी गई।1
- लखीमपुर खीरी के रामापुर स्थित पंचायत भवन के पीछे पानी की पाइप एक बार फिर से फट गई है और लगातार पानी बह रहा है। पाइप फटने की वजह से हो रहे पानी के बहाव को रोकने के लिए इसे जल्द से जल्द ठीक करवाने की मांग की गई है।1
- केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर सीजेपी अध्यक्ष दीपके का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, "हमने कर दिखाया। धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है।"1
- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर छात्रों का जश्न शुरू हो गया है। इस दौरान मंच पर ही CJP संस्थापक अभिजीत दीपके खुशी से झूम उठे। जश्न मनाते हुए उन्होंने कहा, "झुकती है दुनिया - झुकाने वाला चाहिए"।1
- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर छात्रों का जश्न शुरू हो गया है। इस दौरान CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके मंच पर ही खुशी से झूम उठे। इस जीत से उत्साहित होकर उन्होंने कहा, "झुकती है दुनिया - झुकाने वाला चाहिए"।1
- उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी स्थित सदर कोतवाली क्षेत्र के अर्जुनपुरवा मोहल्ले में 22 जुलाई की शाम एक युवक सुमित पर ईंट और धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया गया। परिजनों के अनुसार, बीच-बचाव करने आए सतीश और राजकुमारी के साथ भी मारपीट की गई। परिजनों का गंभीर आरोप है कि शिकायत देने के बावजूद पुलिस ने समय पर कोई कार्रवाई नहीं की। बाद में जब घायल सुमित की हालत बेहद गंभीर हो गई, तब जाकर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। पुलिस के इस ढुलमुल रवैये से नाराज परिजन शनिवार को घायल सुमित को ठेलिए पर लादकर सीधे डीएम कार्यालय पहुंच गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। परिजनों का घायल को ठेलिए पर लेकर डीएम दफ्तर पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।2