रक्षाबंधन पर बहनों को खुशियां दे गई महतारी वंदन योजना : लक्ष्मी बघेल तिल्दा-नेवरा। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा कार्यसमिति की स्थायी आमंत्रित सदस्य एवं पूर्व विधायक बलौदाबाजार श्रीमती लक्ष्मी बघेल ने छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को मिलने वाली सम्मान राशि का स्वागत किया है। श्रीमती बघेल ने कहा कि 25 अगस्त 2026 को महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त के रूप में प्रदेश की 67 लाख से अधिक माताओं-बहनों के बैंक खातों में 631 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित की गई। रक्षाबंधन से ठीक पहले मिली इस राशि ने बहनों के चेहरे पर मुस्कान बिखेरने का काम किया है। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर माह एक हजार रुपये, यानी सालाना 12 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। योजना की नियमित राशि से आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ा है और उन्हें अपनी आवश्यकताओं के लिए आर्थिक संबल मिल रहा है। लक्ष्मी बघेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं और आदिवासियों के हितों के लिए कार्य करती रही है। “मोदी की गारंटी अर्थात गारंटी पूरी होने की भी गारंटी है।” उन्होंने महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक संबल देने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ सरकार तथा केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में छत्तीसगढ़ में विकास के साथ-साथ जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी लोगों तक पहुंच रहा है।
रक्षाबंधन पर बहनों को खुशियां दे गई महतारी वंदन योजना : लक्ष्मी बघेल तिल्दा-नेवरा। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा कार्यसमिति की स्थायी आमंत्रित सदस्य एवं पूर्व विधायक बलौदाबाजार श्रीमती लक्ष्मी बघेल ने छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को मिलने वाली सम्मान राशि का स्वागत किया है। श्रीमती बघेल ने कहा कि 25 अगस्त 2026 को महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त के रूप में प्रदेश की 67 लाख से अधिक माताओं-बहनों के बैंक खातों में 631 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित की गई। रक्षाबंधन से ठीक पहले मिली इस राशि ने बहनों के चेहरे पर मुस्कान बिखेरने का काम किया है। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर माह एक हजार रुपये, यानी सालाना 12 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। योजना की नियमित राशि से आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ा है और उन्हें अपनी आवश्यकताओं के लिए आर्थिक संबल मिल रहा है। लक्ष्मी बघेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं और आदिवासियों के हितों के लिए कार्य करती रही है। “मोदी की गारंटी अर्थात गारंटी पूरी होने की भी गारंटी है।” उन्होंने महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक संबल देने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ सरकार तथा केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में छत्तीसगढ़ में विकास के साथ-साथ जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी लोगों तक पहुंच रहा है।
- प्याज के बढ़ते दामों ने बिगाड़ा किचन का जायका, बजट पर बढ़ा बोझ नवापारा-राजिम। प्याज के लगातार बढ़ते दामों ने आम लोगों की रसोई का जायका बिगाड़ दिया है। सब्जियों में स्वाद बढ़ाने वाली प्याज अब लोगों के घरेलू बजट पर भारी पड़ रही है। खाद्य वस्तुओं की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से मध्यमवर्गीय और गरीब परिवारों की चिंता बढ़ गई है। प्याज की कीमत बढ़ने के कारण गृहणियां भी रसोई का बजट संभालने में परेशान नजर आ रही हैं। रोजमर्रा की जरूरतों में शामिल प्याज, टमाटर, हरी सब्जियां, दाल और अन्य खाद्य सामग्री के दाम बढ़ने से महीने का खर्च लगातार बढ़ता जा रहा है। कई परिवार अब महंगी सब्जियों की जगह कम कीमत वाली सब्जियों को प्राथमिकता दे रहे हैं। बाजार में खरीदारी करने पहुंचे लोगों का कहना है कि आमदनी सीमित है, लेकिन रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में परिवार का बजट संतुलित करना मुश्किल हो रहा है। लोगों ने खाद्य वस्तुओं की बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण के लिए प्रशासन से आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। आम उपभोक्ताओं का कहना है कि रसोई के जरूरी सामान की कीमतों में राहत मिलने से ही उन्हें बढ़ती महंगाई से कुछ राहत मिल सकेगी।1
- Heavy rains in Nabarangpur have caused heavy waterlogging on the road Heavy rains in Nabarangpur have caused heavy waterlogging on the road built under the Bharatmala project, raising serious questions about the quality of construction and the drainage1
- पुलिस से पहले पब्लिक के हाथ लगा गांजा आखिर कहा चुक रही हैं प्रशासन रायपुर में गांजा बरामदगी की घटनाओं के बीच पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। सवाल यह है कि नशे का सामान पुलिस की कार्रवाई से पहले ही आम लोगों के हाथ कैसे पहुंच रहा है? लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने पुलिस की निगरानी और कार्रवाई के तरीके को लेकर चर्चा तेज कर दी है। अब मुद्दा सिर्फ गांजा बरामद करने तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे तस्करी नेटवर्क तक पहुंचने का है। सवाल यह भी है कि क्या कार्रवाई केवल बरामदगी और छोटे स्तर के आरोपियों तक सीमित रहेगी, या पुलिस तस्करी के स्रोत, सप्लायर और पूरे नेटवर्क की तह तक जाकर प्रभावी कार्रवाई करेगी?1
- रायपुर : - आज भाटागाव रायपुर मे एक पेट्रोल पम्प के पास बरसात का पानी भरने से लोगों को आने जाने मे बहुत ही तकलीफ़ो का सामना करना पड़ा, जब -जब बारिश होता है तब तब आस पास का पानी नाले से उपर आकर सड़क मे 2 फ़िट तक पानी बहता है, और इसका मुख्य कारण है नालियों का साफ़ सफ़ाई ना करना, ये नालिया पौलिथीन, प्लास्टिक बोतल और झाड़ीयो से चोक हो गया है जिसमें बारिश का सारा पानी सड़क पर आ जाता है और जनता को बहुत ही परेशानियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन रायपुर नगर निगम मौन है, जब टैक्स लेते हैं नगर निगम तो गार्मी के दिनों मे नालियों का साफ़ साफ़ाई भी किया जाना चाहिए, रायपुर नगर निगम इस पर ध्यान दो ताकी जनता को परेशानियो का सामना करना ना पड़े !1
- चकरभाठा में ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित 5 दिवसीय शिव दर्शन चकरभाठा में ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित 5 दिवसीय शिव दर्शन महोत्सव के समापन में शामिल हुए बिल्हा विधायक वह जनप्रतिनिधि बुधवार की दोपहर 2:00 बजे प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय उप केंद्र चकरभाठा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी के अनुसार प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, चकरभाठा द्वारा वासु मंगलम भवन चकरभाठा मे आयोजित 05 दिवसीय शिव दर्शन महोत्सव के समापन समारोह में महा आरती में बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक सहित जनप्रतिनिधि एवं गणना नागरिक उपस्थित हुए इस अवसर पर बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक में कहां की बिल्हा विधानसभा अंतर्गत वासु मंगलम, चकरभाठा कैम्प में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, चकरभाठा द्वारा आयोजित 05 दिवसीय शिव दर्शन महोत्सव के समापन समारोह में सम्मिलित होकर भगवान भोलेनाथ की भक्ति एवं आध्यात्मिक अनुभूति का लाभ प्राप्त हुवा इस अवसर पर अमरनाथ बर्फानी बाबा की दिव्य झांकी, 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन, चैतन्य झांकी एवं शिव दर्शन ने श्रद्धालुओं को अद्भुत आध्यात्मिक अनुभूति से अभिभूत किया। संध्या महाआरती में सम्मिलित होकर देवाधिदेव महादेव की आराधना की तथा समस्त जनमानस के सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की। पाँच दिवसीय इस भव्य आयोजन ने चकरभाठा की धरती को शिवभक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक चेतना से सराबोर कर दिया। आयोजन के लिए प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सभी भाई-बहनों एवं आयोजकों का हृदय से आभार व्यक्त किया आपको बता दे की प्रजापति ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय उपेंद्र चकरभाठा द्वारा बोदरी के वाशु मंगलम भवन मे शिव दर्शन महोत्सव का किया गया था आयोजन मे जीवंत देवी देवताओं की झाकिया लगाई गई थी सावन मास में 21 अगस्त से 25 अगस्त 2026 तक प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविधालय उप सेवा केंद्र चकरभाठा द्वारा चकरभाठा के बासुमंगलम भवन में अमर नाथ द्वादस 12 ज्योती लिंग दर्शन हेतु शिव दर्शन महोत्सब का आयोजन किया गया था जहाँ प्रातः 9 बजे से रात्री 9 बजे तक भक्त शिव जी के 12 ज्योतिलिंग के दर्शन लाभ प्राप्त कर अपने जीवन को धन्य बनाय इस आयोजन मे प्रवेश निशुल्क रखा गया था जहां प्रतिदिन संध्या 7 से 7:30 बजे तक महा आरती का आयोजन किया जाता रहा जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधि गडमान्य नगरी और क्षेत्रवासी भक्तगण बड़ी संख्या में शामिल हुवे इस 12 ज्योतिर्लिंग शिव दर्शन महोत्सव में सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र बाबा भोलेनाथ मां पार्वती और गणेश जी के जीवंत झांकी और 12 ज्योतिर्लिंग दर्शन सहित बर्फ से बने बर्फानी बाबा के दर्शन करने बाड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग पहुंच रहे हैं शिव भक्तो का कहना है की हूबहू 12 ज्योतिर्लिंग के जैसे बनाए गए शिव लिंग के दर्शन से मन को अलोकीक शांति मिली साथ ही आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी भी लगाई गई है कहा जाता है कि श्रावण मास में 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन मात्र से जीवन में सुख शांति और समृद्धि आती है जिसे देखते हुए बड़ी संख्या में क्षेत्र के शिव भक्त परिवार सहित इन 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के लिए सुबह से रात तक पहुंच रहे हैं मंगलवार की रात संपन्न हुए महा आरती में1
- *धान-चावल के बीजों से सजेगी इस बार राखी, भाई-बहन के स्नेह के साथ मिलेगा हरियाली का संदेश* *कलेक्टर, एसपी और डीएफओ को बिहान दीदियों ने पहनाई बीज राखी* ताराचंद कठोत्रे बलौदाबाजार-भाटापारा, 25 अगस्त 2026/ जिले में इस बार रक्षाबंधन पर्व भाई-बहन के स्नेह के साथ हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी देगा। बिहान से जुड़ी स्व-सहायता समूह की महिलाएं धान, चावल, लौकी, करेला, सेमी सहित स्थानीय बीजों से आकर्षक और पर्यावरण हितैषी राखियां तैयार कर रही हैं। ग्राम लाहोद की महिलाओं द्वारा तैयार इन बीज राखियों की बिक्री से उन्हें अतिरिक्त आमदनी भी हो रही है। इसी क्रम में बिहान की महिलाओं ने मंगलवार को संयुक्त जिला कार्यालय में बिक्री हेतु स्टॉल लगाया।स्टॉल का अवलोकन करने पहुंचे कलेक्टर कुलदीप शर्मा, पुलिस अधीक्षक गौरव राय, वनमंडलाधिकारी पंकज कुमार कमल एवं जिला पंचायत सीईओ सुश्री दिव्या अग्रवाल को दीदियों ने अपने हाथों से तैयार बीज राखियां पहनाईं। कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप महिलाओं को नवाचार और आजीविका से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बिहान दीदियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बीज राखी महिलाओं के हुनर और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के साथ पर्यावरण संरक्षण का सुंदर संदेश भी देती है।4
- बेज़ुबान के साथ बर्बरता,पैर बांधकर पीTA cctv कैद हुई घटना बेज़ुबान के साथ बर्बरता,पैर बांधकर पीTA cctv कैद हुई घटना1
- नवरंगपुर प्रवास के दौरान भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मनोज मंडावी ने भारतमाला परियोजना के तहत बनी सड़क पर भारी जलभराव का जायजा लिया। नवरंगपुर प्रवास के दौरान भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मनोज मंडावी ने भारतमाला परियोजना के तहत बनी सड़क पर भारी जलभराव का जायजा लिया। बारिश के बाद सड़क पर पानी जमा होने से उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता और जल निकासी व्यवस्था पर सवाल उठाए। विधायक ने कहा कि करोड़ों रुपये की लागत से बनी सड़क पर इस तरह जलभराव होना गंभीर विषय है। उन्होंने ड्रेनेज व्यवस्था और निर्माण कार्य में संभावित अनियमितताओं की जांच कर जिम्मेदारों की जवाबदेही तय करने की मांग की। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि जलभराव अपने आप में भ्रष्टाचार का प्रमाण नहीं है। यदि जांच में किसी तरह की अनियमितता सामने आती है, तो निष्पक्ष जांच के बाद कार्रवाई होनी चाहिए। #Bharatmala #chhattisgarh #smartcit1