logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*लंभुआ* *शव रखकर बैठे परिजन, प्रशासन पर लापरवाही का आरोप,गांव में शोक और आक्रोश* *अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की थी पति की हत्या* *मृतक के परिवार का ऐलान सुरक्षा और बच्चों के भविष्य की गारंटी तक नहीं होगा अंतिम संस्कार* *लंभुआ,सुल्तानपुर।* लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के मदनपुर पनियार में सनसनीखेज हत्याकांड के बाद मदनपुर पनियार का माहौल अभी भी बेहद गमगीन बना हुआ है। मृतक के परिजनों ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि जब तक उन्हें पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था और बच्चों के भविष्य को लेकर लिखित आश्वासन नहीं दिया जाता,तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। परिवार का कहना है कि घटना के बाद से वे खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उनका आरोप है कि यदि प्रशासन ने समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए, तो परिवार पर दोबारा खतरा मंडरा सकता है। इसी वजह से परिजन शव को घर पर रखकर न्याय और सुरक्षा की मांग पर अड़े हुए हैं। घटना की खबर फैलते ही गांव में ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। पूरे इलाके में शोक के साथ-साथ आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोग भी परिवार के समर्थन में खड़े नजर आ रहे हैं और प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग कर रहे हैं। मृतक के भाई अजीत सिंह ने कहा, “बिना लिखित आश्वासन के हम अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। हमें बच्चों के भरण-पोषण से लेकर परिवार की सुरक्षा तक की गारंटी चाहिए।” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मौके पर न तो राजस्व टीम पहुंची और न ही पुलिस के उच्च अधिकारी, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी और बढ़ गई है। सूत्रों के मुताबिक प्रशासन परिवार को समझाने का प्रयास कर रहा है, लेकिन परिजन ठोस और लिखित भरोसे से कम पर तैयार नहीं हैं। अब सबकी नजर शासन-प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी है—देखना होगा कि अधिकारी इस संवेदनशील मामले को कितनी जल्दी सुलझा पाते हैं और परिवार को भरोसा दिलाकर अंतिम संस्कार कराते हैं या गतिरोध जारी रहेगा।

5 hrs ago
user_क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदेश
क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदेश
Court reporter Sadar, Lucknow•
5 hrs ago
da7b1a3d-49ae-4cc8-8645-4cbd50f4564b

*लंभुआ* *शव रखकर बैठे परिजन, प्रशासन पर लापरवाही का आरोप,गांव में शोक और आक्रोश* *अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की थी पति की हत्या* *मृतक के परिवार का ऐलान सुरक्षा और बच्चों के भविष्य की गारंटी तक नहीं होगा अंतिम संस्कार* *लंभुआ,सुल्तानपुर।* लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के मदनपुर पनियार में सनसनीखेज हत्याकांड के बाद मदनपुर पनियार का माहौल अभी भी बेहद गमगीन बना हुआ है। मृतक के परिजनों ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि जब तक उन्हें पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था और बच्चों के भविष्य को लेकर लिखित आश्वासन नहीं दिया जाता,तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। परिवार का कहना है कि घटना के बाद से वे खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उनका आरोप है कि यदि प्रशासन ने समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए, तो परिवार पर दोबारा खतरा मंडरा सकता है। इसी वजह से परिजन शव को घर पर रखकर न्याय और सुरक्षा की मांग पर अड़े हुए हैं। घटना की खबर फैलते ही गांव में ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। पूरे इलाके में शोक के साथ-साथ आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोग भी परिवार के समर्थन में खड़े नजर आ रहे हैं और प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग कर रहे हैं। मृतक के भाई अजीत सिंह ने कहा, “बिना लिखित आश्वासन के हम अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। हमें बच्चों के भरण-पोषण से लेकर परिवार की सुरक्षा तक की गारंटी चाहिए।” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मौके पर न तो राजस्व टीम पहुंची और न ही पुलिस के उच्च अधिकारी, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी और बढ़ गई है। सूत्रों के मुताबिक प्रशासन परिवार को समझाने का प्रयास कर रहा है, लेकिन परिजन ठोस और लिखित भरोसे से कम पर तैयार नहीं हैं। अब सबकी नजर शासन-प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी है—देखना होगा कि अधिकारी इस संवेदनशील मामले को कितनी जल्दी सुलझा पाते हैं और परिवार को भरोसा दिलाकर अंतिम संस्कार कराते हैं या गतिरोध जारी रहेगा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • अव्यवस्थाओं के बीच शुरू हुई 84 कोसीय परिक्रमा,बेनीगंज हरदोई नैमिषारण्य से प्रारंभ होने वाली 84 कोसी परिक्रमा अव्यवस्थाओं के बीच हरैया भेरिया नगवां कोथावां गिरधरपुर उमरारी पड़ाव से पांचवे पड़ाव साखिन गोपालपुर के बीच बरौली,गोवर्धनपुर,वाजीदपुर के रास्ते जाएगी।यहां पर रामादल को सड़क किनारे पूर्व से पड़ी गिट्टी बजरी से होकर गुजरना पड़ेगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरौली से गोवर्धनपुर,वाजीदपुर मुख्य मार्ग का चौड़ीकरण होना था जिसको लेकर सड़क के दोनों ओर गिट्टी बिछाई गई थी जो अब तक पड़ी हुई है। जिसको लेकर नंगे पैर परिक्रमार्थियों को बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। प्रशासन लगातार निरीक्षण करता रहा और दावा करता रहा कि समय रहते सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त हो जाएगी लेकिन व्यवस्थाएं जस की तस हैं।पांचवे पड़ाव पर पहुंचने वाले परिक्रमा का एसडीएम सदर सुशील मिश्रा ने निरीक्षण करते हुए बताया कि पांचवा पड़ाव घनश्याम नगर से बरौली होते हुए कई गांवो से गुजरेगा।जहां से अतिक्रमण हटवा दिया गया है। झाड़ियों को सड़क के किनारों साफ करवा दिया गया है जो बड़ी समस्या गोपालपुर में थी जिसका समाधान बीडीओ अहिरोरी के द्वारा पहले ही किया जा चुका है।परिक्रमार्थी नैमिष में सभी देश-विदेश से आने वाले परिक्रमा में भाग लेने के लिए पहुंचने लगे,जो रामादल के साथ सभी पदयात्रा पर निकलेंगे। हरैया में पहला पड़ाव होगा दूसरा नगवा कोथावा तीसरा गिरधरपुर उमरारी चौथ साखिन गोपालपुर से होकर पुनः सीतापुर जनपद में प्रवेश करेगा। यहां पर कथावाचक पीठाधीश्वर अनिल शास्त्री ने कई रथो के साथ पूर्व में परिक्रमा के सभी पड़ाव स्थलों पर रुक कर परिक्रमा को भव्य बनाया था। उन्होंने बताया कि दोनों जनपदों के प्रशासन से अतिक्रमण हटाए जाने की कई बार शिकायत की,लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नही की गई। 84 कोसी परिक्रमा में दूर-दूर से परिक्रमार्थी भाग लेने आते हैं और अपनी इच्छाएं प्रकट करते हैं साधु संत महात्मा ज्यादातर नंगे पैर पैदल ही यात्राएं करते हैं यह पौराणिक 84 कोसी का देश-विदेश में बड़ा महत्व माना जाता है।उन्होंने बताया कि संपूर्ण परिक्रमा मेला को अस्थाई की जगह स्थाई कराने के संबंध में वह जल्द ही सूबे के मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे।
    1
    अव्यवस्थाओं के बीच शुरू हुई 84 कोसीय परिक्रमा,बेनीगंज हरदोई नैमिषारण्य से प्रारंभ होने वाली 84 कोसी परिक्रमा अव्यवस्थाओं के बीच हरैया भेरिया नगवां कोथावां गिरधरपुर उमरारी पड़ाव से पांचवे पड़ाव साखिन गोपालपुर के बीच बरौली,गोवर्धनपुर,वाजीदपुर के रास्ते जाएगी।यहां पर रामादल को सड़क किनारे पूर्व से पड़ी गिट्टी बजरी से होकर गुजरना पड़ेगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरौली से गोवर्धनपुर,वाजीदपुर मुख्य मार्ग का चौड़ीकरण होना था जिसको लेकर सड़क के दोनों ओर गिट्टी बिछाई गई थी जो अब तक पड़ी हुई है। जिसको लेकर नंगे पैर परिक्रमार्थियों को बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। प्रशासन लगातार निरीक्षण करता रहा और दावा करता रहा कि समय रहते सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त हो जाएगी लेकिन व्यवस्थाएं जस की तस हैं।पांचवे पड़ाव पर पहुंचने वाले परिक्रमा का एसडीएम सदर सुशील मिश्रा ने निरीक्षण करते हुए बताया कि पांचवा पड़ाव घनश्याम नगर से बरौली होते हुए कई गांवो से गुजरेगा।जहां से अतिक्रमण हटवा दिया गया है। झाड़ियों को सड़क के किनारों साफ करवा दिया गया है जो बड़ी समस्या गोपालपुर में थी जिसका समाधान बीडीओ अहिरोरी के द्वारा पहले ही किया जा चुका है।परिक्रमार्थी नैमिष में सभी देश-विदेश से आने वाले परिक्रमा में भाग लेने के लिए पहुंचने लगे,जो रामादल के साथ सभी पदयात्रा पर निकलेंगे। हरैया में पहला पड़ाव होगा दूसरा नगवा कोथावा तीसरा गिरधरपुर उमरारी चौथ साखिन गोपालपुर से होकर पुनः सीतापुर जनपद में प्रवेश करेगा। यहां पर कथावाचक पीठाधीश्वर अनिल शास्त्री ने कई रथो के साथ पूर्व में परिक्रमा के सभी पड़ाव स्थलों पर रुक कर परिक्रमा को भव्य बनाया था। उन्होंने बताया कि दोनों जनपदों के प्रशासन से अतिक्रमण हटाए जाने की कई बार शिकायत की,लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नही की गई। 84 कोसी परिक्रमा में दूर-दूर से परिक्रमार्थी भाग लेने आते हैं और अपनी इच्छाएं प्रकट करते हैं साधु संत महात्मा ज्यादातर नंगे पैर पैदल ही यात्राएं करते हैं यह पौराणिक 84 कोसी का देश-विदेश में बड़ा महत्व माना जाता है।उन्होंने बताया कि संपूर्ण परिक्रमा मेला को अस्थाई की जगह स्थाई कराने के संबंध में वह जल्द ही सूबे के मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे।
    user_संतोष तिवारी ब्यूरो चीफ दैनिक विश्ववार्ता समाचार पत्र हरदोई यूपी
    संतोष तिवारी ब्यूरो चीफ दैनिक विश्ववार्ता समाचार पत्र हरदोई यूपी
    Reporter लखनऊ, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • अपर्णा यादव उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग जी ने कहुवा इनायत नगर अयोध्या धाम में 11 मार्च से 17 मार्च में आयोजित होने जा रही ऐतहासिक श्रीमद् भागवत कथा में शामिल होने के लिये आप सब को आमंत्रित कर रहीं है l आइए हम सब मिलकर इस कथा को दिव्य को भव्य बनाते हुए अपने जीवन धन्य करें l
    1
    अपर्णा यादव उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग जी ने कहुवा इनायत नगर अयोध्या धाम में 11 मार्च से 17 मार्च में आयोजित होने जा रही ऐतहासिक श्रीमद् भागवत कथा में शामिल होने के लिये आप सब को आमंत्रित कर रहीं है l आइए हम सब मिलकर इस कथा को दिव्य को भव्य बनाते हुए अपने जीवन धन्य करें l
    user_ᴛʜᴇ ʟᴜᴄᴋɴᴏᴡ ᴄʀɪᴍᴇ
    ᴛʜᴇ ʟᴜᴄᴋɴᴏᴡ ᴄʀɪᴍᴇ
    Court reporter लखनऊ, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • लखनऊ पुलिस और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई। अजय राय और आराधना मिश्रा मोना को हिरासत में लिया गया। हिरासत में लेने के बाद दोनों नेताओं को ईको गार्डन भेजा गया। प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी पुलिस ने हिरासत में लेकर ईको गार्डन भेज दिया।
    4
    लखनऊ पुलिस और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई।
अजय राय और आराधना मिश्रा मोना को हिरासत में लिया गया।
हिरासत में लेने के बाद दोनों नेताओं को ईको गार्डन भेजा गया।
प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी पुलिस ने हिरासत में लेकर ईको गार्डन भेज दिया।
    user_Journalist prabhat kashyap
    Journalist prabhat kashyap
    पत्रकार Sadar, Lucknow•
    2 hrs ago
  • अखिलेश यादव ने जेपीएनआईसी को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि जेपीएनआईसी का निर्माण समाजवादी पार्टी की सरकार ने करवाया था, लेकिन बीजेपी इसे बेचना चाहती है। अखिलेश यादव ने कहा, "जिसने जेपीएनआईसी बनाया वो बीजेपी में चला गया तो पहले बीजेपी से मैं कहूंगा जिसने जेपीएनआईसी बनाया उसे अपनी पार्टी से निकालो"।
    1
    अखिलेश यादव ने जेपीएनआईसी को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि जेपीएनआईसी का निर्माण समाजवादी पार्टी की सरकार ने करवाया था, लेकिन बीजेपी इसे बेचना चाहती है। अखिलेश यादव ने कहा, "जिसने जेपीएनआईसी बनाया वो बीजेपी में चला गया तो पहले बीजेपी से मैं कहूंगा जिसने जेपीएनआईसी बनाया उसे अपनी पार्टी से निकालो"।
    user_Prabhat Kashyap
    Prabhat Kashyap
    Sadar, Lucknow•
    2 hrs ago
  • गोमतीनगर में राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद का वार्षिक अधिवेशन संपन्न हुआ।
    1
    गोमतीनगर  में राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद का वार्षिक अधिवेशन संपन्न हुआ।
    user_सोशलिस्ट न्याय
    सोशलिस्ट न्याय
    Sadar, Lucknow•
    3 hrs ago
  • अखिलेश यादव ने कहा कि कल को दिल्ली वाले आएं और कहें कि समाजवादियों ने गाना बनवा दिया इसलिए हमने पहले से फील्डिंग सेट कर रखी हैं!!
    1
    अखिलेश यादव ने कहा कि कल को दिल्ली वाले आएं और कहें कि समाजवादियों ने गाना बनवा दिया इसलिए हमने पहले से फील्डिंग सेट कर रखी हैं!!
    user_Anurag Kashyap
    Anurag Kashyap
    Sadar, Lucknow•
    4 hrs ago
  • *लखनऊ* *पीजीआई* *थाना क्षेत्र की एकतानगर कालोनी में रात दिन हो रहा खनन की मिट्टी के खरीद फरोख्त का कारोबार* *डंपरों पर नगरनिगम का बैनर लगा कर बेधड़क हो रहा मिट्टी पटान* *अवैध खनन के कारोबारियों पर क्षेत्रीय प्रसाशन मेहरबान* *आज मंगलवार की सुबह का ताजा विडियो स्थानीय निवासियों ने सोशल मीडिया पर किया वायरल*
    1
    *लखनऊ*
*पीजीआई*
*थाना क्षेत्र की एकतानगर कालोनी में रात दिन हो रहा खनन की मिट्टी के खरीद फरोख्त का कारोबार*
*डंपरों पर नगरनिगम का बैनर लगा कर बेधड़क हो रहा मिट्टी पटान* 
*अवैध खनन के कारोबारियों पर क्षेत्रीय प्रसाशन मेहरबान*
*आज मंगलवार की सुबह का ताजा विडियो स्थानीय निवासियों ने सोशल मीडिया पर किया वायरल*
    user_Journalist Sonu Pal
    Journalist Sonu Pal
    सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • "थानेदार हम लोगों का फोन ही नहीं उठाते। कई बार एसपी तो उठा लेता है लेकिन थानेदार नहीं उठाता। हम चाहते हैं कि इस सदन से आप एक आदेश दे दें, ताकि हमारी बात सुनी जाए।" ये मसला नेता प्रति पक्ष माता प्रसाद पांडेय ने आज उठाया है।
    1
    "थानेदार हम लोगों का फोन ही नहीं उठाते। कई बार एसपी तो उठा लेता है लेकिन थानेदार नहीं उठाता। हम चाहते हैं कि इस सदन से आप एक आदेश दे दें, ताकि हमारी बात सुनी जाए।" 
ये मसला नेता प्रति पक्ष माता प्रसाद पांडेय ने आज उठाया है।
    user_Prabhat Kashyap
    Prabhat Kashyap
    Sadar, Lucknow•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.