logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चुर्क नगर में निकली शिव बारात हर हर महादेव से गुजा नगर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बोल बंम शिव बारात सेवा समिति चुर्क के नेतृत्व में शिवरात्रि के उपलक्ष्य में रविवार को को शहर की सड़कों पर धूमधाम से शिवबारात निकली। इसमें ब्रह्मा, विष्णु व महेश की भव्य झांकी निकली। बारात नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए चुर्क लेबर कालोनी शिव मंदिर पहुंची। भोलेनाथ के जयकारे से सड़कें गूंजती रहीं। भक्ति गीत नृत्य व संगीत से पूरा नगर गूंजता रहा। श्रद्धालु भोले की भक्ति की मस्ती में डूबे रहे।शिव बारात का शुभारम्भ नगर पंचायत कार्यालय चौराहा वार्ड नंबर 1 से हुआ। भगवान शिव, ब्रह्मा व विष्णु के साथ हनुमान जी की वेशभूषा में कलाकार रथ पर सवार होकर चल पड़े। आगे आगे भूत, प्रेत व पिशाच के वेष में कलाकार चल रहे थे। पीछे पीछे बारातियों का समूह चल रहा था। इसमें महिला, पुरुष, बच्चे सभी शामिल थे। सबमें शिव बारात की उमंग हिलोरें ले रही थीं। अबीर, गुलाल उड़ रहा था। सभी मस्ती में सराबोर थे भूत, प्रेत, पिशाच के मनमोहक नृत्य और विशेष भाव भंगिमा को देख सभी आनंदित होते रहे। नगर में अनेक जगहों पर भगवान भोलेनाथ व देवी देवताओं का पूजन अर्चन किया गया। श्रद्धालुओं ने भोग लगाया। बारात में शामिल लोगों का विभिन्न संगठनों का ने जगह जगह स्वागत किया।फूलों से सजे आकर्षक रथ पर बाबा भोलेनाथ संग माता पार्वती की जोड़ी देखते ही बन रही थी। गले में नागराज, हाथ में त्रिशूल, माथे पर चांद, शरीर पर भस्म अद्भुत छटा बिखेर रहा था। साथ मे हनुमानजी, गणेशजी और भूत पिशाच सब बाराती बनकर नाचते गाते चल रहे थे।भोले की मस्ती में मस्त शिव भक्तों ने भी डीजे के भक्ति गीतों पर जमकर धमाल मचाया। वहीं बारात में हुए शंखनाद से पूरा गांव गूंज उठा बारात में शामिल आकर्षक धार्मिक झांकियों ने श्रद्धालुओं का विशेष ध्यान आकर्षित किया।इन झांकियों के माध्यम से भगवान शिव,माता पार्वती और विभिन्न पौराणिक प्रसंगों का सजीव चित्रण प्रस्तुत किया गया, जिसे श्रद्धालुओं ने खूब सराहा।इस शिव बारात में अधिक से अधिक श्रद्धालुओं ने सहभागिता की, जिसमें बच्चों, महिलाओं और बुजुगों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही मार्ग में विभिन्न स्थानों पर भक्तजनों द्वारा जलपान, शर्बत और प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई, जिससे बारातियों का स्वागत किया गया इस मौके पर जयराम वर्मा, दिलीप चौबे, धन्नजय दुबे,सुरज चंद्रवंशी, गुड्डू सैनी,डा.मोहन, संजय पटेल, ओमप्रकाश यादव,अंशु खत्री निर्मल तथा सैकड़ों चुर्क नगर पंचायत के लोग उपस्थित रहे सुरक्षा के दृष्टिगत चुर्क चौकी प्रभारी विनोद कुमार यादव अपने हमराहियों के साथ शिव बारात में उपस्थित रहे

1 hr ago
user_Sanjay Singh
Sanjay Singh
रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

चुर्क नगर में निकली शिव बारात हर हर महादेव से गुजा नगर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बोल बंम शिव बारात सेवा समिति चुर्क के नेतृत्व में शिवरात्रि के उपलक्ष्य में रविवार को को शहर की सड़कों पर धूमधाम से शिवबारात निकली। इसमें ब्रह्मा, विष्णु व महेश की भव्य झांकी निकली। बारात नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए

चुर्क लेबर कालोनी शिव मंदिर पहुंची। भोलेनाथ के जयकारे से सड़कें गूंजती रहीं। भक्ति गीत नृत्य व संगीत से पूरा नगर गूंजता रहा। श्रद्धालु भोले की भक्ति की मस्ती में डूबे रहे।शिव बारात का शुभारम्भ नगर पंचायत कार्यालय चौराहा वार्ड नंबर 1 से हुआ। भगवान शिव, ब्रह्मा व विष्णु के साथ हनुमान जी की वेशभूषा में कलाकार रथ पर सवार

होकर चल पड़े। आगे आगे भूत, प्रेत व पिशाच के वेष में कलाकार चल रहे थे। पीछे पीछे बारातियों का समूह चल रहा था। इसमें महिला, पुरुष, बच्चे सभी शामिल थे। सबमें शिव बारात की उमंग हिलोरें ले रही थीं। अबीर, गुलाल उड़ रहा था। सभी मस्ती में सराबोर थे भूत, प्रेत, पिशाच के मनमोहक नृत्य और विशेष भाव भंगिमा

को देख सभी आनंदित होते रहे। नगर में अनेक जगहों पर भगवान भोलेनाथ व देवी देवताओं का पूजन अर्चन किया गया। श्रद्धालुओं ने भोग लगाया। बारात में शामिल लोगों का विभिन्न संगठनों का ने जगह जगह स्वागत किया।फूलों से सजे आकर्षक रथ पर बाबा भोलेनाथ संग माता पार्वती की जोड़ी देखते ही बन रही थी। गले में नागराज, हाथ में

त्रिशूल, माथे पर चांद, शरीर पर भस्म अद्भुत छटा बिखेर रहा था। साथ मे हनुमानजी, गणेशजी और भूत पिशाच सब बाराती बनकर नाचते गाते चल रहे थे।भोले की मस्ती में मस्त शिव भक्तों ने भी डीजे के भक्ति गीतों पर जमकर धमाल मचाया। वहीं बारात में हुए शंखनाद से पूरा गांव गूंज उठा बारात में शामिल आकर्षक धार्मिक झांकियों ने

श्रद्धालुओं का विशेष ध्यान आकर्षित किया।इन झांकियों के माध्यम से भगवान शिव,माता पार्वती और विभिन्न पौराणिक प्रसंगों का सजीव चित्रण प्रस्तुत किया गया, जिसे श्रद्धालुओं ने खूब सराहा।इस शिव बारात में अधिक से अधिक श्रद्धालुओं ने सहभागिता की, जिसमें बच्चों, महिलाओं और बुजुगों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही मार्ग में विभिन्न स्थानों पर भक्तजनों द्वारा जलपान, शर्बत और प्रसाद वितरण की

व्यवस्था की गई, जिससे बारातियों का स्वागत किया गया इस मौके पर जयराम वर्मा, दिलीप चौबे, धन्नजय दुबे,सुरज चंद्रवंशी, गुड्डू सैनी,डा.मोहन, संजय पटेल, ओमप्रकाश यादव,अंशु खत्री निर्मल तथा सैकड़ों चुर्क नगर पंचायत के लोग उपस्थित रहे सुरक्षा के दृष्टिगत चुर्क चौकी प्रभारी विनोद कुमार यादव अपने हमराहियों के साथ शिव बारात में उपस्थित रहे

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सोनभद्र शक्ति नगर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई चोरी के कर सहित पांच अभियुक्त गिरफ्तार अंतराज्यीय गिरोह का हुआ पर्दाफाश
    1
    सोनभद्र शक्ति नगर थाना पुलिस  की बड़ी कार्रवाई चोरी के कर सहित पांच अभियुक्त गिरफ्तार अंतराज्यीय गिरोह का हुआ पर्दाफाश
    user_Rajendra Tyagi
    Rajendra Tyagi
    Farmer रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • सोनभद्र।जनपद सोनभद्र के गौरी शंकर महादेव मंदिर पर आज शिवरात्रि के पवन अवसर पर भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली।वही अराजकतत्वों के ऊपर पुलिस की भी पैनी नजर रही भक्तगण प्रशाशन की उपस्थिति में भोलेनाथ के दरबार में दर्शन पूजन किए।
    1
    सोनभद्र।जनपद सोनभद्र के गौरी शंकर महादेव मंदिर पर आज शिवरात्रि के पवन अवसर पर भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली।वही अराजकतत्वों के ऊपर पुलिस की भी पैनी नजर रही भक्तगण प्रशाशन की उपस्थिति में भोलेनाथ के दरबार में दर्शन पूजन किए।
    user_Alok pati Tiwari
    Alok pati Tiwari
    Local News Reporter रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पांच दुकानों और पांच वाहनों को रौदा, बाल बाल बचे लोग। Anchor -- सोनभद्र जिले में रफ्तार का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा है, चोपन थाना क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर स्टेट हाईवे स्थित गुरुद्वारा स्कूल के पास करीब 3:41 बजे एक तेज रफ्तार ट्रेलर बेकाबू होकर सड़क किनारे बने दुकानों और खड़े वाहनों से टकरा गया। हादसे में पांच दुकानें और एक कार समेत पांच वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि राहगीर और स्थानीय लोग भाग खड़े हुए जिससे बड़ी घटना होने से बच गई , ट्रक चालक नशे में होने की वजह से ओवरलोड ट्रक को नियंत्रित नहीं रख सका, घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही में जुट गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कोयला लदा ट्रेलर वाराणसी की ओर जा रहा था, तभी चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। ट्रेलर ने सड़क किनारे मकान के सामने लगे तीन शेड दुकानों को तोड़ते हुए चार बाइक और एक कार को रौंद दिया। हादसे में घर के बाहर खड़ी चार बाइक और एक कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। दुकान के पास ट्रेलर का पहिया एक बाइक में फंसने से वाहन रुका। टक्कर इतनी भीषण थी कि दुकान में रखा भारी लोहे का बॉक्स उड़कर तीन शेड पर जा अटका। दुकानदारों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है । तेज आवाज और धूल का गुबार उठने से आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। उन्हें आशंका थी कि कहीं कोई राहगीर चपेट में न आ गया हो, लेकिन जांच में कोई घायल या मृत नहीं मिला। Byte -- नीरज सोनी ( प्रत्यक्षदर्शी)
    4
    तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पांच दुकानों और पांच वाहनों को रौदा, बाल बाल बचे लोग।
Anchor -- सोनभद्र जिले में रफ्तार का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा है, चोपन थाना क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर स्टेट हाईवे स्थित गुरुद्वारा स्कूल के पास करीब 3:41 बजे एक तेज रफ्तार ट्रेलर बेकाबू होकर सड़क किनारे बने दुकानों  और खड़े वाहनों से टकरा गया। हादसे में पांच दुकानें और एक कार समेत पांच वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि राहगीर और स्थानीय लोग भाग खड़े हुए जिससे बड़ी घटना होने से बच गई , ट्रक चालक नशे में होने की वजह से ओवरलोड ट्रक को नियंत्रित नहीं रख सका, घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही में जुट गई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कोयला लदा ट्रेलर वाराणसी की ओर जा रहा था, तभी चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। ट्रेलर ने सड़क किनारे मकान के सामने लगे तीन शेड दुकानों को तोड़ते हुए चार बाइक और एक कार को रौंद दिया। हादसे में घर के बाहर खड़ी चार बाइक और एक कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। 
दुकान के पास ट्रेलर का पहिया एक बाइक में फंसने से वाहन रुका। टक्कर इतनी भीषण थी कि दुकान में रखा भारी लोहे का बॉक्स उड़कर तीन शेड पर जा अटका। दुकानदारों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है । तेज आवाज और धूल का गुबार उठने से आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। उन्हें आशंका थी कि कहीं कोई राहगीर चपेट में न आ गया हो, लेकिन जांच में कोई घायल या मृत नहीं मिला।
Byte -- नीरज सोनी ( प्रत्यक्षदर्शी)
    user_Bharat kumar bharat
    Bharat kumar bharat
    पत्रकार Robertsganj, Sonbhadra•
    13 hrs ago
  • सोनभद्र । महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सोनभद्र के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। भोर से ही गौरी शंकर महादेव, बरैला महादेव, वीरेश्वर महादेव और चुर्क स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर में भक्तों ने कतारों में लगकर 'हर-हर महादेव' के उद्घोष के साथ जलाभिषेक किया। सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बीच विशेष पूजा-अर्चना की।
    2
    सोनभद्र । महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सोनभद्र के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। भोर से ही गौरी शंकर महादेव, बरैला महादेव, वीरेश्वर महादेव और चुर्क स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर में भक्तों ने कतारों में लगकर 'हर-हर महादेव' के उद्घोष के साथ जलाभिषेक किया। सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बीच विशेष पूजा-अर्चना की।
    user_आनन्द कुमार चौबे राहुल
    आनन्द कुमार चौबे राहुल
    रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • सोनभद्र.... - शक्ति नगर पुलिस ने अंतर्राज्यीय गिरोह का किया पर्दाफाश, पूछताछ में चोरी की योजना का खुलासा - पुलिस ने चोरी की कार सहित 5 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार - पुलिस के अनुसार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वे घूम-फिर कर काम करते हैं और मौका पाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं - शक्तिनगर बस स्टैंड से कुछ दूरी पर एक वर्कशॉप के पास खड़ी इंडिगो कार (MP66C1609) को मौका देख चोरी कर फरार हो गए थे - चोरी की कार से वे अनपरा की तरफ जा रहे थे, तभी रास्ते में तेल खत्म होने वाला था - पुलिस से बचने के लिए वे कार को एक सुनसान जगह ले गए - अभियुक्तों ने यह भी स्वीकार किया कि वे पहले भी चोरी की घटना को अंजाम दे चुके है और पकड़े जाने में जेल जा चुके हैं - बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में पुलिस जुटी - शक्तिनगर पुलिस टीम ने खोखरी पुलिया के समीप से चोरी की टाटा इंडिका कार के साथ अंतर्राज्यीय चोर गिरोह को पकड़ा।
    1
    सोनभद्र....
- शक्ति नगर पुलिस ने अंतर्राज्यीय गिरोह का किया पर्दाफाश, पूछताछ में चोरी की योजना का खुलासा
- पुलिस ने चोरी की कार सहित 5 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार 
- पुलिस के अनुसार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वे घूम-फिर कर काम करते हैं और मौका पाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं
- शक्तिनगर बस स्टैंड से कुछ दूरी पर एक वर्कशॉप के पास खड़ी इंडिगो कार (MP66C1609) को मौका देख चोरी कर फरार हो गए थे 
- चोरी की कार से वे अनपरा की तरफ जा रहे थे, तभी रास्ते में तेल खत्म होने वाला था
- पुलिस से बचने के लिए वे कार को एक सुनसान जगह ले गए
- अभियुक्तों ने यह भी स्वीकार किया कि वे पहले भी चोरी की घटना को अंजाम दे चुके है और पकड़े जाने में जेल जा चुके हैं
- बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में पुलिस जुटी 
- शक्तिनगर पुलिस टीम ने खोखरी पुलिया के समीप से चोरी की टाटा इंडिका कार के साथ अंतर्राज्यीय चोर गिरोह को पकड़ा।
    user_Manoj Verma
    Manoj Verma
    Photographer ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by Sahil Gupta
    1
    Post by Sahil Gupta
    user_Sahil Gupta
    Sahil Gupta
    चकिया, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • ओबरा सोनभद्र थाना क्षेत्र में स्थित कृष्णा स्टोन क्रेशर प्लांट पर हथियारबंद लोगों ने धावा बोलकर जमकर उत्पात मचाया। गिट्टी लोड कराने आए ट्रकों में तोड़फोड़ की गई, कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई और क्रेशर प्लांट परिसर में रखे सामान को भी क्षतिग्रस्त किया गया। पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में हड़कंप का माहौल बना हुआ है।जानकारी के अनुसार बिल्ली मारकुंडी राज पहाड़ी कृष्णा स्टोन क्रेशर प्लांट पर करीब 6 से 7 लोग अचानक पहुंच गए। आरोप है कि हमलावर हथियारों से लैस थे और उन्होंने मौके पर मौजूद कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान गिट्टी लोड करने आए ट्रकों के शीशे तोड़े गए और प्लांट परिसर में खड़ी गाड़ियों व अन्य सामान को नुकसान पहुंचाया गया। अचानक हुई इस घटना से वहां काम कर रहे मजदूरों और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ितों से पूछताछ की। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में चार नामजद आरोपियों समेत 6 से 7 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर मिला है प्रारंभिक जांच में शराब के नशे में मारपीट की बात सामने आ रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
    1
    ओबरा सोनभद्र  थाना क्षेत्र में स्थित कृष्णा स्टोन क्रेशर प्लांट पर हथियारबंद लोगों ने धावा बोलकर जमकर उत्पात मचाया। गिट्टी लोड कराने आए ट्रकों में तोड़फोड़ की गई, कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई और क्रेशर प्लांट परिसर में रखे सामान को भी क्षतिग्रस्त किया गया। पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में हड़कंप का माहौल बना हुआ है।जानकारी के अनुसार बिल्ली मारकुंडी राज पहाड़ी कृष्णा स्टोन क्रेशर प्लांट पर करीब 6 से 7 लोग अचानक पहुंच गए। आरोप है कि हमलावर हथियारों से लैस थे और उन्होंने मौके पर मौजूद कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान गिट्टी लोड करने आए ट्रकों के शीशे तोड़े गए और प्लांट परिसर में खड़ी गाड़ियों व अन्य सामान को नुकसान पहुंचाया गया। अचानक हुई इस घटना से वहां काम कर रहे मजदूरों और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ितों से पूछताछ की। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में चार नामजद आरोपियों समेत 6 से 7 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर मिला है प्रारंभिक जांच में शराब के नशे में मारपीट की बात सामने आ रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
    user_Bharat kumar bharat
    Bharat kumar bharat
    पत्रकार Robertsganj, Sonbhadra•
    13 hrs ago
  • सोनभद्र के जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह ने प्राचीन शिव धाम पहुंचकर बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और विधि-विधान से दर्शन-पूजन कर जनपद की खुशहाली की कामना की मंदिर की अद्भुत स्थापत्य कला और आध्यात्मिक शांति देख जिलाधिकारी भाव-विभोर नजर आए। उन्होंने कहा कि "इस धाम की ऊर्जा अद्भुत है" और इसे जिले की एक अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर बताया। भक्तों की सुविधा के लिए DM ने मौके पर ही सुरक्षा और सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए।
    1
    सोनभद्र के जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह ने प्राचीन शिव धाम पहुंचकर बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और विधि-विधान से दर्शन-पूजन कर जनपद की खुशहाली की कामना की
मंदिर की अद्भुत स्थापत्य कला और आध्यात्मिक शांति देख जिलाधिकारी भाव-विभोर नजर आए। उन्होंने कहा कि "इस धाम की ऊर्जा अद्भुत है" और इसे जिले की एक अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर बताया।
भक्तों की सुविधा के लिए DM ने मौके पर ही सुरक्षा और सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए।
    user_Manoj Verma
    Manoj Verma
    Photographer ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • हमारे पंचायत में अभी तक सफाई कार्य शुरु नहीं हुआ, मुखिया के सुस्ती की वजह से।
    1
    हमारे पंचायत में अभी तक सफाई कार्य शुरु नहीं हुआ, मुखिया के सुस्ती की वजह से।
    user_बिऊर की खबर
    बिऊर की खबर
    चैनपुर, कैमूर (भभुआ), बिहार•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.