logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सुसनेर पहुंचे भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर: कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह मंच बनाकर किया जोरदार स्वागत भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के प्रथम सुसनेर आगमन पर कार्यकर्ताओं का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।सोमवार शाम साढे 6 बजे सुसनेर पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह मंच बनाकर उनका भव्य और जोरदार स्वागत किया। स्थानीय रेस्ट हाउस के बाहर, बालाजी गैस एजेंसी और सुमन मैरिज गार्डन में फूलमालाएं पहनाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस दौरान श्याम टेलर ने बड़ी संख्या में मौजूद भाजपा और युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती पर जोर दिया। कार्यक्रम की जानकारी युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अभिजीत बजाज और विनय शर्मा द्वारा दी गई।

4 hrs ago
user_राकेश बिकुन्दीया
राकेश बिकुन्दीया
पत्रकार सुसनेर, 10 वर्षो का अनुभव सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
4 hrs ago

सुसनेर पहुंचे भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर: कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह मंच बनाकर किया जोरदार स्वागत भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के प्रथम सुसनेर आगमन पर कार्यकर्ताओं का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।सोमवार शाम साढे 6 बजे सुसनेर पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह मंच बनाकर उनका भव्य और जोरदार स्वागत किया। स्थानीय रेस्ट हाउस के बाहर, बालाजी गैस एजेंसी और सुमन मैरिज गार्डन में फूलमालाएं पहनाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस दौरान श्याम टेलर ने बड़ी संख्या में मौजूद भाजपा और युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती पर जोर दिया। कार्यक्रम की जानकारी युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अभिजीत बजाज और विनय शर्मा द्वारा दी गई।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • सुसनेर: दतिया उपचुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की जीत, डाक बंगला तिराहे पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की शानदार जीत की खुशी में आज सोमवार शाम साढ़े चार बजे इंदौर-कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित डाक बंगला तिराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का ज़बरदस्त उत्साह देखने को मिला! जीत की खबर मिलते ही पार्टी कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की, ढोल-धमाकों की ताल पर थिरके और जोरदार आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया।
    1
    सुसनेर: दतिया उपचुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की जीत, डाक बंगला तिराहे पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की शानदार जीत की खुशी में आज सोमवार शाम साढ़े चार बजे इंदौर-कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित डाक बंगला तिराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का ज़बरदस्त उत्साह देखने को मिला! जीत की खबर मिलते ही पार्टी कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की, ढोल-धमाकों की ताल पर थिरके और जोरदार आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया।
    user_राकेश बिकुन्दीया
    राकेश बिकुन्दीया
    पत्रकार सुसनेर, 10 वर्षो का अनुभव सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बड़ोद 3 अगस्त दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर बड़ौद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जश्न बड़ौद ( आगर ) दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत की घोषणा होते ही नगर के गांधी चौक मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ जीत का जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं तथा आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर दतिया उप चुनाव प्रभारी लखन सेन ने कहा कि दतिया की जनता ने लोकतंत्र और जनहित की राजनीति पर विश्वास जताया है। उन्होंने इस जीत को कांग्रेस की नीतियों और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम बताया। जश्न के दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के समर्थन में नारे लगाए और कहा कि यह जीत आगामी चुनावों के लिए भी पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने वाली है। जीत को लेकर कांग्रेस प्रदेश महासचिव नेमिचंद जैन ने बताया कि कांग्रेस की जीत सच्चाई की जीत है प्रदेश में नीट पेपर लीक मामले में जनता ने अपना गुस्सा व्यक्त किया है इस जीत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया हें 2028 में पूरे प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी कार्यक्रम में नगर के प्रकाश शर्मा, जितेन्द्र मकवाना, इरशाद मंसूरी, किशोर शर्मा, राजेन्द्र सिंह राजपूत,आयुष जैन ,चिनू जैन,भुरु पटेल, अशोक परमार जितेन्द्र राव, गोवर्धन लाल,सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    4
    बड़ोद 3 अगस्त 
दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर बड़ौद में कांग्रेस
कार्यकर्ताओं का जश्न
बड़ौद ( आगर ) दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत की घोषणा होते ही नगर के गांधी चौक मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ जीत का जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं तथा आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया।
इस अवसर पर दतिया  उप चुनाव प्रभारी लखन सेन ने कहा कि दतिया की जनता ने लोकतंत्र और जनहित की राजनीति पर विश्वास जताया है। उन्होंने इस जीत को कांग्रेस की नीतियों और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम बताया।
जश्न के दौरान  कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के समर्थन में नारे लगाए और कहा कि यह जीत आगामी चुनावों के लिए भी पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने वाली है। जीत को लेकर कांग्रेस प्रदेश महासचिव नेमिचंद जैन ने बताया कि कांग्रेस की जीत सच्चाई की जीत है  प्रदेश में नीट पेपर लीक मामले में जनता ने अपना गुस्सा व्यक्त  किया है इस जीत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया हें  2028 में पूरे प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी  कार्यक्रम में नगर के प्रकाश शर्मा, जितेन्द्र मकवाना, इरशाद मंसूरी, किशोर शर्मा, राजेन्द्र सिंह राजपूत,आयुष जैन ,चिनू जैन,भुरु पटेल, अशोक परमार जितेन्द्र राव, गोवर्धन  लाल,सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_पिंटू बैरागी
    पिंटू बैरागी
    बड़ोद, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • दतिया:दतिया में फिर हारी भाजपा ,6029 वोट से कांग्रेस जीती:नरोत्तम का बूथ भी हारे दतिया:दतिया में फिर हारी भाजपा ,6029 वोट से कांग्रेस जीती:नरोत्तम का बूथ भी हारे भाजपा प्रत्याशी बोले सर झुका कर हाथ जोड़कर स्वीकार करूंगा, और जिंदगी भर अपने कार्यकर्ता और मतदाता की सेवा करता रहूंगा,कांग्रेस की बढ़त के बाद बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष का बयान
    1
    दतिया:दतिया में फिर हारी भाजपा ,6029 वोट से कांग्रेस जीती:नरोत्तम का बूथ भी हारे
दतिया:दतिया में फिर हारी भाजपा ,6029 वोट से कांग्रेस जीती:नरोत्तम का बूथ भी हारे
भाजपा प्रत्याशी बोले सर झुका कर हाथ जोड़कर स्वीकार करूंगा, और जिंदगी भर अपने कार्यकर्ता और मतदाता की सेवा करता रहूंगा,कांग्रेस की बढ़त के बाद बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष का बयान
    user_सतेन्द्र अहिरवार
    सतेन्द्र अहिरवार
    Local News Reporter बडोनी, दतिया, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • कलेक्टर ने कहा,बड़ी ग्राम पंचायतों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, आवारा पशुओं के सींगों पर लगेंगी रेडियम शाजापुर। कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने जिला पंचायत सीईओ, जनपद पंचायतों के सीईओ एवं नगरीय निकायों के सीएमओ को पीएम आवास योजना 2.0 के लक्ष्यों की समय पर पूर्ति, रूफ हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित कराने तथा जलकर, संपत्ति कर सहित अन्य करों की वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में सोमवार दोपहर 1 बजे कलेक्टर ने बड़ी ग्राम पंचायतों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश भी दिए। साथ ही नेशनल हाईवे एवं अन्य सड़कों पर सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से आवारा पशुओं के सींगों पर रेडियम पट्टी/स्टिकर लगाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
    1
    कलेक्टर ने कहा,बड़ी ग्राम पंचायतों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, आवारा पशुओं के सींगों पर लगेंगी रेडियम
शाजापुर। कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने जिला पंचायत सीईओ, जनपद पंचायतों के सीईओ एवं नगरीय निकायों के सीएमओ को पीएम आवास योजना 2.0 के लक्ष्यों की समय पर पूर्ति, रूफ हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित कराने तथा जलकर, संपत्ति कर सहित अन्य करों की वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए।
बैठक में सोमवार दोपहर 1 बजे कलेक्टर ने बड़ी ग्राम पंचायतों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश भी दिए। साथ ही नेशनल हाईवे एवं अन्य सड़कों पर सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से आवारा पशुओं के सींगों पर रेडियम पट्टी/स्टिकर लगाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
    user_Govind kumbhkar
    Govind kumbhkar
    पत्रकार शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • सुसनेर: पंचदेवलिया महादेव मंदिर को जीर्णोद्धार की दरकार, मंदिर समिति के अध्यक्ष ने प्रशासन व जनप्रतिनिधियों से की सहयोग की अपील
    1
    सुसनेर: पंचदेवलिया महादेव मंदिर को जीर्णोद्धार की दरकार, मंदिर समिति के अध्यक्ष ने प्रशासन व जनप्रतिनिधियों से की सहयोग की अपील
    user_राकेश बिकुन्दीया
    राकेश बिकुन्दीया
    पत्रकार सुसनेर, 10 वर्षो का अनुभव सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी नशा मुक्त युवा फार विकासीत भारत संकल्प
    1
    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी नशा मुक्त युवा फार विकासीत भारत संकल्प
    user_युनुस खान
    युनुस खान
    Court reporter सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.