logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पत्रकार पर गुंडों का कहर: बेल्टों से पीटा, तमंचा दिखाकर दी हत्या की धमकी पत्रकार पर गुंडों का कहर: बेल्टों से पीटा, तमंचा दिखाकर दी हत्या की धमकी फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में दबंगों का खौफनाक चेहरा सामने आया है, जहां एक पत्रकार को सरेआम निशाना बनाते हुए बेरहमी से पीटा गया। पीड़ित की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम करीब 5 बजे तबस्सुम अपने भाई फिरोज के साथ भूसा मंडी स्थित बड़े कब्रिस्तान के पास फकीरों को खाना देने जा रही थीं। तभी वहां मौजूद फैजान ने गाली-गलौज करते हुए फिरोज पर हमला कर दिया। विरोध करने पर तबस्सुम को भी नहीं बख्शा गया और उसके साथ मारपीट की गई। सूचना मिलते ही पत्रकार शानू खान मौके पर पहुंचे, लेकिन दबंगों ने उन्हें भी निशाना बना लिया। आरोप है कि फरमान और गुरियल ने अपने साथियों के साथ मिलकर शानू खान को बेल्टों से जमकर पीटा। हमलावर यहीं नहीं रुके, उन्होंने तमंचा लहराकर जान से मारने की धमकी भी दी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। गंभीर रूप से घायल शानू खान को उपचार के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका मेडिकल परीक्षण हुआ। हद तो तब हो गई जब मेडिकल के बाद घर लौटे पीड़ित के यहां भी आरोपी दोबारा दबंगई दिखाने पहुंच गए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन आरोपी अभी भी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

on 22 March
user_रामू राजपूत पत्रकार
रामू राजपूत पत्रकार
Court reporter अमृतपुर, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
on 22 March
ae4d6111-16cd-413e-97dc-915c7c338068

पत्रकार पर गुंडों का कहर: बेल्टों से पीटा, तमंचा दिखाकर दी हत्या की धमकी पत्रकार पर गुंडों का कहर: बेल्टों से पीटा, तमंचा दिखाकर दी हत्या की धमकी फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में दबंगों का खौफनाक चेहरा सामने आया है, जहां एक पत्रकार को सरेआम निशाना बनाते हुए बेरहमी से पीटा गया। पीड़ित की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम करीब 5 बजे तबस्सुम अपने भाई फिरोज के साथ भूसा मंडी स्थित बड़े कब्रिस्तान के पास फकीरों को खाना देने जा रही थीं। तभी वहां मौजूद फैजान ने गाली-गलौज करते हुए फिरोज पर हमला कर दिया। विरोध करने पर तबस्सुम को भी नहीं बख्शा गया और उसके साथ मारपीट की गई। सूचना मिलते ही पत्रकार शानू खान मौके पर पहुंचे, लेकिन दबंगों ने उन्हें भी निशाना बना लिया। आरोप है कि फरमान और गुरियल ने अपने साथियों के साथ मिलकर शानू खान को बेल्टों से जमकर पीटा। हमलावर यहीं नहीं रुके, उन्होंने तमंचा लहराकर जान से मारने की धमकी भी दी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। गंभीर रूप से घायल शानू खान को उपचार के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका मेडिकल परीक्षण हुआ। हद तो तब हो गई जब मेडिकल के बाद घर लौटे पीड़ित के यहां भी आरोपी दोबारा दबंगई दिखाने पहुंच गए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन आरोपी अभी भी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • चर्चित ओमवीर हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मामले के तीसरे आरोपी देवेंद्र यादव (42) पुत्र जाहर सिंह यादव निवासी हुसैनपुर राजपुर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मुकदमा संख्या 140/25 में कार्रवाई करते हुए आरोपी को सुसंगत धाराओं मे (आपराधिक साजिश) के तहत मेडिकल परीक्षण के बाद जेल भेज दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी देवेंद्र यादव पर थाना अमृतपुर में मारपीट और झगड़े के तीन मुकदमे तथा एक विद्युत विभाग से संबंधित मामला पहले से दर्ज है। इसके अलावा अन्य थानों में भी उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमे पंजीकृत बताए जा रहे हैं। इससे पहले पुलिस दो आरोपियों रामू यादव और सुरजीत यादव पुत्रगण अजयपाल को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस ने रामू यादव की निशानदेही पर ही हत्या का खुलासा किया था। वहीं सुरजीत यादव पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ था, जिसमें एक सिपाही भी जख्मी हो गया था। इलाज के बाद उसे भी जेल भेज दिया गया। सुनियोजित थी हत्या, पहले ही खोद लिया गया था गड्ढा मृतक की पत्नी धरमशीला ने आरोप लगाया है कि उनके पति ओमवीर की हत्या सुनियोजित तरीके से की गई। उन्होंने बताया कि हत्या से पहले ही रामू यादव के खेत में करीब 7 फीट गहरा गड्ढा खोद लिया गया था, जिसे बोरिंग के नाम पर लोगों को बताया गया। यह खुलासा बेहद चौंकाने वाला है। पीड़िता का कहना है कि महीनों तक पुलिस के चक्कर लगाने के बावजूद भी इस गड्ढे की ओर ध्यान नहीं गया। उन्होंने मांग की है कि जब तक सभी आरोपियों को सख्त सजा नहीं मिलती, तब तक उनके पति को न्याय नहीं मिलेगा। गांव में सन्नाटा, सुरक्षा कड़ी बीते 1 अप्रैल को मृतक का कंकाल मिलने के बाद से गुजरपुर पमारान गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता के घर पर पुलिस और पीएसी बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।
    3
    चर्चित ओमवीर हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मामले के तीसरे आरोपी देवेंद्र यादव (42) पुत्र जाहर सिंह यादव निवासी हुसैनपुर राजपुर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मुकदमा संख्या 140/25 में कार्रवाई करते हुए आरोपी को सुसंगत धाराओं मे (आपराधिक साजिश) के तहत मेडिकल परीक्षण के बाद जेल भेज दिया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी देवेंद्र यादव पर थाना अमृतपुर में मारपीट और झगड़े के तीन मुकदमे तथा एक विद्युत विभाग से संबंधित मामला पहले से दर्ज है। इसके अलावा अन्य थानों में भी उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमे पंजीकृत बताए जा रहे हैं।
इससे पहले पुलिस दो आरोपियों रामू यादव और सुरजीत यादव पुत्रगण अजयपाल को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस ने रामू यादव की निशानदेही पर ही हत्या का खुलासा किया था। वहीं सुरजीत यादव पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ था, जिसमें एक सिपाही भी जख्मी हो गया था। इलाज के बाद उसे भी जेल भेज दिया गया।
सुनियोजित थी हत्या, पहले ही खोद लिया गया था गड्ढा
मृतक की पत्नी धरमशीला ने आरोप लगाया है कि उनके पति ओमवीर की हत्या सुनियोजित तरीके से की गई। उन्होंने बताया कि हत्या से पहले ही रामू यादव के खेत में करीब 7 फीट गहरा गड्ढा खोद लिया गया था, जिसे बोरिंग के नाम पर लोगों को बताया गया। यह खुलासा बेहद चौंकाने वाला है।
पीड़िता का कहना है कि महीनों तक पुलिस के चक्कर लगाने के बावजूद भी इस गड्ढे की ओर ध्यान नहीं गया। उन्होंने मांग की है कि जब तक सभी आरोपियों को सख्त सजा नहीं मिलती, तब तक उनके पति को न्याय नहीं मिलेगा।
गांव में सन्नाटा, सुरक्षा कड़ी
बीते 1 अप्रैल को मृतक का कंकाल मिलने के बाद से गुजरपुर पमारान गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता के घर पर पुलिस और पीएसी बल तैनात कर दिया गया है।
पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।
    user_पत्रकार गोपाल सक्सेना
    पत्रकार गोपाल सक्सेना
    अमृतपुर, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • देखिए दर्दनाक हादसा ट्रैक्टर बालों की गलती से कई गई जान इतना ओवर लोड माल कियू भरते है ऐसे ट्रैक्टर बालों पर कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए
    1
    देखिए दर्दनाक हादसा ट्रैक्टर बालों की गलती से कई गई जान इतना ओवर लोड माल कियू भरते है ऐसे ट्रैक्टर बालों पर कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए
    user_Rahul katheriya
    Rahul katheriya
    Samaj Sevak फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    34 min ago
  • देर शाम घर के बाहर टहल रहीं वरिष्ठ नागरिक महिला को उनके ही परिवार के युवक ने अपनी थार गाड़ी से कुचल दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत हुई थीं। घटना के बाद स्वजन ने चुप्पी साध रखी है। पुलिस को भी घटना की सूचना नहीं है। गुरुवार शाम करीब 8:30 बजे शहर के आवास विकास कॉलोनी में न्यू एलआईसी बिल्डिंग के सामने वाली गली में निवासी 70 वर्षीय सरला कटियार घर के बाहर सड़क पर टहल रही थीं। उसी दौरान उनके परिवार के युवक ने लापरवाही से अपनी थार गाड़ी बैक कर दी तो वह सरला कटियार के ऊपर चढ़ गई। इससे गंभीर रूप से घायल सरला कटियार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उसके बाद स्वजन मामले को दबाने में जुट गए। थार गाड़ी घर के अंदर खड़ी करवा दी गई। मामला पारिवारिक होने के कारण स्वजन कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। कादरीगेट थानाध्यक्ष कपिल चौधरी ने कहा कि इस संबंध में किसी ने कोई जानकारी नहीं दी है। कई बार थार से हादसे कर चुका है युवक मोहल्ले के लोगों ने बताया कि थार को जो युवक चला रहा था, वह पहले भी लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए कई हादसे कर चुका है। हालांकि समृद्ध परिवार होने के कारण हर बार मामले को रफा-दफा करवा दिया जाता रहा।
    1
    देर शाम घर के बाहर टहल रहीं वरिष्ठ नागरिक महिला को उनके ही परिवार के युवक ने अपनी थार गाड़ी से कुचल दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत हुई थीं। घटना के बाद स्वजन ने चुप्पी साध रखी है। पुलिस को भी घटना की सूचना नहीं है।
गुरुवार शाम करीब 8:30 बजे शहर के आवास विकास कॉलोनी में न्यू एलआईसी बिल्डिंग के सामने वाली गली में निवासी 70 वर्षीय सरला कटियार घर के बाहर सड़क पर टहल रही थीं। उसी दौरान उनके परिवार के युवक ने लापरवाही से अपनी थार गाड़ी बैक कर दी तो वह सरला कटियार के ऊपर चढ़ गई।
इससे गंभीर रूप से घायल सरला कटियार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उसके बाद स्वजन मामले को दबाने में जुट गए। थार गाड़ी घर के अंदर खड़ी करवा दी गई। मामला पारिवारिक होने के कारण स्वजन कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। कादरीगेट थानाध्यक्ष कपिल चौधरी ने कहा कि इस संबंध में किसी ने कोई जानकारी नहीं दी है।
कई बार थार से हादसे कर चुका है युवक
मोहल्ले के लोगों ने बताया कि थार को जो युवक चला रहा था, वह पहले भी लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए कई हादसे कर चुका है। हालांकि समृद्ध परिवार होने के कारण हर बार मामले को रफा-दफा करवा दिया जाता रहा।
    user_Amit farukhabad indiakhasnews
    Amit farukhabad indiakhasnews
    Reporter फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    1
    Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Farrukhabad, Uttar Pradesh•
    12 hrs ago
  • Post by CITY NEWS
    1
    Post by CITY NEWS
    user_CITY NEWS
    CITY NEWS
    Farrukhabad, Uttar Pradesh•
    18 hrs ago
  • डीएम की अध्यक्षता में तहसील जलालाबाद में संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न* *जिलाधिकारी ने आईजीआरएस की शिकायतों के स्पेशल क्लोज को लेकर दिए सख्त निर्देश* शाहजहांपुर।दिनांक 04 अप्रैल, 2026। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में तहसील जलालाबाद में संपूर्ण समाधान तहसील दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित व अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र के साथ जनता की शिकायतों एवं समस्याओं को सुना तथा प्रात सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर 52 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से 8 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियोंसे कहा कि आईजीआरएस की शिकायतोंको अगर यह स्पेशल क्लोज 40 प्रतिशत से ऊपर हुआ तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा अफसर डिस्पोज करते समय इस बात को देख ले कि वह सही ढंग से डिस्पोज हो रहा है या नहीं। किसी भी शिकायत को गलत ढंग से क्लोज नहीं करना है, जो शिकायत का निस्तारण करना है, उसमें मौके पर जाना ज़रूरी है और शिकायतकर्ता के साथ फोटो अवश्य लिया जाए। उन्होंने कहा कि अच्छे से निस्तारण की कार्रवाई कर लेंगे तो क्वालिटी बेहतर हो जाएगी और कोई भी प्रकरण ‘सी’ श्रेणी में वर्गीकृत नहीं होगा। उन्होंने कहा कि समयबद्धता भी अत्यंत महत्वपूर्ण है, सभी शिकायतों को निर्धारित समय के भीतर पूर्ण निस्तारित किया जाए। स्पेशल क्लोज अत्यंत सावधानीपूर्वक किया जाना चाहिए। स्पेशल क्लोज केवल सीमित परिस्थितियों में ही किया जाए और साथ में साथ साक्ष्य भी लगाया जाए। न्यायालय से संबंधित मामला या कोई अत्यधिक विशेष मांग अन्य विशेष परिस्थितियों में ही सबूत के साथ स्पेशल क्लोज किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि किसी प्रकरण में न्यायालय के स्टे आदेश का उल्लेख किया जा रहा है, तो संबंधित आदेश की प्रति संलग्न करना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि स्पेशल क्लोज गलत तरीके से किया गया, तो संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने विशेष रूप से एल2 स्तर के अधिकारियों को इस संबंध में सतर्क रहने के निर्देश दिए। इस अवसर पर डीएफओ सचिन कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 विवेक कुमार मिश्रा, उपजिलाधिकारी प्रभात कुमार राय, तहसीलदार सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। _____
    1
    डीएम की अध्यक्षता में तहसील जलालाबाद में संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न*
*जिलाधिकारी ने आईजीआरएस की शिकायतों के स्पेशल क्लोज को लेकर दिए सख्त निर्देश*
शाहजहांपुर।दिनांक 04 अप्रैल, 2026। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में तहसील जलालाबाद में संपूर्ण समाधान तहसील दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित व अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र के साथ जनता की शिकायतों एवं समस्याओं को सुना तथा प्रात सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर 52 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से 8 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। 
इस दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियोंसे कहा कि आईजीआरएस की शिकायतोंको अगर यह स्पेशल क्लोज 40 प्रतिशत से ऊपर हुआ तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा अफसर डिस्पोज करते समय इस बात को देख ले कि वह सही ढंग से डिस्पोज हो रहा है या नहीं। किसी भी शिकायत को गलत ढंग से क्लोज नहीं करना है, जो शिकायत का निस्तारण करना है, उसमें मौके पर जाना ज़रूरी है और शिकायतकर्ता के साथ फोटो अवश्य लिया जाए। उन्होंने कहा कि अच्छे से निस्तारण की कार्रवाई कर लेंगे तो क्वालिटी बेहतर हो जाएगी और कोई भी प्रकरण ‘सी’ श्रेणी में वर्गीकृत नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि समयबद्धता भी अत्यंत महत्वपूर्ण है, सभी शिकायतों को निर्धारित समय के भीतर पूर्ण निस्तारित किया जाए। स्पेशल क्लोज अत्यंत सावधानीपूर्वक किया जाना चाहिए। स्पेशल क्लोज केवल सीमित परिस्थितियों में ही किया जाए और साथ में साथ साक्ष्य भी लगाया जाए। न्यायालय से संबंधित मामला या कोई अत्यधिक विशेष मांग अन्य विशेष परिस्थितियों में ही सबूत के साथ स्पेशल क्लोज किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि किसी प्रकरण में न्यायालय के स्टे आदेश का उल्लेख किया जा रहा है, तो संबंधित आदेश की प्रति संलग्न करना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि स्पेशल क्लोज गलत तरीके से किया गया, तो संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने विशेष रूप से एल2 स्तर के अधिकारियों को इस संबंध में सतर्क रहने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर डीएफओ सचिन कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 विवेक कुमार मिश्रा, उपजिलाधिकारी प्रभात कुमार राय, तहसीलदार सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
_____
    user_तेजपाल कठेरिया
    तेजपाल कठेरिया
    Jalalabad, Shahjahanpur•
    6 min ago
  • Post by संपादक गौरी शंकर त्रिवेदी
    1
    Post by संपादक गौरी शंकर त्रिवेदी
    user_संपादक गौरी शंकर त्रिवेदी
    संपादक गौरी शंकर त्रिवेदी
    जलालाबाद, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ महिला ने गुस्से में टोल प्लाजा का फाटक तोड़ा
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ महिला ने गुस्से में टोल प्लाजा का फाटक तोड़ा
    user_Rahul katheriya
    Rahul katheriya
    Samaj Sevak फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.