Shuru
Apke Nagar Ki App…
मुरादाबाद में रामगंगा पुल से एक प्रेमी युगल ने उफनती नदी में छलांग लगा दी। इस घटना के बाद से ही उफनती नदी के तेज बहाव में दोनों की तलाश लगातार जारी है।
BEBAAK NEWS ONLINE
मुरादाबाद में रामगंगा पुल से एक प्रेमी युगल ने उफनती नदी में छलांग लगा दी। इस घटना के बाद से ही उफनती नदी के तेज बहाव में दोनों की तलाश लगातार जारी है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मुरादाबाद के पाकबड़ा थाना क्षेत्र में बोलेरो गाड़ी पर "यूपी सरकार" लिखकर फर्जी आरटीओ बनकर घूम रहे एक जालसाज का हाईवे पर ट्रक चालकों से सरेआम अवैध वसूली करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस फर्जीवाड़े का वीडियो वायरल होने और 'एक्स' पर कई बड़े मीडिया संस्थानों द्वारा कार्रवाई की मांग करने के बावजूद पाकबड़ा पुलिस घंटों तक हाथ पर हाथ धरे बैठी रही। इस पूरे फर्जीवाड़े का मास्टरमाइंड शाहिद हुसैन (पिता खेराती) है, जो पहले भी 420 के मामले में इसी पाकबड़ा थाने से जेल जा चुका है। जेल से छूटने के बाद उसने हाईवे पर वसूली का यह धंधा दोबारा शुरू कर दिया। जब इस फर्जी आरटीओ पर शिकंजा कसने की नौबत आई, तो उसे बचाने के लिए खुद को 'मुरादाबाद आज तक' यूट्यूब चैनल का संपादक बताने वाला जुल्फिकार नाम का व्यक्ति सीधे पाकबड़ा थाने पहुंच गया। आरोप है कि जुल्फिकार थाने में बैठकर पुलिसिया कार्रवाई को दबाने और अपने साथी को बचाने के लिए सेटिंग के खेल में जुट गया। अब जनता मुरादाबाद पुलिस और आला अधिकारियों से सीधे सवाल पूछ रही है कि सरकारी नाम का दुरुपयोग कर लोगों को लूटने वाले इस बहरूपिये पर पुलिस कब तक मेहरबान रहेगी? क्या मुरादाबाद पुलिस एक तथाकथित यूट्यूब संपादक के रसूख के आगे घुटने टेक देगी और यूपी सरकार का नाम बदनाम करने वाले इस जालसाज को क्लीन चिट दे दी जाएगी? लोग इस फर्जीवाड़े के सिंडिकेट को तोड़कर इन जालसाजों को वापस सलाखों के पीछे भेजने की मांग कर रहे हैं।3
- उत्तर प्रदेश के भदोही में गोपीगंज थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए पानी के टैंकर से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त की है। पुलिस ने पानी के टैंकर में छिपाकर ले जाई जा रही विभिन्न ब्रांड की 1005 लीटर यानी 114 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। इस जब्त की गई शराब की अनुमानित कीमत करीब 11 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देशन में चलाए गए अभियान के तहत पुलिस ने सोमवार तड़के जीटी रोड पर घेराबंदी करके इस ट्रैक्टर-टैंकर को पकड़ा। पुलिस ने मौके से ही अवैध तस्करी में शामिल शामली के निवासी मनोज उर्फ राहुल सैनी को गिरफ्तार कर लिया है।1
- उत्तर प्रदेश के अमरोहा के पगबाड़ा (पकड़े की गली) की गलियों का बुरा हाल है, जहाँ दो बार चेयरमैन के चुनाव जीतने के बावजूद आज तक पक्की सड़क नहीं बन पाई है। पूरी गली में सिर्फ खरंजे बिछे हुए हैं और नाली की कोई उचित सुविधा उपलब्ध नहीं है। हालात इतने बदतर हैं कि पूरी गली में और नाली के बाहर हर तरफ कीचड़ पसरा हुआ है। इस विकट समस्या को लेकर लगातार अनदेखी की जा रही है और स्थानीय स्तर पर इस बदहाली की कोई सुनवाई नहीं हो रही है।1
- अमरोहा में आगामी कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सोमवार को जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ और पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने जनपद के विभिन्न कांवड़ मार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया। डीएम और एसपी ने यात्रा मार्गों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन और मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान दोनों उच्चाधिकारियों ने मौके पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं और साफ किया है कि पूरी यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को हाई अलर्ट पर रखा जाएगा।1
- अमरोहा में कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुचारू और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आ रहा है। इसी सिलसिले में जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ और पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने बिजनौर-अमरोहा रोड पर स्थित याहियापुर, मखदूमपुर, बीलना बॉर्डर, तहसील धनौरा के बिजनौर बॉर्डर और गजरौला की कुमराला पुलिस चौकी समेत विभिन्न कांवड़ मार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मौके पर जाकर सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। इस निरीक्षण के दौरान बैरिकेडिंग, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, पेयजल, यातायात प्रबंधन और रूट डायवर्जन की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अधूरे कार्यों को जल्द पूरा करने, प्रकाश व्यवस्था मजबूत करने और नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। वहीं, पुलिस अधीक्षक ने यात्रा मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने और सीसीटीवी के जरिए लगातार मॉनिटरिंग करने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।3
- मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित रामगंगा नदी पुल से रविवार को एक प्रेमी युगल द्वारा नदी में छलांग लगाने की सूचना से हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सूरजनगर निवासी 18 वर्षीय तुषार अपनी एक महिला मित्र के साथ पुल पर आया और दोनों ने उफनती नदी में छलांग लगा दी। तुषार बुधवार बाजार स्थित एक कोट-पैंट के शोरूम में काम करता था। दोपहर करीब 12 बजे उसने अपने बहनोई मोहित को फोन कर नदी में कूदकर जान देने की बात कही थी और बताया था कि उसकी बुलेट बाइक पुल पर खड़ी है, जिसकी दूसरी चाबी घर पर रखी है। सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंच गई और दोनों की तलाश के लिए व्यापक रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया गया। इन दिनों लगातार हो रही भारी बारिश के कारण रामगंगा नदी उफान पर है, जिससे रेस्क्यू अभियान में काफी कठिनाई आ रही है। पुलिस गोताखोरों और मोटरबोट की मदद से नदी में दोनों की तलाश कर रही है, लेकिन देर शाम तक उनका कोई सुराग नहीं लग सका था। घटना की खबर मिलते ही तुषार का परिवार भी मौके पर पहुंच गया। अपनी दो बहनों का इकलौता भाई होने के कारण तुषार के इस कदम से पूरे परिवार में मातम पसरा है। उसकी मां शिविता, बड़ी बहन खुशी और छोटी बहन तनिष्का का रो-रोकर बुरा हाल है और वे नदी किनारे दूर-दूर तक उसे तलाश रहे हैं। पुलिस का कहना है कि फिलहाल तलाश अभियान जारी है और घटना के कारणों की जांच की जा रही है। यदि कोई सुसाइड नोट या साक्ष्य मिलता है, तो उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।2
- मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित रामगंगा नदी पुल से रविवार को एक प्रेमी युगल द्वारा नदी में छलांग लगाने की सूचना मिलने से हड़कंप मच गया है।1