जोगीवाला मंदिर में गूंजा सोमनाथ का गौरव : 75वीं वर्षगांठ पर सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का आयोजन भिवानी। भारत की सांस्कृतिक एकता और अटूट आस्था के प्रतीक सोमनाथ मंदिर की विरासत के 75 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर देशभर में उत्साह का माहौल है। इसी कड़ी में छोटी काशी के नाम से विख्यात भिवानी के जोगीवाला मंदिर में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का गरिमामय आयोजन किया गया। इस ष अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता जय सिंह वाल्मीकि ने प्रदेश की सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी के साथ सोमनाथ मंदिर से प्रसारित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को सुना और मंदिर की गौरवशाली विरासत को नमन किया। आयोजन के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए जय सिंह वाल्मीकि ने सोमनाथ मंदिर की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सोमनाथ मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल नहीं है, बल्कि यह भारतीय चेतना, संघर्ष और विजय का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सोमनाथ मंदिर हमारी अटूट धार्मिक भावना और आस्था का केंद्र है। इतिहास के कठिन कालखंडों को पार करते हुए आज यह मंदिर अपनी भव्यता के साथ खड़ा है, जो हमें सिखाता है कि सत्य और आस्था को कभी मिटाया नहीं जा सकता। वाल्मीकि ने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ें और सोमनाथ जैसे पवित्र स्थलों के इतिहास से प्रेरणा लें। जय सिंह वाल्मीकि ने जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के धार्मिक स्थलों का कायाकल्प हो रहा है, जिससे न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिल रहा है बल्कि देश की आध्यात्मिक शक्ति भी मजबूत हो रही है। उनके इसी मार्ग पर प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, राज्यसभा सांसद किरण चौधरी एवं सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी भी चल रहे है। इस दौरान सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी और जय सिंह वाल्मीकि ने प्रधानमंत्री के संदेश को सुना, जिसमें मंदिरों को भारतीय संस्कृति की धुरी और विकास का केंद्र बताया गया।

- थाना सिविल लाईन पुलिस भिवानी ने अपनी पत्नी व सास पर तेजधार हथियार से हमला करने के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार भिवानी पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों में तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। इन्हीं निर्देशों की पालना में कार्रवाई करते हुए थाना सिविल लाइन पुलिस भिवानी ने अपनी पत्नी व सास पर तेजधार हथियार से हमला करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। भारत नगर, नई अनाज मंडी हिसार निवासी महिला ने थाना सिविल लाइन पुलिस भिवानी में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि 21अप्रैल को वह अपनी मां के साथ सेक्टर-13 भिवानी स्थित अपने रिश्तेदार के घर आई हुई थी। इसी दौरान उसका पति दीपक वहां आया और उसे अपने साथ चलने के लिए कहने लगा। जब महिला ने उसके साथ जाने से मना किया तो आरोपी गुस्से में आ गया। आरोपी पहले अपने ई-रिक्शा से एक डंडा लेकर आया और अपनी पत्नी सोनिया पर हमला कर दिया। जब उसकी मां ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो आरोपी वापस ई-रिक्शा में गया और वहां से एक दरांती लेकर आया। आरोपी ने दरांती से अपनी पत्नी सोनिया व उसकी मां पर कई वार किए तथा जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। दोनों घायल महिलाओं को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती करवाया गया। महिला की शिकायत पर थाना सिविल लाइन भिवानी में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया गया। महिला विरुद्ध अपराध में तत्परता से कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने उसी दिन आरोपी को सेक्टर-13 भिवानी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को थाना सिविल लाइन भिवानी के अंतर्गत पुलिस चौकी सेक्टर-13 इंचार्ज एएसआई विजय कुमार ने अपनी टीम के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीपक पुत्र रोशन निवासी बरवाला हिसार, हाल निवासी भारत नगर, नई सब्जी मंडी हिसार के रूप में हुई है। पुलिस टीम द्वारा आरोपी से वारदात में प्रयोग किया गया ई-रिक्शा, एक डंडा व एक दरांती बरामद की गई है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह हिसार में ई-रिक्शा चलाने का काम करता है तथा शराब पीने का आदी है। आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि उसने अपनी पत्नी व सास पर तेजधार हथियार से हमला किया था। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेजने के आदेश दिए गए।1
- ट्रेन की चपेट में आने से शख्स की मौत -धड़ से अलग हुआ सिर मृतक की नहीं हो पाई पहचान शिनाख्त हेतु नागरिक अस्पताल में शव रखवाया गया ट्रेन की चपेट में आने से शख्स की मौत धड़ से अलग हुआ सिर मृतक की नहीं हो पाई पहचान शिनाख्त हेतु नागरिक अस्पताल में शव रखवाया गया1
- भिवानी के देवसर गांव में नरेंद्र 24 वोटो से विजय था गांव के लोगों को जताया आभार. भिवानी के देवसर गांव में नरेंद्र 24 वोटो से विजय था गांव के लोगों को जताया आभार.1
- सरपंचों ने कर दिया बड़ा फैसला विपक्ष और विधायक देखते रह गए 🚨 FOJINEWS24 UPDATE 🚨 📍 बवानी खेड़ा में सरपंच, पार्षद और BDC सदस्यों की बड़ी बैठक 🔥 33 गांवों के जनप्रतिनिधियों ने कॉन्फ्रेंस मीटिंग में लिया हिस्सा 🤝 पंचायत विकास, संगठन मजबूती और क्षेत्रीय मुद्दों पर हुई चर्चा 💥 बैठक में कई अहम फैसलों को लेकर बनी रणनीति #FojiNews24 #BawaniKhera #BreakingNews #HaryanaNews #Panchayat #BDC #Sarpanch1
- सरपंच, पार्षद और BDC की बड़ी बैठक: बवानी खेड़ा के 33 गांवों बवानी खेड़ा में कॉन्फ्रेंस मीटिंग1
- भिवानी में आयोजित 'दीपक लोहिया मेमोरियल कप' टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में दिव्यांग हरियाणा एकादश ने प्रेस इलेवन को 101 रनों के विशाल अंतर से हराया। अजय बिद्धू ने 63 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच और सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब जीता। यह आयोजन दिव्यांग खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और समाज में सकारात्मक संदेश फैलाने के उद्देश्य से किया गया था।4
- हरियाणा के बवानी खेड़ा में बुलडोजर कार्रवाई से कई घर टूट गए। पीड़ितों का आरोप है कि जब घर में कोई नहीं था, तब घरों को तोड़ा गया और उनका सारा सामान मलबे में दबकर बर्बाद हो गया। यह घटना स्थानीय लोगों के लिए बड़ा दर्द और नुकसान लेकर आई है।1
- भिवानी में नगर परिषद कर्मचारियों को कांग्रेस व JJP का समर्थन #bhiwani #viral #congress #jjp #protest भिवानी में नगर परिषद कर्मचारियों को कांग्रेस व JJP का समर्थन #bhiwani #viral #congress #jjp #protest1