जमुई इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रों को मिला इंडस्ट्री आधारित तकनीकी प्रशिक्षण..... 🔻15 दिनों तक चली कार्यशालाओं में सॉलिडवर्क्स और ऑटोकैड की ट्रेनिंग, विद्यार्थियों ने सीखा डिजाइन, 3-डी मॉडलिंग और सिमुलेशन। जमुई: राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय (GEC) जमुई में विद्यार्थियों को आधुनिक औद्योगिक जरूरतों के अनुरूप तकनीकी रूप से दक्ष बनाने के उद्देश्य से 1 से 15 सितंबर तक दो प्रशिक्षण कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। कार्यशालाओं में छात्रों को आधुनिक इंजीनियरिंग सॉफ्टवेयर के माध्यम से डिजाइन, मॉडलिंग, ड्राफ्टिंग और सिमुलेशन का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। यांत्रिक अभियंत्रण विभाग की देखरेख में ‘थ्री-डी कैड मॉडलिंग, प्रोडक्ट डिजाइन एवं सिमुलेशन यूजिंग सॉलिडवर्क्स’ विषय पर प्रशिक्षण आयोजित हुआ। वहीं यांत्रिक एवं सिविल अभियंत्रण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ‘ऑटोकैड एवं आर्किटेक्चरल ड्राफ्टिंग’ विषय पर कार्यशाला हुई। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न इंजीनियरिंग कार्यों से जुड़ी तकनीकों का अभ्यास किया। विशेषज्ञों ने डिजाइन तैयार करने, 3-डी मॉडलिंग, तकनीकी ड्राइंग और सिमुलेशन से जुड़ी बारीकियों को प्रायोगिक तरीके से समझाया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. भूपाल कुमार ने कहा कि वर्तमान औद्योगिक दौर में केवल किताबी ज्ञान पर्याप्त नहीं है। विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी सॉफ्टवेयर और व्यावहारिक कौशल से भी दक्ष होना जरूरी है। ऐसे प्रशिक्षण से छात्रों की रोजगार क्षमता और पेशेवर दक्षता मजबूत होती है। कार्यशाला संयोजक अभिषेक कुमार शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ प्रशिक्षण में भाग लिया। विभागाध्यक्ष डॉ. रामनिवास कुमार ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम छात्रों में डिजाइन, नवाचार और शोध के प्रति रुचि विकसित करते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में राजाराम भगत, अविनाश कुमार, चंद्रशेखर कुमार, दीप राज, सुजीत कुमार और प्रीति कुमारी की भूमिका रही। सॉलिडवर्क्स विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को तकनीकी मार्गदर्शन दिया। प्रशिक्षण पूरा होने पर सभी प्रतिभागी छात्रों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

- पति की लंबी आयु की कामना को लेकर सुहागिनों ने रखा तीज व्रत, अलीगंज बाजार में दिखी आस्था की रौनक पति की लंबी आयु की कामना को लेकर सुहागिनों ने रखा तीज व्रत, अलीगंज बाजार में दिखी आस्था की रौनक अलीगंज। पति की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी दांपत्य जीवन की मंगलकामना को लेकर सोमवार को अलीगंज बाजार में सुहागिन महिलाओं ने श्रद्धा और आस्था के साथ हरितालिका तीज का व्रत रखा। दिनभर निर्जला उपवास रखने के बाद महिलाओं ने शाम को भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। तीज को लेकर सुबह से ही अलीगंज बाजार में खासा उत्साह देखने को मिला। सुहागिन महिलाएं सोलह श्रृंगार कर पूजा की तैयारियों में जुटी रहीं। किसी के हाथों में मेहंदी की खूबसूरत रंगत दिखी तो किसी ने नई साड़ी और श्रृंगार सामग्री से खुद को सजाया। बाजार की चूड़ी, मेहंदी, साड़ी, कॉस्मेटिक और पूजा सामग्री की दुकानों पर भी महिलाओं की काफी भीड़ रही। शाम होते ही अलीगंज बाजार के विभिन्न स्थानों पर महिलाओं की टोली पूजा के लिए जुटने लगी। महिलाओं ने भगवान शिव, माता पार्वती और गणेश जी की पूजा-अर्चना कर तीज व्रत की कथा सुनी। पूजा के दौरान महिलाओं ने अपने पति की दीर्घायु, अच्छे स्वास्थ्य तथा परिवार में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। इस दौरान तीज के पारंपरिक गीतों और भक्ति गीतों से माहौल भक्तिमय बना रहा। पूजा संपन्न होने के बाद महिलाओं ने एक-दूसरे को तीज पर्व की शुभकामनाएं दीं और सुहाग की लंबी उम्र की मंगलकामना की। महिलाओं का कहना था कि तीज सिर्फ एक व्रत नहीं, बल्कि पति-पत्नी के बीच प्रेम, विश्वास और समर्पण का प्रतीक है। पति की लंबी आयु और परिवार की खुशहाली के लिए महिलाएं पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ इस कठिन व्रत को रखती हैं। हरितालिका तीज को लेकर पूरे अलीगंज बाजार में दिनभर उत्सव जैसा माहौल रहा। महिलाओं की चहल-पहल और बाजार की रौनक ने पर्व की खुशियों को और बढ़ा दिया।4
- जमुई NDA का 'ऑपरेशन एकजुटता': शैलेंद्र महतो के नेतृत्व में सामने आए जिलाध्यक्ष, सांसद-विधायक विवाद सुलझाने का लिया संकल्प जमुई NDA का 'ऑपरेशन एकजुटता': शैलेंद्र महतो के नेतृत्व में सामने आए जिलाध्यक्ष, सांसद-विधायक विवाद सुलझाने का लिया संकल्प1
- लखीसराय। 28 हजार रुपए की रिश्वत बनी मुसीबत पंचायती राज पदाधिकारी गिरफ्तार लखीसराय। चानन प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को निगरानी विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी ब्रजेश कुमार को 28 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद निगरानी टीम जिला मुख्यालय स्थित जिला अतिथि गृह पहुंची। निगरानी विभाग के डीएसपी ने कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि चानन प्रखंड क्षेत्र की महेशलेटा पंचायत की मुखिया पिंकी देवी के प्रतिनिधि रामनारायण साह उर्फ पप्पू साह ने योजना की राशि का भुगतान कराने के एवज में रिश्वत मांगे जाने की शिकायत निगरानी विभाग से की थी। शिकायत का सत्यापन कराने के बाद निगरानी विभाग की टीम ने मंगलवार को कार्रवाई की और प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी ब्रजेश कुमार को 28 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। निगरानी डीएसपी ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है।1
- बरबीघा नगर परिषद विवाद: पत्रकार एकता के आगे झुके अधिकारी, थाने में कहा - सॉरी pp बरबीघा नगर परिषद विवाद: पत्रकार एकता के आगे झुके अधिकारी, थाने में कहा - सॉरी शेखपुरा के बरबीघा नगर परिषद में पत्रकार से बदसलूकी करना अधिकारियों को भारी पड़ गया। दरियाचक कचरा प्लांट की कवरेज के दौरान पत्रकार सौरभ कुमार के साथ धक्का-मुक्की और मोबाइल छीनने का आरोप स्वच्छता पदाधिकारी राज्यवर्धन सिंह और चपरासी मनीष पर लगा। घटना के बाद जिले भर के पत्रकारों में आक्रोश फैल गया। राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ ने मामले में हस्तक्षेप किया और एसपी हिमांशु से शिकायत की गई। मंगलवार को बरबीघा थानाध्यक्ष गौरव कुमार के सामने दोनों पक्षों की बैठक हुई। पत्रकारों की एकता के आगे आखिरकार नगर परिषद के अधिकारियों को झुकना पड़ा और थाने में ही पत्रकार से माफी मांगनी पड़ी। तब जाकर मामला शांत हुआ।1
- िग्ध शव मिलने से हङकम संग्रामपुर मुंगेर बिहार देख Samrat Choudhary1
- चेवाड़ा में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया हरितालिका तीज।चेवाड़ा प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को हरितालिका तीज का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। चेवाड़ा में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया हरितालिका तीज।चेवाड़ा प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को हरितालिका तीज का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। तीज को लेकर सुबह से ही महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। व्रती महिलाओं ने मंगलवार की सुबह करीब 7 बजे विधि-विधान के साथ भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना कर पर्व संपन्न किया।हरितालिका तीज के अवसर पर महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से पूजा की और पति की लंबी आयु तथा परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। कई स्थानों पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना कर तीज की कथा सुनी। पूजा के दौरान महिलाओं ने भगवान शिव और माता पार्वती के जयकारे लगाए, जिससे आसपास का माहौल भक्तिमय बना रहा। पर्व को लेकर सोमवार से ही महिलाओं में उत्साह का माहौल था। महिलाओं ने तीज के लिए आवश्यक पूजन सामग्री की खरीदारी की और मंगलवार सुबह निर्धारित समय पर पूजा-अर्चना की। इस दौरान महिलाओं में पारंपरिक परिधान और श्रृंगार को लेकर भी विशेष उत्साह देखने को मिला।हरितालिका तीज के मौके पर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों और मोहल्लों में दिनभर धार्मिक माहौल बना रहा। महिलाओं ने एक-दूसरे को तीज पर्व की शुभकामनाएं दीं। पूजा-अर्चना संपन्न होने के बाद परिवार के सदस्यों ने भी महिलाओं को पर्व की बधाई दी।1
- गणेश पूजा मे बच्चे खेल करते हुए तिसरी गांधी मैदान में ।3
- कचरा प्रोसेसिंग यूनिट की रिपोर्टिंग करने पहुंचे पत्रकार से कथित बदसलूकी, मोबाइल छीने जाने का आरोप शेखपुरा। बरबीघा के दरियाचक में कचरा प्रोसेसिंग यूनिट के निर्माण कार्य की कवरेज के दौरान पत्रकार सौरभ कुमार के साथ कथित तौर पर धक्का-मुक्की और बदसलूकी का मामला सामने आया है। बताया गया कि जिला प्रशासन की मौजूदगी में निर्माण कार्य शुरू कराया जा रहा था। इसी दौरान बरबीघा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी की तबीयत बिगड़ने की घटना का पत्रकार वीडियो बना रहे थे। पत्रकार का आरोप है कि इसी बीच नगर परिषद के स्वच्छता पदाधिकारी राज्यवर्धन सिंह ने उनके साथ धक्का-मुक्की की और मोबाइल छीन लिया। आरोप है कि इस दौरान मोबाइल क्षतिग्रस्त भी हो गया। मौके पर मौजूद एक अन्य व्यक्ति पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। घटना को लेकर पत्रकारों में नाराजगी है। पत्रकार ने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। संबंधित अधिकारियों का पक्ष अभी सामने नहीं आया है।1