logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मंडला ब्रेकिंग मण्डला जिले की महाराजपुर पुलिस ने लगभग 11 लाख रुपये साइबर ठगी के मामले में एक बड़ा खुलासा किया है...पुलिस ने मैक्स लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी की मैच्योरिटी के नाम पर करीब 11 लाख रुपये की ठगी करने वाले दो साइबर ठगों को नोएडा, उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है....दरअसल, यह पूरा मामला ऑनलाइन NCRP 1930 पोर्टल पर दर्ज एक शिकायत से सामने आया.... महाराजपुर गौकुलधाम कॉलोनी की रहने वाली प्रमिला तेकाम ने महाराजपुर थाने ने वर्ष 2015 में मैक्स लाइफ इंश्योरेंस की पॉलिसी ली थी, जिसकी सिर्फ पहली किस्त ही जमा की गई थी....इसके बाद दिसंबर 2025 में अज्ञात नंबरों से कॉल कर खुद को इंश्योरेंस कंपनी का मैनेजर बताने वाले ठगों ने पॉलिसी री-ओपन, एनओसी और मैच्योरिटी दिलाने का झांसा दिया....फोन-पे के जरिए येस बैंक और इंडियन ओवरसीज बैंक खातों में अलग-अलग तारीखों में ₹10,95,840 रुपये ट्रांसफर करवा लिए गए....मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देशन में थाना महाराजपुर और साइबर सेल ने तकनीकी विश्लेषण, बैंक डिटेल्स और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की लोकेशन नोएडा में ट्रेस की...नोएडा साइबर थाना की मदद से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर मण्डला लाया गया है...फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस गिरोह ने और कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है...मण्डला पुलिस की इस कार्रवाई को साइबर अपराध के खिलाफ एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।

11 hrs ago
user_Neelesh THAKUR
Neelesh THAKUR
मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
11 hrs ago

मंडला ब्रेकिंग मण्डला जिले की महाराजपुर पुलिस ने लगभग 11 लाख रुपये साइबर ठगी के मामले में एक बड़ा खुलासा किया है...पुलिस ने मैक्स लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी की मैच्योरिटी के नाम पर करीब 11 लाख रुपये की ठगी करने वाले दो साइबर ठगों को नोएडा, उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है....दरअसल, यह पूरा मामला ऑनलाइन NCRP 1930 पोर्टल पर दर्ज एक शिकायत से सामने आया.... महाराजपुर गौकुलधाम कॉलोनी की रहने वाली प्रमिला तेकाम ने महाराजपुर थाने ने वर्ष 2015 में मैक्स लाइफ इंश्योरेंस की पॉलिसी ली थी, जिसकी सिर्फ पहली किस्त ही जमा की गई थी....इसके बाद दिसंबर 2025 में अज्ञात नंबरों से कॉल कर खुद को इंश्योरेंस कंपनी का मैनेजर बताने वाले ठगों ने पॉलिसी री-ओपन, एनओसी और मैच्योरिटी दिलाने का झांसा दिया....फोन-पे के जरिए येस बैंक और इंडियन ओवरसीज बैंक खातों में अलग-अलग तारीखों में ₹10,95,840 रुपये ट्रांसफर करवा लिए गए....मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देशन में थाना महाराजपुर और साइबर सेल ने तकनीकी विश्लेषण, बैंक डिटेल्स और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की लोकेशन नोएडा में ट्रेस की...नोएडा साइबर थाना की मदद से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर मण्डला लाया गया है...फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस गिरोह ने और कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है...मण्डला पुलिस की इस कार्रवाई को साइबर अपराध के खिलाफ एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • मंडला जिले के मोहगांव ब्लॉक के सिंगारपुर सहकारी समिति में पदस्थ कंप्यूटर ऑपरेटर दुर्गेश कुमार यादव का महिलाओं के साथ अश्लील हरकतों का गुरुवार को शाम 6:00 बजे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में दुर्गेश यादव और उनके मित्र शराब पीते हुए महिलाओं के साथ नाचते और अश्लील हरकतें करते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि दुर्गेश यादव और उनके मित्र शराब का पैक बनाकर महिलाओं के साथ अश्लील हरकतें कर रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।
    1
    मंडला जिले के मोहगांव ब्लॉक के सिंगारपुर सहकारी समिति में पदस्थ कंप्यूटर ऑपरेटर दुर्गेश कुमार यादव का महिलाओं के साथ अश्लील हरकतों का गुरुवार को शाम 6:00 बजे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में दुर्गेश यादव और उनके मित्र शराब पीते हुए महिलाओं के साथ नाचते और अश्लील हरकतें करते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि दुर्गेश यादव और उनके मित्र शराब का पैक बनाकर महिलाओं के साथ अश्लील हरकतें कर रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।
    user_Vinay Namdeo Nainpur
    Vinay Namdeo Nainpur
    पत्रकार मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • मंडला - दोपहिया वाहन चालक अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनकर ही गाड़ी चलाए...पुलिस अधीक्षक रजत सकचेला
    1
    मंडला - दोपहिया वाहन चालक अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनकर ही गाड़ी चलाए...पुलिस अधीक्षक  रजत सकचेला
    user_Govardhan kushwaha
    Govardhan kushwaha
    पत्रकार Mandla, Madhya Pradesh•
    3 hrs ago
  • “मंडला जिले के मवई विकासखंड से सामने आई झकझोर देने वाली तस्वीरें—बैगा जनजाति के मासूम बच्चे आखिर क्यों बन रहे हैं कुपोषण का शिकार? सरकारी दावों पर उठे बड़े सवाल, कांग्रेस ने शासन-प्रशासन को घेरा।”
    1
    “मंडला जिले के मवई विकासखंड से सामने आई झकझोर देने वाली तस्वीरें—बैगा जनजाति के मासूम बच्चे आखिर क्यों बन रहे हैं कुपोषण का शिकार? सरकारी दावों पर उठे बड़े सवाल, कांग्रेस ने शासन-प्रशासन को घेरा।”
    user_Neelesh THAKUR
    Neelesh THAKUR
    मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • एड्स जागरूकता के नाम पर लाखों की आग, मंडला में कंडोम जलाते पकड़ी गई लक्ष्यगत हस्तक्षेप परियोजना
    1
    एड्स जागरूकता के नाम पर लाखों की आग, मंडला में कंडोम जलाते पकड़ी गई लक्ष्यगत हस्तक्षेप परियोजना
    user_Sanjay nanda
    Sanjay nanda
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • मंडला - चटुआमार में प्रस्तावित नवीन कलेक्टेड भवन का वकीलों ने जताया विरोध...
    1
    मंडला - चटुआमार में प्रस्तावित नवीन कलेक्टेड भवन का वकीलों ने जताया विरोध...
    user_Yahova Blessing
    Yahova Blessing
    Voice of people Mandla, Madhya Pradesh•
    11 hrs ago
  • घुघरी (म.प्र.) में विधायक और उपयंत्री ने नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) का निरीक्षण किया। उन्होंने भवन की गुणवत्ता, उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, उपकरणों और स्वास्थ्य कर्मियों की उपलब्धता की जाँच की, ताकि स्थानीय निवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ मिल सकें। यह निरीक्षण स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किया गया।
    3
    घुघरी (म.प्र.) में विधायक और उपयंत्री ने नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) का निरीक्षण किया। उन्होंने भवन की गुणवत्ता, उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, उपकरणों और स्वास्थ्य कर्मियों की उपलब्धता की जाँच की, ताकि स्थानीय निवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ मिल सकें। यह निरीक्षण स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किया गया।
    user_Akash Chakarwarti
    Akash Chakarwarti
    घुघरी, मंडला, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बिनेकी कलां में युवक ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस घंसौर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिनेकी कलां में आज दिन गुरुवार 5 फरवरी 2026 को एक युवक द्वारा अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाने का मामला सामने आया है। घटना विनैकी कला गांव की बताई जा रही है। मृतक की पहचान नरेंद्र यादव (30 वर्ष), पिता मोहन यादव, निवासी कोड़ो बुधवारी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 मौके पर पहुंची। डायल 112 स्टाफ द्वारा तत्काल घंसौर थाना को सूचना दी गई। मौके पर एएसआई अनिल ठाकुर, पायलट प्रमोद कटारे सहित पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर आवश्यक पंचनामा कार्रवाई की जा रही है। घटना के कारणों की जांच पुलिस कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
    1
    बिनेकी कलां में युवक ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस
घंसौर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिनेकी कलां में आज दिन गुरुवार 5 फरवरी 2026  को एक युवक द्वारा अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाने का मामला सामने आया है। घटना विनैकी कला  गांव की बताई जा रही है। मृतक की पहचान नरेंद्र यादव (30 वर्ष), पिता मोहन यादव, निवासी कोड़ो बुधवारी के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 मौके पर पहुंची। डायल 112 स्टाफ द्वारा तत्काल घंसौर थाना को सूचना दी गई। मौके पर एएसआई अनिल ठाकुर, पायलट प्रमोद कटारे सहित पुलिस बल मौजूद रहा।
पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर आवश्यक पंचनामा कार्रवाई की जा रही है। घटना के कारणों की जांच पुलिस कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
    user_Umesh Srivastava
    Umesh Srivastava
    पत्रकार घनसौर, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने आम नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। गुरुवार को दोपहर 3:00 बजे कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने कहा कि, “यातायात नियमों का पालन कर स्वयं भी सुरक्षित रहें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।”कलेक्टर ने सभी वाहन चालकों और आमजन से अपील की कि वे सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता दें और यातायात नियमों का सख्ती से पालन करें, ताकि सड़क हादसों में कमी लाई जा सके।
    1
    जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने आम नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। गुरुवार को दोपहर 3:00 बजे  कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने कहा कि, “यातायात नियमों का पालन कर स्वयं भी सुरक्षित रहें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।”कलेक्टर ने सभी वाहन चालकों और आमजन से अपील की कि वे सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता दें और यातायात नियमों का सख्ती से पालन करें, ताकि सड़क हादसों में कमी लाई जा सके।
    user_Vinay Namdeo Nainpur
    Vinay Namdeo Nainpur
    पत्रकार मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.